25.3 C
Delhi
21 February 2026, Saturday
Home Blog Page 105

Bihar Election 2025 Phase 1 Voting : मुंगेर में झड़प, सिवान में चाकूबाजी, कई दिग्गजों ने डाला वोट

मुंगेर में झड़प, सिवान में चाकूबाजी
मुंगेर में झड़प, सिवान में चाकूबाजी

Bihar Election 2025 Phase 1 Voting : बिहार में आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण में वोटिंग जारी है. मुंगेर, सिवान और कई अन्य जिलों से मतदान के बीच तनाव और झड़प की खबरें मिली हैं.

मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के टेटिया बंबर प्रखंड के भंडार स्थित बूथ संख्या 227 पर विवाद बढ़ गया. यहां पत्थरबाजी और पुलिस से झड़प की घटना हुई. पुलिस ने मौके से छह युवकों को हिरासत में लिया है. डीएसपी अनिल कुमार, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार और पुलिस बल घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं.

Bihar Election 2025 Phase 1 Voting : मुंगेर में झड़प, सिवान में चाकूबाजी, कई दिग्गजों ने डाला वोट One injured in stabbing at booth in Siwan
सिवान में बूथ पर चाकूबाजी में एक घायल.

सिवान के दरौंदा थाना क्षेत्र के खड़सरा गांव में भी हिंसा की खबर है. चुनावी रंजिश में एक युवक को वोट देने से रोका गया और चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घायल युवक पिंटू सिंह (30 वर्ष), पिता राजकुमार सिंह हैं. यह घटना उत्क्रमित मध्य विद्यालय खड़सरा के मतदान केंद्र संख्या 377 पर हुई.

इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और ललन सिंह जैसे कई दिग्गज नेताओं ने मतदान किया. राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, सुबह 9 बजे तक 13.13% मतदान दर्ज किया गया था, जो 11 बजे तक बढ़कर 27.65% तक पहुंच गया.

बिहार आज विकास के लिए वोट कर रहा है : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अररिया की जनसभा में कहा कि बिहार आज विकास के लिए वोट कर रहा है. उन्होंने कहा, “सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें दिख रही हैं. बिहार के युवाओं में उत्साह साफ झलक रहा है. जिन्होंने अब तक वोट नहीं दिया है, वे जल्द मतदान करें. पूरे बिहार से एक ही आवाज आ रही है—‘फिर एक बार NDA सरकार.’”
फारबिसगंज की सभा में उन्होंने 1990 से 2005 तक के ‘जंगलराज’ का जिक्र करते हुए कहा कि उन 15 वर्षों में बिहार को बर्बादी झेलनी पड़ी.

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने डाला वोट

भोजपुरी अभिनेता और भाजपा नेता पवन सिंह ने अपने गांव जोकहरी के बूथ संख्या 152 पर मतदान किया. वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, “मैं विकास के नाम पर वोट कर रहा हूं.” चुनाव प्रचार के दौरान पवन सिंह और राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव के बीच तीखी बयानबाजी भी देखी गई थी.

इसे भी पढ़ें-पहले चरण की वोटिंग आज, 121 सीटों पर होगा फैसला, दिग्गज नेताओं की किस्मत EVM में होगी कैद

Bihar Election 2025 : पहले चरण की वोटिंग आज, 121 सीटों पर होगा फैसला, दिग्गज नेताओं की किस्मत EVM में होगी कैद

पहले चरण की वोटिंग आज
पहले चरण की वोटिंग आज.

Bihar Election 2025 : बिहार में आज मतदान का बड़ा दिन है. पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. सुबह से ही कई इलाकों में मतदाता बूथों पर कतार में नजर आ रहे हैं. इस चरण में 3 करोड़ 75 लाख से ज्यादा मतदाता 1314 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे. इनमें सत्तारूढ़ एनडीए के 16 मंत्री और विपक्ष के कई चर्चित चेहरे शामिल हैं.

