🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,300.21 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,96,703.99 💵 USD / INR : ₹ 94.96 📈 Sensex : 76,944.28 (-0.41%) 📊 Nifty 50 : 24,055.80 (-0.1%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,300.21 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,96,703.99 💵 USD / INR : ₹ 94.96 📈 Sensex : 76,944.28 (-0.41%) 📊 Nifty 50 : 24,055.80 (-0.1%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

समस्तीपुर मंडल ने जारी की 38 तबादलों की सूची, मुजफ्फरपुर में 6 की एंट्री, 6 की विदाई

Muzaffarpur Railway News: समस्तीपुर रेल मंडल के 38 रेलकर्मियों के तबादला आदेश से मुजफ्फरपुर स्टेशन की तैनाती व्यवस्था बदल गई है. छह नए रेलकर्मियों की पोस्टिंग हुई है, जबकि छह कर्मचारियों को दूसरे स्टेशनों पर भेजा गया है. यह फेरबदल प्रशासनिक जरूरत और व्यक्तिगत अनुरोध दोनों के आधार पर किया गया है.

विज्ञापन

Muzaffarpur Railway News: समस्तीपुर रेल मंडल के 38 रेलकर्मियों के तबादला आदेश से मुजफ्फरपुर स्टेशन की तैनाती व्यवस्था बदल गई है. छह नए रेलकर्मियों की पोस्टिंग हुई है, जबकि छह कर्मचारियों को दूसरे स्टेशनों पर भेजा गया है. यह फेरबदल प्रशासनिक जरूरत और व्यक्तिगत अनुरोध दोनों के आधार पर किया गया है.

विज्ञापन

Muzaffarpur Railway : समस्तीपुर रेल मंडल में 38 रेलकर्मियों के स्थानांतरण आदेश का असर मुजफ्फरपुर स्टेशन पर भी दिखाई देगा. नए आदेश के तहत स्टेशन पर छह नए रेलकर्मियों की तैनाती की गई है, जबकि यहां कार्यरत छह कर्मचारियों को दूसरे स्टेशनों पर भेजा गया है. यानी मुजफ्फरपुर में कुल 12 कर्मचारियों की तैनाती व्यवस्था बदलेगी.

डीआरएम कार्यालय ने 31 अगस्त को स्थानांतरण और पदस्थापन का आदेश जारी किया है.

बस के कट मारते ही हाईवे से नीचे पलटा ट्रक, चालक ने कूदकर बचाई जान

इन छह रेलकर्मियों की हुई मुजफ्फरपुर में पोस्टिंग

स्थानांतरण सूची के अनुसार इन कर्मचारियों को मुजफ्फरपुर स्टेशन भेजा गया है:

  • कुमारी रंजना (समस्तीपुर)
  • ब्रजेश कुमार (समस्तीपुर)
  • सचिन कुमार (ढोली)
  • मुन्ना अंसारी (रक्सौल)
  • धीरेंद्र कुमार (रक्सौल)
  • गोविंद गौतम (दरभंगा)

इनकी तैनाती से स्टेशन के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरा जाएगा.

मुजफ्फरपुर से इन कर्मचारियों का हुआ तबादला

मुजफ्फरपुर में कार्यरत छह रेलकर्मियों को अलग-अलग स्टेशनों पर पदस्थापित किया गया है:

कर्मचारीनई तैनाती
राजमणि रंजनदरभंगा
राहुल कुमार सिंहदरभंगा
सुरेंद्र नाथ चौधरीखुदीराम बोस पूसा
राजू कुमारजयनगर
कृष्ण कुमार सिंहएमटीआर
कृष्ण गोपाल नंदनमोतिहारी

प्रशासनिक जरूरत और अनुरोध दोनों बने आधार

रेल मंडल के अनुसार स्थानांतरण प्रक्रिया में दो आधार अपनाए गए हैं. कुछ कर्मचारियों का तबादला प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए किया गया है, जबकि कुछ को उनके व्यक्तिगत अनुरोध पर नई पदस्थापना दी गई है.

38 कर्मचारियों के इस फेरबदल के बाद समस्तीपुर मंडल के कई स्टेशनों और कार्यालयों में मानव संसाधन की नई तैनाती लागू होगी.

इसे भी पढ़ें-

विधायक अमित कुमार रानू के मुजफ्फरपुर आवास पर पुलिस की रेड, जमीन विवाद में सर्च वारंट लेकर पहुंची टीम
मुजफ्फरपुर में खड़ी बस में लगी आग, JCB ने ऐसे बचाया बड़ा नुकसान
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
light rain
27 ° C
27 °
27 °
94%
5.7m/s
100%
मंगल
28 °
बुध
27 °
गुरु
33 °
शुक्र
32 °
शनि
34 °

अन्य खबरें