Bihar News:बिहार के दरभंगा और दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस और राजधानी एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकता है. यह जब शुरू होगा, तो दरभंगा से दिल्ली तक की यात्रा सुखद होगी.
Darbhanga To Delhi Train: बिहार के दरभंगा और दिल्ली के बीच जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस और राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन चल सकती है. इसके चलने मात्र से रेलयात्रा सुखद होने लगेगी. हसलांकि, अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन, इन ट्रेनों के परिचालन की घोषणा जल्द की जाने की संभावना है. रेलवे की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. रेलवे का यह कदम दरभंगा और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों के लिए रेलयात्रा और भी सुविधाजनक हो जायेगा.
संभावित रूटों पर यात्रियों को मिल सकती है राहत
वंदे भारत एक्सप्रेस दरभंगा से आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) और राजधानी एक्सप्रेस जालंधर सिटी के लिए चलने की संभावना है. इन दोनों रूटों पर ट्रेनों की मांग पहले से अधिक है, लेकिन टिकटों की सीमित उपलब्धता के कारण यात्री अक्सर परेशान रहते हैं. नई प्रीमियम ट्रेनों से न केवल दिल्ली रूट बल्कि अन्य रूटों पर भी यात्रियों को राहत मिल सकती है.
तैयारी, प्राथमिकता और चुनौतियां
दरभंगा जंक्शन से इन ट्रेनों के परिचालन के लिए रेलवे ने तकनीकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं. हालांकि, ट्रेनों की बढ़ती संख्या के अनुपात में वाशिंग पिट की उपलब्धता सुनिश्चित करना रेलवे के लिए प्राथमिकता है.दरअसल, वाशिंग पिट की कमी अभी भी एक बड़ी बाधा बनी हुई है. यदि इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो संभव है कि इन नई ट्रेनों के लिए दो मौजूदा ट्रेनों को बंद करना पड़े.
मेहनत और सहयोग बन सकती है हकीकत
दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर लंबे समय से प्रयास में लगे हुए थे. उनकी मेहनत और रेलवे के सहयोग से यह सौगात मिथिलांचल के लोगों के लिए जल्द ही हकीकत बन सकती है. यह कदम क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को नए आयाम देगा.
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.
Darbhanga Jewellery Shop Robbery: बिहार के दरभंगा जिले से एक ज्वेलरी दुकान में लूट होने की घटना सामने आयी है. लहेरियासराय थाना क्षेत्र के लहेरी टोला में लूटपाट की घटना दिनदहाड़े हो गयी है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गयी है. अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप से 500 ग्राम सोने की लूट की है.
Darbhanga Jewellery Shop Robbery: बिहार के दरभंगा जिले से एक ज्वेलरी दुकान में लूट होने की घटना सामने आयी है. लहेरियासराय थाना क्षेत्र के लहेरी टोला में लूटपाट की घटना दिनदहाड़े हो गयी है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गयी है. बाइक सवार अवपराधियों ने चालाकी से लूट की वारदात को अंजात दिया है. श्री राम किशुन ज्वेलर्स नामक दुकान में यह घटना हुई है. घटना तब हुई जब शाम करीब छह बजे सड़क पर चहल-पहल थी. अपराधियों ने बड़ी चालाकी के साथ ज्वेलरी शॉप से 500 ग्राम सोने की लूट की है.
चालाकी से लूटा
दुकानदार की मानें, तो एक अपराधी ग्राहक बनकर दुकान में आया और सोने की हनुमान जी की मूर्ति दिखाने को कहा. जैसे ही जेवरों से भरे डब्बे से हनुमान जी निकालने का प्रयास किया, अपराधी ने मौका पाकर पूरा डब्बा छीन लिया और दुकान के बाहर पहले से स्टार्ट खड़ी बाइक पर बैठे अपने साथी के साथ फरार हो गया. घटना के बाद दुकानदार ने शोर मचाना शुरू कर दिया, इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते और अपराधी को पकड़े, तब तक वह काफी दूर निकल चुका था. पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह मामला सोची-समझी योजना के तहत की गई लूट का प्रतीत हो रहा है.
