12.1 C
Delhi
15 February 2026, Sunday
Home Blog Page 25

Bhagalpur : समानांतर पुल के अप्रोच रोड के लिए 946.47 वर्गमीटर अतिरिक्त जमीन की मांग

Bhagalpur
अतिरिक्त जमीन की मांग.

Bhagalpur News : विक्रमशिला सेतु के समानांतर फोरलेन पुल के अप्रोच रोड निर्माण को लेकर मंत्रालय ने अतिरिक्त सरकारी भूमि की जरूरत जताई है. इसके लिए भू-अर्जन कार्यालय को नक्शा सौंप दिया गया है और संबंधित जमीन की मापी भी कराई जा चुकी है. बरारी की ओर अप्रोच रोड के लिए 946.47 वर्गमीटर अतिरिक्त सरकारी भूमि की मांग की गई है.

अप्रोच रोड विस्तार के लिए अतिरिक्त जमीन की जरूरत

तकनीकी आवश्यकताओं को देखते हुए अप्रोच रोड की लंबाई और चौड़ाई बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. इसके तहत 15 से 25 मीटर तक विस्तार प्रस्तावित है. समानांतर फोरलेन पुल की कुल लंबाई लगभग 4.455 किलोमीटर होगी. इसमें नवगछिया की ओर 35 मीटर और भागलपुर के बरारी छोर पर 53 मीटर लंबा अप्रोच रोड बनाया जाएगा. इसको लेकर मंत्रालय की ओर से जिला भूमि अधिग्रहण पदाधिकारी को औपचारिक पत्र भेजा गया है.

दो हिस्सों में हो रहा पुल और पिलरों का निर्माण

फोरलेन पुल की मजबूती के लिए हर पिलर की अलग डिजाइन तैयार की जा रही है. कुल 40 पिलर बनाए जाने हैं. निर्माण एजेंसी एसपी सिंगला द्वारा काम को दो हिस्सों में बांटा गया है. बरारी की ओर बने यार्ड से 23 पिलरों का निर्माण होगा, जबकि नवगछिया की ओर बने यार्ड से 17 पिलरों का काम किया जा रहा है.

करीब 4.445 किलोमीटर लंबे पुल में से 2.4 किलोमीटर का कार्य बरारी यार्ड से और लगभग 2 किलोमीटर का काम नवगछिया यार्ड से कराया जा रहा है. पिलरों के बीच की दूरी 100 से 110 मीटर रखी गई है, जबकि पिलर का रेडियस 9 से 11 मीटर के बीच होगा. गंगा नदी में पिलरों का निर्माण तेजी से चल रहा है और अब तक 30 पिलरों की फाउंडेशन तैयार की जा चुकी है.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर सिटी में Thursday को पटलबाबू फीडर की बिजली रहेगी ठप

इसे भी पढ़ें-अलीगंज पावर सब स्टेशन में तकनीकी खराबी से हाहाकार, 7 घंटे तक गुल रही बिजली

इसे भी पढ़ें-डीएन सिंह रोड की कपड़ा दुकान में बिजली विभाग का रेड, लगाया 8.59 लाख रुपये का जुर्माना

Bhagalpur News : भागलपुर सिटी में Thursday को पटलबाबू फीडर की बिजली रहेगी ठप

बिजली
पटलबाबू व मिरजानहाट फीडर की बिजली रविवार को रहेगी बाधित.

Bhagalpur News : भागलपुर में गुरुवार को पटलबाबू फीडर से जुड़े इलाकों में घंटों बिजली नहीं मिलेगी. दरअसल, जर्जर और खुले बिजली तारों को हटाकर सुरक्षित कवर्ड वायर लगाने का काम किया जाना है.

बिजली विभाग के अनुसार, सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक गुड़हट्टा चौक से लेकर नवाबबाग तक के क्षेत्र में स्थित 15 ट्रांसफॉर्मरों की सप्लाई बंद रहेगी. वहीं, मोजाहिदपुर पावर हाउस की 33 केवी लाइन भी करीब आधे घंटे के लिए शटडाउन में रहेगी.

