29.3 C
Delhi
21 February 2026, Saturday
Home Blog Page 103

Bhagalpur News : मतदान केंद्रों में सुविधाओं और शांतिपूर्ण मतदान को लेकर सख्त निर्देश

शांतिपूर्ण मतदान को लेकर सख्त निर्देश
शांतिपूर्ण मतदान को लेकर सख्त निर्देश.

Bhagalpur News : बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के मद्देनजर भागलपुर में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में पुलिस अधीक्षक नवगछिया सुश्री प्रेरणा कुमार, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह और नगर आयुक्त शुभम कुमार समेत सातों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक पदाधिकारी तथा सभी कोषांगों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मतदान केंद्रों की तैयारियों पर फोकस

बैठक में प्रत्येक निर्वाचक पदाधिकारी से मतदान केंद्रों पर आवश्यक बुनियादी सुविधाओं (एएमएफ) की स्थिति का बारी-बारी से फीडबैक लिया गया. इसमें प्रवेश-निकास की व्यवस्था, प्रकाश, पेयजल, महिला-पुरुष शौचालय, रैंप और साइन बोर्ड सहित वेबकास्टिंग की सुविधाओं का जायजा लिया गया.

निर्देश और फीडबैक

सभी निर्वाचक पदाधिकारियों को मतदान तिथि पर स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. इसके अलावा विभिन्न कोषांगों के नोडल अधिकारियों से उनके विभाग की तैयारियों का विस्तृत फीडबैक लिया गया.

इसे भी पढ़ें-

रचनात्मक कार्यक्रमों से मतदाताओं को किया जागरूक, जीविका दीदियों ने लिया मतदान का संकल्प

लोकगीतों से गूंजा गोपालपुर, आशा कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को किया जागरूक

भागलपुर के सन्हौला में जीविका दीदियों की रैली, मतदाताओं से किया मतदान का आग्रह

Bhagalpur News : रचनात्मक कार्यक्रमों से मतदाताओं को किया जागरूक, जीविका दीदियों ने लिया मतदान का संकल्प

मतदाताओं को किया जागरूक
मतदाताओं को किया जागरूक

Bhagalpur News : बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 को लेकर भागलपुर में मतदाता जागरूकता अभियान जोर-शोर से चल रहा है. 158-नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के जगदीशपुर प्रखंड में आयोजित इस अभियान में जीविका दीदियों ने मतदाताओं को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रेरित किया.

रंगोली और रैली के जरिए संदेश

अभियान के दौरान मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई और विभिन्न रंगों से सजी रंगोली के माध्यम से मतदान का संदेश दिया गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया और अपने परिवार एवं समाज के अन्य मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने की शपथ ली.

मतदान के प्रति ग्रामीणों में बढ़ा उत्साह

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मतदाता जागरूकता अभियान के दौरान ग्रामीणों को मतदान केंद्र और वहां उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराया गया. दीदियों ने ग्रामीणों से कहा कि चुनाव केवल पांच वर्ष में एक बार आता है, इसलिए इस अवसर को जरूर भुनाएं. उन्होंने जोर देकर कहा कि “आपकी सही सोच और सही निर्णय ही राज्य के भविष्य को आकार देंगे.”

इसे भी पढ़ें-लोकगीतों से गूंजा गोपालपुर, आशा कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को किया जागरूक

संयुक्त निदेशक जनसंपर्क, भागलपुर के अनुसार यह अभियान जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और सभी मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने का महत्वपूर्ण प्रयास है.

महिलाओं का मतदान बढ़ाने को लेकर जीविका दीदियों ने लिया संकल्प

सबौर प्रखंड स्थित अर्पण जीविका संकुल के नेतृत्व में महिलाओं ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाते हुए महिला मत प्रतिशत बढ़ाने का संकल्प लिया. स्वयं सहायता समूह से जुड़ी शत-प्रतिशत महिलाओं को मतदान हेतु प्रेरित किया गया और उनके परिवार के अन्य मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रोत्साहित किया गया.

