17.1 C
Delhi
15 February 2026, Sunday
Home Blog Page 21

पटना की उपलब्धि: राष्ट्रपति ने बेहतर कार्य के लिए DM को किया सम्मानित

पटना
रेलवे को लौटाना होगा भंडारण शुल्क.

Patna News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम को चुनाव में इनोवेशन में बेहतर प्रयोग के लिए सम्मानित किया. चुनाव आयोग ने नए प्रयोगों और पहलों के लिए पटना को सर्वश्रेष्ठ निर्वाचन जिला के रूप में चुना. राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राष्ट्रपति के हाथों यह पुरस्कार डीएम को सौंपा गया. डॉ. त्यागराजन ने इस सफलता का श्रेय मतदाताओं, नागरिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और सभी सहयोगियों को दिया.

इसे भी पढ़े-पटना NEET छात्रा मौत के मामले में थाना प्रभारी और दारोगा सस्पेंड; लापरवाही के आरोप पर गिरी गाज

IND vs NZ 3rd T20: गुवाहाटी में गरजा भारत, 10 ओवर में कीवी टीम ढेर

IND vs NZ 3rd T20
गुवाहाटी में गरजा भारत

IND vs NZ 3rd T20 : गुवाहाटी के मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया तीसरा टी20 मुकाबला पूरी तरह से टीम इंडिया के नाम रहा. कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारत ने ऐसा तूफान मचाया कि कीवी टीम संभलने का मौका ही नहीं पा सकी. भारत ने यह मैच 8 विकेट से जीतते हुए सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली और ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया.

टॉस से ही भारत का दबदबा

सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया और उनका यह दांव बिल्कुल सटीक साबित हुआ. भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही न्यूजीलैंड पर शिकंजा कस दिया. नतीजा यह रहा कि कीवी टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 153 रन ही बना सकी.

लक्ष्य का पीछा: पहली गेंद पर झटका, फिर तबाही

154 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहली ही गेंद पर बड़ा झटका लगा. मैट हेनरी ने संजू सैमसन को खाता खोले बिना पवेलियन भेज दिया. लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने मैच की पूरी तस्वीर बदल दी.

ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने आक्रामक अंदाज़ में रन बरसाने शुरू कर दिए. ईशान ने आते ही बड़े शॉट्स खेले और 28 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन तब तक भारत 50 रन के पार पहुंच चुका था.

अभिषेक–सूर्या की जोड़ी ने मचाई तबाही

इसके बाद मैदान पर आया असली तूफान. अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और सिर्फ 14 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया. यह भारत की ओर से टी20 में दूसरा सबसे तेज़ अर्धशतक रहा.
अभिषेक ने 20 गेंदों पर नाबाद 68 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल थे.

दूसरे छोर से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी अपनी क्लास दिखाई. सूर्या ने 26 गेंदों में 57 रन की शानदार पारी खेली. दोनों ने मिलकर पावरप्ले में ही मैच को भारत की पकड़ में ला दिया. भारत ने महज 7 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए और 10वें ओवर में ही मुकाबला खत्म कर दिया.

गेंदबाजों ने रखी जीत की नींव

इस जीत की मजबूत नींव भारतीय गेंदबाजों ने रखी थी. जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर अपनी धारदार गेंदबाज़ी से प्रभावित किया और 3 विकेट झटके. उनके अलावा हर्षित राणा और रवि बिश्नोई ने भी कसी हुई गेंदबाज़ी करते हुए कीवी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने नहीं दिया.

न्यूजीलैंड की पारी रही फीकी

न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए, लेकिन वे अर्धशतक से पहले ही आउट हो गए. रवि बिश्नोई ने 16वें ओवर में उन्हें पवेलियन भेजा. इससे पहले हार्दिक पांड्या ने डेरिल मिचेल को आउट कर कीवी टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. मिचेल सिर्फ 14 रन ही बना सके.

सीरीज पर भारत का कब्जा

भारतीय टीम के इस ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहा और भारत ने बेहद आसान जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही भारत ने टी20 सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली.

इसे भी पढ़ें-पाकिस्तान और ICC के बीच तनातनी, बायकॉट किया तो भुगतनी पड़ेंगी ये सख्त सजा!

