🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,126.32 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,03,489.96 💵 USD / INR : ₹ 94.85 📈 Sensex : 77,161.49 (-0.13%) 📊 Nifty 50 : 24,100.85 (0.08%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,126.32 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,03,489.96 💵 USD / INR : ₹ 94.85 📈 Sensex : 77,161.49 (-0.13%) 📊 Nifty 50 : 24,100.85 (0.08%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

बेटी की शादी के लिए जोड़े 1.20 करोड़ रुपये, फर्जी कोर्ट दिखाकर साइबर ठगों ने उड़ाए

Digital Arrest Scam: बरहरवा में साइबर ठगों ने खुद को CBI अधिकारी बताकर एक व्यक्ति को दो महीने तक डिजिटल अरेस्ट में रखा. फर्जी कोर्ट में तीन बार वीडियो पेशी कराकर बेटी की शादी के लिए जोड़े गए 1.20 करोड़ रुपये RTGS से ट्रांसफर करा लिए. मामले में साहिबगंज पुलिस ने SIT गठित कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Digital Arrest Scam: बरहरवा में साइबर ठगों ने खुद को CBI अधिकारी बताकर एक व्यक्ति को दो महीने तक डिजिटल अरेस्ट में रखा. फर्जी कोर्ट में तीन बार वीडियो पेशी कराकर बेटी की शादी के लिए जोड़े गए 1.20 करोड़ रुपये RTGS से ट्रांसफर करा लिए. मामले में साहिबगंज पुलिस ने SIT गठित कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Digital Arrest Scam: साहिबगंज के बरहरवा में साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट का ऐसा जाल बिछाया कि एक व्यक्ति अपनी बेटी की शादी के लिए वर्षों से जोड़ी गई 1.20 करोड़ रुपये की पूंजी गंवा बैठा. खुद को CBI अधिकारी बताने वाले ठगों ने दो महीने तक वीडियो कॉल पर निगरानी रखी और फर्जी कोर्ट में पेशी कराकर रकम ट्रांसफर कराते रहे.

जून में आया एक फोन, यहीं से शुरू हुई पूरी ठगी

बरहरवा थाना क्षेत्र के रहने वाले गौतम चंद्र दास ने पुलिस को बताया कि जून 2026 में उन्हें एक फोन आया. कॉल करने वाले ने अपना नाम प्रदीप सिंह बताते हुए खुद को CBI का वरिष्ठ अधिकारी बताया और कहा कि उनके खिलाफ गंभीर मामला दर्ज है.

झारखंड में 6,722 बूथों पर एक भी नया मतदाता आवेदन नहीं, रांची के 1209 बूथ सबसे पीछे

इसके बाद गिरफ्तारी, जेल और कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर उन्हें लगातार मानसिक दबाव में रखा गया. साइबर ठगों ने दावा किया कि यदि वे सहयोग नहीं करेंगे तो तुरंत कार्रवाई होगी.

Digital Arrest Scam: वीडियो कॉल पर दो महीने तक रखा डिजिटल अरेस्ट

ठगों ने गौतम चंद्र दास को वीडियो कॉल के जरिए डिजिटल अरेस्ट कर लिया. लगभग दो महीने तक उन्हें बार-बार वीडियो कॉल पर रहने के लिए मजबूर किया गया ताकि वे किसी अन्य व्यक्ति से संपर्क न कर सकें.

इतना ही नहीं, साइबर अपराधियों ने तीन बार फर्जी CBI कोर्ट का सेटअप तैयार कर वीडियो कॉल पर उनकी पेशी भी कराई. नकली कोर्ट रूम में जज और अधिकारियों की भूमिका निभाकर उन्हें विश्वास दिलाया गया कि केस से बचने के लिए पैसे जमा करना जरूरी है.

20 जून को 50 लाख, कुल 10 RTGS में भेजे 1.20 करोड़

मुख्यालय डीएसपी सह साइबर सेल के नोडल पदाधिकारी रविकांत साव के अनुसार, पीड़ित से अलग-अलग बैंक खातों में करीब 10 RTGS ट्रांजेक्शन कराए गए.

जांच में पता चला है कि पहला बड़ा ट्रांसफर 20 जून 2026 को 50 लाख रुपये का हुआ था. इसके बाद अलग-अलग तारीखों में रकम भेजी जाती रही. अंतिम ट्रांजेक्शन 24 अगस्त को 5 लाख रुपये का किया गया. कुल मिलाकर साइबर ठगों ने 1.20 करोड़ रुपये की ठगी कर ली.

ठगी का पता चलते ही पुलिस पहुंची

लगातार पैसे देने के बाद जब गौतम चंद्र दास को शक हुआ तो उन्होंने पहले अपने एक रिश्तेदार को पूरी बात बताई. इसके बाद सोमवार को बरहरवा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.

सूचना मिलते ही मुख्यालय डीएसपी रविकांत साव मौके पर पहुंचे और साइबर सेल की टीम के साथ जांच शुरू कर दी.

एसपी ने बनाई एसआईटी, बैंक खाते और मोबाइल नंबर खंगाले जा रहे

साहिबगंज एसपी अमित कुमार सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रविकांत साव के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है.

एसआईटी में बरहरवा इंस्पेक्टर संतोष राणा, थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार, प्रदीप महतो, साइबर सेल प्रभारी पंकज वर्मा समेत अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हैं. टीम ठगी में इस्तेमाल बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और पैसों के पूरे ट्रांजेक्शन ट्रेल की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें-

सीजनल इन्फ्लूएंजा की बढ़ती चिंता के बीच झारखंड अलर्ट, अस्पतालों में तैयारी तेज
हटिया में महिला ने की आत्महत्या, भाई ने जताई ये आशंका
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
light rain
29 ° C
29 °
29 °
84%
5.1m/s
94%
मंगल
32 °
बुध
27 °
गुरु
33 °
शुक्र
32 °
शनि
32 °

अन्य खबरें