Pralhad Joshi : नीट (NEET) पेपर लीक विवाद को लेकर देशभर में छात्रों के भारी विरोध-प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है. इसके साथ ही, कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनकी अपनी जिम्मेदारियों के अलावा शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि कैबिनेट मंत्री जोशी अपने वर्तमान विभागों के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार भी संभालेंगे.
बिहार के दो क्रिकेटर बने DSP, ऑफर लेटर लेकर सीएम सम्राट चौधरी से लिया आशीर्वाद
छात्रों के प्रदर्शन के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
नीट पेपर लीक विवाद को लेकर देशभर में हुए छात्रों के विरोध-प्रदर्शनों के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दिया. अपने त्यागपत्र में प्रधान ने कहा कि वे सदैव देश की प्रजातांत्रिक शक्ति और युवाओं की आकांक्षाओं का सम्मान करते आए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 10 दिनों के घटनाक्रम से वे व्यथित थे, जिसके बाद उन्होंने पद छोड़ने का फैसला लिया.
इसे भी पढ़ें-

