इस खबर में क्या है?
MLC Election : भागलपुर में कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी सिलसिले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और पार्टी प्रभारी कृष्ण अल्लावरु ने वरिष्ठ नेता अजीत शर्मा के आवास पर बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की. बैठक में स्नातक मतदाताओं तक पहुंच बनाने, उनकी समस्याओं को समझने और पार्टी के पक्ष में समर्थन जुटाने पर जोर दिया गया.
90 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भागने लगा था आरोपी
बैठक के बाद अजीत शर्मा ने एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा कि भागलपुर-कोसी क्षेत्र के एमएलसी ने पहले जनता के लिए कोई उल्लेखनीय काम नहीं किया. उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और समय आने पर अपना फैसला सुनाएगी. अजीत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी और स्नातक मतदाताओं की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस पहल करने का प्रयास करेगी.
स्नातक मतदाताओं तक पहुंचने की तैयारी
अजीत शर्मा ने कहा कि अब जनता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव उनके काम के आधार पर करना चाहती है. कांग्रेस स्नातक मतदाताओं की समस्याओं को समझकर उन्हें प्रमुखता से उठाने की कोशिश करेगी. पार्टी की रणनीति मतदाताओं के बीच पहुंच बनाने और उनके मुद्दों को चुनावी चर्चा के केंद्र में रखने की है.
दुर्गा पूजा को लेकर भागलपुर में फ्लैग मार्च, डीएम और एसएसपी ने संभाली कमान
कई क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं कृष्ण अल्लावरु
कांग्रेस प्रभारी कृष्ण अल्लावरु ने कहा कि कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव को लेकर पार्टी अपनी रणनीति तैयार कर रही है. वह कई जगहों का दौरा कर चुके हैं और इसी सिलसिले में भागलपुर पहुंचे हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस को जीत मिलेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी जनता के हित में काम करने और स्नातक मतदाताओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की योजना पर काम कर रही है.
इसे भी पढ़ें-