पहले चरण की अहमियत

पहले चरण की वोटिंग इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें उत्तर बिहार, मिथिला, मगध और पटना क्षेत्र की निर्णायक सीटें शामिल हैं. दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, सीवान, गोपालगंज और बक्सर जैसे जिलों में हर सीट पर कांटे की टक्कर है. राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि इस चरण के नतीजे आगे के चरणों की दिशा तय कर सकते हैं.

मंत्रियों और दिग्गजों की परीक्षा

इसे भी पढ़ें-चुनाव प्रचार में व्यस्त खेसारी को मुंबई से झटका, बंगले पर अवैध निर्माण का नोटिस, बुलडोजर की चेतावनी

एनडीए के कुल 16 मंत्रियों की साख इस चरण में दांव पर है. भाजपा के मंगल पांडे (सीवान), नितिन नवीन (बांकीपुर), सम्राट चौधरी (तारापुर), विजय सिन्हा (लखीसराय) और जीवेश मिश्रा (जाले) मैदान में हैं.
जदयू के विजय कुमार चौधरी (सरायरंजन), श्रवण कुमार (नालंदा), मदन सहनी (बहादुरपुर) और महेश्वर हजारी (कल्याणपुर) समेत कई मंत्री मतदाताओं से फैसला सुनने की प्रतीक्षा में हैं.

तेजस्वी बनाम सत्ता की जंग

इस चरण की सबसे चर्चित सीट राघोपुर है, जहां से आरजेडी नेता तेजस्वी यादव चुनाव लड़ रहे हैं. दानापुर में भाजपा के रामकृपाल यादव, महुआ में तेज प्रताप यादव और मोकामा से अनंत सिंह मैदान में हैं.
वहीं छपरा से भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव, अलीनगर से मैथिली ठाकुर और रघुनाथपुर से ओसामा शहाब जैसे नामों से मुकाबला और दिलचस्प बन गया है. यह चरण बिहार की राजनीति में परंपरा, परिवारवाद और नए चेहरों का संगम दिखा रहा है.

सख्त निगरानी में मतदान

राज्य चुनाव आयोग ने सभी 45 हजार से अधिक बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की है. हर मतदान केंद्र पर सुरक्षा बल तैनात हैं और 121 सामान्य, 18 पुलिस व 33 व्यय पर्यवेक्षक निगरानी कर रहे हैं. किसी भी शिकायत के लिए मतदाता हेल्पलाइन नंबर 0612-2824001 या ईमेल ceo_bihar@eci.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं.

लोकतंत्र का उत्सव

दरभंगा से लेकर बक्सर तक मतदान दलों को नाव, ट्रैक्टर और पैदल सफर तय करते देखा गया. कई इलाकों में कर्मियों ने नदियां पार कर बूथों तक पहुंचने का हौसला दिखाया. कठिनाइयों के बावजूद लोगों का उत्साह लोकतंत्र की असली ताकत साबित कर रहा है.

पहले चरण का मतदान इस बात का संकेत देगा कि बिहार की जनता बदलाव के मूड में है या मौजूदा सत्ता पर भरोसा दोहराने जा रही है.

इसे भी पढ़ें-

एक मिनट, एक अंगुली और 5 साल, डीएम ने कहा —इतना समय दीजिए और मताधिकार का प्रयोग कीजिए

पहले चरण में सम्राट, तेजस्वी, विजय सहित 14 मंत्रियों की जीत-हार का फैसला कल, 121 सीटों पर वोटिंग

मतदान के लिए जरूरी नहीं सिर्फ EPIC कार्ड, इन 12 पहचान पत्रों से भी दे सकते हैं वोट

कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 6 नवंबर तक करें आवेदन

नीतीश ने भागलपुर में गिनाईं NDA की उपलब्धियां, बोले—पहले की सरकार फालतू थी

Bihar Election 2025 : चुनाव प्रचार में व्यस्त खेसारी को मुंबई से झटका, बंगले पर अवैध निर्माण का नोटिस, बुलडोजर की चेतावनी

खेसारी लाल यादव के बंगले पर अवैध निर्माण का नोटिस
खेसारी लाल यादव के बंगले पर अवैध निर्माण का नोटिस.