इस तकनीकी कार्य के कारण मोजाहिदपुर से लहेरी टोला तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विभाग ने लोगों से पहले से तैयारी रखने और असुविधा के लिए सहयोग करने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें-अलीगंज पावर सब स्टेशन में तकनीकी खराबी से हाहाकार, 7 घंटे तक गुल रही बिजली

इसे भी पढ़ें-डीएन सिंह रोड की कपड़ा दुकान में बिजली विभाग का रेड, लगाया 8.59 लाख रुपये का जुर्माना

Bhagalpur News : अलीगंज पावर सब स्टेशन में तकनीकी खराबी से हाहाकार, 7 घंटे तक गुल रही बिजली

बिजली
अलीगंज पावर सब स्टेशन में गड़बड़ी से आपूर्ति प्रभावित.

Bhagalpur News : भागलपुर के अलीगंज पावर सब स्टेशन में बुधवार को पावर ट्रांसफॉर्मर से ऑयल रिसाव होने के कारण गंभीर तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गई. ट्रांसफॉर्मर के साथ पैनल में आई खराबी से दक्षिणी शहर के चार फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे करीब एक लाख की आबादी प्रभावित हुई.

सूचना मिलते ही एमआरटी विभाग की टीम ने मरम्मत कार्य शुरू किया. दोपहर करीब 12 बजे से पैनल की मरम्मत में लगभग तीन घंटे लगे. इसके बाद ट्रांसफॉर्मर से हो रहे ऑयल रिसाव को नियंत्रित करने के लिए विक्रमशिला, मिरजानहाट, शीतलास्थान और मानिकपुर फीडरों की आपूर्ति शाम सात बजे तक बंद रखनी पड़ी.

लगातार सात घंटे की कटौती से लोगों को बिजली के साथ-साथ पानी की आपूर्ति में भी भारी परेशानी झेलनी पड़ी. शाम सात बजे बिजली बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली.

इसे भी पढ़ें : डीएन सिंह रोड की कपड़ा दुकान में बिजली विभाग का रेड, लगाया 8.59 लाख रुपये का जुर्माना

Bhagalpur News : डीएन सिंह रोड की कपड़ा दुकान में बिजली विभाग का रेड, लगाया 8.59 लाख रुपये का जुर्माना

बिजली
पटलबाबू व मिरजानहाट फीडर की बिजली रविवार को रहेगी बाधित.

Bhagalpur News : भागलपुर शहर के डीएन सिंह रोड स्थित एक कपड़ा दुकान पर बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली चोरी का खुलासा किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली उपयोग किए जाने के सबूत मिले.

जांच के दौरान पाया गया कि उपभोक्ता द्वारा मीटर को बाइपास कर बिजली ली जा रही थी, जिससे मीटर की रीडिंग लगातार कम आ रही थी. संदेह गहराने पर विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां मीटर बाइपास की पुष्टि हुई.

इस कार्रवाई में बिजली विभाग ने मीटर को जब्त कर लिया है और संबंधित उपभोक्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. साथ ही बिजली चोरी के मामले में करीब 8 लाख 59 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

सहायक अभियंता प्रणव मिश्रा ने बताया कि बिजली चोरी की पुष्टि होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई है और आगे भी ऐसे मामलों पर सख्ती जारी रहेगी.

इसे भी पढ़ें : अवैध खनन नियंत्रण और राजस्व वसूली पर प्रमंडलीय आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश

Bhagalpur News : अवैध खनन नियंत्रण और राजस्व वसूली पर प्रमंडलीय आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश

Review meeting
भागलपुर में समीक्षा बैठक.

Bhagalpur News : प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में आज आंतरिक राजस्व की प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में नगर आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, खनिज विकास पदाधिकारी, जिला अवर निबंधक, अवर निबंधक, कार्यपालक पदाधिकारी, सभी नगर परिषद और नगर पंचायत के कार्यपालक अभियंता, एवं भागलपुर और बाँका जिले के अधिकारी उपस्थित थे.

