विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर में बदले गंगा के तेवर, 24 घंटे में 30 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर; जानिए ताजा स्थिति

Bhagalpur Ganga Water Level: भागलपुर में गंगा का जलस्तर पिछले 24 घंटे में 30 सेंटीमीटर बढ़कर 29.33 मीटर पर पहुंच गया है. केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने जलस्तर में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है. तटवर्ती इलाकों में लोगों की चिंता बढ़ने लगी है.

विज्ञापन

Bhagalpur Ganga Water Level : भागलपुर में गंगा का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है. बीते 24 घंटे में नदी का जलस्तर 30 सेंटीमीटर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में हलचल बढ़ गई है. फिलहाल नदी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही है, लेकिन केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं. ऐसे में गंगा किनारे बसे लोग हालात पर नजर बनाए हुए हैं.

29.33 मीटर पर पहुंचा भागलपुर का जलस्तर

बाढ़ नियंत्रण कक्ष, सिंचाई भवन, पटना की रिपोर्ट के अनुसार भागलपुर में गंगा का जलस्तर 29.03 मीटर से बढ़कर 29.33 मीटर हो गया है. यहां खतरे का निशान 33.68 मीटर निर्धारित है. यानी वर्तमान जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से 4.35 मीटर नीचे है. हालांकि लगातार बढ़ रहा जलस्तर लोगों की चिंता जरूर बढ़ा रहा है.

भागलपुर को मिली 17 मॉडल स्कूलों की सौगात, CM ने किया शुभारंभ

कहलगांव में भी बढ़ा पानी

भागलपुर के साथ कहलगांव में भी गंगा का जलस्तर बढ़ा है. यहां 24 घंटे के दौरान 16 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई. जलस्तर 28.23 मीटर से बढ़कर 28.39 मीटर पर पहुंच गया है. दोनों स्थानों पर जलस्तर बढ़ने की स्थिति पर प्रशासन नजर रखे हुए है.

बढ़ोतरी जारी रही तो बढ़ सकती है परेशानी

गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है. यदि अगले कुछ दिनों तक नदी का जलस्तर इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो लोगों को घरों का सामान समेटकर ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए विवश होना पड़ सकता है. फिलहाल लोग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

सड़क पर निकलने से पहले संभल जाएं! भागलपुर में हर वाहन की हो रही जांच

बारिश का पूर्वानुमान भी बढ़ा रहा चिंता

पिछले 24 घंटे में भागलपुर में औसतन 1.28 मिमी वर्षा दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को 18 मिमी, मंगलवार को 15 मिमी, बुधवार को 9 मिमी, गुरुवार को 30 मिमी और शुक्रवार को 23 मिमी बारिश होने की संभावना है. लगातार बारिश होने पर गंगा के जलस्तर में और बढ़ोतरी से इन्कार नहीं किया जा सकता.

इसे भी पढ़ें-जमुनिया नाला पर आकार ले रहा 11 करोड़ का पुल, 40 हजार ग्रामीणों को मिलेगी राहत

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
26.9 ° C
26.9 °
26.9 °
82%
5.2m/s
100%
मंगल
33 °
बुध
34 °
गुरु
33 °
शुक्र
32 °
शनि
34 °

अन्य खबरें