वायरल वीडियो

Bihar News: दरभंगा और दिल्ली के बीच जल्द चलेगी वंदे भारत और राजधानी एक्सप्रेस, सुखद होगी रेलयात्रा

Bihar News:बिहार के दरभंगा और दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस और राजधानी एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकता है. यह जब शुरू होगा, तो दरभंगा से दिल्ली तक की यात्रा सुखद होगी.

Darbhanga To Delhi Train: बिहार के दरभंगा और दिल्ली के बीच जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस और राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन चल सकती है. इसके चलने मात्र से रेलयात्रा सुखद होने लगेगी. हसलांकि, अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन, इन ट्रेनों के परिचालन की घोषणा जल्द की जाने की संभावना है. रेलवे की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. रेलवे का यह कदम दरभंगा और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों के लिए रेलयात्रा और भी सुविधाजनक हो जायेगा.

संभावित रूटों पर यात्रियों को मिल सकती है राहत

वंदे भारत एक्सप्रेस दरभंगा से आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) और राजधानी एक्सप्रेस जालंधर सिटी के लिए चलने की संभावना है. इन दोनों रूटों पर ट्रेनों की मांग पहले से अधिक है, लेकिन टिकटों की सीमित उपलब्धता के कारण यात्री अक्सर परेशान रहते हैं. नई प्रीमियम ट्रेनों से न केवल दिल्ली रूट बल्कि अन्य रूटों पर भी यात्रियों को राहत मिल सकती है.

तैयारी, प्राथमिकता और चुनौतियां

दरभंगा जंक्शन से इन ट्रेनों के परिचालन के लिए रेलवे ने तकनीकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं. हालांकि, ट्रेनों की बढ़ती संख्या के अनुपात में वाशिंग पिट की उपलब्धता सुनिश्चित करना रेलवे के लिए प्राथमिकता है.दरअसल, वाशिंग पिट की कमी अभी भी एक बड़ी बाधा बनी हुई है. यदि इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो संभव है कि इन नई ट्रेनों के लिए दो मौजूदा ट्रेनों को बंद करना पड़े.

मेहनत और सहयोग बन सकती है हकीकत

दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर लंबे समय से प्रयास में लगे हुए थे. उनकी मेहनत और रेलवे के सहयोग से यह सौगात मिथिलांचल के लोगों के लिए जल्द ही हकीकत बन सकती है. यह कदम क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को नए आयाम देगा.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
mist
25 ° C
25 °
25 °
88 %
3.1kmh
20 %
Fri
41 °
Sat
44 °
Sun
44 °
Mon
45 °
Tue
43 °

अन्य खबरें