19.1 C
Delhi
18 February 2026, Wednesday
- Advertisment -

वायरल वीडियो

Bhagalpur News : भागलपुर में कल पटलबाबू व मिरजानहाट फीडर की बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Bhagalpur News : कल रविवार को भागलपुर बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.

Bhagalpur News : भागलपुर शहर के दो प्रमुख बिजली फीडर पटलबाबू और मिरजानहाट की बिजली आपूर्ति रविवार को मरम्मत कार्य के कारण बाधित रहेगी. सहायक अभियंता प्रणव मिश्रा ने बताया कि पटलबाबू फीडर अंतर्गत आने वाले करीब 15 ट्रांसफॉर्मरों की बिजली दिन के 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रखी जाएगी.

उन्होंने बताया कि गुड़हट्टा चौक से नवाबबाग तक खुले तारों को कवर्ड वायर में बदलने का कार्य किया जाएगा. इस कारण मोजाहिदपुर पावर हाउस की 33 हजार वोल्ट लाइन भी एक घंटे के लिए 11 बजे से 12 बजे तक बंद रहेगी, जिससे लहेरी टोला तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.

वहीं मिरजानहाट फीडर की बिजली भी दिन के 11 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी. इस दौरान हुसैनाबाद पन्ना मिल रोड क्षेत्र में तार बदलने का कार्य किया जाएगा.

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद जताते हुए सहयोग की अपील की है.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में 77वें गणतंत्र दिवस परेड का पूर्वाभ्यास, परेड की ली सलामी

इसे भी पढ़ें-गणतंत्र दिवस को लेकर नगर निगम ने जारी की झंडोत्तोलन सूची, जानें कौन कहां करेंगे ध्वजारोहण

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
27 ° C
27 °
27 °
44 %
2.1kmh
0 %
Wed
29 °
Thu
31 °
Fri
33 °
Sat
33 °
Sun
33 °
- Advertisment -

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here