🟡 Gold (10g) : ₹ 1,22,034.63 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,65,137.46 💵 USD / INR : ₹ 94.94 📈 Sensex : 73,123.83 (-0.17%) 📊 Nifty 50 : 22,600.00 (-0.39%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,22,034.63 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,65,137.46 💵 USD / INR : ₹ 94.94 📈 Sensex : 73,123.83 (-0.17%) 📊 Nifty 50 : 22,600.00 (-0.39%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर में मतदान केंद्र पर बीजेपी और जन सुराज के समर्थकों में नोकझोंक, मची अफरातफरी

MLC Election : भागलपुर के कृषि भवन मतदान केंद्र पर एनडीए प्रत्याशी डॉ. एनके यादव की तस्वीर लगी डायरी बांटने के आरोप पर विवाद हो गया. जन सुराज समर्थकों ने बीना यादव के खिलाफ विरोध जताया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई. सुरक्षा जवानों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और मतदान प्रक्रिया जारी रही.

MLC Election : भागलपुर. कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के दौरान भागलपुर के कृषि भवन मतदान केंद्र पर बीजेपी समर्थकों और जन सुराज समर्थकों के बीच नोकझोंक हो गई. जन सुराज समर्थकों ने एनडीए प्रत्याशी डॉ. एनके यादव की पत्नी बीना यादव पर मतदाताओं के बीच प्रत्याशी की तस्वीर लगी डायरी बांटने का आरोप लगाया. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.

डायरी बांटने के आरोप पर हुआ विरोध

जन सुराज समर्थकों का आरोप था कि बीना यादव मतदान केंद्र पर मतदाताओं को डॉ. एनके यादव की तस्वीर लगी डायरी बांट रही थीं. समर्थकों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया. घटना के कारण कुछ देर के लिए मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी और गहमागहमी का माहौल बन गया.

संपन्न हुआ 8 सीटों पर मतदान; शिक्षक वोटरों के आगे पिछड़े स्नातक

सुरक्षा जवानों ने संभाला मोर्चा

विवाद की सूचना के बाद मौके पर तैनात सुरक्षा जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और दोनों पक्षों को शांत कराया. इसके बाद मतदान केंद्र पर स्थिति सामान्य हुई और मतदान प्रक्रिया जारी रही.

बीना यादव ने विपक्ष पर लगाया बौखलाहट का आरोप

वहीं, डॉ. एनके यादव की पत्नी बीना यादव ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्षी हार से बौखला गए हैं. चुनाव के दौरान हुई इस घटना को लेकर मतदान केंद्र पर कुछ देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर रेलखंड पर टिकट जांच अभियान, 122 मामले पकड़े; ₹77,780 जुर्माना वसूला
मतदान से पहले RJD प्रत्याशी के घर पहुंची पुलिस, तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
23.4 ° C
23.4 °
23.4 °
71%
2.2m/s
2%
शुक्र
23 °
शनि
30 °
रवि
31 °
सोम
32 °
मंगल
33 °

अन्य खबरें

विज्ञापन