🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,192.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,74,377.14 💵 USD / INR : ₹ 94.96 📈 Sensex : 74,729.27 (0.56%) 📊 Nifty 50 : 23,146.15 (0.65%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,192.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,74,377.14 💵 USD / INR : ₹ 94.96 📈 Sensex : 74,729.27 (0.56%) 📊 Nifty 50 : 23,146.15 (0.65%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar : 90 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भागने लगा था आरोपी

Sabour Brown Sugar : भागलपुर के सबौर में पुलिस ने 510.24 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पंचानंद कुमार को गिरफ्तार किया है. बरामद मादक पदार्थ की कीमत 90 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपित का मोबाइल जब्त कर ब्राउन शुगर को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है.

विज्ञापन

Sabour Brown Sugar : भागलपुर के सबौर में पुलिस ने 510.24 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पंचानंद कुमार को गिरफ्तार किया है. बरामद मादक पदार्थ की कीमत 90 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपित का मोबाइल जब्त कर ब्राउन शुगर को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर के सबौर में पुलिस ने 510.24 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. बरामद मादक पदार्थ की कीमत 90 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपित के पास से मोबाइल भी जब्त किया है. बरामद ब्राउन शुगर को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है.

जगदीशपुर के स्कूल में गरबा-डांडिया के साथ मना नवरात्रि उत्सव, मां दुर्गा के स्वरूप में सजे बच्चे

गिरफ्तार आरोपित की पहचान सबौर थाना क्षेत्र के सरधो निवासी महादेव मंडल के पुत्र पंचानंद कुमार के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, वाहन चेकिंग के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई. पुलिस टीम को देखते ही आरोपित भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया.

ब्रह्मदेव होटल के पास मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की मिली थी सूचना

डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नवनीत कुमार सिंह ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सबौर के ब्रह्मदेव होटल के पास कुछ लोग अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. सूचना के बाद भागलपुर के एसएसपी प्रमोद कुमार यादव के निर्देशन और डीएसपी नवनीत कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई. मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर एक आरोपित भागने लगा, जिसे खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया गया.

पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई

पुलिस ने गिरफ्तार पंचानंद कुमार से सघन पूछताछ की है. डीएसपी ने बताया कि पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी अभियान में सबौर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक पलटु कुमार साह, मनीष कुमार समेत तकनीकी शाखा के पुलिस बल शामिल थे.

भागलपुर में दुर्गा पूजा पंडाल का अनूठा संदेश, कप्तान स्मिथ को बताया 174 यात्रियों का आधुनिक सारथी

दशहरे पर भी मादक पदार्थों के खिलाफ सख्ती

डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री और सेवन पर रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. दशहरे के अवसर पर भी पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री और सेवन पर रोक लगाने के लिए विभिन्न थानों की पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है.

इसे भी पढ़ें-

दुर्गा पूजा से पहले भागलपुर में नगर निगम की सख्ती, विसर्जन मार्गों की मरम्मत तक के निर्देश
दुर्गा पूजा को लेकर भागलपुर में अलर्ट प्रशासन, DM ने चौक-चौराहों से CTS ग्राउंड तक परखी तैयारी
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
24.7 ° C
24.7 °
24.7 °
80%
1.6m/s
10%
शनि
25 °
रवि
32 °
सोम
32 °
मंगल
31 °
बुध
31 °

अन्य खबरें

विज्ञापन