इसे भी पढ़ें-आईसीसी ने बांग्लादेश को कहा गेटआउट; मचा हड़कंप, किसकी एंट्री?

Renault Duster 2026 : बोल्ड लुक और एडवांस फीचर्स के साथ कल धमाकेदार एंट्री, जानें हर अपडेट

Renault Duster 2026
बोल्ड लुक और एडवांस फीचर्स के साथ कल धमाकेदार एंट्री.

Renault Duster का नया संस्करण 26 जनवरी 2026 को भारत में दस्तक देने जा रहा है. लॉन्च से पहले कंपनी ने SUV के डिज़ाइन, फीचर्स और पावरट्रेन की झलकियां शेयर की हैं. नई Duster पुराने मॉडल से अलग, बोल्ड और आधुनिक लुक में नजर आती है. इस बार की Duster में न सिर्फ लुक में बदलाव है, बल्कि नई तकनीक और एडवांस फीचर्स इसे बाजार में खास बनाते हैं.

बोल्ड और मस्क्युलर डिजाइन

नई Duster अपने नए फ्रंट ग्रिल, LED हेडलैंप्स और रिडिज़ाइन किए गए टेललाइट्स के साथ एक दमदार प्रजेंस पेश करती है. फ्रंट बंपर पर क्लैडिंग और गोल शेप के फॉग लैम्प्स इसे रफ और एग्रेसिव लुक देते हैं. बोनट पर उभरी लाइन्स और मस्क्युलर फेंडर्स इसे और मजबूत दिखाते हैं.

साइड प्रोफाइल में विंडो लाइन और क्लैडिंग SUV को ठोस और प्रीमियम लुक देती है. डायमंड-कट अलॉय व्हील्स इसे स्टाइल और शाइन दोनों देते हैं.

इंटीरियर और तकनीकी फीचर्स

2026 Duster का इंटीरियर ऑल-ब्लैक और ड्यूल-टोन विकल्प के साथ आता है. लेयर्ड डैशबोर्ड, एंगल्ड AC वेंट्स और ड्राइवर-साइड फोकस्ड सेंटर कंसोल इसे आधुनिक और आरामदायक बनाते हैं.

फीचर्स में 10-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस CarPlay और Android Auto, 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जर, 3D ऑडियो और 360 डिग्री कैमरा शामिल होने की संभावना है.

सेफ्टी में भी यह SUV पूरी तरह एडवांस्ड है. नई Duster में ADAS टेक्नोलॉजी, ऑटोमैटिक हाई/लो बीम, क्रूज़ कंट्रोल, हिल-स्टार्ट और हिल-डिसेंट कंट्रोल, फ्रंट और साइड पार्किंग सेंसर्स और रियर कैमरा मिल सकते हैं.

इंजन और ड्राइविंग अनुभव

नई Duster 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च होगी. ट्रांसमिशन में 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक दोनों विकल्प दिए जाएंगे. यह संयोजन SUV को पावरफुल और स्मूद राइडिंग एक्सपीरियंस देता है.

क्यों खास है 2026 Renault Duster

नई Duster का नया डिज़ाइन, एडवांस्ड फीचर्स और पावरफुल इंजन इसे भारतीय SUV मार्केट में सबसे आकर्षक विकल्प बनाते हैं. यह SUV आधुनिक लुक, सुरक्षा और परफॉर्मेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन पेश करती है.

इसे भी पढ़ें-हर बजट के लिए परफेक्ट विकल्प, सभी वैरिएंट्स की कीमतें आई सामने

इसे भी पढ़ें-बजाज पल्सर ने पूरे किए 25 साल, लॉन्च किया सेलिब्रेशन ऑफर – जानें कितना होगा फायदा

इसे भी पढ़ें-Maruti Suzuki Alto K10 vs Renault Kwid : पहली कार खरीद रहे हैं? Alto K10 और Kwid की खास तुलना पढ़ें

इसे भी पढ़ें-पांच वेरिएंट्स की कीमतें घोषित, टॉप दो पर अभी भी सस्पेंस

इसे भी पढ़ें-Classic 350 ने फिर मारी बाजी, GST कम होते ही Royal Enfield की जोरदार बिक्री में उछाल

Numerology : क्या आपका जन्मदिन 7, 16 या 25 है? जानें क्यों होते हैं आप सबसे अलग

Numerology
जानें क्यों होते हैं आप सबसे अलग.

