Bihar MLC Election 2026 : बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतदान से पहले पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से RJD प्रत्याशी डॉ. संजीव सिंह के आवास पर पुलिस पहुंचने का मामला सामने आया है. तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना की जानकारी दी. बताया गया कि गुरुवार देर रात पुलिस सात गाड़ियों के काफिले के साथ उनके आवास पर पहुंची थी.
मोकामा में मतदान के दौरान भिड़ंत, नीरज कुमार-अनंत सिंह के समर्थकों में झड़प; 6 हिरासत में
आपराधिक चरित्र का सर्टिफाइड व्यक्ति (जो सात हत्याओं का आरोपी हो) जब वह प्रदेश का मुख्यमंत्री बन जाता है तो पुलिस का चरित्र भी आपराधिक हो जाता है।कल होने वाले शिक्षक और स्नातक निर्वाचन में हमारे उम्मीदवार के घर पर बिना किसी सर्च वारंट के रात एक बजे पुलिस भेज कर हताश करने की असफल कोशिश करने वाले डरपोक कायर मुख्यमंत्री एवं उनकी अपराधी माफ़िया पुलिस से आदरणीय लालू प्रसाद जी और RJD के कार्यकर्ता व नेता डरने वाले नहीं है।2 नंबरी सरकार का 10 नंबरी अपराधी मुख्यमंत्री अभी भी गलतफहमी पाले हुए है।नरेंद्र मोदी ने बंदर के हाथ में उस्तरा देकर बिहार को बर्बाद करने की ठानी है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 22, 2026
डॉ. संजीव सिंह ने पुलिस की कार्रवाई पर क्या कहा?
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल पर डॉ. संजीव सिंह का वीडियो साझा किया. वीडियो में डॉ. संजीव सिंह अपने आवास पर नजर आ रहे हैं, जहां पुलिस पहुंची थी. इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के इरादे से आई थी और उनके घर की तलाशी लेना चाहती थी.
डॉ. संजीव सिंह ने नवल किशोर यादव और सरकार के इशारे पर कार्रवाई किए जाने का भी आरोप लगाया. हालांकि, कुछ देर बाद पुलिस उनके आवास से लौट गई.
बिना सर्च वारंट घर पहुंचने का आरोप
RJD प्रत्याशी डॉ. संजीव सिंह ने दावा किया कि पुलिस बिना सर्च वारंट के उनके घर पहुंची थी और तलाशी के लिए दबाव बना रही थी. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से ठीक पहले उन्हें परेशान करने की कोशिश की जा रही है.
वहीं, आवास पर पहुंचे थाना प्रभारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि वहां ठहरे कुछ लोग चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं. इसी सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची थी.
तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना
इस मामले को लेकर तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए बिहार सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा, ‘कल होने वाले शिक्षक और स्नातक निर्वाचन में हमारे उम्मीदवार के घर पर बिना किसी सर्च वारंट के रात एक बजे पुलिस भेज कर हताश करने की असफल कोशिश की गई.’
तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि लालू प्रसाद और RJD के नेता तथा कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं.
8 सीटों पर 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला, 150 उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में होगी बंद
8 सीटों के लिए 150 उम्मीदवार मैदान में
बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होना है. इन सीटों पर कुल 150 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. मतदान के लिए शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 335 और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में 598 केंद्र बनाए गए हैं.
इन मतदान केंद्रों पर कुल 5,32,547 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें करीब 4.92 लाख स्नातक और 40 हजार शिक्षक मतदाता शामिल हैं. चुनाव के नतीजे 27 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.
इसे भी पढ़ें-



