🟡 Gold (10g) : ₹ 1,22,584.76 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,65,374.64 💵 USD / INR : ₹ 94.95 📈 Sensex : 72,586.38 (-0.91%) 📊 Nifty 50 : 22,457.30 (-1.02%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,22,584.76 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,65,374.64 💵 USD / INR : ₹ 94.95 📈 Sensex : 72,586.38 (-0.91%) 📊 Nifty 50 : 22,457.30 (-1.02%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर रेलखंड पर टिकट जांच अभियान, 122 मामले पकड़े; ₹77,780 जुर्माना वसूला

Ticket Checking : त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती आवाजाही के बीच साहिबगंज-कहलगांव-भागलपुर रेलखंड पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया. अभियान में 122 मामले पकड़े गए और ₹77,780 जुर्माना वसूला गया. इस दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह ने विभिन्न स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का भी निरीक्षण किया.

विज्ञापन

Ticket Checking : त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती आवाजाही के बीच साहिबगंज-कहलगांव-भागलपुर रेलखंड पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया. अभियान में 122 मामले पकड़े गए और ₹77,780 जुर्माना वसूला गया. इस दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह ने विभिन्न स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का भी निरीक्षण किया.

विज्ञापन

Ticket Checking : त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने साहिबगंज-कहलगांव-भागलपुर रेलखंड और ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया. इस दौरान बिना उचित टिकट यात्रा समेत कुल 122 मामले पकड़े गए और जुर्माने के रूप में ₹77,780 की वसूली की गई.

नवगछिया में खूनी वारदात से सनसनी, दुकानदार दंपति की हत्या; पत्नी को दौड़ाकर मारी गोली

डीआरएम के मार्गदर्शन में चला अभियान

मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान कार्तिक सिंह ने विभिन्न स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का भी निरीक्षण किया.

इस अभियान में वाणिज्य निरीक्षकों, टिकट जांच कर्मचारियों और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने सक्रिय रूप से भाग लिया.

वैध टिकट लेकर यात्रा करने की अपील

रेलवे की ओर से त्योहारों के दौरान टिकट जांच अभियान तेज करने का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाना, यात्रा नियमों का पालन सुनिश्चित करना और रेलवे राजस्व की सुरक्षा करना है. इसके साथ ही स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण कर सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने पर भी जोर दिया जा रहा है.

मालदा मंडल ने यात्रियों से उचित और वैध टिकट लेकर ही यात्रा करने की अपील की है. रेलवे ने यात्रियों से सुरक्षित, अनुशासित और सुगम रेल यात्रा व्यवस्था बनाए रखने में रेलकर्मियों का सहयोग करने का आग्रह किया है.

इसे भी पढ़ें-

मोहद्दीनगर में मां दुर्गा की विदाई पर झूमीं महिलाएं, नम आंखों से भक्तों ने दी विदाई
15 साल बाद जिला स्कूल मैदान में जला रावण, नाथनगर में भी गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
29.8 ° C
29.8 °
29.8 °
49%
2.9m/s
0%
शुक्र
30 °
शनि
30 °
रवि
31 °
सोम
32 °
मंगल
33 °

अन्य खबरें

विज्ञापन