Numerology : आपकी जन्मतिथि सिर्फ एक तारीख नहीं है. अंकशास्त्र के अनुसार, इससे आपका मूलांक तय होता है, जो आपके स्वभाव, सोच, निर्णय और करियर तक प्रभावित करता है. जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ, उनका मूलांक 7 माना जाता है और इसका संबंध केतु ग्रह से जोड़ा जाता है. केतु का असर इन व्यक्तियों के जीवन में रहस्य, आत्मज्ञान और आध्यात्मिकता की ओर झुकाव लाता है.

मूलांक 7 के जातकों की व्यक्तित्व विशेषताएं

मूलांक 7 वाले लोग जिज्ञासु, विचारशील और गहरे सोच वाले होते हैं. उन्हें नई चीजें सीखने, अलग अनुभव हासिल करने और यात्रा करने का शौक होता है. यह लोग एक ही जगह लंबे समय तक नहीं टिक पाते. अध्यात्म, रहस्य और ज्ञान की खोज इनके जीवन का अहम हिस्सा होती है.

इसे भी पढ़ें-संडे को खुला रहेगा शेयर मार्केट; BSE और NSE में होगी ट्रेडिंग, 1 फरवरी का शेड्यूल तय

रिश्तों में मूलांक 7

मूलांक 7 वाले साथी अपने रिश्तों में ईमानदार और संवेदनशील होते हैं. ये अपने पार्टनर के भावों को समझने और सम्मान देने में विश्वास रखते हैं. हालांकि, ये अक्सर अपने दिल की बातें तुरंत नहीं बताते, जिससे कभी-कभी रिश्तों में दूरी पैदा हो सकती है.

सफल करियर के क्षेत्र

मूलांक 7 वाले लोग ऐसे क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं जहां गहन सोच, शोध और विश्लेषण की आवश्यकता होती है. इनके लिए उपयुक्त पेशे हैं:

  • विज्ञान और अनुसंधान
  • तकनीकी और नवाचार
  • मनोविज्ञान और काउंसल्टेंसी
  • लेखन और मीडिया
  • चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा
  • कमजोरियाँ और चुनौतियाँ
  • छोटी बातों पर ज्यादा सोचने की प्रवृत्ति, जिससे निर्णय में देरी होती है.
  • कभी-कभी दूसरों से दूरी बनाना और अकेलापन महसूस करना.
  • मूड जल्दी बदलना और भावनाओं को व्यक्त न कर पाना.
  • हर स्थिति का गहराई से विश्लेषण करना, जिससे संदेह और झगड़े पैदा हो सकते हैं.

शुभ अंक और रंग

  • शुभ अंक: 7, 16, 25, 34
  • शुभ रंग: हल्का पीला, हरा, सफेद

मूलांक 7 वाले लोग जीवन में ज्ञान और अनुभव को महत्व देते हैं. अगर ये अपनी कमजोरियों पर ध्यान दें और भावनाओं को खुलकर साझा करना सीखें, तो उनका जीवन अधिक सफल और संतुलित बन सकता है.

इसे भी पढ़ें-सेविंग अकाउंट से आगे बढ़ा टैक्स प्लान? FD पर छूट को लेकर नई सिफारिश, मिडिल क्लास की उम्मीदें तेज

Disclaimer: यह जानकारी केवल पारंपरिक मान्यताओं और प्रचलित स्रोतों पर आधारित है. HelloCities24 इसकी सत्यता या वैधता की पुष्टि नहीं करता.

मन की बात’ में पीएम मोदी का संदेश, बोले-भारत के स्टार्टअप्स अब हर सेक्टर में दिखाएंगे अपनी ताकत

PM Modi
PM Modi Mann Ki Baat.jpg.

PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ में 2016 में शुरू किए गए स्टार्टअप इंडिया अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर बात की. उन्होंने कहा कि यह पहल देश के भविष्य और युवाओं की ऊर्जा को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई थी. पीएम मोदी ने इस यात्रा के असली हीरो के रूप में युवाओं को सम्मानित किया और उनके प्रयासों की सराहना की.

भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम अब हर सेक्टर में सक्रिय

प्रधानमंत्री ने बताया कि अब भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में उभर चुका है. उन्होंने कहा कि यह केवल सामान्य क्षेत्रों तक सीमित नहीं है. AI, स्पेस टेक्नोलॉजी, न्यूक्लियर एनर्जी, सेमीकंडक्टर, मोबिलिटी, ग्रीन हाइड्रोजन और बायोटेक्नोलॉजी जैसे सेक्टर में भी भारतीय स्टार्टअप काम कर रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि हर क्षेत्र में भारतीय स्टार्टअप्स अपनी छाप छोड़ रहे हैं और यह देश की युवा शक्ति का परिचायक है.

युवाओं को संदेश: गुणवत्ता को प्राथमिकता दें

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में उन युवाओं को सलाम किया जो स्टार्टअप से जुड़े हैं या अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और दुनिया की नजरें देश पर हैं. ऐसे समय में सबसे बड़ी जिम्मेदारी यह है कि उत्पादन और सेवाओं में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए.

इस साल का मंत्र: ‘गुणवत्ता, गुणवत्ता और सिर्फ गुणवत्ता’

पीएम मोदी ने इस वर्ष का मुख्य मंत्र साझा किया: ‘गुणवत्ता, गुणवत्ता और सिर्फ गुणवत्ता’. उन्होंने कहा कि चाहे टेक्सटाइल, टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स या पैकेजिंग का क्षेत्र हो, सभी में भारतीय उत्पाद का मतलब उच्च गुणवत्ता होना चाहिए. उन्होंने युवाओं और उद्यमियों से आग्रह किया कि वे अपने प्रोडक्ट और सर्विस को निरंतर बेहतर बनाएं और इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप लाएं.

स्टार्टअप इंडिया: अवसर और जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री ने कहा कि स्टार्टअप इंडिया केवल व्यवसाय शुरू करने की पहल नहीं है, बल्कि यह देश की आर्थिक गति को तेज करने और युवाओं को नई संभावनाओं से जोड़ने का माध्यम है. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इनोवेशन, तकनीकी सुधार और गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करें, जिससे भारत वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मजबूत बने.

पीएम मोदी ने अंत में जोर दिया कि यह समय सिर्फ उत्पादन का नहीं, बल्कि उच्च गुणवत्ता के साथ उत्पादन करने का है. यही देश की आर्थिक ताकत और वैश्विक पहचान सुनिश्चित करेगा.

इसे भी पढ़ें-अब टोल बकाया हुआ तो न मिलेगी NOC, न होगा फिटनेस सर्टिफिकेट रिन्यू

इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव 2026: शहरों में ‘कमल’ की सुनामी, बीएमसी से ठाकरे परिवार की विदाई

इसे भी पढ़ें-सोमनाथ मंदिर भारत की अडिग चेतना का प्रतीक, बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

T20 World Cup 2026 : पाकिस्तान और ICC के बीच तनातनी, बायकॉट किया तो भुगतनी पड़ेंगी ये सख्त सजा!

T20 World Cup 2026
मोहसिन नकवी.

T20 World Cup 2026 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, क्रिकेट की दुनिया में हड़कंप मच गया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और ICC के बीच तनातनी अब खुली लड़ाई का रूप ले चुकी है. बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने के बाद पाकिस्तान ने उनका समर्थन करने की बात कही, जिससे ICC नाराज हो गया. अब खबरें हैं कि ICC ने पाकिस्तान को साफ चेतावनी दे दी है कि अगर उसने बांग्लादेश के समर्थन में वर्ल्ड कप का बायकॉट किया, तो उसे अब तक की सबसे कड़ी कार्रवाई झेलनी पड़ेगी.

मोहसिन नकवी के बयान और ICC की नाराजगी

PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने ICC पर पक्षपात का आरोप लगाया. उनका कहना है कि जब पाकिस्तान के लिए हाइब्रिड मॉडल स्वीकार्य है, तो बांग्लादेश के मैच भारत से बाहर क्यों नहीं शिफ्ट किए गए. नकवी ने मीडिया से कहा कि बांग्लादेश के साथ अन्याय हुआ है और किसी भी देश को अपनी मनमानी चलाने की अनुमति नहीं होनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें-आईसीसी ने बांग्लादेश को कहा गेटआउट; मचा हड़कंप, किसकी एंट्री?