Bihar Election 2025 : छपरा से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार खेसारी लाल यादव पर अब राजनीतिक नहीं, बल्कि प्रशासनिक संकट भी मंडरा रहा है.
मीरा-भायंदर महानगरपालिका ने उनके मुंबई स्थित आवास को लेकर नोटिस जारी किया है. नोटिस में कहा गया है कि संपत्ति पर बिना अनुमति के संरचनात्मक बदलाव और अवैध निर्माण किए गए हैं.

महानगरपालिका ने दिया सख्त अल्टीमेटम

नोटिस में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि संबंधित मकान में लोहे के एंगल और चादरों से भूतल, पहली और दूसरी मंजिल पर शेड का निर्माण किया गया है, जो स्वीकृत नक्शे का उल्लंघन है.
नगर निगम ने कहा है कि यदि मालिक स्वयं अवैध निर्माण को नहीं हटाते, तो निगम अपने स्तर पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा और इसकी लागत टैक्स के रूप में वसूली जाएगी.

इसे भी पढ़ें-एक मिनट, एक अंगुली और 5 साल, डीएम ने कहा —इतना समय दीजिए और मताधिकार का प्रयोग कीजिए

जांच में सामने आई अवैध संरचना की शिकायतें

नगरपालिका अधिकारियों ने शिकायत प्राप्त होने के बाद स्थल निरीक्षण किया, जिसमें अनधिकृत निर्माण की पुष्टि हुई.
बताया गया है कि निर्माण कार्य स्वीकृत मानचित्र में बिना अनुमति बदलाव के साथ किया गया था. इस वजह से नियमों के तहत तुरंत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है.

बिहार चुनाव अभियान में व्यस्त हैं खेसारी

उधर, खेसारी लाल यादव इस समय बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में व्यस्त हैं और लगातार रैलियां कर रहे हैं.
सूत्रों के अनुसार, मुंबई स्थित उनके बंगले पर उस वक्त केवल केयरटेकर मौजूद था. मीडिया द्वारा प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई, लेकिन न तो घर पर कोई परिवारजन मिला और न ही महानगरपालिका के अधिकारी से संपर्क हो सका क्योंकि दफ्तर बंद था.

इसे भी पढ़ें-

पहले चरण में सम्राट, तेजस्वी, विजय सहित 14 मंत्रियों की जीत-हार का फैसला कल, 121 सीटों पर वोटिंग

मतदान के लिए जरूरी नहीं सिर्फ EPIC कार्ड, इन 12 पहचान पत्रों से भी दे सकते हैं वोट

कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 6 नवंबर तक करें आवेदन

नीतीश ने भागलपुर में गिनाईं NDA की उपलब्धियां, बोले—पहले की सरकार फालतू थी

भागलपुर के सन्हौला में जीविका दीदियों की रैली, मतदाताओं से किया मतदान का आग्रह

भागलपुर के सन्हौला में जीविका दीदियों की रैली
भागलपुर के सन्हौला में जीविका दीदियों की रैली.

Bihar Election 2025: स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के साथ मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को 155-कहलगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सन्हौला प्रखंड में जीविका दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई.
अभियान में बड़ी संख्या में जीविका दीदियाँ शामिल हुईं जिन्होंने नारे लगाते हुए ग्रामीणों से मतदान के प्रति जागरूक होने की अपील की. “वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है” और “पहले मतदान, फिर जलपान” जैसे नारों से पूरा गांव गूंज उठा.

घर-घर जाकर दीदियों ने मतदाताओं को किया जागरूक

जीविका दीदियों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से संपर्क किया और मतदान तिथि, केंद्र और सुविधाओं की जानकारी दी.
उन्होंने कहा कि चुनाव पाँच वर्ष में एक बार आता है, इसलिए अपने योग्य प्रतिनिधि को चुनने का यह अवसर किसी भी हालत में नहीं चूकना चाहिए. दीदियों ने कहा — “आपका एक वोट बिहार की तकदीर बदल सकता है.”

मतदान के प्रति ली प्रतिबद्धता की शपथ

अभियान के दौरान जीविका दीदियों ने 11 नवंबर को शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया.
साथ ही अपने परिवार और समाज के सभी योग्य मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ ली.