लोकतंत्र मजबूत करने में सार्थक योगदान

जीविका दीदियां न केवल स्वयं मतदान का संकल्प ले रही हैं, बल्कि अन्य मतदाताओं को भी निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से मतदान करने के लिए जागरूक कर रही हैं. उनके प्रयासों से निश्चित रूप से राज्य में महिला मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने में मदद मिलेगी और लोकतंत्र को मजबूत किया जा सकेगा.

इसे भी पढ़ें-
भागलपुर के सन्हौला में जीविका दीदियों की रैली, मतदाताओं से किया मतदान का आग्रह

China inducts Fujian Aircraft Carrier: चीन ने तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर फुजियान समुद्र में उतारा, ताकत जानें

चीन ने तीसरा विमानवाहक पोत फुजियान समुद्र में उतारा
चीन ने तीसरा विमानवाहक पोत फुजियान समुद्र में उतारा.

China inducts Fujian Aircraft Carrier: चीन ने अपना सबसे उन्नत एयरक्राफ्ट कैरियर फुजियान शुक्रवार को आधिकारिक रूप से पीएलए नौसेना में शामिल कर लिया. यह पोत इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कैटापल्ट प्रणाली से लैस पहला विमानवाहक पोत है और इसके शामिल होने के साथ चीन के पास अब तीन एयरक्राफ्ट कैरियर्स हैं. राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने समारोह में झंडा फहराया और पोत का निरीक्षण कर इसकी क्षमता और तैयारी का जायजा लिया.

फुजियान का निर्माण और नामकरण

फुजियान को जून 2022 में लॉन्च किया गया था और इसका नाम फुजियान प्रांत के नाम पर रखा गया. चीनी मीडिया के अनुसार, यह एयरक्राफ्ट कैरियर पीएलए की समुद्री सुरक्षा रणनीति में बड़ा बदलाव दर्शाता है. यह पोत पूरी तरह से चीन के डिजाइन और निर्माण का है, जो अमेरिका के फोर्ड-क्लास पोत की तुलना में कम समय में तैयार किया गया.

इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कैटापल्ट से बढ़ी युद्धक क्षमता

इस प्रणाली के जरिए विमान पूरी लड़ाकू तैयारी और ईंधन के साथ टेकऑफ कर सकते हैं. इससे उनका ऑपरेशन रेंज बढ़ता है और हमले की गति तथा सॉर्टी रेट में सुधार होता है. यह तकनीक पूरी तरह इंडिजिनस है और चीन अब अमेरिका के अलावा ऐसा करने वाला दूसरा देश बन गया है.

निर्माण और परीक्षण का रिकॉर्ड

फुजियान का निर्माण 2019 में शंघाई के जियांगन शिपयार्ड में शुरू हुआ. इसे 17 जून 2022 को समुद्र में उतारा गया और 2024 में इसकी आठ बार परीक्षण की गई. मात्र छह वर्षों में तैयार यह पोत अमेरिका के 16 साल के रिकॉर्ड से काफी तेज़ है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

लड़ाकू विमान और प्रशिक्षण

22 सितंबर को फुजियान ने कैटापल्ट-असिस्टेड टेकऑफ और अरेस्टेड लैंडिंग प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया. इसमें J-15T, J-35 स्टील्थ फाइटर, KJ-600 चेतावनी विमान और J-15DT इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर विमान शामिल हैं. यह सभी विमान 3 सितंबर को बीजिंग की वी-डे परेड में प्रदर्शित किए गए.

तकनीकी विशेषताएं और परीक्षण

फुल लोड डिस्प्लेसमेंट 80,000 टन से अधिक का फुजियान इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कैटापल्ट और अरेस्टिंग डिवाइस से लैस है. मई 2024 से लगातार समुद्री परीक्षण किए गए, जिनमें ऑपरेशन स्थिरता और उपकरणों का कमीशनिंग शामिल है.