ICC ने नकवी के बयान को गंभीरता से लिया और इसे टूर्नामेंट की अखंडता के खिलाफ माना. अधिकारियों ने चेतावनी दी कि किसी भी बायकॉट की स्थिति में पाकिस्तान को अब तक का सबसे कड़ा दंड झेलना पड़ सकता है.

पाकिस्तान पर तीन बड़ी तलवारें लटक रही

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ICC पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाने की तैयारी में है:

प्रतिबंध (Sanction)पाकिस्तान क्रिकेट पर असर
द्विपक्षीय सीरीज पर रोकभारत, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से मैच बंद, कमाई खत्म.
PSL में विदेशी खिलाड़ी बैनकोई भी विदेशी स्टार PSL नहीं खेलेगा, लीग फ्लॉप हो जाएगी.
एशिया कप से बाहरएशिया में भी पाकिस्तान अलग-थलग पड़ जाएगा.
ICC फंडिंग में कटौतीखिलाड़ियों की सैलरी और बोर्ड चलाने के लाले पड़ जाएंगे.

PSL और PCB पर आर्थिक दबाव

अगर ICC ने चेतावनी लागू की, तो सबसे बड़ा झटका Pakistan Super League (PSL) को लगेगा. विदेशी खिलाड़ियों की अनुपस्थिति से लीग की चमक और आमदनी दोनों प्रभावित होंगी. ICC फंडिंग में कटौती से बोर्ड के पास संचालन और खिलाड़ियों की सैलरी देने के संसाधन भी कम होंगे.

अंतिम फैसला प्रधानमंत्री के हाथ में

PCB ने स्पष्ट किया है कि किसी भी कदम को बोर्ड की मर्जी से नहीं लिया जाएगा. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के विदेश से लौटने के बाद ही अंतिम निर्णय होगा. नकवी ने कहा कि बोर्ड के पास “प्लान ए, बी, सी और डी” तैयार हैं, लेकिन अंदर ही अंदर सभी बायकॉट के परिणाम को लेकर चिंतित हैं.

बांग्लादेश वर्ल्ड कप से बाहर

24 जनवरी को ICC ने आधिकारिक तौर पर बांग्लादेश को वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया. बांग्लादेश ने भारत जाकर खेलने से मना किया और मैच को स्थानांतरित करने की मांग की. अब उनकी जगह स्कॉटलैंड को ग्रुप-सी में शामिल किया गया है, जिसमें इंग्लैंड और वेस्टइंडीज जैसी टीमें शामिल हैं. पाकिस्तान बांग्लादेश का समर्थन करना चाहता था, लेकिन अब खुद मुश्किल स्थिति में फंस गया है.

इसे भी पढ़ें-बांग्लादेश का भारत ना आने का फैसला, जय शाह सख्त कदम के लिए तैयार

इसे भी पढ़ें-रायपुर में रन–तूफान, कीवी ध्वस्त; भारत ने 28 गेंद पहले जीता मुकाबला

इसे भी पढ़ें-वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, ऋषभ पंत बाहर, इस युवा बल्लेबाज को मिला मौका

इसे भी पढ़ें-सिडनी में स्टार्क ने फिर झुकाया स्टोक्स का सिर, टेस्ट इतिहास में बनाया नया रिकॉर्ड

Palak Matar Soup : सर्दियों में सेहत और स्वाद दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन; गरमा-गरम पालक मटर सूप 

Palak Matar Soup
गरमा-गरम पालक मटर सूप. 

Palak Matar Soup: ठंड के मौसम में शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए गरमा-गरम सूप से बेहतर शायद ही कोई विकल्प हो. एक कटोरी सूप न सिर्फ ठंड से राहत देता है, बल्कि दिनभर की थकान को भी काफी हद तक दूर कर देता है. सर्दियों में पालक और हरे मटर आसानी से घर में मिल जाते हैं, ऐसे में इन्हीं से बना पौष्टिक सूप स्वाद और सेहत दोनों के लिहाज से बेहतरीन माना जाता है.

