East Central Railway: बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन से शनिवार को लोक भवन, पटना में पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान राज्य में चल रही रेल विकास परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.
महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने राज्यपाल को बिहार में पूर्व मध्य रेल की विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने और रेल सेवाओं के विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य जारी हैं.
बाढ़ के मुहाने पर बिहार, गंगा-गंडक के बाद सोन में भी भारी उफान; 56 गेट खुले
East Central Railway: यात्री सुविधाओं पर हुई विस्तार से चर्चा
मुलाकात के दौरान रेलवे के क्रियाकलाप, स्टेशन और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं में सुधार तथा रेल विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया. महाप्रबंधक ने इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यपाल से मार्गदर्शन भी प्राप्त किया.
पूर्व मध्य रेल की ओर से बताया गया कि राज्य में रेल अवसंरचना और यात्री सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में विभाग लगातार कार्य कर रहा है.
इसे भी पढ़ें-