अवैध खनन की सघन जांच और राजस्व वसूली पर निर्देश

बैठक में खनिज विकास पदाधिकारी, भागलपुर और बाँका को अवैध खनन की सघन जांच करने का निर्देश दिया गया. अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के स्तर से भी जांच कराने की व्यवस्था करने का आदेश दिया गया. अवैध खनन में वसूली नहीं होने पर नीलामी से संबंधित अग्रेतर कार्रवाई करने का भी निदेश दिया गया. वहीं खनिज विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि अवैध खनन में पकड़े गए ट्रक और ट्रैक्टर मालिकों से समय-सीमा के भीतर शुल्क जमा कराए जाएँ, अन्यथा समाहर्त्ता के न्यायालय से वाहनों की नीलामी कराई जाए. चालान की जाँच पड़ताल कर, यदि अवैध पाया जाता है या चालान नहीं पाया जाता है, तो प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में इलेक्ट्रिसिटी यूटिलिटी शिफ्टिंग व आरओबी निर्माण पर डीएम के निर्देश

वार्षिक राजस्व लक्ष्य और होल्डिंग टैक्स संग्रहण पर जोर

राज्य-कर अपर आयुक्त को चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक निर्धारित राजस्व लक्ष्य की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. उप कृषि निदेशक-सह-संयुक्त नियंत्रक, माप एवं तौल को भी वार्षिक लक्ष्य की शत-प्रतिशत वसूली करने का निर्देश दिया गया. सभी कार्यपालक पदाधिकारी और नगर पंचायत को अभियान चलाकर होल्डिंग टैक्स वसूली, छूटी होल्डिंग की पहचान और नोटिस जारी कर सही प्रकृति के अनुसार व्यवसायिक/आवासीय होल्डिंग टैक्स संग्रह सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया.

कार्यपालक पदाधिकारी जिनका अपना कार्यालय भवन नहीं है, उन्हें संबंधित अंचल अधिकारी और अपर समाहर्त्ता से समन्वय स्थापित कर सतत् लीज नीति और सरकारी भूमि हेतु अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. नगर परिषद सुलतानगंज, नवगछिया और बाँका को होल्डिंग टैक्स संग्रहण हेतु ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया.

बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि किसी भी विभाग का आबंटन बिना वैध कारण के लैप्स नहीं होना चाहिए. अपर समाहर्त्ता को रॉयल्टी वसूली हेतु संबंधित अधिकारियों से साप्ताहिक समीक्षा बैठक करने का आदेश दिया गया. खनिज विकास पदाधिकारी को खान निरीक्षक के साथ सप्ताह में दो दिन सभी कार्य विभागों के अकाउंटेंट से समन्वय स्थापित कर Mining Royalty एवं Seigniorage Fee की शुद्धता की जांच करने के लिए अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में बाबा बूढ़ानाथ भक्त मंडल की ओर से 8 फरवरी को निकलेगी निशान ध्वजा शोभा यात्रा

Bhagalpur : भागलपुर में बाबा बूढ़ानाथ भक्त मंडल की ओर से 8 फरवरी को निकलेगी निशान ध्वजा शोभा यात्रा

Baba Budhanath
भागलपुर में 8 फरवरी को निकलेगी निशान ध्वजा शोभा यात्रा.

Bhagalpur : भागलपुर में बाबा बूढ़ानाथ भक्त मंडल की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी निशान ध्वजा शोभा यात्रा की 12वीं भेंट बाबा बूढ़ानाथ को अर्पित की जाएगी. इसे लेकर भक्त मंडल की एक बैठक निजी संस्थान में आयोजित की गई, जिसमें शोभा यात्रा की तिथि और रूपरेखा तय की गई.

बैठक में निर्णय लिया गया कि निशान ध्वजा शोभा यात्रा रविवार, 8 फरवरी 2026 को सुबह 8 बजे गौशाला प्रांगण से निकाली जाएगी. यह यात्रा कोतवाली, स्टेशन, बाजार, खरमनचक और दीपनगर चौक होते हुए बाबा बूढ़ानाथ मंदिर पहुंचेगी. बाबा को अर्पित किए जाने वाला जल प्रयागराज के संगम से लाया जाएगा.

