Video: न्यूयॉर्क के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल टाइम्स स्क्वायर के पास सोमवार शाम अचानक हुए चाकूबाजी के हमले से अफरा-तफरी मच गई. हजारों लोगों की मौजूदगी के बीच एक महिला ने महज 20 सेकंड के भीतर दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद पुलिस ने महिला को घेर लिया और करीब चार मिनट तक उससे बातचीत की. इसी दौरान चली गोलियों के बाद महिला जमीन पर गिर गई.
भीड़ के बीच अचानक शुरू हुआ हमला
स्थानीय समय के मुताबिक सोमवार शाम करीब 4:30 बजे टाइम्स स्क्वायर के पास यह घटना हुई. उस समय इलाके में पर्यटकों, परिवारों और आम लोगों की भारी भीड़ मौजूद थी.
My friend witnessed the shooting here’s his video I cropped out his name.. pic.twitter.com/zdgghnDTIa
— Phil (@chillyphil718) August 31, 2026
इंडोनेशिया में सुबह-सुबह कांपी धरती, 7.7 के भूकंप के बाद वीडियो आया सामने; दहशत में दिखे लोग
NYPD के अनुसार 49 वर्षीय पामेला सिस्नेरोस ने अचानक 32 वर्षीय महिला और 68 वर्षीय पुरुष पर चाकू से हमला किया. अधिकारियों ने इसे बिना किसी उकसावे के किया गया हमला बताया है.
Video: 20 सेकंड में दो लोगों को बनाया निशाना
हमले की पूरी घटना बेहद कम समय में हुई. बताया गया है कि महिला ने करीब 20 सेकंड के भीतर दोनों लोगों पर चाकू से वार किया.
32 वर्षीय महिला के पेट में चाकू लगा. उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं 68 वर्षीय पुरुष के पेट में भी चाकू से चोट लगी.
चार मिनट तक पुलिस के सामने खड़ी रही महिला
हमले के बाद पुलिस अधिकारियों ने महिला को घेर लिया. वायरल वीडियो में वह गुलाबी शर्ट और जींस पहने हुए दिखाई दे रही है. उसके हाथ में चाकू नजर आ रहे हैं और सामने कई पुलिस अधिकारी मौजूद हैं.
महिला और पुलिस के बीच करीब चार मिनट तक बातचीत हुई. आसपास बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद थे. इसी दौरान पुलिस की ओर से कई गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी और महिला जमीन पर गिर गई.
Video में दिखा पुलिस और महिला का आमना-सामना
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में हमले के बाद का घटनाक्रम दिखाई दे रहा है. महिला चाकू हाथ में लिए पुलिस अधिकारियों के सामने खड़ी है और अधिकारी उसे घेरकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश करते नजर आते हैं.
कुछ ही देर बाद गोलियों की आवाज सुनाई देती है और महिला नीचे गिर जाती है. घटना के बाद इलाके में पुलिस की कार्रवाई तेज कर दी गई.
इसे भी पढ़ें-