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी. लहेरियासराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और वह जांच में जुट गई. थानाध्यक्ष के अनुसार अपराधियों की पहचान की कोशिश की जा रही है. दुकानदार से भी पूछताछ की जा रही है.
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.
Facility for Kanwarias on Bhagalpur Deoghar route: भागलपुर के सुलतानगंज-देवघर मार्ग पर आने वाले दिनों में कांवरियों को बेहतर सेवा-सुविधा मिलेगी.
Bhagalpur Deoghar route: भागलपुर-देवघर मार्ग पर आने वाले दिनों में कांवरियों को बेहतर सेवा-सुविधा मिलेगी.टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड(बीएसटीडीसीएल) ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है, ताकि श्रावणी मेला की भीड़ में कंस्ट्रक्शन कार्य कराने में दिक्कत नहीं आये. कांवरियों को भी मेले की शुरूआत से ही सुविधा मिलने लगे. वह भागलपुर-देवघर मार्ग पर सुलतानगंज से 15 वें किमी में असरगंज में तीर्थयात्री शेड, कैफेटेरिया, स्टाफ डोरमेटरी व टायलेट का निर्माण करायेगा और निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी है. कार्य एजेंसी बहाल करने के लिए कार्य एजेंसी बहाली शुरू की है.
सुविधा व्यवस्था पर खर्च करेगा 13.69 करोड़
असरगंज में तीर्थयात्री शेड, कैफेटेरिया, स्टाफ डोरमेटरी व टायलेट के निर्माण पर 13 करोड़ 69 लाख रुपये खर्च करेगा. वह यह काम ठेका एजेंसी के माध्यम से करायेगा.
तकनीकी बिड खुलेगा 23 जनवरी को
तर्थीयात्री शेड सहित अन्य कार्यों के लिए टेंडर का तकनीकी बिड 23 जनवरी को खोला जायेगा. इसमें जो एजेंसी सफल होगी, उनको लेकर वित्तीय बिड खोली जायेगी. जिनके नाम से वित्तीय बिड खुलेगा, उन्हें निर्माण कार्य कराने की जिम्मेदारी सौंपी जायेगी. टेंडर भरने की अंतिम तिथि 22 जनवरी रखी गयी है.
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.
Schools Closed: भागलपुर में सभी स्कूलों को 8 वीं क्लास तक बंद करने के आदेश जारी हो गया हैं. यह आदेश झारखंड और पटना के भागलपुर में जारी हुए हैं.
School Closed: ठंड के बीच भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी (DM Dr. Nawal Kishore Chowdhary) ने स्कूली बच्चों को बड़ी राहत दी है. जिलाधिकारी ने सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किए हैं. यह आदेश पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के लिए है. स्कूल को 11 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया है. भागलपुर के जिलाधिकारी ने ठंड को देखते हुए पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के स्कूल के गतिविधि पर प्रतिबंध लगाया है.
ठंड की वजह से 11 जनवरी तक 8वीं कक्षा तक सभी स्कूल बंद.
वहीं आठवीं कक्षा से ऊपर तक के क्लास सुबह 9:00 बजे से लेकर 3:30 बजे तक चलेंगे. यह आदेश सरकारी व निजी विद्यालयों सहित प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं कोचिंग संस्थानों पर 06 जनवरी सोमवार से लागू रहेगा.
भागलपुर में कड़ाके की ठंड
भागलपुर में कड़ाके की ठंड जारी है. लोगों का घरों से निकलना मुश्किल होने लगा है. लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. ऐसे में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. वहीं, क्लास 8वीं तक को बंद करने के आदेश जारी हुए हैं.
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.
BhagalpurCity: बिहार के भागलपुर में अब खगोल विज्ञान से जुड़े अध्ययन और प्रयोग किए जा सकेंगे.
