🟡 Gold (10g) : ₹ 1,25,745.00 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,74,909.93 💵 USD / INR : ₹ 94.84 📈 Sensex : 73,852.90 (-1.17%) 📊 Nifty 50 : 22,888.95 (-1.11%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,25,745.00 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,74,909.93 💵 USD / INR : ₹ 94.84 📈 Sensex : 73,852.90 (-1.17%) 📊 Nifty 50 : 22,888.95 (-1.11%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur : दुर्गा पूजा में मिठाइयों पर बरसेगा पैसा, बताशा से टिकरी तक करोड़ों के कारोबार की उम्मीद

Bhagalpur Sweets Business : दुर्गा पूजा के दौरान भागलपुर के मिठाई बाजार में पांच करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार की उम्मीद है. चार दिनों में बताशा की बिक्री 60 लाख रुपये पार करने का अनुमान है, जबकि टिकरी से करीब 70 लाख रुपये के कारोबार की संभावना जतायी गयी है. पारंपरिक, फैंसी और बंगाली मिठाइयों की मांग भी बाजार में बनी हुई है.

विज्ञापन

Bhagalpur Sweets Business : दुर्गा पूजा के दौरान भागलपुर के मिठाई बाजार में पांच करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार की उम्मीद है. चार दिनों में बताशा की बिक्री 60 लाख रुपये पार करने का अनुमान है, जबकि टिकरी से करीब 70 लाख रुपये के कारोबार की संभावना जतायी गयी है. पारंपरिक, फैंसी और बंगाली मिठाइयों की मांग भी बाजार में बनी हुई है.

विज्ञापन

Bhagalpur Sweets Business: दुर्गा पूजा के दौरान भागलपुर के मिठाई बाजार में कारोबार बढ़ने की उम्मीद है. पारंपरिक मिठाइयों से लेकर फैंसी और बंगाली मिठाइयों तक की मांग बनी हुई है. कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक, पूजा के दौरान शहर में मिठाइयों का कुल कारोबार पांच करोड़ रुपये से अधिक पहुंच सकता है. सप्तमी, अष्टमी, नवमी और दशमी को लेकर दुकानदारों ने भी खास तैयारी की है.

कोसी स्नातक चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज, अजीत शर्मा के आवास पर बनी रणनीति

चार दिनों में बताशा कारोबार 60 लाख रुपये पार करने का अनुमान

दुर्गा पूजा की सप्तमी, अष्टमी, नवमी और दशमी पर पूजा में बताशा का विशेष इस्तेमाल होता है. इस वजह से इन चार दिनों में इसकी बिक्री बढ़ जाती है. थोक कारोबारियों के अनुसार, भागलपुर में बताशा के नौ थोक दुकानदार हैं. यहां से जिले के साथ दूसरे जिलों में भी बताशा की आपूर्ति की जाती है.

एक थोक दुकानदार के मुताबिक, दुर्गा पूजा के दौरान रोजाना पांच से सात क्विंटल बताशा की बिक्री होती है. थोक बाजार में इसकी कीमत करीब 120 रुपये प्रति किलो है, जबकि खुदरा बाजार में 100 ग्राम बताशा 20 रुपये में बिक रहा है. कारोबारियों को इन चार दिनों में बताशा की बिक्री से 60 लाख रुपये से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है.

टिकरी की मांग से 70 लाख रुपये की बिक्री की संभावना

फैंसी मिठाइयों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच पारंपरिक मिठाइयों की मांग भी बरकरार है. टिकरी यानी बालूशाही, खाजा, गोपालभोग और लड्डू की बिक्री को लेकर दुकानों में विशेष तैयारी की गयी है.

मिठाई कारोबारी नंद किशोर साह ने बताया कि भागलपुर में 200 से अधिक मिठाई की दुकानें हैं. इनमें 100 से ज्यादा दुकानों पर टिकरी बिकती है. उनके अनुसार, हर साल दुर्गा पूजा के दौरान टिकरी की अच्छी मांग रहती है. इस बार भी करीब 70 लाख रुपये की टिकरी बिकने की संभावना है.

दुर्गा पूजा को लेकर भागलपुर में फ्लैग मार्च, डीएम और एसएसपी ने संभाली कमान

बाजार में टिकरी 180 से 200 रुपये प्रति किलो और खाजा 160 से 200 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. गोपालभोग की कीमत करीब 180 रुपये प्रति किलो है. इसके अलावा जलेबी, छेना, लड्डू, राजभोग, रसमलाई और गुलाब जामुन की भी मांग है.

मालपुआ और दिलखुश बर्फी की बिक्री में तेजी

मिठाई कारोबारी बलराम झुनझुनवाला ने बताया कि सप्तमी और अष्टमी के दौरान मालपुआ तथा दिलखुश बर्फी की खूब बिक्री हुई. लड्डू, खाजा और बालूशाही-टिकरी जैसी पारंपरिक मिठाइयों की मांग भी बनी हुई है.

दुकानों में काजू बर्फी, सोहन पापड़ी, गोंद के लड्डू, केसरिया पेड़ा, संदेश और मलाई चॉप जैसी मिठाइयां भी उपलब्ध हैं. इसके साथ ही काजू और अंजीर से बनी फैंसी मिठाइयां भी तैयार की जा रही हैं.

बंगाली मिठाइयों के स्वाद का भी आकर्षण

भागलपुर के बंगाली बहुल इलाकों में बंगाली मिठाइयों की खास मांग रहती है. अब दूसरे समुदायों के लोग भी इन्हें पसंद कर रहे हैं. बाजार में चिरनी बाबू संदेश, काजू मटका, काजू एपल, मलाई चॉप, खीर कदम, क्रीम चॉप, कलाकंद और रसभरी जैसी मिठाइयां उपलब्ध हैं.

दुर्गा पूजा के दौरान मिठाई बाजार में पारंपरिक स्वाद के साथ फैंसी मिठाइयों की भी मांग बनी हुई है. अलग-अलग स्वाद और आकर्षक रूप वाली मिठाइयों की बिक्री से बाजार में रौनक बढ़ी है.

इसे भी पढ़ें-

दुर्गा पूजा से पहले भागलपुर में नगर निगम की सख्ती, विसर्जन मार्गों की मरम्मत तक के निर्देश
दुर्गा पूजा को लेकर भागलपुर में अलर्ट प्रशासन, DM ने चौक-चौराहों से CTS ग्राउंड तक परखी तैयारी
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
31.2 ° C
31.2 °
31.2 °
37%
3.4m/s
0%
मंगल
30 °
बुध
31 °
गुरु
31 °
शुक्र
31 °
शनि
31 °

अन्य खबरें

विज्ञापन