वायरल वीडियो

Bhagalpur : 11.21 करोड़ की सड़क–नाला परियोजना ठप: तीन माह की फाइलबाजी से काम शुरू नहीं

Bhagalpur News : बुडको की 11.21 करोड़ रुपये की सड़क–नाला परियोजना कागजी कार्रवाई में उलझकर ठप पड़ी है. तीन महीने बीत जाने के बाद भी निर्माण शुरू नहीं हो सका. टेंडर में रुचि न मिलने से एजेंसी चयन अटका, अब दूसरी बार निविदा जारी की गई है और 16 दिसंबर को तकनीकी व वित्तीय बिड एक साथ खोले जाने की तैयारी है.

Bhagalpur News : भागलपुर जिले में सड़क और नाला निर्माण के लिए बुडको द्वारा स्वीकृत 11 करोड़ 21 लाख रुपये की परियोजना कागजी कार्रवाई में उलझकर अटक गई है. जिन कार्यों को मंजूरी के एक से तीन महीने के भीतर शुरू हो जाना था, वे तीन महीने बाद भी फाइलों से बाहर नहीं आ सके हैं. अब तक निर्माण एजेंसी का चयन नहीं हो पाने के कारण पूरी परियोजना ठप पड़ी है.

परियोजना के अंतर्गत पीरपैंती नगर पंचायत, सुलतानगंज नगर परिषद, नवगछिया नगर परिषद और अकबरनगर नगर पंचायत में कुल 9 सड़क और नाला निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं. निर्माण शुरू नहीं होने के कारण स्थानीय नगर निकाय क्षेत्रों में विकास योजनाओं की गति प्रभावित मानी जा रही है.

टेंडर में रुचि नहीं, प्रक्रिया दोबारा शुरू

एजेंसी चयन के लिए बुडको ने पहले टेंडर जारी किया था, लेकिन किसी भी कंपनी ने भागीदारी नहीं दिखाई. परिणामस्वरूप निविदा को रद्द करना पड़ा और पूरी प्रक्रिया फिर से शुरू की गई. इसके बावजूद यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि काम आखिर कब जमीन पर दिखेगा.

दूसरी बार जारी टेंडर के तहत 16 दिसंबर को तकनीकी और वित्तीय दोनों बिड एक ही दिन खोले जाने का दावा किया गया है. बुडको का कहना है कि इससे एजेंसी चयन में विलंब नहीं होगा. हालांकि, यदि इस बार भी एजेंसियों की भागीदारी कम रही तो परियोजना फिर अधर में लटक सकती है.

कहां कितने कार्य और क्या लागत

क्षेत्रकार्य संख्यास्वीकृत राशि
पीरपैंती नगर पंचायत2 कार्य₹6,94,900
सुलतानगंज नगर परिषद2 कार्य₹51,12,515
नवगछिया नगर परिषद2 कार्य₹30,64,908
अकबरनगर नगर पंचायत3 कार्य₹23,36,885

स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि विकास कार्य में देरी से नगर निकाय क्षेत्रों को भारी असुविधा उठानी पड़ रही है. सड़क और नाला निर्माण जल्द शुरू नहीं हुआ तो लोगों को लंबे समय तक परेशानी झेलनी पड़ेगी.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर पुलिस की कार्यशैली में डिजिटल बदलाव — ई-ऑफिस सिस्टम से पेपरलेस मॉडल की शुरुआत

इसे भी पढ़ें-एक महीने से कार्रवाई, फिर भी ढाक के तीन पात; अतिक्रमण हटाओ अभियान बेअसर

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में नारायणपुर के लिए फुटबॉल स्टेडियम मंजूर, जानें कब से शुरू होगा निर्माण

इसे भी पढ़ें-बिहार के इस फोरलेन परियोजना की लागत में 15.46 करोड़ की कटौती, जारी हुआ टेंडर

इसे भी पढ़ें-खाद्यान्न वितरण अनुपात में बदलाव, अब गेहूं–चावल 2:3 अनुपात में मिलेगा

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 से शुरुआत के दिनों से ही जुड़ी हैं. डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रामीण पत्रकारिता में गहरी रुचि रखती हैं.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
mist
19 ° C
19 °
19 °
88 %
0kmh
20 %
Sun
20 °
Mon
33 °
Tue
37 °
Wed
38 °
Thu
39 °
- Advertisment -

अन्य खबरें