इसे भी पढ़ें-पहले चरण में सम्राट, तेजस्वी, विजय सहित 14 मंत्रियों की जीत-हार का फैसला कल, 121 सीटों पर वोटिंग

सबौर में रंगोली बनाकर मतदान का संदेश दिया

सबौर प्रखंड में जीविका महिला ग्राम संगठन की दीदियों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया.
इस दौरान दीदियों ने रंग-बिरंगी रंगोली बनाकर मतदान के लिए प्रेरणादायक संदेश दिए — “मतदान करें, देश गढ़ें” और “एक वोट, एक जिम्मेदारी.”

शत-प्रतिशत मतदान के लिए लिया संकल्प

इस अवसर पर जीविका दीदियों ने 11 नवंबर को स्वयं मतदान करने और दूसरों को भी मतदान हेतु प्रेरित करने का संकल्प लिया.
उन्होंने ग्रामीणों को मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं जैसे रैंप, पेयजल, शौचालय और सहायता कर्मियों की व्यवस्था की जानकारी दी.

ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

दीदियों ने घर-घर जाकर मतदाताओं से व्यक्तिगत बातचीत की और उन्हें लोकतांत्रिक अधिकारों के महत्व से अवगत कराया.
उन्होंने कहा कि सही सोच और सही निर्णय ही राज्य का भविष्य तय करता है.

इसे भी पढ़ें-

मतदान के लिए जरूरी नहीं सिर्फ EPIC कार्ड, इन 12 पहचान पत्रों से भी दे सकते हैं वोट

कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 6 नवंबर तक करें आवेदन

नीतीश ने भागलपुर में गिनाईं NDA की उपलब्धियां, बोले—पहले की सरकार फालतू थी

एक मिनट, एक अंगुली और 5 साल, डीएम ने कहा —इतना समय दीजिए और मताधिकार का प्रयोग कीजिए

समाहरणालय परिसर से मशाल जुलूस निकाला गया
भागलपुर समाहरणालय परिसर से मशाल जुलूस निकाला गया.

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के तहत जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के साथ-साथ मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी के उद्देश्य से बुधवार शाम करीब छह बजे समाहरणालय परिसर से मशाल जुलूस निकाला गया.
डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी की अगुवाई में यह जुलूस डीआरडीए परिसर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए घंटाघर चौक तक पहुंचा, जहां नागरिकों को मतदान के प्रति प्रेरित किया गया.

अधिकारियों और कर्मियों की बड़ी भागीदारी

इस जुलूस में स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त शुभम कुमार, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा, डीआरडीए निदेशक दुर्गा शंकर सहित समाहरणालय और अन्य विभागों के कर्मी एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए.
मशाल जुलूस के दौरान “लोकतंत्र का पर्व, मतदान जरूर करें” और “एक वोट, एक जिम्मेदारी” जैसे नारों से पूरा शहर गूंज उठा. प्रतिभागियों ने हाथों में मशाल लिए लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया.

डीएम ने मतदाताओं से की अपील

मौके पर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य इस बार जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाना है. उन्होंने कहा कि “भागलपुर की जनता हमेशा लोकतंत्र के प्रति जागरूक रही है, और इस बार भी निश्चित रूप से अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.”
डीएम ने बताया कि 11 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा. मतदाताओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं — पेयजल, शौचालय, बिजली, रैंप और सहायता कर्मियों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है.

इसे भी पढ़ें-पहले चरण में सम्राट, तेजस्वी, विजय सहित 14 मंत्रियों की जीत-हार का फैसला कल, 121 सीटों पर वोटिंग

सभी मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं

उन्होंने कहा कि महिला और पुरुष मतदाताओं के लिए अलग-अलग कतारें होंगी, वहीं दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है ताकि किसी को कोई असुविधा न हो.
डीएम ने अपील की — “एक मिनट, एक उंगली और पांच साल — बस इतना समय दीजिए और अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य कीजिए. आपका वोट लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है.”

