🟡 Gold (10g) : ₹ 1,25,726.70 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,75,361.21 💵 USD / INR : ₹ 94.84 📈 Sensex : 73,852.90 (-1.17%) 📊 Nifty 50 : 22,888.95 (-1.11%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,25,726.70 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,75,361.21 💵 USD / INR : ₹ 94.84 📈 Sensex : 73,852.90 (-1.17%) 📊 Nifty 50 : 22,888.95 (-1.11%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर में जुआ के अड्डों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 गिरफ्तार; 6260 रुपये नकद और 5 मोबाइल बरामद

Bhagalpur Gambling Raid के तहत भागलपुर के औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुआ खेलने और आयोजन करने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 6260 रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन और तीन ताश की गड्डियां बरामद की हैं. यह कार्रवाई मिरजाचक, गोपालपुर और नवटोलिया में जुआ खेले जाने की गुप्त सूचना मिलने के बाद की गई.

विज्ञापन

Bhagalpur Gambling Raid के तहत भागलपुर के औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुआ खेलने और आयोजन करने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 6260 रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन और तीन ताश की गड्डियां बरामद की हैं. यह कार्रवाई मिरजाचक, गोपालपुर और नवटोलिया में जुआ खेले जाने की गुप्त सूचना मिलने के बाद की गई.

विज्ञापन

Bhagalpur Gambling Raid : भागलपुर जिले के औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र में अवैध जुआ खेलने और उसका आयोजन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 6260 रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन और तीन ताश की गड्डियां बरामद की गई हैं.

भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 19 अक्टूबर 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र के मिरजाचक, गोपालपुर और नवटोलिया में बड़ी संख्या में लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं और इसका आयोजन भी कर रहे हैं.

दुर्गा पूजा में मिठाइयों पर बरसेगा पैसा, बताशा से टिकरी तक करोड़ों के कारोबार की उम्मीद

सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक नगर तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर-01 के निगरानी में औद्योगिक प्रक्षेत्र थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई. गठित टीम ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर जुआ खेलने और इसका आयोजन करने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया.

6260 रुपये नकद और मोबाइल फोन बरामद

पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके से 6260 रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन और तीन ताश की गड्डियां बरामद की गईं. गिरफ्तार आरोपियों में नवीन मंडल, विकास कुमार, नीतीश कुमार, मोहम्मद इम्तियाज, ऋषि कुमार, छठ्ठू मंडल, ज्ञानी कुमार, विजय मंडल, कुमोद कुमार और जयेंद्रदेश मंडल शामिल हैं.

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना कांड संख्या 206/26, दिनांक 20 अक्टूबर 2026 के तहत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस टीम में ये अधिकारी शामिल

छापेमारी दल में औद्योगिक प्रक्षेत्र थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान, पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, पीटीसी/327 सुनील पासवान और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

भागलपुर पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.

इसे भी पढ़ें-

TMBU में एफओ के बंगले और चमचमाती कार पर सवाल! RTI में 12 महीने के पेट्रोल-डीजल खर्च का हिसाब मांगा
दुर्गा पूजा को लेकर भागलपुर में फ्लैग मार्च, डीएम और एसएसपी ने संभाली कमान
भागलपुर में दुर्गा पूजा पंडाल का अनूठा संदेश, कप्तान स्मिथ को बताया 174 यात्रियों का आधुनिक सारथी
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
27.7 ° C
27.7 °
27.7 °
43%
2.4m/s
0%
मंगल
27 °
बुध
31 °
गुरु
31 °
शुक्र
31 °
शनि
31 °

अन्य खबरें

विज्ञापन