🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,685.27 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,93,982.14 💵 USD / INR : ₹ 95.72 📈 Sensex : 76,983.27 (-0.33%) 📊 Nifty 50 : 24,054.30 (-0.42%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,685.27 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,93,982.14 💵 USD / INR : ₹ 95.72 📈 Sensex : 76,983.27 (-0.33%) 📊 Nifty 50 : 24,054.30 (-0.42%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

मुजफ्फरपुर : बस के कट मारते ही हाईवे से नीचे पलटा ट्रक, चालक ने कूदकर बचाई जान

Muzaffarpur Road Accident News: मुजफ्फरपुर के अहियापुर में दरभंगा फोरलेन पर बस के अचानक ब्रेक लगाने से मालवाहक ट्रक हाईवे से 10 फीट नीचे पलट गया. हादसे में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार बस चालक की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Muzaffarpur Road Accident News: मुजफ्फरपुर के अहियापुर में दरभंगा फोरलेन पर बस के अचानक ब्रेक लगाने से मालवाहक ट्रक हाईवे से 10 फीट नीचे पलट गया. हादसे में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार बस चालक की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Muzaffarpur Road Accident : अहियापुर थाना क्षेत्र के भीखनपुर पंचायत स्थित दरभंगा फोरलेन (एनएच) पर शुक्रवार को तेज रफ्तार बस की लापरवाही के कारण सड़क दुर्घटना हो गई. बस के ओवरटेक कर अचानक ब्रेक लगाने से माल से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग से करीब 10 फीट नीचे गड्ढे में पलट गया. हादसे में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि चालक ने समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली. सूचना मिलने पर अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

मुजफ्फरपुर जंक्शन का RMS कार्यालय पार्सल भवन में शिफ्ट, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

रामपुर से माल लेकर आ रहा था ट्रक

ट्रक चालक मोहम्मद नईम ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के रामपुर से माल लादकर आ रहा था. भीखनपुर पंचायत के पास मेडिकल ओवरब्रिज पार करने के बाद पीछे से तेज रफ्तार बस आई. बस चालक ने ट्रक को ओवरटेक किया और आगे निकलते ही अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया.

ऑटो को बचाने में गड्ढे में पलटा ट्रक

चालक के अनुसार बस के अचानक ब्रेक लगाने के बाद उसने ट्रक को नियंत्रित करने की कोशिश की. इसी दौरान दाहिनी ओर एक ऑटो आ गया. ऑटो सवार लोगों को बचाने के लिए उसने ट्रक को बाईं ओर मोड़ दिया. तेज रफ्तार और अचानक दिशा बदलने से ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह हाईवे से करीब 10 फीट नीचे गड्ढे में पलट गया.

चोरों की चालाकी से पुलिस भी हैरान, तकिए में सिलकर छिपा रखे थे 11 लाख रुपये

चालक ने कूदकर बचाई जान

हादसे से ठीक पहले चालक ट्रक से कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई. दुर्घटना में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. आसपास के लोगों ने आवाज सुनते ही घटनास्थल की ओर दौड़ लगाई और स्थिति का जायजा लिया.

बस चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना पर अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया और क्रेन की मदद से पलटे ट्रक को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू कराई. वहीं हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी पहचान कर मामले की जांच में जुटी है.

इसे भी पढ़ें-मुजफ्फरपुर को मिली 1047 करोड़ की सौगात, सीएम ने किया मरीन ड्राइव का उद्घाटन
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
31 ° C
31 °
31 °
79%
3.6m/s
52%
बुध
33 °
गुरु
35 °
शुक्र
35 °
शनि
34 °
रवि
32 °

अन्य खबरें