पालक मटर सूप खास तौर पर उन लोगों के लिए अच्छा है जो हल्का, हेल्दी और जल्दी पचने वाला भोजन पसंद करते हैं. इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री या मेहनत की जरूरत नहीं होती. थोड़े से मसाले और कुछ आसान स्टेप्स अपनाकर आप घर पर रेस्टोरेंट-स्टाइल सूप तैयार कर सकते हैं.

 क्या सामग्री चाहिए?

  • पालक – 2 कप (धोकर कटे हुए)
  • हरा मटर – आधा कप 
  • प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • लहसुन – 3-4 कलियां (कटी हुई)
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
  • तेल – 1 चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
  • पानी – 3 कप
  • नींबू का रस – 1 छोटा

इसे भी पढ़ें-आसान और स्वादिष्ट खाना बनाने के लिए कुछ बेहतरीन टिप्स, फिर मिलेगी वाहवाही

इसे भी पढ़ें-लोहड़ी पर लिपस्टिक शेड से बनाएं अपना फेस्टिव स्टेटमेंट, ये करें ट्राई

पालक मटर सूप बनाने का आसान तरीका

तरीका
सबसे पहले एक गहरे बर्तन में थोड़ा सा तेल गर्म करें। तेल गरम होते ही इसमें बारीक कटा हुआ प्याज और लहसुन डालें. इन्हें मध्यम आंच पर तब तक भूनें जब तक प्याज और लहसुन से हल्की खुशबू आने लगे और रंग हल्का सुनहरा न हो जाए. इस स्टेप से सूप में बेस फ्लेवर आता है और सब्जियों का स्वाद भी अच्छे से निकलता है.
इसके बाद बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालें और लगभग एक मिनट तक भूनें. इस प्रक्रिया से हरी मिर्च का तीखापन तेल में अच्छे से घुल जाता है और सूप में एक हल्की ताजगी और मसालेदार फ्लेवर आता है.
अब बर्तन में कटे हुए पालक और हरे मटर डालें। धीमी आंच पर इन्हें कुछ देर भूनें, ताकि सब्जियां हल्की नरम हो जाएं और उनका कच्चा स्वाद निकल जाए। यह स्टेप सूप को स्मूद और क्रीमी बनाने में मदद करता है.
इसके बाद इस मिश्रण में लगभग तीन कप पानी डालें। स्वादानुसार नमक और थोड़ी सी काली मिर्च डालें. अब इसे ढककर धीमी आंच पर लगभग पांच मिनट तक उबालें, ताकि सब्जियां पूरी तरह से पक जाएं और उनका स्वाद पानी में अच्छे से घुल जाए.
उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें और सूप को थोड़ा ठंडा होने दें. जब सूप हल्का ठंडा हो जाए, तब इसे मिक्सर या ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह पीस लें, ताकि एक स्मूद और क्रीमी पेस्ट तैयार हो जाए. अगर सूप ज्यादा गाढ़ा लगे, तो थोड़ा पानी डालकर दोबारा ब्लेंड किया जा सकता है.
अब पिसे हुए सूप को वापस बर्तन में डालें और धीमी आंच पर करीब पांच मिनट तक हल्का गर्म करें. इससे सूप का फ्लेवर और भी निखर जाता है और सर्व करने के लिए यह परफेक्ट हो जाता है.
स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा सा नींबू का रस डालें. नींबू का रस सूप में हल्की खटास और ताजगी लाता है, जिससे सूप और भी स्वादिष्ट बन जाता है.
गरमा-गरम पालक मटर सूप को कटोरी में निकालें। ऊपर से काली मिर्च पाउडर और ताजा हरा धनिया डालकर सूप को सजाएं. यह न सिर्फ देखने में आकर्षक लगेगा, बल्कि खाने में भी मजेदार और पौष्टिक होगा. सर्दियों में यह सूप शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ स्वाद और पोषण दोनों प्रदान करता है.

इसे भी पढ़ें-दिन की शुरुआत में ये 4 काम कभी नहीं करते सफल लोग, यहीं छिपा है सफलता का राज

PM Kisan : ₹2000 आने से पहले जरूरी काम नहीं किया तो अटक सकता है पैसा, जानें पूरा डिटेल्स

एआई जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर.