कार्यक्रम का समापन और शपथ

कार्यक्रम के अंत में स्वीप कोषांग की ओर से उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गई कि वे स्वयं मतदान करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे. मशाल जुलूस के समापन पर अधिकारियों ने आगामी चुनाव में शांति और निष्पक्षता बनाए रखने का संकल्प दोहराया.

इसे भी पढ़ें-

मतदान के लिए जरूरी नहीं सिर्फ EPIC कार्ड, इन 12 पहचान पत्रों से भी दे सकते हैं वोट

कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 6 नवंबर तक करें आवेदन

नीतीश ने भागलपुर में गिनाईं NDA की उपलब्धियां, बोले—पहले की सरकार फालतू थी

Kolkata Metro : मैदान स्टेशन की सुरंग में पानी के रिसाव से दो घंटे बाधित रही मेट्रो सेवा

मैदान स्टेशन की सुरंग में पानी का रिसाव
मैदान स्टेशन की सुरंग में पानी का रिसाव.

Kolkata Metro : मैदान मेट्रो स्टेशन की सुरंग में पाइप से पानी का रिसाव होने के कारण मंगलवार दोपहर ब्लू लाइन की सेवाएं दो घंटे तक बाधित रहीं. दोपहर 3:19 बजे से सेंट्रल और टॉलीगंज के बीच मेट्रो परिचालन रोक दिया गया. वहीं, महानायक उत्तम कुमार से शहीद खुदीराम और सेंट्रल से दक्षिणेश्वर के बीच ट्रेनें सामान्य रूप से चलती रहीं.

सूत्रों की मानें, तो मैदान स्टेशन के पास स्थित ड्रेनेज पाइप में लीकेज आने से यह समस्या हुई. सूचना मिलते ही इंजीनियरिंग टीम मौके पर पहुंची और तुरंत मरम्मत कार्य शुरू कर दिया. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद रिसाव पर नियंत्रण पा लिया गया और शाम चार बजे के बाद सेवा सामान्य रूप से शुरू कर दी गई.

मेट्रो के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एस. एस. कन्नन ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अस्थायी रूप से परिचालन रोका गया था. अब ब्लू लाइन के सभी सेक्शन पर सेवाएं सुचारू रूप से जारी हैं.

इसे भी पढ़ें- कॉफी 700 रुपये और 500 रुपये पॉपकॉर्न? सुप्रीम कोर्ट का मल्टीप्लेक्सों में फूड और ड्रिंक कीमतों पर कड़ा रुख

कॉफी 700 रुपये और 500 रुपये पॉपकॉर्न? सुप्रीम कोर्ट का मल्टीप्लेक्सों में फूड और ड्रिंक कीमतों पर कड़ा रुख

सड़कों और हाईवे से हटाए जाएं आवारा मवेशी
सड़कों और हाईवे से हटाए जाएं आवारा मवेशी.

Supreme Court: सिनेमा हॉल में फिल्म देखना आम जनता के लिए मनोरंजन का सबसे लोकप्रिय तरीका है. लेकिन आजकल यह अनुभव केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि दर्शकों की जेब पर भारी पड़ रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों में फूड और ड्रिंक की ऊंची कीमतों को लेकर गंभीर चिंता जताई है. अदालत ने कहा कि पानी, कॉफी और पॉपकॉर्न जैसी बुनियादी चीजों के लिए अत्यधिक शुल्क लेना अनुचित है और इससे आम दर्शक सिनेमा हॉल से दूरी बनाने पर मजबूर होंगे.

मल्टीप्लेक्स में आजकल एक छोटी बोतल पानी के लिए 100 रुपये, कॉफी के लिए 700 रुपये, पॉपकॉर्न के छोटे टब के लिए 500 रुपये और कोल्ड ड्रिंक 400 रुपये में बेची जा रही है. यह कीमतें सिनेमाघरों के बाहर मिलने वाले दामों से कई गुना अधिक हैं. उदाहरण के लिए, बाहर कोल्ड ड्रिंक केवल 50 रुपये में उपलब्ध है. दर्शकों का कहना है कि फिल्म टिकट की कीमत चाहे 400 से 1200 रुपये तक हो, लेकिन इंटरवल में मिलने वाले स्नैक्स और ड्रिंक इतने महंगे होना पूरी तरह से असहनीय है.

