Video: दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरने का सबसे दर्दनाक चेहरा उस वक्त सामने आया, जब मलबे में दबे एक युवक ने खुद अपना वीडियो बनाकर मदद की गुहार लगाई. बाहर खड़े उसके दोस्त के मोबाइल पर लगातार एक ही आवाज आ रही थी. “मुझे बचा लो.”
रविवार दोपहर हुए इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. राहत दल 12 लोगों को सुरक्षित निकाल चुका है, लेकिन मलबे में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.
पहले सुनाई दी तेज गड़गड़ाहट, फिर पलभर में मलबे में बदल गई चार मंजिला इमारत; देखें PHOTOS
हॉस्टल में थे 50 से ज्यादा छात्र
गिरी हुई इमारत में हॉस्टल चल रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय 50 से अधिक छात्र अपने कमरों में मौजूद थे. इसी बीच अचानक पूरी इमारत भरभराकर ढह गई और देखते ही देखते पांच मंजिलें मलबे में बदल गईं.
मुझे बचा लो!”
— amarshah (@amargkp_shah) September 6, 2026
मलबे के नीचे से आती वो आवाज़… “
दिल्ली में मलबे के अंदर फंसी जिंदगी मदद के लिए पुकारती रही। ये वीडियो दिल दहला देगा। दिल्ली pic.twitter.com/Lo0wPtYmjA
लोगों का कहना है कि बेसमेंट में खुदाई का काम चल रहा था और वहां पानी भी भरा हुआ था. शुरुआती चर्चा में यही दोनों बातें हादसे की बड़ी वजह मानी जा रही हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
40-50 साल पुरानी इमारत बनी मौत का मलबा
स्थानीय लोगों के मुताबिक यह बिल्डिंग करीब 40 से 50 साल पुरानी थी. हादसे के बाद पुलिस, दमकल और रेस्क्यू टीमें लगातार मलबा हटाने में जुटी हैं. हर आवाज पर मशीनें रोकी जा रही हैं ताकि किसी जीवित व्यक्ति तक सुरक्षित पहुंचा जा सके.
मृतकों में छात्र और मजदूर शामिल
अब तक 6 लोगों की मौत हुई है. इनमें एक छात्र और एक मजदूर की पहचान हो चुकी है, जबकि चार शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है. पांच घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
मालिक पर गैर इरादतन हत्या का केस
दिल्ली पुलिस ने बिल्डिंग मालिक आनंद बंसल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और लापरवाही की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है. गुरुग्राम निवासी मालिक से पूछताछ की जाएगी और पुलिस यह पता लगा रही है कि इमारत गिरने के पीछे निर्माण संबंधी लापरवाही की क्या भूमिका रही.
इसे भी पढ़ें-