क्षेत्रीय और वैश्विक प्रभाव

फुजियान के शामिल होने से चीन की शक्ति दक्षिणी चीन सागर, पूर्वी एशिया और हिंद महासागर तक बढ़ेगी. अमेरिका ने हाल ही में एशिया-पैसिफिक में अपने युद्धपोत तैनात किए हैं. चीन का यह पोत भारत के लिए चुनौती पेश कर सकता है, क्योंकि भारत हिंद महासागर में अपनी सुरक्षा गारंटी देने की कोशिश कर रहा है.

इसे भी पढ़ें-

Pakistan में ट्रेनिंग लेकर अफगानिस्तान भेजा ISIS आतंकी, बॉर्डर पार करते पकड़ा गया, वीडियो में खुद बताया सबकुछ

ट्रंप का बड़ा ऐलान‍! — 33 साल बाद अमेरिका करेगा फिर परमाणु परीक्षण, रूस-चीन को दी सीधी चुनौती

मलेशिया में प्लेन से उतरते ही ट्रंप लगाने लगे ठुमके, धमाकेदार डांस देख हैरान रह गए PM इब्राहिम

ट्रंप की सख्त चेतावनी—जब तक भारत रूस से तेल खरीदेगा, तब तक लगेगा अमेरिकी टैरिफ

Rahul Gandhi in Banka : बांका में राहुल गांधी का हमला, कहा– बिहार में भाजपा कर रही वोट चोरी की कोशिश

राहुल गांधी बोले-बिहार में भाजपा कर रही वोट चोरी की कोशिश
राहुल गांधी बोले-बिहार में भाजपा कर रही वोट चोरी की कोशिश

Rahul Gandhi in Banka : बांका जिले के अमरपुर में कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के लिए जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार की जनता को सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि भाजपा पूरे देश में वोट चोरी का प्लान लागू करना चाहती है. राहुल ने दावा किया कि हरियाणा, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में यही तरीका अपनाया गया और अब वही खेल बिहार में चलाया जा रहा है.

बिहार और दिल्ली में एक ही नेताओं ने डाला वोट : राहुल

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

राहुल गांधी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उनके कई नेताओं ने गुरुवार को बिहार में वोट देने के साथ-साथ दिल्ली में भी मतदान किया. उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा नेताओं को एक से ज्यादा वोट देने की अनुमति दी जा रही है, वहीं उनके विरोधियों के वोट काटे जा रहे हैं. राहुल ने खासकर बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा की तरफ इशारा किया, जिनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी, जिसमें उन्होंने दिल्ली और बेगूसराय दोनों जगह वोट डालते दिख रहे थे.

बिहार में भी फर्जी वोटर लिस्ट और वोट चोरी की कोशिश

कांग्रेस नेता ने चेतावनी दी कि बिहार में भी फर्जी वोटर लिस्ट बनाई जाएगी और भाजपा के लोग फर्जी वोट डालने की कोशिश करेंगे. लेकिन उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिहार की जनता पोलिंग बूथ पर खड़े होकर ऐसी गतिविधियों को रोकेंगी. राहुल ने कहा कि हमारे संविधान में जनता की आवाज सर्वोपरि है, लेकिन भाजपा अमीरों की मदद और जनता का धन लूटने के लिए वोट चोरी कर रही है.

जनता से अपील : वोट चोरी नहीं होने देंगे

अमरपुर की सभा में राहुल गांधी ने जनता से सीधे कहा, “भाजपा और चुनाव आयोग के लोग बिहार की जनता की असली ताकत नहीं जानते. जनता किसी भी कीमत पर वोट चोरी नहीं होने देगी.” उन्होंने भरोसा दिलाया कि लोकतंत्र की रक्षा और संविधान के सम्मान के लिए हर नागरिक सतर्क रहेगा.

