🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,215.24 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,88,025.71 💵 USD / INR : ₹ 95.58 📈 Sensex : 72,771.32 (0.41%) 📊 Nifty 50 : 22,523.80 (0.01%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,215.24 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,88,025.71 💵 USD / INR : ₹ 95.58 📈 Sensex : 72,771.32 (0.41%) 📊 Nifty 50 : 22,523.80 (0.01%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर : जमुनिया नाला पर आकार ले रहा 11 करोड़ का पुल, 40 हजार ग्रामीणों को मिलेगी राहत

Bhagalpur Bridge Project के तहत किलाघाट के पास जमुनिया नाला पर आरसीसी पुल का निर्माण तेजी से चल रहा है. पुल बनने से दो दर्जन से अधिक गांवों के करीब 40 हजार लोगों को बाढ़ के दौरान बड़ी राहत मिलेगी. जानिए परियोजना की प्रगति और इससे मिलने वाले फायदे.

विज्ञापन

Bhagalpur Bridge Project के तहत किलाघाट के पास जमुनिया नाला पर आरसीसी पुल का निर्माण तेजी से चल रहा है. पुल बनने से दो दर्जन से अधिक गांवों के करीब 40 हजार लोगों को बाढ़ के दौरान बड़ी राहत मिलेगी. जानिए परियोजना की प्रगति और इससे मिलने वाले फायदे.

विज्ञापन

Bhagalpur Bridge Project: भागलपुर में किलाघाट के समीप जमुनिया नाला पर बन रहा आरसीसी पुल अब तेजी से आकार लेने लगा है. ग्रामीण कार्य विभाग की देखरेख में चल रहे निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद शंकरपुर और अजमेरीपुर बेरिया पंचायत के दो दर्जन से अधिक गांवों के करीब 40 हजार लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. हर वर्ष बाढ़ के दौरान नाव और चचरी पुल के सहारे आवागमन करने की मजबूरी खत्म होगी और जिला मुख्यालय तक पहुंच आसान हो जाएगी.

दो पिलर तैयार, तीसरे पर तेजी से चल रहा काम

विभागीय अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के अनुरूप आगे बढ़ रहा है. पुल के दो पिलर जमीन से ऊपर तैयार किए जा चुके हैं, जबकि तीसरे पिलर का निर्माण तेजी से किया जा रहा है. एजेंसी को समय पर परियोजना पूरी करने का लक्ष्य दिया गया है.

Bhagalpur Bridge Project: दो दर्जन से अधिक गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

पुल और संपर्क सड़क बनने से शंकरपुर, दारापुर, बिंद टोली, सहूनिया, बंडाल, मोहनपुर दियारा, रसीदपुर, अजमेरीपुर सहित शंकरपुर और अजमेरीपुर बेरिया पंचायत के दो दर्जन से अधिक गांवों की लगभग 40 हजार आबादी को सीधा लाभ मिलेगा. ग्रामीणों को शिक्षा, इलाज, बाजार और प्रशासनिक कार्यों के लिए जिला मुख्यालय आने-जाने में आसानी होगी.

1 सितंबर से तीन महीने के लिए बंद रहेगा विक्रमशिला सेतु

अभी नाव और चचरी पुल ही है सहारा

बरसात और बाढ़ के मौसम में ग्रामीणों की परेशानी बढ़ जाती है. गांव से शहर आने-जाने के लिए लोग विश्वविद्यालय के रवींद्र भवन के पीछे, गोलाघाट और सकीचन घाट के पास चंदा जुटाकर अस्थायी चचरी पुल बनाते हैं. बाढ़ का पानी बढ़ते ही यह पुल बह जाता है, जिसके बाद लोगों को नाव के सहारे सफर करना पड़ता है. कई बार जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है.

बाढ़ में भी नहीं टूटेगा संपर्क

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस वर्ष बाढ़ के दौरान कुछ दिक्कतें जरूर हो सकती हैं, लेकिन पुल बन जाने के बाद यह समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी. वर्षा और बाढ़ के दिनों में भी गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से बना रहेगा.

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी तेज, डीएम ने डिग्री कॉलेज परिसर का किया निरीक्षण

11 करोड़ से अधिक की लागत से बन रहा पुल

98.80 मीटर लंबे इस आरसीसी पुल का निर्माण 11 करोड़ 9 लाख 74 हजार 428 रुपये की लागत से कराया जा रहा है. निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पांच वर्षों तक इसके रखरखाव की जिम्मेदारी भी निर्माण एजेंसी की होगी. विभाग को उम्मीद है कि तय समय के भीतर पुल बनकर तैयार हो जाएगा और लोगों को आवागमन की नई सुविधा मिलेगी.

मुख्य बिंदु

  • किलाघाट के पास जमुनिया नाला पर बन रहा है आरसीसी पुल.
  • दो पिलर तैयार, तीसरे पिलर का निर्माण तेजी से जारी.
  • दो दर्जन से अधिक गांवों के करीब 40 हजार लोगों को मिलेगा लाभ.
  • बाढ़ में नाव और चचरी पुल पर निर्भरता होगी समाप्त.
  • 11.09 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा 98.80 मीटर लंबा पुल.
  • निर्माण पूरा होने के बाद पांच वर्षों तक रखरखाव की भी व्यवस्था.

इसे भी पढ़ें-

एयरपोर्ट के पास भवनों पर निगम की कार्रवाई के खिलाफ फूटा गुस्सा, आज होगा घेराव
भागलपुर में 8 महीने से बंद शवदाह गृह, अब धरने के जरिए प्रशासन को चेताया
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
31.4 ° C
31.4 °
31.4 °
59%
1.9m/s
0%
सोम
32 °
मंगल
30 °
बुध
32 °
गुरु
33 °
शुक्र
32 °

अन्य खबरें