RIMS MBBS Admission: रांची स्थित रिम्स में एमबीबीएस की पढ़ाई का दायरा इस साल बढ़ गया है. सीटों में 70 की बढ़ोतरी के बाद अब पहली बार 250 सीटों पर विद्यार्थियों का नामांकन लिया जा रहा है. बुधवार को सामान्य श्रेणी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के विद्यार्थियों का दाखिला जारी है. नामांकन प्रक्रिया को लेकर कॉलेज प्रशासन ने जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं.
180 से बढ़कर 250 हुई एमबीबीएस की सीटें
रिम्स में पहले एमबीबीएस की 180 सीटें निर्धारित थीं. इस शैक्षणिक सत्र में इनमें 70 सीटों का इजाफा किया गया है. इसके बाद कुल सीटों की संख्या बढ़कर 250 हो गयी है.
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और झारखंड सरकार को भेजा नोटिस
सीटों में इस बढ़ोतरी का सीधा फायदा मेडिकल की पढ़ाई करने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मिलेगा. पहले की तुलना में अब 70 अतिरिक्त विद्यार्थियों को रिम्स में एमबीबीएस में दाखिला लेने का अवसर मिलेगा.
RIMS MBBS Admission: नामांकन प्रक्रिया का आज दूसरा दिन
250 सीटों के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया का बुधवार को दूसरा दिन है. इस दौरान सामान्य श्रेणी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के विद्यार्थियों का नामांकन लिया जा रहा है.
कॉलेज प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों के दाखिले से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाएं पहले ही पूरी कर ली गयी हैं, ताकि नामांकन प्रक्रिया निर्धारित तरीके से संचालित की जा सके.
इसे भी पढ़ें-