इसे भी पढ़ें-

पहले चरण ने दे दिया संदेश, अमित शाह बोले– बिहार को नहीं चाहिए जंगलराज

बिहार को नहीं चाहिए कट्टा और कुशासन की सरकार, मोदी का लालू-तेजस्वी पर तीखा वार

भागलपुर में PM मोदी की हुंकार, बोले— जनता ‘जंगलराज’ और ‘सुशासन’ के बीच बनी दीवार

भागलपुर के सन्हौला में जीविका दीदियों की रैली, मतदाताओं से किया मतदान का आग्रह

एक मिनट, एक अंगुली और 5 साल, डीएम ने कहा —इतना समय दीजिए और मताधिकार का प्रयोग कीजिए

मतदान के लिए जरूरी नहीं सिर्फ EPIC कार्ड, इन 12 पहचान पत्रों से भी दे सकते हैं वोट

कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 6 नवंबर तक करें आवेदन

नीतीश ने भागलपुर में गिनाईं NDA की उपलब्धियां, बोले—पहले की सरकार फालतू थी

Amit Shah in Jamui: पहले चरण ने दे दिया संदेश, अमित शाह बोले– बिहार को नहीं चाहिए जंगलराज

अमित शाह बोले– बिहार को नहीं चाहिए जंगलराज
अमित शाह बोले– बिहार को नहीं चाहिए जंगलराज.

Amit Shah in Jamui: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जमुई में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने पहले चरण में साफ-साफ संदेश दे दिया है. उन्होंने दावा किया कि लालू प्रसाद यादव और राहुल गांधी की पार्टियों का प्रभाव घट चुका है. अमित शाह ने चेतावनी दी कि जंगलराज चाहे भेष बदलकर आए या चेहरा बदलकर, उसे बिहार में लौटने नहीं दिया जाएगा.

जंगलराज के दौर में उद्योग-धंधे ठप

अमित शाह ने लालू-राबड़ी शासन के समय की तुलना करते हुए कहा कि उस दौर में बारात के साथ उगाही के लिए हथियारबंद लोग पहुंचते थे. अपहरण, फिरौती और नरसंहार आम थे. उन्होंने बताया कि बिहार में 20 से अधिक बड़े नरसंहार हुए, जिनके कारण उद्योग-धंधे बंद पड़े और राज्य पिछड़ता चला गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

नीतीश- मोदी सरकार ने विकास की नींव रखी

शाह ने कहा कि नीतीश कुमार ने जंगलराज को समाप्त किया और प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले दस वर्षों में बिहार के हर हिस्से में विकास की नींव रखी. उन्होंने सड़कें, पुल, बिजली परियोजनाओं के अलावा गन्ने और इथेनॉल फैक्ट्रियों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य अब तरक्की के मार्ग पर है. आने वाले पांच वर्षों में बिहार को और विकसित बनाया जाएगा.

बिहार से नक्सलवाद का सफाया

केंद्रीय गृह मंत्री ने जमुई क्षेत्र में नक्सलवाद की स्थिति पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि एक समय पूरा इलाका लाल आतंक में था और नक्सलियों का दबदबा गया, औरंगाबाद और जमुई जिलों तक फैला था. शाह ने कहा कि 150 नक्सलियों ने धनबाद-पटना एक्सप्रेस को हाईजैक कर तीन यात्रियों की हत्या भी की थी.

सुरक्षित मतदान और नक्सलमुक्त इलाके

शाह ने बताया कि मोदी सरकार की उपलब्धि है कि बिहार से नक्सलवाद समाप्त हो गया है. अब कई इलाकों में मतदान शाम पांच बजे तक सुरक्षित ढंग से हो रहा है. मुंगेर-जमुई बॉर्डर पर स्थित चोरमारा गांव 25 साल बाद नक्सलमुक्त हुआ. अमित शाह ने चेतावनी दी कि अगर वोट किसी और दिशा में गया तो जंगलराज फिर लौट सकता है.