शोभा यात्रा की तैयारियों में किसी तरह की कमी न रहे, इसके लिए सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. बैठक की अध्यक्षता नितिन भुवानिका ने की.

इस बैठक में प्रशांत टेकरीवाल, सन्नी शरीन, योगेश शर्मा, मनीष दास, मनोज केशरी, मोहित सिंह, चंदन कुमार, प्रकाश साह, पवन जैन, सुनील लाठ, आकाश कुमार, नीतीश केसरी, गुड्डू कुमार, विशाल मंडल, कन्हैया कुमार और मुकुल आनंद सहित कई सदस्य मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में इलेक्ट्रिसिटी यूटिलिटी शिफ्टिंग व आरओबी निर्माण पर डीएम के निर्देश

Bihar Crime : हाजीपुर में दो गुटों की भिड़ंत, लाठी-डंडों के बाद फायरिंग से मचा हड़कंप

हाजीपुर
एआई जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर.

Bihar Crime : हाजीपुर शहर में मंगलवार रात अचानक हालात तनावपूर्ण हो गए, जब नगर थाना क्षेत्र के कोनहारा घाट के पास दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसा में बदल गया. पहले आपसी कहासुनी हुई, इसके बाद मारपीट शुरू हो गई और अंत में गोली चलने की घटना सामने आई.

इस झड़प में कई लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों गुटों के बीच ‘सूखे नशे’ से जुड़े लेन-देन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था. इसी पुराने तनाव ने मंगलवार रात हिंसक रूप ले लिया.

घायल युवकों में से एक ने पुलिस को बताया कि वह रात करीब नौ बजे दवा खरीदने के लिए घर से निकला था. इसी दौरान कुछ लोगों ने उससे बेवजह उलझना शुरू कर दिया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान तीन खाली कारतूस बरामद किए गए, जिससे यह साफ हो गया कि मौके पर हथियार का इस्तेमाल किया गया था. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है.

इसे भी पढ़ें-बक्सर ट्रेन में छिनतई, श्रद्धालु घायल और महिला यात्रियों के साथ छीना-झपटी

इसे भी पढ़ें-अब टोल बकाया हुआ तो न मिलेगी NOC, न होगा फिटनेस सर्टिफिकेट रिन्यू

इसे भी पढ़ेंमहाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव 2026: शहरों में ‘कमल’ की सुनामी, बीएमसी से ठाकरे परिवार की विदाई

महिला कांग्रेस का आरोप: पुलिस ने गृह मंत्री से मिलने नहीं दिया; सियासत गरमाई

Uttarakhand
हरिद्वार में महिला कांग्रेस का आरोप.

Uttarakhand News : हरिद्वार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम से पहले उत्तराखंड की राजनीति में हलचल देखने को मिली. उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला और प्रदेश प्रभारी सुनीता गावड़े को देर रात पुलिस ने चिड़ियापुर इलाके में रोक लिया. दोनों नेता हल्द्वानी से हरिद्वार की ओर जा रही थीं, लेकिन उनकी गाड़ी को आगे बढ़ने नहीं दिया गया.

अमित शाह से मिलने जा रही थीं ज्योति रौतेला

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला का कहना है कि वह हरिद्वार में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपना चाहती थीं. यह ज्ञापन उद्यमसिंहनगर में किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या और गिरधारी लाल साहू द्वारा बिहार की महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान से संबंधित था.

पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

ज्योति रौतेला ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि उन्हें यह नहीं बताया गया कि आखिर उन्हें गृह मंत्री से मिलने से क्यों रोका गया. उन्होंने आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद किसी भी अधिकारी ने इस बारे में स्पष्ट जवाब नहीं दिया और बिना किसी ठोस कारण के उन्हें रास्ते में ही रोक लिया गया.

पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं

इस पूरे घटनाक्रम पर खबर लिखे जाने तक उत्तराखंड पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी. पुलिस की चुप्पी के चलते इस कार्रवाई को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

दो दिन के उत्तराखंड दौरे पर अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इन दिनों उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं. इस दौरान वह हरिद्वार और ऋषिकेश में कई धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं. इस दौरे को राज्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

ऋषिकेश में ‘कल्याण’ के शताब्दी संस्करण का विमोचन

ऋषिकेश में अमित शाह ने स्वर्गाश्रम स्थित गीता भवन में गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी संस्करण के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों पर जोर दिया.

