Donald Trump : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले वर्ष की शुरुआत में भारत की यात्रा कर सकते हैं. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इस संभावित दौरे को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए तैयारियां जारी हैं. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच बेहतर तालमेल भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूती देने में अहम भूमिका निभा रहा है.
व्यापार समझौते पर दिया अपडेट
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान मार्को रुबियो ने बताया कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते पर बातचीत निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है. उनके अनुसार, दोनों पक्ष इस प्रक्रिया को पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्रपति ट्रंप का प्रस्तावित भारत दौरा अगले साल की शुरुआत में हो सकेगा. रुबियो ने भारत को अमेरिका का भरोसेमंद साझेदार बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ रहा है.
लखनऊ अग्निकांड पर सख्त कार्रवाई, जांच के लिए एसआईटी गठित, चार अधिकारी निलंबित
ऊर्जा क्षेत्र में साझेदारी पर भी जोर
रुबियो ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र भारत और अमेरिका के सहयोग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना हुआ है. उन्होंने बताया कि दोनों देश ऊर्जा आपूर्ति को मजबूत करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं. उनके मुताबिक, भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल है, जिनके पास भारी कच्चे तेल (हेवी क्रूड) को रिफाइन करने की क्षमता मौजूद है.
Donald Trump : 2020 के बाद पहली बार भारत आ सकते हैं ट्रंप
यदि यह प्रस्तावित यात्रा तय कार्यक्रम के अनुसार होती है, तो फरवरी 2020 के बाद डोनाल्ड ट्रंप का यह पहला भारत दौरा होगा. साथ ही, व्हाइट हाउस में दूसरी बार वापसी के बाद भी यह उनकी पहली भारत यात्रा मानी जाएगी. ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछली आमने-सामने की द्विपक्षीय मुलाकात फ्रांस में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी, जो लगभग 16 महीने के अंतराल के बाद हुई बैठक थी.
इसे भी पढ़ें-