इसे भी पढ़ें-

बिहार को नहीं चाहिए कट्टा और कुशासन की सरकार, मोदी का लालू-तेजस्वी पर तीखा वार

भागलपुर में PM मोदी की हुंकार, बोले— जनता ‘जंगलराज’ और ‘सुशासन’ के बीच बनी दीवार

भागलपुर के सन्हौला में जीविका दीदियों की रैली, मतदाताओं से किया मतदान का आग्रह

एक मिनट, एक अंगुली और 5 साल, डीएम ने कहा —इतना समय दीजिए और मताधिकार का प्रयोग कीजिए

मतदान के लिए जरूरी नहीं सिर्फ EPIC कार्ड, इन 12 पहचान पत्रों से भी दे सकते हैं वोट

कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 6 नवंबर तक करें आवेदन

नीतीश ने भागलपुर में गिनाईं NDA की उपलब्धियां, बोले—पहले की सरकार फालतू थी

बिहार को नहीं चाहिए कट्टा और कुशासन की सरकार, मोदी का लालू-तेजस्वी पर तीखा वार

सीतामढ़ी में पीएम मोदी
सीतामढ़ी में पीएम मोदी

PM Modi in Kaimur: कैमूर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजद और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि पहले चरण में एनडीए के उम्मीदवारों के पक्ष में जबरदस्त मतदान हुआ है, अब बारी कैमूर और रोहतास की है. मोदी ने कहा कि चुनाव शुरू होते ही आरजेडी और कांग्रेस के नेता फूलकर गुब्बारे की तरह हो गए थे, लेकिन पहले चरण की वोटिंग के बाद उनका गुब्बारा फूट गया है.

“जंगलराज के युवराज के पास कोई प्लान नहीं”

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जंगलराज के युवराज से जब पूछा जाता है कि उन्होंने जो बड़े-बड़े वादे किए हैं, वे पूरे कैसे करेंगे, तो वे कहते हैं कि उनके पास प्लान है. लेकिन जब उनसे प्लान के बारे में पूछा जाता है तो उनके मुंह में दही जम जाता है और जवाब देना बंद कर देते हैं. मोदी ने कहा कि जनता अब जान चुकी है कि ये लोग सिर्फ झूठे वादों के सहारे सत्ता पाना चाहते हैं.

“राजद वाले फिर शुरू करेंगे पुराना गोरखधंधा”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आरजेडी नेताओं के प्रचार गीतों से ही उनके मंसूबे साफ हैं. उन्होंने कहा, “इनके गाने कह रहे हैं – ‘आएगी भैया की सरकार, बनेंगे रंगदार’. सोचिए, ये इंतजार कर रहे हैं कि कब उनकी सरकार बने और कब अपहरण, रंगदारी और फिरौती का पुराना गोरखधंधा दोबारा शुरू किया जाए.” मोदी ने कहा कि बिहार के लोग अब समझ चुके हैं कि राजद वाले रोजगार नहीं देंगे, बल्कि रंगदारी वसूलेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार को अब कट्टा और कुशासन वाली सरकार नहीं चाहिए.

“पहले चरण में शांतिपूर्ण मतदान, आयोग को बधाई”

प्रधानमंत्री ने बिहार में पहले चरण के चुनाव के शांतिपूर्ण आयोजन पर चुनाव आयोग की सराहना की. उन्होंने कहा, “कल बिहार ने जंगलराज और सुशासन का फर्क साफ देखा. दलित, महादलित, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों ने बिना डर के मतदान किया. हमने वो दौर भी देखा है जब बूथ लूटे जाते थे, गोलियां चलती थीं और खून की नदियां बहाई जाती थीं.” मोदी ने कहा कि अब बिहार में लोग लोकतंत्र की ताकत से बदलाव कर रहे हैं.