मामला क्या है?

यह मामला कर्नाटक सरकार द्वारा फिल्म टिकट की अधिकतम कीमत तय करने के आदेश से जुड़ा है. राज्य सरकार ने मल्टीप्लेक्स में टिकट की अधिकतम कीमत 200 रुपये निर्धारित की थी, ताकि आम दर्शक भी फिल्म का आनंद ले सकें. इस आदेश को मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने हाईकोर्ट में चुनौती दी. हाईकोर्ट ने टिकट कीमत पर अस्थायी रोक लगाई, लेकिन साथ ही कुछ शर्तें रखीं, जैसे टिकट का ऑडिट, खरीदारों का रिकॉर्ड रखना और समय-समय पर खातों का सत्यापन.

अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है, जहां केवल टिकट की कीमत ही नहीं, बल्कि फूड और ड्रिंक की ऊंची कीमतों पर भी सुनवाई हो रही है. अदालत यह देख रही है कि क्या मल्टीप्लेक्स द्वारा मनमाने दाम वसूलना दर्शकों के हित के खिलाफ है या नहीं.

महंगे स्नैक्स और ड्रिंक पर जनता की नाराजगी

सिनेमा देखने वाले दर्शक लगातार मल्टीप्लेक्स की ऊंची कीमतों से परेशान हैं. सोशल मीडिया पर लोग इस पर खुलकर गुस्सा जता रहे हैं. मुंबई के व्यापार विश्लेषक हिमेश मांकड़ ने एक्स (पुराना ट्विटर) पर लिखा कि मल्टीप्लेक्स चेन आम आदमी की सिनेमा देखने की आदत को खत्म कर रही हैं. फिल्म निर्माता करण जौहर ने कहा कि अब एक परिवार के लिए फिल्म देखने का खर्च लगभग 10,000 रुपये तक पहुंच गया है.

भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) की रिपोर्ट के अनुसार, मल्टीप्लेक्स में औसतन एक व्यक्ति को फिल्म देखने में 1,800 रुपये खर्च करने पड़ते हैं, जिसमें टिकट, स्नैक्स और अन्य शुल्क शामिल हैं. महामारी के बाद दर्शकों की संख्या में 15% की गिरावट इस वजह से आई है.

सुप्रीम कोर्ट का रुख

इसे भी पढ़ें-ईडी ने जेएससीए अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव को भेजा समन, 11 नवंबर को हाजिरी देने का निर्देश

सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति विक्रम नाथ ने कहा, “पानी के लिए 100 रुपये और कॉफी के लिए 700 रुपये लेना क्या वाजिब है? दरें तय होनी चाहिए. अगर यह जारी रहा, तो लोग सिनेमा हॉल जाना बंद कर देंगे.”

मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने दावा किया कि ताज होटल में भी कॉफी के लिए 1,000 रुपये वसूले जाते हैं, और यह ग्राहक की पसंद का मामला है. इस पर न्यायमूर्ति नाथ ने कहा कि ताज होटल में हर कोई नहीं जाता, लेकिन सामान्य मल्टीप्लेक्स तक पहुंचने वाले दर्शक को भी इस तरह की कीमतों का सामना नहीं करना चाहिए.

कर्नाटक सरकार का पक्ष

कर्नाटक सरकार ने अदालत को बताया कि यह कदम मनोरंजन को आम दर्शकों के लिए सुलभ बनाने और मनमानी कीमतों पर रोक लगाने के लिए उठाया गया. सरकार ने यह भी बताया कि कोर्ट के अस्थायी नियंत्रण का उद्देश्य उपभोक्ताओं के संभावित रिफंड को सुनिश्चित करना है. उदाहरण के लिए, यदि कोई दर्शक 1,000 रुपये का टिकट खरीदता है और सरकार केस जीतती है, तो उसे 800 रुपये वापस मिल सकेंगे.

