वायरल वीडियो

बिहार में सस्पेंस खत्म: सम्राट चौधरी होंगे नए मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में नाम पर लगी मुहर

Bihar New CM : बिहार में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया है और सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया है. नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है, जिससे सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी हो गई. दिनभर चली बैठकों और हलचल के बीच नया नेतृत्व सामने आ गया.

Bihar New CM : बिहार में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया है. भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुना गया है, जिससे उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया. बैठक के दौरान विजय सिन्हा ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे दिलीप जायसवाल और मंगल पांडेय ने समर्थन दिया. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और पार्टी के पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे.

नीतीश कुमार ने सौंपा इस्तीफा

इससे पहले नीतीश कुमार ने मंगलवार को राज्यपाल को अपना इस्तीफा दे दिया. वे सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ एक ही वाहन से राजभवन पहुंचे थे. मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने 20 नवंबर 2025 को शपथ ली थी और 14 अप्रैल को इस्तीफा देने के साथ उनका यह कार्यकाल 145 दिनों का रहा. यह उनका दूसरा सबसे छोटा कार्यकाल रहा, इससे पहले साल 2000 में वे महज कुछ दिनों तक ही मुख्यमंत्री रह पाए थे.

सुबह से जारी रही बैठकों की श्रृंखला

मंगलवार की शुरुआत से ही राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं. सुबह मुख्यमंत्री आवास पर संजय झा, विजय चौधरी और ललन सिंह पहुंचे. इसके बाद सम्राट चौधरी भी वहां पहुंचे. करीब आधे घंटे तक चली बैठक के बाद तीनों नेता एक साथ सीएम हाउस से निकले. इस दौरान वाहन में आगे की सीट पर विजय चौधरी बैठे थे, जबकि पीछे की सीट पर सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार मौजूद थे.

आखिरी कैबिनेट में दिखी भावनाएं

मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी अंतिम कैबिनेट बैठक में नीतीश कुमार भावुक दिखाई दिए. उन्होंने अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि 2005 से अब तक उन्होंने पूरी कोशिश के साथ काम किया और आगे भी नई सरकार को मार्गदर्शन देते रहेंगे. बैठक के बाद कई मंत्रियों ने उनके लंबे कार्यकाल को महत्वपूर्ण बताते हुए सराहना की.

इसे भी पढ़ें-अच्छा चलता हूं…भावुक दिखे नीतीश कुमार, बोले- जितना कर सका किया, आगे भी दूंगा सहयोग

इसे भी पढ़ें-बिहार के अगले CM पर कुछ घंटों में लगेगी मुहर, पर्ची के साथ पटना पहुंचे शिवराज सिंह चौहान

इसे भी पढ़ें-बिहार में आज नये CM का होगा एलान; सीएम हाउस से निकली एक गाड़ी, साथ दिखे 3 बड़े चेहरे

इसे भी पढ़ें-झारखंड में वर्षों का इंतजार खत्म; चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के लिए खुला प्रमोशन का रास्ता

इसे भी पढ़ें-बिहार में सीएम चेहरे पर सस्पेंस खत्म होने की ओर, 14 अप्रैल को पटना पहुंचेंगे शिवराज सिंह चौहान

इसे भी पढ़ें-सीएम आवास से नये पते पर सामान शिफ्ट, 7 सर्कुलर रोड होगा नीतीश कुमार का अगला ठिकाना

इसे भी पढ़ें-बिहार MLC उपचुनाव: आरजेडी का गेमप्लान फाइनल, लालू-तेजस्वी ने उतारा यह उम्मीदवार

इसे भी पढ़ें-दिल्ली में एक्टिव हुए नीतीश कुमार, राज्यसभा शपथ के बाद मोदी-शाह से मिलने की तैयारी

इसे भी पढ़ें-पटना से दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार, एक बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल; 14 अप्रैल पर टिकी सबकी नजर

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
clear sky
36 ° C
36 °
36 °
14 %
2.6kmh
0 %
Tue
35 °
Wed
42 °
Thu
42 °
Fri
43 °
Sat
45 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here