🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,527.98 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,01,410.95 💵 USD / INR : ₹ 94.43 📈 Sensex : 76,515.43 (0.48%) 📊 Nifty 50 : 23,897.70 (0.1%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,527.98 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,01,410.95 💵 USD / INR : ₹ 94.43 📈 Sensex : 76,515.43 (0.48%) 📊 Nifty 50 : 23,897.70 (0.1%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Nepal Flood Video: छत पर फंसी जिंदगी, ऊपर मंडराया सेना का हेलिकॉप्टर; जवानों ने ऐसे बचाई जान

Nepal Flood Video : नेपाल की भीषण बाढ़ के बीच छत पर फंसे एक शख्स को नेपाली सेना ने हेलिकॉप्टर से सुरक्षित रेस्क्यू किया. बाढ़ और भूस्खलन ने 9 जिलों में सड़क संपर्क प्रभावित कर दिया है, जबकि कई नेशनल हाईवे भी बंद हैं. भोटेकोशी नदी में अचानक आए तेज बहाव से तीन जिलों में भारी तबाही हुई और मृतकों की संख्या 162 तक पहुंच गई है.

विज्ञापन

Nepal Flood Video : नेपाल की भीषण बाढ़ के बीच छत पर फंसे एक शख्स को नेपाली सेना ने हेलिकॉप्टर से सुरक्षित रेस्क्यू किया. बाढ़ और भूस्खलन ने 9 जिलों में सड़क संपर्क प्रभावित कर दिया है, जबकि कई नेशनल हाईवे भी बंद हैं. भोटेकोशी नदी में अचानक आए तेज बहाव से तीन जिलों में भारी तबाही हुई और मृतकों की संख्या 162 तक पहुंच गई है.

विज्ञापन

Nepal Flood Video: नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच सामने आया एक रेस्क्यू वीडियो इस आपदा की भयावहता और राहत अभियान की तस्वीर एक साथ दिखा रहा है. चारों तरफ बाढ़ का पानी और तबाही के बीच एक शख्स मकान की छत पर मदद का इंतजार कर रहा था. तभी नेपाली सेना का हेलिकॉप्टर वहां पहुंचा और जवानों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

नेपाल की बाढ़ से गंडक का बदला मिजाज, 36 गेट खुले; 3 मीटर लहरों का खतरा, 8 जिले अलर्ट

वीडियो को नेपाली सेना ने एक्स पर शेयर किया है. इसमें दिखाई देता है कि बाढ़ से घिरे मकान की छत पर खड़ा शख्स लगातार आसमान की ओर देख रहा है. उसके चारों तरफ पानी ही पानी नजर आता है. जैसे ही उसे सेना का हेलिकॉप्टर दिखाई देता है, उसके चेहरे पर उम्मीद नजर आने लगती है.

हेलिकॉप्टर छत के ऊपर पहुंचने के बाद रेस्क्यू की कार्रवाई शुरू होती है. शख्स हेलिकॉप्टर तक पहुंचने की कोशिश करता है और सेना के जवान उसे तुरंत पकड़कर अंदर खींच लेते हैं. कुछ ही पलों में बाढ़ के बीच फंसी उसकी जिंदगी सुरक्षित हो जाती है.

हिमस्खलन से रुका पानी, फिर अचानक टूटा सैलाब

नेपाल पुलिस के अनुसार बुधवार को भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ ने तीन जिलों में भारी तबाही मचाई है. इस आपदा में मृतकों की संख्या बढ़कर 162 हो गई है. बाढ़ की वजह भोटेकोशी की सहायक नदी ल्हेंदे के पानी का अचानक तेज बहाव बताया गया है.

भोटेकोशी के कहर से नेपाल तबाह, 165 शव बरामद; 800+ लापता, इन राज्यों में अलर्ट

जानकारी के मुताबिक हिमस्खलन के कारण ल्हेंदे नदी का पानी रुक गया था. इसके बाद जब पानी का दबाव बढ़ा तो अचानक तेज बहाव शुरू हुआ और चीन सीमा के पास रसुवागढ़ी के तिमुरे इलाके में बाढ़ आ गई. देखते ही देखते पानी ने आसपास के क्षेत्रों को अपनी चपेट में ले लिया.

आपदा के बाद नेपाली सेना और अन्य राहत एजेंसियां प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू अभियान चला रही हैं. बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए हेलिकॉप्टरों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है.

बाढ़ और भूस्खलन ने 9 जिलों की सड़कें रोकीं

नेपाल में प्राकृतिक आपदा का असर अब सड़क संपर्क पर भी साफ दिखाई दे रहा है. पुलिस के मुताबिक बाढ़ और भूस्खलन के कारण 9 जिलों में कई सड़कें बंद हो गई हैं. इनमें कई नेशनल हाईवे भी शामिल हैं.

कहीं सड़कों पर मिट्टी और बड़े-बड़े पत्थर जमा होने से आवाजाही पूरी तरह ठप है, तो कुछ इलाकों में बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन वाहनों की आवाजाही रोक दी है. इससे प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन और राहत कार्य दोनों के सामने चुनौती बढ़ गई है.

इसे भी पढ़ें-

नेपाल में आफत के बाद गंडक में 3 मीटर ऊंची लहर का खतरा; बिहार के इन जिलों में अलर्ट
तटबंध टूटा, ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल के आवास में घुसा बाढ़ का पानी; नवगछिया में मचा हड़कंप
ऊर्जा मंत्री के पैतृक गांव में टूटा तटबंध, खेतों और बस्तियों में घुसा पानी; प्रशासन ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
28 ° C
28 °
28 °
94%
0m/s
99%
शनि
30 °
रवि
34 °
सोम
33 °
मंगल
30 °
बुध
28 °

अन्य खबरें