विज्ञापन

वायरल वीडियो

PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी-अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Congress Protest: छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना दिया. राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की. प्रदर्शन के दौरान कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया.

विज्ञापन

Congress Protest: छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना दिया. राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की. प्रदर्शन के दौरान कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया.

विज्ञापन

Congress Protest: छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा राजनीतिक प्रदर्शन किया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई वरिष्ठ नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास 7, लोक कल्याण मार्ग के निकट धरने पर बैठ गए. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘प्रधानमंत्री इस्तीफा दो’ के नारे लगाए और सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया.

दिल्ली : छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के राहुल गांधी, पीएम मोदी को बताया युवा-विरोधी

राहुल बोले- देश से माफी मांगें प्रधानमंत्री, अमित शाह भी दें इस्तीफा

धरना शुरू होने से पहले राहुल गांधी ने सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश से माफी मांगनी चाहिए और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए. राहुल ने यह भी कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी छात्रों की पिटाई की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफा देना चाहिए.

प्रियंका का आरोप- छात्रों की आवाज संसद में भी दबाई जा रही

प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि विपक्ष को संसद में छात्रों से जुड़े मुद्दे उठाने तक की अनुमति नहीं दी जा रही है. उन्होंने कहा कि यह सदन उन्हीं युवाओं का है, जिन पर सरकार लाठी चला रही है और आंसू गैस के गोले छोड़ रही है. उन्होंने मांग की कि छात्रों की बात सुनी जाए और शिक्षा मंत्री से इस्तीफा लिया जाए.

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट मार्च के दौरान हिंसा, 50 से अधिक सुरक्षाकर्मी घायल

Congress Protest: पीएमओ के राज्य मंत्री ने धरना खत्म करने का किया आग्रह

धरना स्थल पर प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे. उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात कर प्रधानमंत्री आवास के निकट चल रहे प्रदर्शन को समाप्त करने का आग्रह किया. हालांकि कांग्रेस नेता अपनी मांगों पर अड़े रहे.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत में ले लिया. इस पर कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि जब सांसदों के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है, तो छात्रों के साथ क्या हो रहा होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है.

संसद में मुद्दा उठाने नहीं देने का आरोप

कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन और मणिक्कम टैगोर ने आरोप लगाया कि छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा संसद में उठाने की कोशिश की गई, लेकिन विपक्षी सांसदों को बोलने नहीं दिया गया. उनका कहना था कि प्रधानमंत्री संसद में विपक्ष की बात सुनने को तैयार नहीं हैं, इसलिए सांसदों को अपनी बात पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री आवास तक आना पड़ा.

कांग्रेस ने रखीं ये प्रमुख मांगें

कांग्रेस नेताओं ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, छात्रों पर कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई, दिल्ली पुलिस की भूमिका की जांच और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जवाबदेही तय करने की मांग की. नेताओं का आरोप है कि उन्हें प्रधानमंत्री से मिलने की अनुमति भी नहीं दी गई और विरोध प्रदर्शन के दौरान सांसदों को हिरासत में ले लिया गया.

इसे भी पढ़ें-

E20 पेट्रोल से कम हो रहा माइलेज? नितिन गडकरी ने बताया सही तरीका, बोले- आम लोग खुद नहीं कर सकते जांच
भारत आने की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने दिया बड़ा अपडेट
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
28.7 ° C
28.7 °
28.7 °
75%
5.6m/s
84%
मंगल
28 °
बुध
33 °
गुरु
31 °
शुक्र
33 °
शनि
35 °

अन्य खबरें