“नौकरी के बदले जमीन वाले फिर सक्रिय”

प्रधानमंत्री ने आरजेडी-कांग्रेस पर पुराने भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में नौकरी के बदले जमीन ली जाती थी. कोर्ट ने इस खेल को भी स्वीकार किया और आज वही लोग जमानत पर बाहर हैं. मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार ने पारदर्शी तरीके से लाखों नौकरियां दी हैं, जबकि जंगलराज के वे लोग आज भी साजिशें रचने में लगे हैं.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर में PM मोदी की हुंकार, बोले— जनता ‘जंगलराज’ और ‘सुशासन’ के बीच बनी दीवार

भागलपुर के सन्हौला में जीविका दीदियों की रैली, मतदाताओं से किया मतदान का आग्रह

एक मिनट, एक अंगुली और 5 साल, डीएम ने कहा —इतना समय दीजिए और मताधिकार का प्रयोग कीजिए

मतदान के लिए जरूरी नहीं सिर्फ EPIC कार्ड, इन 12 पहचान पत्रों से भी दे सकते हैं वोट

कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 6 नवंबर तक करें आवेदन

नीतीश ने भागलपुर में गिनाईं NDA की उपलब्धियां, बोले—पहले की सरकार फालतू थी

बीस साल बाद गूंजी वोट की आवाज, नक्सल छाया से बाहर निकला बिहार का यह गांव, जानें डिटेल्स

बीस साल बाद गूंजी वोट की आवाज
बीस साल बाद गूंजी वोट की आवाज.

Bihar Election 2025: मुंगेर जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण रहा, लेकिन तारापुर विधानसभा क्षेत्र के भीमबांध इलाके के लोगों के लिए गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रहा. यहां के मतदाताओं ने अपने गांव में 20 साल बाद मतदान केंद्र पर वोट डाला. वर्षों तक सुरक्षा कारणों से मतदान केंद्र गांव से 20 किलोमीटर दूर स्थानांतरित था.

नक्सली विस्फोट के बाद गांव से हट गया था मतदान केंद्र

साल 2005 में नक्सलियों ने इस क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम दिया था. तत्कालीन एसपी केसी सुरेंद्र बाबू सहित सात पुलिसकर्मियों को नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में उड़ा दिया था. इस घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से भीमबांध गांव के मतदान केंद्र को दूर स्थानांतरित कर दिया था, जिससे ग्रामीणों को हर बार वाहन से 20 किलोमीटर दूर जाकर मतदान करना पड़ता था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बीस साल बाद लौटी मतदान की रौनक

इस बार 20 वर्षों के बाद गांव में ही मतदान केंद्र बनाया गया. वन विभाग के विश्रामालय परिसर स्थित बूथ संख्या 310 पर सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ जुटी. कुल 374 मतदाताओं में 170 महिलाएं और 204 पुरुष शामिल हैं. लंबे समय बाद गांव में वोट डालने को लेकर ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी झलकती रही. महिलाओं और बुजुर्गों ने कहा कि अब उन्हें दूर नहीं जाना पड़ा, जिससे मतदान आसान हो गया.

युवाओं में जोश, गांव में विकास की उम्मीद

इस बार युवाओं में मतदान को लेकर खास उत्साह देखा गया. उनका कहना था कि इलाके में अब विकास की नई शुरुआत होनी चाहिए. शिक्षा, रोजगार और सड़क जैसी मूल सुविधाओं पर ध्यान देने की जरूरत है. मतदान के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती रही और क्षेत्र में लगातार गश्त होती रही. पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई.

इसे भी पढ़ें-

Bihar Election 2025: भागलपुर में PM मोदी की हुंकार, बोले— जनता ‘जंगलराज’ और ‘सुशासन’ के बीच बनी दीवार

भागलपुर के सन्हौला में जीविका दीदियों की रैली, मतदाताओं से किया मतदान का आग्रह

एक मिनट, एक अंगुली और 5 साल, डीएम ने कहा —इतना समय दीजिए और मताधिकार का प्रयोग कीजिए

मतदान के लिए जरूरी नहीं सिर्फ EPIC कार्ड, इन 12 पहचान पत्रों से भी दे सकते हैं वोट

कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 6 नवंबर तक करें आवेदन

नीतीश ने भागलपुर में गिनाईं NDA की उपलब्धियां, बोले—पहले की सरकार फालतू थी

Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश : सड़कों और हाईवे से हटाए जाएं आवारा मवेशी

सड़कों और हाईवे से हटाए जाएं आवारा मवेशी
सड़कों और हाईवे से हटाए जाएं आवारा मवेशी.

Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में सड़कों और राजमार्गों पर घूमने वाले मवेशियों को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं. अदालत ने एनएचएआई सहित सभी संबंधित एजेंसियों को आदेश दिया कि वे हाईवे और एक्सप्रेसवे को आवारा पशुओं से मुक्त कराएं. शीर्ष अदालत ने स्कूलों, कॉलेजों और अस्पताल परिसरों में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर भी चिंता जताई है.

राजमार्गों से मवेशियों को हटाने का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने एनएचएआई और अन्य प्राधिकरणों को निर्देश दिया कि वे संयुक्त अभियान चलाकर उन स्थानों की पहचान करें, जहां अक्सर आवारा मवेशी और अन्य पशु सड़क पर पाए जाते हैं. अदालत ने कहा कि सभी राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों को ऐसे पशुओं से मुक्त रखना संबंधित एजेंसियों की जिम्मेदारी है.

शैक्षणिक संस्थानों में आवारा कुत्तों पर रोक

इसे भी पढ़ें-कॉफी 700 रुपये और 500 रुपये पॉपकॉर्न? सुप्रीम कोर्ट का मल्टीप्लेक्सों में फूड और ड्रिंक कीमतों पर कड़ा रुख

अदालत ने सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों आदि में कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं पर भी गौर किया. सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि ऐसे परिसरों में पाए जाने वाले आवारा कुत्तों को चिन्हित कर निर्दिष्ट शेल्टर में ले जाया जाए, ताकि लोगों की सुरक्षा बनी रहे.

अगली सुनवाई 13 जनवरी को

इस मामले की अगली सुनवाई 13 जनवरी को निर्धारित की गई है. सुप्रीम कोर्ट ने सभी प्राधिकरणों से रिपोर्ट मांगी है कि अब तक सड़कों से आवारा मवेशियों और कुत्तों को हटाने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं. अदालत ने कहा कि यह कार्रवाई जनहित और सार्वजनिक सुरक्षा दोनों के लिए आवश्यक है.

इसे भी पढ़ें-टाटा स्टील में विभागवार एथिक्स कोऑर्डिनेटर नियुक्त, 8 अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

बिहार चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर — BJP विधायक ललन कुमार ने छोड़ी पार्टी, RJD में हुए शामिल

Bihar Election 2025: लोकगीतों से गूंजा गोपालपुर, आशा कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को किया जागरूक

लोकगीतों से गूंजा गोपालपुर
लोकगीतों से गूंजा गोपालपुर.

Bihar Election 2025: लोकसंगीत के सुरों में संदेश लेकर गोपालपुर की सड़कों पर आशा कार्यकर्ता निकलीं. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र के पर्व में शामिल होने की अपील की.

लोकसंगीत के जरिए जनजागरण

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

भागलपुर, 07 नवंबर 2025 – बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के तहत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के साथ मतदान प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में 153-गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं ने लोकगीत गाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया. लोकधुनों के बीच उन्होंने “पहले मतदान, फिर जलपान” जैसे नारों से लोगों को प्रेरित किया.

रैली निकालकर किया मतदान का आह्वान

आशा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर गांव-गांव में लोगों से 11 नवंबर को अवश्य मतदान करने की अपील की. उन्होंने घर-घर जाकर ग्रामीणों से संपर्क किया और मतदान केंद्रों की सुविधाओं व तिथि की जानकारी दी. कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव पांच साल में एक बार आता है, इसलिए योग्य जनप्रतिनिधि चुनने का यह अवसर हाथ से नहीं जाने देना चाहिए.

