🟡 Gold (10g) : ₹ 1,43,167.39 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,11,464.69 💵 USD / INR : ₹ 95.71 📈 Sensex : 77,202.11 (-0.22%) 📊 Nifty 50 : 24,174.70 (-0.18%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,43,167.39 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,11,464.69 💵 USD / INR : ₹ 95.71 📈 Sensex : 77,202.11 (-0.22%) 📊 Nifty 50 : 24,174.70 (-0.18%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

JPSC Case: जेल में बंद श्वेता गुप्ता निलंबित, 22 जुलाई को हुई थी गिरफ्तारी

JPSC Case Shweta Gupta Suspended : जेपीएससी की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता को गिरफ्तारी के 34 दिन बाद निलंबित कर दिया गया है. कार्मिक विभाग ने सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी की. श्वेता गुप्ता को जेपीएससी मामले की जांच कर रही सीआइडी ने 22 जुलाई को गिरफ्तार किया था. इसके बाद से वह बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में न्यायिक हिरासत में हैं. है.

JPSC Case Shweta Gupta Suspended: जेपीएससी मामले में गिरफ्तार उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता को आखिरकार निलंबित कर दिया गया है. उनकी गिरफ्तारी के 34 दिन बाद कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने सोमवार को निलंबन की अधिसूचना जारी की.

15 दिन के लिए जेपीएससी आयीं, 13वें दिन पहुंचीं जेल

श्वेता गुप्ता को खाद्य आपूर्ति विभाग में योगदान के बाद दोबारा जेपीएससी में 15 दिनों के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था. लेकिन प्रतिनियुक्ति के 13 दिन बाद ही सीआइडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. 22 जुलाई से वह बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में न्यायिक हिरासत में हैं.

JPSC-JSSC Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और झारखंड सरकार को भेजा नोटिस

गिरफ्तारी के बाद भी अटकी रही निलंबन की कार्रवाई

श्वेता गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उनके निलंबन की कार्रवाई तत्काल नहीं हो सकी. कार्मिक विभाग को उनकी गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत की अधिकृत सूचना मिलने में काफी समय लग गया. सूचना मिलने के बाद विभाग ने अब निलंबन का आदेश जारी किया है.

48 घंटे की हिरासत पर निलंबन का नियम

सरकारी सेवक के 48 घंटे तक न्यायिक हिरासत में रहने पर निलंबन का प्रावधान है. ऐसे में श्वेता गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद यह कार्रवाई पहले ही हो जानी थी, लेकिन आधिकारिक सूचना नहीं मिलने के कारण मामला लंबित रहा.

दो साल से अधिक जेपीएससी में रह चुकी हैं श्वेता

श्वेता गुप्ता झारखंड प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं. वह इससे पहले दो साल से अधिक समय तक जेपीएससी में उप परीक्षा नियंत्रक के पद पर रह चुकी हैं. इसके बाद उनका तबादला खाद्य आपूर्ति विभाग में किया गया था.

खाद्य आपूर्ति विभाग में योगदान नहीं करने पर कार्मिक विभाग ने उन्हें पत्र भेजा था. निर्देश के बाद उन्होंने वहां योगदान किया और इसके बाद उन्हें फिर जेपीएससी में प्रतिनियुक्त कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें-

मानसून में बिजली गिरने और फॉल्ट से बचाव की तैयारी, 4.25 करोड़ के उपकरण खरीदेगा JUSNL
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
33 ° C
33 °
33 °
66%
6.7m/s
80%
मंगल
36 °
बुध
34 °
गुरु
35 °
शुक्र
32 °
शनि
32 °

अन्य खबरें