MLC Election : भागलपुर. कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के दौरान भागलपुर के कृषि भवन मतदान केंद्र पर बीजेपी समर्थकों और जन सुराज समर्थकों के बीच नोकझोंक हो गई. जन सुराज समर्थकों ने एनडीए प्रत्याशी डॉ. एनके यादव की पत्नी बीना यादव पर मतदाताओं के बीच प्रत्याशी की तस्वीर लगी डायरी बांटने का आरोप लगाया. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.
डायरी बांटने के आरोप पर हुआ विरोध
जन सुराज समर्थकों का आरोप था कि बीना यादव मतदान केंद्र पर मतदाताओं को डॉ. एनके यादव की तस्वीर लगी डायरी बांट रही थीं. समर्थकों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया. घटना के कारण कुछ देर के लिए मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी और गहमागहमी का माहौल बन गया.
संपन्न हुआ 8 सीटों पर मतदान; शिक्षक वोटरों के आगे पिछड़े स्नातक
सुरक्षा जवानों ने संभाला मोर्चा
विवाद की सूचना के बाद मौके पर तैनात सुरक्षा जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और दोनों पक्षों को शांत कराया. इसके बाद मतदान केंद्र पर स्थिति सामान्य हुई और मतदान प्रक्रिया जारी रही.
बीना यादव ने विपक्ष पर लगाया बौखलाहट का आरोप
वहीं, डॉ. एनके यादव की पत्नी बीना यादव ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्षी हार से बौखला गए हैं. चुनाव के दौरान हुई इस घटना को लेकर मतदान केंद्र पर कुछ देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा.
इसे भी पढ़ें-