हरिद्वार में अस्पताल का उद्घाटन

गृह मंत्री हरिद्वार पहुंचेंगे, जहां उन्होंने पतंजलि योगपीठ के महर्षि दयानंद ग्राम में पतंजलि इमरजेंसी और क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे. इस अस्पताल से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें-अब टोल बकाया हुआ तो न मिलेगी NOC, न होगा फिटनेस सर्टिफिकेट रिन्यू

इसे भी पढ़ेंमहाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव 2026: शहरों में ‘कमल’ की सुनामी, बीएमसी से ठाकरे परिवार की विदाई

Bihar News : कैमूर के मोहनिया में SI भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण, DSP ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण

Kaimur
SI भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण.

Bihar News : कैमूर के मोहनिया में आयोजित पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया. परीक्षा के दौरान मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

निरीक्षण के दौरान डीएसपी ने केंद्रों पर तैनात पुलिस बल, अभ्यर्थियों की सघन जांच प्रक्रिया, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा परीक्षा कक्षों में अनुशासन की स्थिति की बारीकी से समीक्षा की. उन्होंने केंद्राधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा की गोपनीयता और पारदर्शिता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा. किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई.

परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की कड़ी तलाशी के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया. डीएसपी ने बताया कि परीक्षा शुरू होने के बाद सुबह 9:30 बजे के पश्चात किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई.

इस दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास संचालित कई साइबर कैफे नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए. आशंका जताई गई कि इन कैफे के माध्यम से अनुचित गतिविधियों को अंजाम दिया जा सकता है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए परीक्षा अवधि तक कई साइबर कैफे बंद करा दिए.

डीएसपी प्रदीप कुमार ने कहा कि पुलिस निरीक्षक भर्ती परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-14 जुलाई 2026 तक रेलवन ऐप पर अनारक्षित टिकट बुकिंग पर 3% छूट, जानें डिटेल्स

लखीसराय में सनसनी: नाबालिग ने नाबालिग को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

क्राइम
ज्वेलरी शॉप से 50 लाख+ की लूट.

Bihar Crime : लखीसराय में किऊल थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदावन किऊल गांव में बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे नाबालिगों के बीच चली आ रही पुरानी रंजिश ने खौफनाक रूप ले लिया. एक नाबालिग ने दूसरे नाबालिग किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी. घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई.

इस तरह हुई वारदात

मृतक की पहचान किऊल थाना क्षेत्र के गोड्डीह गांव निवासी मनोज यादव उर्फ मंजा के 16 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार, गौरव मध्य विद्यालय वृंदावन के समीप सड़क पर मौजूद था, तभी एक नाबालिग किशोर ने उस पर अचानक चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

पुलिस पहुंची, जांच शुरू

घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल गौरव को विद्यापीठ चौक स्थित एक निजी क्लीनिक ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया इसके बाद परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी.
सूचना मिलते ही किऊल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल से ही हत्यारोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है.

बताया जा रहा है कि इस हत्या के पीछे पुरानी पारिवारिक रंजिश है. मृतक के पिता पर वर्ष 2014 में आरोपी नाबालिग के दादा की हत्या का आरोप लगा था, हालांकि उस समय पंचायत स्तर पर मामला सुलझा लिया गया था. आशंका जताई जा रही है कि उसी पुराने विवाद की आग ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया.

इधर, पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से पूछताछ की. एसपी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है. कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-14 जुलाई 2026 तक रेलवन ऐप पर अनारक्षित टिकट बुकिंग पर 3% छूट, जानें डिटेल्स

Patna
mist
17 ° C
17 °
17 °
77 %
2.1kmh
1 %
Sun
27 °
Mon
28 °
Tue
30 °
Wed
30 °
Thu
32 °

जरूर पढ़ें