🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,521.31 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,525.86 💵 USD / INR : ₹ 94.91 📈 Sensex : 76,776.49 (-0.63%) 📊 Nifty 50 : 23,966.75 (-0.47%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,521.31 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,525.86 💵 USD / INR : ₹ 94.91 📈 Sensex : 76,776.49 (-0.63%) 📊 Nifty 50 : 23,966.75 (-0.47%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

1 सितंबर से जेब पर असर, गैस, कार, दूध और विदेश यात्रा के 6 बड़े बदलाव लागू

September Rule Change: 1 सितंबर 2026 से आम लोगों से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं. कमर्शियल गैस सिलेंडर, कार, दूध और मुंबई में ऑटो-टैक्सी का खर्च बढ़ा है, जबकि विदेश यात्रा करने वालों को इमिग्रेशन प्रक्रिया में राहत मिली है. LPG e-KYC की समय सीमा खत्म होने के बाद सब्सिडी और बुकिंग पर भी असर पड़ सकता है.

विज्ञापन

September Rule Change: 1 सितंबर 2026 से आम लोगों से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं. कमर्शियल गैस सिलेंडर, कार, दूध और मुंबई में ऑटो-टैक्सी का खर्च बढ़ा है, जबकि विदेश यात्रा करने वालों को इमिग्रेशन प्रक्रिया में राहत मिली है. LPG e-KYC की समय सीमा खत्म होने के बाद सब्सिडी और बुकिंग पर भी असर पड़ सकता है.

विज्ञापन

September Rule Change: सितंबर की शुरुआत के साथ आज से कई ऐसे नियम लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों के खर्च और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा. कहीं कमर्शियल गैस महंगी हुई है, तो कहीं कार और दूध के दाम बढ़ गए हैं. वहीं विदेश यात्रा करने वालों को इमिग्रेशन प्रक्रिया में राहत मिली है.

बदलाव1 सितंबर से असर
LPG e-KYCसमय सीमा खत्म, सब्सिडी/बुकिंग प्रभावित हो सकती है
19 किलो कमर्शियल सिलेंडर9.50 रुपये महंगा
टाटा-हुंडई कारें25,000 रुपये तक कीमत बढ़ी
मुंबई दूध93 से बढ़कर 102 रुपये प्रति लीटर
ऑटो-टैक्सी किरायाऑटो +1, टैक्सी +2 रुपये प्रति किमी
विदेश यात्राबोर्डिंग पास पर फिजिकल स्टैम्प खत्म

LPG e-KYC की डेडलाइन खत्म, अब क्या होगा?

घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए e-KYC कराने की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 थी. अब जिन लोगों ने e-KYC पूरी नहीं की है, उन्हें सिलेंडर बुकिंग और गैस सब्सिडी से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे उपभोक्ताओं को अपनी गैस एजेंसी या कंपनी से जल्द संपर्क करने की सलाह दी गई है.

कमर्शियल सिलेंडर महंगा, घरेलू गैस की कीमत स्थिर

1 सितंबर से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 9.50 रुपये बढ़ गई है. इंडियन ऑयल के अनुसार दिल्ली में इसकी नई कीमत 2,747.50 रुपये हो गई है, जबकि पहले यह 2,738 रुपये थी.

पेट्रोल एक्सपोर्ट पर टैक्स जीरो, डीजल-ATF भी सस्ते; जानें नई दरें

हालांकि राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर, 5 किलो सामान्य सिलेंडर और XTRALITE सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

कार खरीदने वालों का बजट बढ़ा

नई कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए सितंबर महंगा साबित हो सकता है. टाटा मोटर्स ने अपनी कारों और SUV के विभिन्न वैरिएंट्स की कीमतों में 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है. वहीं हुंडई ने भी अपने मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए हैं.

मुंबई में दूध और सफर दोनों महंगे

मुंबई में तबेले वाले दूध की कीमत 9 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई है. अब उपभोक्ताओं को 93 रुपये की जगह 102 रुपये प्रति लीटर चुकाने होंगे.

इसके साथ ही ऑटो और टैक्सी किराये में भी संशोधन हुआ है. टैक्सी का किराया 2 रुपये प्रति किलोमीटर और ऑटो का किराया 1 रुपये प्रति किलोमीटर बढ़ा दिया गया है.

विदेश यात्रा में एक प्रक्रिया हुई आसान

विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए इमिग्रेशन प्रक्रिया अब पहले से सरल हो गई है. 1 सितंबर से एयरपोर्ट पर बोर्डिंग पास पर फिजिकल स्टैम्प लगाने की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है.

अब यात्री मोबाइल में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक बोर्डिंग पास या उसकी प्रिंटेड कॉपी दिखाकर इमिग्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे.

गोल्ड और सिल्वर ETF के नए नियम लागू

SEBI ने गोल्ड और सिल्वर ETF के लिए नया प्राइसिंग नियम लागू किया है. अब ETF की कीमत तय करने में पिछले कारोबारी दिन के अंतिम 30 मिनट की ट्रेडिंग वॉल्यूम की औसत कीमत को आधार बनाया जाएगा. इसका उद्देश्य बाजार के अधिक सटीक मूल्य को प्रतिबिंबित करना है.

इसेभी पढ़ें-

पहली किस्त की तारीख तय, इन महिलाओं को मिलेगा सीधा लाभ
PF खाताधारक आज ही कर लें ये काम, वरना परिवार को पैसे निकालने में हो सकती है परेशानी
तलाकशुदा बेटियों को भी पारिवारिक पेंशन, जितेंद्र सिंह बोले- बदलती जरूरतों के अनुसार सुधर रहे नियम

Disclaimer: शेयर बाजार में निवेश से जुड़े किसी भी तरह के खरीद-फरोख्त का सुझाव HelloCities24 द्वारा नहीं दिया जाता है. यहां प्रकाशित बाजार विश्लेषण विभिन्न मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकरेज संस्थानों के आकलन पर आधारित होते हैं. निवेश से पहले प्रमाणित वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें.

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
light rain
29 ° C
29 °
29 °
84%
5.1m/s
94%
मंगल
32 °
बुध
27 °
गुरु
33 °
शुक्र
32 °
शनि
32 °

अन्य खबरें