🟡 Gold (10g) : ₹ 1,24,359.43 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,71,821.85 💵 USD / INR : ₹ 94.51 📈 Sensex : 73,161.27 (-0.74%) 📊 Nifty 50 : 22,644.75 (-0.73%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,24,359.43 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,71,821.85 💵 USD / INR : ₹ 94.51 📈 Sensex : 73,161.27 (-0.74%) 📊 Nifty 50 : 22,644.75 (-0.73%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur Double Murder: नवगछिया में खूनी वारदात से सनसनी, दुकानदार दंपति की हत्या; पत्नी को दौड़ाकर मारी गोली

Bhagalpur Double Murder : नवगछिया के इस्माईलपुर में चाय-नाश्ते की दुकान चलाने वाले रंजन और उनकी पत्नी किरण देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. दो दिन से लापता रंजन के भाई की ढाई साल की बेटी पल्लवी कुमारी का अब तक सुराग नहीं मिलने से ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया है. लोगों ने हत्यारों की गिरफ्तारी और बच्ची की सकुशल बरामदगी तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

Bhagalpur Double Murder : नवगछिया के इस्माईलपुर में चाय-नाश्ते की दुकान चलाने वाले रंजन और उनकी पत्नी किरण देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. दो दिन से लापता रंजन के भाई की ढाई साल की बेटी पल्लवी कुमारी का अब तक सुराग नहीं मिलने से ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया है. लोगों ने हत्यारों की गिरफ्तारी और बच्ची की सकुशल बरामदगी तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

Bhagalpur Double Murder: इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के हटिया में गुरुवार की अहले सुबह चाय-नाश्ते की दुकान चलाने वाले दंपति की गोली मारकर हत्या के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. मृतकों की पहचान दुकानदार रंजन और उनकी पत्नी किरण देवी के रूप में हुई है. वारदात के बाद घटनास्थल पर जुटे लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. ग्रामीणों ने साफ कहा कि लापता ढाई साल की बच्ची की बरामदगी और दंपति के हत्यारों की गिरफ्तारी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

भागलपुर में जुआ के अड्डों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 गिरफ्तार; 6260 रुपये नकद और 5 मोबाइल बरामद

दुकान में सो रहे रंजन की गोली मारकर हत्या

जानकारी के मुताबिक, रंजन और उनकी पत्नी किरण देवी अपनी दुकान में सो रहे थे. इसी दौरान हथियारबंद अपराधियों ने वहां धावा बोल दिया और बिस्तर पर सो रहे रंजन को गोलियों से भून डाला. पति को खून से लथपथ देखकर किरण देवी जान बचाने के लिए चीखते-पुकारते घर की ओर भागने लगीं. लेकिन अपराधियों ने उनका पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया. इसके बाद उनकी आंख में नजदीक से दो गोलियां मार दीं. गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण किरण देवी की भी मौके पर ही मौत हो गई.

शव उठाने पहुंची पुलिस का ग्रामीणों ने किया विरोध

दंपति की हत्या की सूचना मिलने पर इस्माईलपुर और गोपालपुर थाने की पुलिस के साथ सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सैयम रजा भारी पुलिस बल लेकर घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू की और लोगों को समझाने का प्रयास किया. हालांकि, पुलिस की कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने शवों को कब्जे में लेने का विरोध किया. उनकी मांग थी कि हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए.

दो दिन से लापता है रंजन के भाई की ढाई साल की बेटी

दोहरे हत्याकांड के बीच रंजन के भाई की ढाई साल की बेटी पल्लवी कुमारी के लापता होने का मामला भी ग्रामीणों के आक्रोश की बड़ी वजह बना हुआ है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, बच्ची दो दिन पहले रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई थी. परिजनों ने थाने में शिकायत की थी, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने उसकी तलाश में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की.

ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जिस परिवार की मासूम बच्ची दो दिनों से लापता है, उसी परिवार के दो सदस्यों की अब हत्या कर दी गई. लोगों ने इसे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल बताते हुए पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताई. उनकी मांग है कि पल्लवी को सकुशल बरामद किया जाए और दंपति की हत्या में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए.

TMBU में एफओ के बंगले और चमचमाती कार पर सवाल! RTI में 12 महीने के पेट्रोल-डीजल खर्च का हिसाब मांगा

डॉग स्क्वॉड और तकनीकी जांच से सुराग तलाश रही पुलिस

घटना के बाद इस्माईलपुर और गोपालपुर क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है. एएसपी सैयम रजा ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस डॉग स्क्वॉड और तकनीकी अनुसंधान की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है. साथ ही, हत्या के पीछे की रंजिश की कड़ियों की भी जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें-

TMBU में एफओ के बंगले और चमचमाती कार पर सवाल! RTI में 12 महीने के पेट्रोल-डीजल खर्च का हिसाब मांगा
दुर्गा पूजा को लेकर भागलपुर में फ्लैग मार्च, डीएम और एसएसपी ने संभाली कमान
भागलपुर में दुर्गा पूजा पंडाल का अनूठा संदेश, कप्तान स्मिथ को बताया 174 यात्रियों का आधुनिक सारथी
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
25.8 ° C
25.8 °
25.8 °
72%
2.1m/s
0%
गुरु
31 °
शुक्र
30 °
शनि
31 °
रवि
31 °
सोम
32 °

अन्य खबरें

विज्ञापन