उद्योग और जनता की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर बहस तेज है. दर्शक और विशेषज्ञ दोनों ही मांग कर रहे हैं कि मल्टीप्लेक्स फूड और ड्रिंक की कीमतें नियंत्रित करें. मुंबई के एक व्यापार विश्लेषक ने कहा कि इस तरह की ऊंची कीमतें दर्शकों की संख्या घटा रही हैं और सिनेमा हॉल की आमदनी प्रभावित हो रही है.

दर्शकों के अनुभव को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट इस मामले में फैसला करने जा रहा है कि क्या मल्टीप्लेक्सों में फूड और ड्रिंक की कीमतों पर नियंत्रण लगाया जाए और इसे आम दर्शकों के लिए सुलभ बनाया जाए.

इसे भी पढ़ें-टाटा स्टील में विभागवार एथिक्स कोऑर्डिनेटर नियुक्त, 8 अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

बिहार चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर — BJP विधायक ललन कुमार ने छोड़ी पार्टी, RJD में हुए शामिल

ED Action: ईडी ने जेएससीए अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव को भेजा समन, 11 नवंबर को हाजिरी देने का निर्देश

ईडी ने जेएससीए अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव को भेजा समन
ईडी ने जेएससीए अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव को भेजा समन

ED Action: झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और जेएससीए के अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव पर ईडी ने कार्रवाई शुरू कर दी है. बुधवार को उन्हें समन भेजा गया है और 11 नवंबर को रांची स्थित ईडी कार्यालय में हाजिरी देने का निर्देश दिया गया है. उन पर आरोप है कि जेएससीए स्टेडियम निर्माण के दौरान अनियमितताएं हुई थीं.

जमशेदपुर कोर्ट का मामला अब ईडी देखेगा

इसे भी पढ़ें-टाटा स्टील में विभागवार एथिक्स कोऑर्डिनेटर नियुक्त, 8 अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

ईडी ने जमशेदपुर कोर्ट में दर्ज मामले को टेकओवर कर लिया है. यह मामला स्टेडियम निर्माण से जुड़ी अनियमितताओं से संबंधित है, जो पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के कार्यकाल का बताया जा रहा है. रांची अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण में उनकी ही पहल का योगदान माना जाता है.

जेएससीए 2025 चुनाव में जीत दर्ज की थी

साल 2025 के जेएससीए चुनाव में अजयनाथ शाहदेव की टीम ने जीत हासिल की थी. उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एसके बेहरा को पराजित किया. उनकी टीम में पूर्व क्रिकेटर सौरभ तिवारी और शहबाज नदीम भी शामिल थे. शाहदेव पहले कांग्रेस टिकट पर हटिया विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन बीजेपी के नवीन जायसवाल से हार का सामना करना पड़ा.

इसे भी पढ़ें-बिहार चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर — BJP विधायक ललन कुमार ने छोड़ी पार्टी, RJD में हुए शामिल

Bihar Election 2025: पहले चरण में सम्राट, तेजस्वी, विजय सहित 14 मंत्रियों की जीत-हार का फैसला कल, 121 सीटों पर वोटिंग

14 मंत्रियों की जीत-हार का फैसला कल
14 मंत्रियों की जीत-हार का फैसला कल.

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए मतदाताओं का उत्साह चरम पर है. कल सुबह 7 बजे से 121 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग शुरू होगी, जहां करोड़ों वोटर अपने पसंदीदा प्रत्याशियों का फैसला करेंगे. इस फेज में कई बड़े नेताओं और मंत्रियों की किस्मत का भी फैसला होना है.

पहले फेज में इन नेताओं की किस्मत का होगा फैसला

इसे भी पढ़ें-मतदान के लिए जरूरी नहीं सिर्फ EPIC कार्ड, इन 12 पहचान पत्रों से भी दे सकते हैं वोट

कल होने वाली वोटिंग में तारापुर से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, लखीसराय से डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, राघोपुर से तेजस्वी यादव, महुआ से तेज प्रताप यादव, छपरा से खेसारी लाल यादव, अलीनगर से मैथिली ठाकुर, महनार से जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, पारू से रालोमो अध्यक्ष मदन चौधरी, सहरसा से आईआईपी के इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता, बक्सर से पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा, सीवान के रघुनाथपुर से ओसामा शहाब और परसा से करिश्मा राय के राजनीतिक भविष्य का फैसला मतदाता करेंगे.

