🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,527.98 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,01,410.95 💵 USD / INR : ₹ 94.43 📈 Sensex : 76,515.43 (0.48%) 📊 Nifty 50 : 23,897.70 (0.1%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,527.98 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,01,410.95 💵 USD / INR : ₹ 94.43 📈 Sensex : 76,515.43 (0.48%) 📊 Nifty 50 : 23,897.70 (0.1%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Ayodhya Ram Mandir Trust: राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए सदस्यों की एंट्री, इन नामों पर लगी मुहर

Ayodhya Ram Mandir Trust : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बुधवार को तीन नए सदस्यों की नियुक्ति हुई. मदन मोहन पाण्डेय, महेश भागचंदका और निर्मला यादव को सदस्य बनाया गया. महेश भागचंदका का संबंध अशोक सिंघल से है, जबकि निर्मला यादव विहिप के निधि समर्पण अभियान से जुड़ी रही हैं.

विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir Trust : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बुधवार को तीन नए सदस्यों की नियुक्ति हुई. मदन मोहन पाण्डेय, महेश भागचंदका और निर्मला यादव को सदस्य बनाया गया. महेश भागचंदका का संबंध अशोक सिंघल से है, जबकि निर्मला यादव विहिप के निधि समर्पण अभियान से जुड़ी रही हैं.

विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir Trust: राम नगरी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बुधवार को तीन नए सदस्यों की नियुक्ति कर दी गई. मणिराम दास जी की छावनी में हुई ट्रस्ट की बैठक में खाली पड़े तीन सदस्य पदों को भरते हुए अयोध्या के मदन मोहन पाण्डेय, दिल्ली के महेश भागचंदका और शिकोहाबाद की निर्मला यादव को सदस्य बनाया गया.

इन तीनों की नियुक्ति चंपतराय, राजेश मिश्रा और स्वर्गीय विमलेन्द्र मोहन मिश्रा के स्थान पर की गई है. बैठक के दौरान मणिराम दास छावनी और आसपास के क्षेत्र में सघन सुरक्षा घेरा बनाया गया था.

ऊर्जा मंत्री के पैतृक गांव में टूटा तटबंध, खेतों और बस्तियों में घुसा पानी; प्रशासन ने संभाला मोर्चा

तीन नए सदस्यों में कौन-कौन शामिल

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में शामिल किए गए तीन नए सदस्यों में मदन मोहन पाण्डेय अयोध्या से हैं, जबकि महेश भागचंदका दिल्ली और निर्मला यादव शिकोहाबाद से हैं.

निर्मला यादव विश्व हिंदू परिषद के निधि समर्पण अभियान से जुड़ी रही हैं. राम मंदिर से जुड़े इस अभियान में उनकी भागीदारी रही है.

अशोक सिंघल के रिश्तेदार हैं महेश भागचंदका

दिल्ली के महेश भागचंदका का संबंध विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंघल से है. वह अशोक सिंघल फाउंडेशन चलाते हैं. राम मंदिर से जुड़े महत्वपूर्ण आयोजनों में भी उनकी मौजूदगी रही है.

वर्ष 2020 में राम मंदिर के भूमिपूजन के वक्त महेश भागचंदका को मुख्य यजमान बनाया गया था. इसके बाद 2024 में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान में भी वह अपने परिवार के साथ मौजूद रहे थे.

बैठक में मौजूद रहे ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारी

तीन नए सदस्यों की नियुक्ति के दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी, अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन और महंत दिनेन्द्र दास मौजूद रहे.

मणिराम दास छावनी में हुई इस बैठक के दौरान आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. तीन नए सदस्यों की नियुक्ति के साथ ट्रस्ट में खाली पड़े तीन सदस्य पद भर दिए गए हैं.

इसे भी पढ़ें-

IAS दिव्या मित्तल ने छोड़ी नौकरी, 13 साल की सेवा के बाद भावुक पोस्ट ने खींचा ध्यान
गंडक में पानी के साथ बहकर आ रहे तबाही के निशान, 3 शव मिलने से मचा हड़कंप
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
28 ° C
28 °
28 °
94%
0m/s
99%
शनि
30 °
रवि
34 °
सोम
33 °
मंगल
30 °
बुध
28 °

अन्य खबरें