BhagalpurCity: बिहार के भागलपुर में अब छात्र खगोल विज्ञान से जुड़े अध्ययन और प्रयोग कर सकेंगे. यहां पहला एस्ट्रोनॉमी लैब यानी खगोल विज्ञान प्रयोगशाला मार्च में बनकर तैयार होगा. इसका निर्माण बरारी रोड में सुंदरवन के पास हो रहा है. करीब 1.24 करोड़ से भवन का निर्माण कराया जा रहा है. छात्र उच्च गुणवत्ता की दूरबीनों से सितारे, ग्रह, नेबुला और आकाश गंगाओं जैसे खगोलीय पिंडों का अध्ययन कर सकेंगे. खगोल विज्ञान से जुड़ेइमर्सिव वर्कशॉप, व्याख्यान और इंटरैक्टिवस्टारगेजिंगग सत्र आयोजित भी हो सकेगा. खगोल विज्ञान से जुड़े मूल सिद्धांतों के बारे में पढ़ायी भी हो सकेगी.
शहर में पहला काम प्रयोगशाला भवन का होगा पूरा
इस साल शहर में पहला काम प्रयोगशाला भवन का पूरा होगा. नगर निगम का दावा है कि खगाेल विज्ञान प्रयोगशाला मार्च में बनकर तैयार होगा.
छात्रों को लाइब्रेरी की भी मिलेगी सुविधा
खगोल विज्ञान केंद्र में छात्रों को लाइब्रेरी की भी सुविधा मिलेगी. इसमें छात्रों को ज्ञान अर्जित करने का अवसर प्राप्त होगा. भवन में नगर निगम का जोनल कार्यालय भी होगा, जहां से वार्डों की मॉनीटरिंग हो सकेगी.
लाइब्रेरी में और क्या रहेगी सुविधा?
कई तरह की किताबें पढ़ने को मिलेगा.
विभिन्न तरह की भाषाओं की किताबें रहेंगी.
शांतिपूर्ण माहौल मिलेगा, जिससे मन पढ़ाई में एकाग्र रहेगा.
पढ़ने के लिए ज्यादा पैसे नहीं खर्च करने होंगे.
सभी वर्ग के लोगों को किताबें पढ़ने का समान मौका मिलेगा.
समाचार पत्र और पत्रिकाएं भी पढ़ने को मिलेगा.
डिजिटल थकान से राहत पा सकेंगे.
किताबों के अलावा, अनुसंधान मूल्य और स्थानीय महत्व वाले दस्तावेजों को भी देख सकेंगे. पुराने अभिलेखों और संदर्भों का भी अध्ययन कर सकेंगे.
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.
Porbandar Helicopter Crash : गुजरात के पोरबंदर में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां कोस्टगार्ड के एयर एन्क्लेव में हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया.
#UPDATE | As per inputs, there were three personnel including two pilots in the chopper. All three have lost their lives in the incident: ICG Officials https://t.co/XyM9Hatola
Porbandar Helicopter Crash :गुजराज के पोरबंदर में एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां कोस्टगार्ड के एयर एन्क्लेव में हेलीकॉप्टर क्रैश कर गया है. हेलीकॉप्टर के क्रैश होने का वीडियो सामने आया है. इस हादसे में तीन लोगों की मौत होने की भी सूचना मिली है. कोस्ट गार्ड के एयर एन्क्लेव में हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरा था, तभी उसमें टेक्निकल फॉल्ट आ गया और देखते ही देखते वह क्रैश कर गया. यानी, दुर्घटना हो गया.
#WATCH | Gujarat: Indian Coast Guard ALH Dhruv crashed in Porbandar, Gujarat during a routine training sortie.
घटना के बाद संबंधित विभागों ने जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि हादसे के पीछे की वजहों का पता लगाया जा रहा है. आईसीजी अधिकारी की मानें तो हेलिकॉप्टर में दो पायलट समेत तीन लोग सवार थे. तीनों की मौत हो गई है.
दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया जा रहा है. Smriti Sharma (@SmritiSharma_) नाम के एक्स अकाउंट से वीडियो शेयर किया गया है. यूजर ने दावा किया है कि वीडियो हादसे का है.
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.
School Closed In Jharkhand: झारखंड में शीतलहर का प्रकोप जारी है. इसके मद्देनजर सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के केजी से आठवीं तक की कक्षाएं सात से 13 जनवरी तक बंद रहेंगी. शिक्षा विभाग ने कक्षाओं को बंद करने संबंधी आदेश जारी किया है.
School Closed In Jharkhand: झारखंड में शीतलहर का प्रकोप जारी है. इसके मद्देनजर सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के केजी से आठवीं तक की कक्षाएं सात से 13 जनवरी तक बंद रहेंगी. कक्षा 9 से 12वीं तक की कक्षाएं पहले की तरह चलती रहेंगी. शिक्षा विभाग ने यह आदेश जारी किया है.
झारखंड में केजी से आठवीं तक की कक्षाएं 13 जनवरी तक रहेंगी बंद, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.
गंगा कटावरोधी कार्य में बाधा डालने पर SSP सख्त(फाइल फोटो)
Bhagalpur News: भागलपुर के एसएसपी अचानक बिना अंगरक्षक लिए ही गुरुवार सुबह-सुबह सादे लिबास में सैंडिस कंपाउंड मैदान पहुंच गए.. जहां गेट पर प्रतिनियुक्त सिपाही गायब मिले तो उन्होंने कार्रवाई की.
Bhagalpur News: भागलपुर सिटी के नये एसएसपी (Bhagalpur SSP) हृदयकांत अचानक बिना अंगरक्षक लिए ही सुबह-सुबह सादे लिबास में सैंडिस कंपाउंड मैदान पहुंच गये.जहां गेट पर प्रतिनियुक्त सिपाही गायब मिले तो उन्होंने कार्रवाई की. जिले में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए थानों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं. साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारी व जवान पर नजर रख रहे हैं.
सादे लिबास में टहलने निकले एसएसपी
गुरुवार सुबह-सुबह पुलिस कप्तान सादे लिबास में ही सैंडिस कंपाउंड मैदान पहुंच गए. उनके साथ अंगरक्षक भी नहीं थे. सैंडिस कंपाउंड के ग्राउंड में मॉर्निंग वॉक कर रहे लोग भी नहीं भांप सके कि भागलपुर के पुलिस कप्तान सादे लिबास में घूम रहे हैं. वहीं, सैंडिस गेट पर जिन सिपाहियों की ड्यूटी थी वो वहां मौजूद नहीं थे. जिसे घोर लापरवाही मानते हुए एसएसपी ने कार्रवाई की और दोनों को सस्पेंड कर दिया.
मोबाइल चला रहे दो सिपाही सस्पेंड
एसएसपी घोघा व कहलगांव थाने का निरीक्षण करने निकले तो रास्ते में तिलकामांझी थाने की गश्ती गाड़ी पर उनकी नजर पड़ी. सिपाही शिव शंकर पासवान व अजय कुमार ड्यूटी के दौरान एंड्रायड मोबाइल का उपयोग कर रहे थे. यह देखते ही एसएसपी ने कार्रवाई कर दी और दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. एसएसपी हृद्रयकांत के अनुसार पुलिस मुख्यालय से निर्देश है कि ड्यूटी के दौरान किसी भी पुलिसकर्मी को एंड्रायड मोबाइल का उपयोग नहीं करना है.
एसएसपी की कार्रवाई से मची हड़कंप
एसएसपी के थानों का औचक निरीक्षण और कार्रवाई की जाने से थानाध्यक्षों में हड़कंप मचा हुआ है. याेगदान देने बाद से एसएसपी अपने कार्यालय से लेकर पुलिस लाइन तक का निरीक्षण कर रहे हैं. एसएसपी ने अपने कार्यालय के हर विभागाें का निरीक्षण किया. साफ-सफाई से लेकर बाथरूम तक काे देखा. ड्यूटी रजिस्टर चेक करने वालों से जानकारी ली है.