पहले फेज में मैदान में 14 मंत्री

इस चरण में कुल 14 मंत्री भी चुनावी दौड़ में हैं. एनडीए की ओर से भाजपा 48 और जदयू 57 उम्मीदवार मैदान में हैं, इसके अलावा लोजपा (रामविलास) के 14 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के 2 उम्मीदवार भी शामिल हैं. महागठबंधन की ओर से राजद 73, कांग्रेस 24, भाकपा माले 14, वीआईपी 5, माकपा 3, भाकपा 5 और आईआईपी 3 उम्मीदवारों की किस्मत भी मतदाता तय करेंगे.

मतदान का समय और क्षेत्र

चुनाव आयोग ने पहले चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित की है. हालांकि कुछ क्षेत्रों में समय में मामूली बदलाव हो सकता है. इस चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना और भोजपुर जिलों में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.

इसे भी पढ़ें-

कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 6 नवंबर तक करें आवेदन

नीतीश ने भागलपुर में गिनाईं NDA की उपलब्धियां, बोले—पहले की सरकार फालतू थी

Jamshedpur News: टाटा स्टील में विभागवार एथिक्स कोऑर्डिनेटर नियुक्त, 8 अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

जमशेदपुर
फॉर्च्यूनर के संदिग्ध नंबर पर पुलिस की खोज जारी.

Jamshedpur News: टाटा स्टील ने अपने विभिन्न विभागों में एथिक्स कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति की है. कंपनी ने संगठन में पारदर्शिता और नैतिक आचरण को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है. इस प्रक्रिया के तहत फाइनांसियल कंट्रोल और बिजनेस एनालिटिक्स प्रमुख संदीप भट्टाचार्य ने आठ अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों में एथिक्स संयोजक की जिम्मेदारी दी है.

इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

कंपनी की ओर से जारी सूची के अनुसार—

  • रोहिणी घोष, चीफ मार्केटिंग फाइनेंस, होंगी डिवीजनल एथिक्स कोऑर्डिनेटर.
  • अमर अग्रवाल, हेड टीसीओई इनडायरेक्ट टैक्स, कोलकाता के कोऑर्डिनेटर बनाए गए हैं.
  • शोभा अग्रवाल, हेड फाइनेंस एंड अकाउंट कंप्लायंस एनालिटिक्स एंड कैपिटल, जमशेदपुर के लिए जिम्मेदार होंगी.
  • योगांता गुप्ता, हेड फाइनेंस एंड अकाउंट ओएमक्यू, रॉ मैटेरियल डिवीजन की देखरेख करेंगी.
  • सुब्रत कुमार पारही, हेड बिजनेस फाइनेंस अपस्ट्रीम मेरामंडली, को मेरामंडली यूनिट का दायित्व दिया गया है.
  • नीतिन चंद्र, हेड फाइनेंस एंड अकाउंट कलिंगानगर, कलिंगानगर यूनिट के कोऑर्डिनेटर होंगे.
  • गिलियन एन. मिरांडा, हेड फाइनेंस ग्लोबल वायर्स इंडिया, पीसीएस की जिम्मेदारी निभाएंगी.
  • नोबोनिता दास, हेड इनोवेंचर, मुंबई हेड ऑफिस के एथिक्स कोऑर्डिनेटर होंगी.

कंपनी का उद्देश्य पारदर्शिता को मजबूत करना

टाटा स्टील प्रबंधन का कहना है कि एथिक्स कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति संगठन के सभी स्तरों पर ईमानदारी, जवाबदेही और पारदर्शिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम है.
कंपनी का उद्देश्य अपने कर्मचारियों और अधिकारियों में नैतिक कार्यसंस्कृति को और अधिक सशक्त बनाना है.

इसे भी पढ़ें-बिहार चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर — BJP विधायक ललन कुमार ने छोड़ी पार्टी, RJD में हुए शामिल