🟡 Gold (10g) : ₹ 1,26,687.12 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,76,011.35 💵 USD / INR : ₹ 95.00 📈 Sensex : 73,852.90 (-1.17%) 📊 Nifty 50 : 22,888.95 (-1.11%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,26,687.12 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,76,011.35 💵 USD / INR : ₹ 95.00 📈 Sensex : 73,852.90 (-1.17%) 📊 Nifty 50 : 22,888.95 (-1.11%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर में कोरोना का दूसरा मरीज मिला, संक्रमित बुजुर्ग की बेटी भी पॉजिटिव

Bhagalpur Corona News: भागलपुर में कोरोना संक्रमण का दूसरा मामला सामने आया है. संक्रमित बुजुर्ग के बाद उनकी बेटी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. दोनों का इलाज मायागंज अस्पताल के कोविड वार्ड में चल रहा है.

विज्ञापन

Bhagalpur Corona News: भागलपुर में कोरोना संक्रमण का दूसरा मामला सामने आया है. संक्रमित बुजुर्ग के बाद उनकी बेटी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. दोनों का इलाज मायागंज अस्पताल के कोविड वार्ड में चल रहा है.

विज्ञापन

Bhagalpur Corona News: भागलपुर शहर में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ने लगा है. इशाकचक के 66 वर्षीय बुजुर्ग के कोरोना संक्रमित मिलने के एक दिन बाद उनकी बेटी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. दोनों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (मायागंज) के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है. लगातार दूसरे दिन नया मामला मिलने से स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता और बढ़ा दी गई है.

पिता के बाद बेटी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बुजुर्ग के संक्रमित पाए जाने के बाद उनके साथ रह रही बेटी का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था. सोमवार को आई रिपोर्ट में उसकी भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई. दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है.

भागलपुर में बदले गंगा के तेवर, 24 घंटे में 30 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर; जानिए ताजा स्थिति

कांटैक्ट ट्रेसिंग में जुटी स्वास्थ्य विभाग की टीम

संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पिता-पुत्री के संपर्क में आए लोगों की पहचान शुरू कर दी है. टीम संभावित संपर्कों की सूची तैयार कर रही है और जरूरत के अनुसार सभी की कोरोना जांच कराई जाएगी, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके.

लक्षण दिखें तो जांच कराने में न करें देरी

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि सर्दी, खांसी, बुखार, गले में खराश या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण होने पर इसे नजरअंदाज न करें. ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं और चिकित्सकों की सलाह के अनुसार उपचार लें.

इसे भी पढ़ें-जमुनिया नाला पर आकार ले रहा 11 करोड़ का पुल, 40 हजार ग्रामीणों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
25.9 ° C
25.9 °
25.9 °
72%
2m/s
1%
मंगल
31 °
बुध
31 °
गुरु
31 °
शुक्र
31 °
शनि
31 °

अन्य खबरें

विज्ञापन