Srinagar Airport: श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार, 4 सितंबर की सुबह इंडिगो के एक विमान के पार्किंग के दौरान हादसा हो गया. नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची फ्लाइट 6E 225 बे नंबर 6 पर खड़ी की जा रही थी, तभी विमान विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS) के पोल से टकरा गया. विमान में यात्री और क्रू सदस्य मौजूद थे, लेकिन राहत की बात रही कि किसी को चोट नहीं आई.
त्रिशूली टनल में 9 दिन बाद हुआ चमत्कार, जिंदा निकले दो युवक; रेस्क्यू जारी
बे नंबर 6 पर पार्किंग के दौरान हुआ हादसा
इंडिगो की फ्लाइट 6E 225 सुबह करीब 9 बजकर 2 मिनट पर श्रीनगर एयरपोर्ट पहुंची थी. विमान को बे नंबर 6 पर पार्क किया जा रहा था. इसी दौरान विमान VDGS पोल के संपर्क में आ गया.
हादसे के बाद सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित विमान से उतारा गया. इसके लिए मैनुअल सीढ़ियों का इस्तेमाल किया गया. घटना में विमान को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है.
हालांकि, हादसे का असर श्रीनगर एयरपोर्ट के सामान्य संचालन पर नहीं पड़ा. एयरपोर्ट पर उड़ानों का परिचालन जारी रहा.
आखिर VDGS पोल से कैसे टकराया विमान?
हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल विमान के VDGS पोल तक पहुंचने को लेकर है. पार्किंग के दौरान विमान पोल से कैसे टकराया, इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है.
एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, घटना की जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा. ऐसे में अभी पायलट की गलती, तकनीकी खराबी या पार्किंग प्रक्रिया में चूक को हादसे की वजह बताना जल्दबाजी होगी.
VDGS यानी विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम ऐसा सिस्टम है, जो विमान को पार्किंग बे में सही स्थान तक पहुंचाने में पायलट की मदद करता है.
इसे भी पढ़ें-