PM Kisan 22nd Installment : देश के करोड़ों किसान हर चार महीने में मिलने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सरकार अब योजना की 22वीं किस्त जारी करने की तैयारी में है. पिछली बार नवंबर 2025 में किसानों के खातों में रकम ट्रांसफर की गई थी और अब अगला भुगतान फरवरी–मार्च 2026 के बीच होने की संभावना है.
लेकिन इस बार सिर्फ इंतजार करना काफी नहीं होगा, क्योंकि सरकार ने नियमों को सख्ती से लागू करना शुरू कर दिया है.

हटाए जा रहे हैं अपात्र लाभार्थी, बढ़ी जांच

हाल के महीनों में सरकार ने योजना से जुड़े डेटा की गहन जांच की है. इस प्रक्रिया में करीब 30 लाख नाम ऐसे पाए गए, जो तय शर्तों पर खरे नहीं उतरते थे या जिनकी जानकारी अधूरी थी.
अगर किसान की ई-केवाईसी अधूरी है, जमीन से जुड़ा रिकॉर्ड अपडेट नहीं है या बैंक खाते में गड़बड़ी है, तो अगली किस्त रोक दी जा सकती है.

ई-केवाईसी अब खुद करें, किसी पर निर्भर न रहें

ई-केवाईसी को लेकर कई किसानों को लगता है कि इसके लिए दफ्तर या जनसेवा केंद्र जाना जरूरी है, जबकि हकीकत इससे अलग है.
आप अपने मोबाइल से ही कुछ आसान स्टेप्स में यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. पीएम किसान पोर्टल पर जाकर ई-केवाईसी सेक्शन चुनें, आधार नंबर दर्ज करें और ओटीपी के जरिए सत्यापन पूरा करें.
एक बार प्रक्रिया सफल हो गई, तो आपकी प्रोफाइल अगली किस्त के लिए तैयार मानी जाती है.

गांव की लाभार्थी सूची में अपना नाम जरूर देखें

यह जानना बेहद जरूरी है कि आपका नाम अब भी योजना में शामिल है या नहीं. इसके लिए पोर्टल पर उपलब्ध लाभार्थी सूची की मदद ली जा सकती है.
राज्य, जिला और गांव का चयन करते ही पूरी सूची स्क्रीन पर आ जाती है.
अगर आपका नाम मौजूद है, तो भुगतान की संभावना बनी रहती है. नाम न दिखने पर तुरंत स्थानीय राजस्व कर्मचारी या ब्लॉक स्तर के अधिकारी से संपर्क करना जरूरी है.

स्टेटस चेक से मिलेगी पूरी जानकारी

कई बार किसान यह समझ नहीं पाते कि पैसा क्यों अटका है. इसके लिए ‘स्टेटस चेक’ का विकल्प दिया गया है.
यहां रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर पता लगाया जा सकता है कि—

  • आधार और बैंक खाते का लिंक सही है या नहीं
  • जमीन का सत्यापन पूरा हुआ है या नहीं
  • कोई जानकारी पेंडिंग तो नहीं

समय रहते यह जांच कर लेने से बाद में होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है.

कब तक आ सकती है अगली किस्त?

अब तक के ट्रेंड्स के अनुसार, सरकार हर चार महीने में राशि जारी करती है. इसी आधार पर माना जा रहा है कि फरवरी के आखिरी दिनों या मार्च 2026 की शुरुआत में अगली किस्त ट्रांसफर हो सकती है.
हालांकि अंतिम तारीख की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन भुगतान की तैयारियां अंतिम चरण में बताई जा रही हैं.

एक काम अभी कर लें

अगर आप चाहते हैं कि अगली ₹2000 की किस्त बिना किसी रुकावट आपके खाते में पहुंचे, तो आज ही अपनी ई-केवाईसी, बैंक विवरण और जमीन से जुड़ी जानकारी की जांच कर लें.
थोड़ी सी सावधानी आपकी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रख सकती है.

Border 2 Box Office Day 2 : सनी देओल की फिल्म की रफ्तार तेज, दूसरे दिन ही बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Border 2
18वें दिन भी 'बॉर्डर 2' की दहाड़, 300 करोड़ पार.

Border 2 Box Office Day 2 : सनी देओल की बहुप्रतीक्षित वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने रिलीज के दूसरे ही दिन डबल डिजिट में एंट्री लेते हुए शानदार कमाई दर्ज की है. रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को पीछे छोड़ते हुए ‘बॉर्डर 2’ इस समय दर्शकों की पहली पसंद बनती नजर आ रही है.