हर वोट की अहमियत बताई

मतदाताओं से बातचीत में आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि एक-एक वोट बिहार की दिशा और दशा तय कर सकता है. लगातार चलाए जा रहे इस अभियान के तहत बड़ी संख्या में ग्रामीण मतदान के लिए प्रेरित हुए हैं.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर के सन्हौला में जीविका दीदियों की रैली, मतदाताओं से किया मतदान का आग्रह

एक मिनट, एक अंगुली और 5 साल, डीएम ने कहा —इतना समय दीजिए और मताधिकार का प्रयोग कीजिए

मतदान के लिए जरूरी नहीं सिर्फ EPIC कार्ड, इन 12 पहचान पत्रों से भी दे सकते हैं वोट

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में फिर लौटी लेफ्ट की बादशाहत, अदिति मिश्रा बनीं अध्यक्ष

NU Students Union Election 2025 Result
NU Students Union Election 2025 Result : अदिति मिश्रा बनीं अध्यक्ष.

JNU Students Union Election 2025 Result : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) छात्रसंघ चुनाव 2025 के परिणाम घोषित हो गए हैं.
इस बार भी लेफ्ट यूनिटी ने अपना दबदबा कायम रखते हुए सभी चार प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की है.
कैंपस में छात्रों ने नारों, ढोल-नगाड़ों और जुलूसों के साथ जश्न मनाया.

अदिति मिश्रा ने अध्यक्ष पद पर हासिल की जीत

अध्यक्ष पद पर लेफ्ट गठबंधन की उम्मीदवार अदिति मिश्रा ने 1,861 वोट प्राप्त किए.
उनके निकटतम प्रतिद्वंदी एबीवीपी के विकास पटेल को 1,447 वोट मिले.
अदिति की जीत के साथ जेएनयू में एक बार फिर लेफ्ट यूनिटी ने छात्र राजनीति की कमान अपने हाथों में ले ली.
छात्रों ने इसे विचारधारा और लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत बताया.

इसे भी पढ़ें-5346 पदों पर भर्ती, टीजीटी टीचर बनें और पाएं 1.42 लाख रुपये तक वेतन

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में फिर लौटी लेफ्ट की बादशाहत, अदिति मिश्रा बनीं अध्यक्ष JNU Students Union Election 2025

उपाध्यक्ष पद पर गोपिका ने दिखाया दम

वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए लेफ्ट की गोपिका ने 2,966 वोटों से जीत हासिल की.
उनकी प्रतिद्वंदी एबीवीपी की तान्या कुमारी को 1,730 वोट मिले.
गोपिका की जीत लेफ्ट यूनिटी की मजबूत पकड़ का बड़ा संकेत मानी जा रही है.
कई छात्रों ने कहा कि यह नतीजा संगठन से अधिक “विचारों की जीत” का प्रतीक है.

बाकी दो पदों पर भी लेफ्ट का कब्जा

जनरल सेक्रेटरी पद पर लेफ्ट उम्मीदवार सुनील यादव ने 1,915 वोट हासिल किए,
जबकि एबीवीपी के राजेश्वर कांत दुबे को 1,841 वोट मिले.
जॉइंट सेक्रेटरी पद पर दानिश अली ने 1,991 वोटों से जीत दर्ज की.
एबीवीपी के अनुज दमारा को इस पद पर 1,762 वोट मिले.
इस तरह चारों पदों पर लेफ्ट यूनिटी की क्लीन स्वीप हुई.

विचारों की जीत बताई छात्रों ने

जेएनयू परिसर में छात्रों ने जीत को लोकतांत्रिक बहस और समानता के मूल्यों की पुनर्स्थापना बताया.
लेफ्ट समर्थकों ने कहा कि यह चुनाव परिणाम साबित करता है कि विश्वविद्यालय अब भी संवाद और वैचारिक स्वतंत्रता की परंपरा को जीवित रखे हुए है.

इसे भी पढ़ें-

यूपी में दो बड़ी भर्तियां निकलीं, जानें पद, योग्यता और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

रेलवे में 60 हजार सैलरी वाली नौकरी, आज से करें आवेदन