🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,508.77 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,02,857.72 💵 USD / INR : ₹ 95.17 📈 Sensex : 76,957.27 (-0.4%) 📊 Nifty 50 : 24,080.40 (-0.39%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,508.77 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,02,857.72 💵 USD / INR : ₹ 95.17 📈 Sensex : 76,957.27 (-0.4%) 📊 Nifty 50 : 24,080.40 (-0.39%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

बिहार-झारखंड के सोन जल विवाद पर 26 साल बाद बनी सहमति, किसानों को राहत की उम्मीद

Son River Water Dispute Resolved: बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के पानी के बंटवारे का 26 साल पुराना विवाद अब समाधान की ओर बढ़ गया है. नई दिल्ली में हुई बैठक में दोनों राज्यों के बीच सहमति बनी, जिससे बिहार में सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे किसानों और बिहार के विकास के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है.

विज्ञापन

Son River Water Dispute Resolved: बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के पानी के बंटवारे का 26 साल पुराना विवाद अब समाधान की ओर बढ़ गया है. नई दिल्ली में हुई बैठक में दोनों राज्यों के बीच सहमति बनी, जिससे बिहार में सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे किसानों और बिहार के विकास के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है.

विज्ञापन

Son River Water Dispute Resolved: बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के पानी के बंटवारे को लेकर करीब 26 साल से चला आ रहा विवाद अब समाधान की ओर बढ़ गया है. नई दिल्ली में हुई बैठक में दोनों राज्यों के बीच जल बंटवारे को लेकर सहमति बनी है. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे राज्य के किसानों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि समझौते से सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ेगी.

दिल्ली की बैठक में निकला पुराने विवाद का हल

सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर बिहार और झारखंड के बीच लंबे समय से मतभेद चला आ रहा था. इस मुद्दे पर नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे.

ऊर्जा मंत्री के पैतृक गांव में टूटा तटबंध, खेतों और बस्तियों में घुसा पानी; प्रशासन ने संभाला मोर्चा

इसी बैठक के दौरान दोनों राज्यों के बीच सोन नदी के पानी के बंटवारे से जुड़े पुराने विवाद पर सहमति बनी.

खेती के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद

इस समझौते का सीधा असर बिहार में सिंचाई व्यवस्था पर पड़ने की उम्मीद जतायी गयी है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अनुसार, किसानों को सिंचाई के लिए सोन नदी से अधिक पानी उपलब्ध हो सकेगा.

पानी की उपलब्धता बेहतर होने से खेती को सहारा मिलने और कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलने की संभावना है. लंबे समय से चले आ रहे विवाद के समाप्त होने के बाद अब जल संसाधन के बेहतर इस्तेमाल का रास्ता भी खुल सकता है.

झारखंड को भी लाभ मिलने की बात

मुख्यमंत्री ने समझौते को केवल बिहार के किसानों के लिए ही नहीं, बल्कि झारखंड के लोगों के लिए भी लाभकारी बताया है. उनका कहना है कि दोनों राज्यों के हितों को ध्यान में रखते हुए सहमति बनी है.

उन्होंने इसे बिहार के विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि जल उपलब्धता में सुधार का असर कृषि के साथ राज्य के व्यापक विकास पर भी पड़ सकता है.

पीएम मोदी और अमित शाह का जताया आभार

सम्राट चौधरी ने 26 साल पुराने विवाद के समाधान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है.

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में इस समझौते को बिहार के हित में ऐतिहासिक समाधान बताया. लंबे समय से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के मुद्दे पर बनी सहमति को राज्य के किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-

गंगा के कटाव में दो मंजिला मकान विलीन, 70 बोरा गेहूं समेत उजड़ गया आशियाना
सोन नदी किनारे पुलिस-अपराधियों में मुठभेड़, AK-47 मामले का फरार कुख्यात को लगी गोली
बाढ़ से पहले सुरक्षा इंतजाम मजबूत करेगा प्रशासन, खरीदी जायेंगी लाइफ जैकेट
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
moderate rain
29 ° C
29 °
29 °
89%
3.1m/s
100%
सोम
29 °
मंगल
32 °
बुध
26 °
गुरु
28 °
शुक्र
31 °

अन्य खबरें