फिल्म ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ ने भारत में दूसरे दिन करीब 36.7 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इसके साथ ही फिल्म का दो दिनों का कुल कलेक्शन 66.7 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. अब सबकी नजरें तीसरे दिन के आंकड़ों पर टिकी हैं, जहां फिल्म के 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की पूरी संभावना जताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें-बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला कार्तिक-अनन्या का जादू, सिर्फ इतने करोड़ कमाए

Border 2 Box Office Day 2 : डे वाइज कलेक्शन

  • Border 2 Box Office Collection Day 1: 30 करोड़ रुपये
  • Border 2 Box Office Collection Day 2: 36.7 करोड़ रुपये

‘धुरंधर’ को पीछे छोड़ बना नया बेंचमार्क

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारों से सजी ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है. रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने जहां दो दिनों में भारत में लगभग 60 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं ‘बॉर्डर 2’ ने इसी अवधि में 66.7 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इस तुलना में साफ है कि दर्शकों का झुकाव फिलहाल देशभक्ति और वॉर ड्रामा की ओर ज्यादा है.

Border 2 Box Office Total Collection : 66.7 करोड़ रुपये

Border 2 Box Office Day 2 : सनी देओल की फिल्म की रफ्तार तेज, दूसरे दिन ही बनाया बड़ा रिकॉर्ड Border 2 Box Office Total Collection

जब पहली ‘बॉर्डर’ नहीं देख पाए थे दिलजीत दोसांझ

फिल्म से जुड़े एक भावुक किस्से में दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर बताया कि साल 1997 में जब पहली ‘बॉर्डर’ रिलीज हुई थी, तब वह उस फिल्म को देख भी नहीं पाए थे. दिलजीत ने कहा कि उस समय उनके पास टिकट के पैसे नहीं थे और परिवार की आर्थिक स्थिति भी ऐसी नहीं थी कि वे उनसे यह उम्मीद कर सकें. उन्होंने बताया कि वह फिल्म देखना चाहते थे, लेकिन हालात ने इजाजत नहीं दी. दिलजीत ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन उसी फ्रेंचाइज़ी का हिस्सा बनेंगे.

अपने किरदार को लेकर दिलजीत का भावुक बयान

‘बॉर्डर 2’ में अपने किरदार को लेकर दिलजीत दोसांझ ने गर्व के साथ बात की. उन्होंने कहा कि वह फिल्म में निर्मल जीत सिंह सेखों जैसे बहादुर योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं. दिलजीत के मुताबिक, यह किरदार सिर्फ एक रोल नहीं बल्कि प्रेरणा है. उन्होंने दर्शकों से अपील की कि अगर किसी ने निर्मल जीत सिंह सेखों के बारे में नहीं पढ़ा है, तो उनकी जिंदगी और बलिदान के बारे में जरूर जानना चाहिए.

कुल मिलाकर, ‘बॉर्डर 2’ न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से आगे बढ़ रही है, बल्कि इसकी कहानी, भावनात्मक जुड़ाव और स्टारकास्ट दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ती नजर आ रही है.

इसे भी पढ़ें-राजेश खन्ना की पोती नायोमिका सरन की बॉलीवुड एंट्री तय? वेदांग रैना संग मैडॉक फिल्म्स में दिखीं

इसे भी पढ़ें-भिड़ेंगे अरमान-अभीरा, कहानी लेगी खतरनाक मोड़; खतरे में वाणी की जान

इसे भी पढ़ें-प्रभास की ‘द राजा साब’ का बॉक्स ऑफिस ग्राफ नीचे, डे-4 कलेक्शन ने चौंकाया

इसे भी पढ़ें-आसान और स्वादिष्ट खाना बनाने के लिए कुछ बेहतरीन टिप्स, फिर मिलेगी वाहवाही

इसे भी पढ़ें-लोहड़ी पर लिपस्टिक शेड से बनाएं अपना फेस्टिव स्टेटमेंट, ये करें ट्राई

Patna
haze
18 ° C
18 °
18 °
68 %
1.5kmh
1 %
Sat
18 °
Sun
28 °
Mon
29 °
Tue
30 °
Wed
31 °

जरूर पढ़ें