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.
Bhagalpur News: बिहार केभागलपुर का लाइफलाइन कहलाने वाला एनएच 80 की सड़क सिर्फ टुकड़ों में बनी है. दो साल से काम चल रहा है और यह अबतक पूरा नहीं हुआ है.
NH 80: भागलपुर-मिर्जाचौकी हाइवे
Bhagalpur News: बिहार केभागलपुर का लाइफलाइन कहलाने वाला एनएच 80 की सड़क सिर्फ टुकड़ों में बनी है. दो साल से काम चल रहा है और यह अबतक पूरा नहीं हुआ है. भागलपुर से कहलगांव तक का सफर आज की तारीख में दुश्वारियों में तब्दील है. लोगों के आंखों में धूल झोंकते इस मार्ग में गड्ढा ज्यादा सड़क कम है. ठेकेदार ने दो साल में जितनी दूर तक सड़क बनायी नहीं है, उससे कहीं ज्यादा इस पर गड्ढे हैं. सिंगल सड़क है. छोड़-छोड़ कर सड़क बनाने से चलने में दिक्कत हो रही है. दुर्घटना की संभावना बनने लगी है.
दरअसल, जिस-जिस जगह पर पीसीसी सड़क बनी है, वहां फ्लैक नहीं रहने से गाड़ियां पांच फीट गड्ढों में पलटने का खतरा बना है. सड़क बनाने का काम पूरा करने का समय नवंबर में ही खत्म हो गया है.
हाइवे का निर्माण दो साल में 40 फीसदी हुआ है और बाकी 60 फीसदी बनाने के लिए जुलाई तक का दावा किया गया है.
02 साल का डेडलाइन हुआ फेल, बाबूपुर में बन रही सड़क
हाइवे बनाने के दो साल का डेडलाइन जब फेल हुआ तो शहर से सटकर बाबूपुर मोड़ में निर्माण कराया जा रहा है. बाकी जगहों पर सड़क बनना तो दूर, कई पुल-पुलिया तक नहीं बन सका है. सबौर में पुलिया बनाने के लिए सिर्फ गड्ढा खोदा गया है. यहां सिंगल रोड से गाड़ियां आ-जा रही है. दूसरी पुलिया सबौर से बाहर बना है लेकिन इसके दोनों तरफ सड़क नहीं बनी है. तीसरी पुलिया के पास भी सिंगल रोड है.
यहां एक लेन नीचा तो दूसरा लेन ढलाई की वजह से ऊंचा रहने के कारण चलने में मुश्किल हो रही है. इससे आगे चौथा पुलिया अधूरी है और सड़क भी नहीं बनी है. पांचवें पुलिया के पास भी कुछ यही हाल है.
02 साल से बन रहे पुल का अब तक फाउंडेशन तक तैयार नहीं
भागलपुर-कहलगांव मार्ग में दो साल से बन रहे पुल का अबतक फाउंडेशन तक तैयार नहीं हुआ है. यह सब काम कम और बहानेबाजी के फेर में फंसा है. पुल का निर्माण इंगलिश मोड़ के पास कराया जा रहा है.
आठ साल बाद भी शुरू नहीं हुआ मसाढ़ू पुल का निर्माण कार्य
भागलपुर-मिर्जाचौकी हाइवे पर मसाढ़ृ नाम का पुल है और इसको ध्वस्त करने के आठ साल बाद भी निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका है. मसाढ़ू में 150 साल पुराना पुल में दरार वर्ष 2016 में आया था और इसके बाद इसको ध्वस्त करा दिया गया था. तब पुल निर्माण के लिए सात करोड़ की राशि निर्धारित की गई थी. बाद में इस प्रोजेक्ट को विड्रा कर लिया गया और मुंगेर-मिर्जाचौकी के बीच 39 करोड़ से सड़क का निर्माण पलक इंफ्रा नामक पटना की एजेंसी से कराया गया. इस एजेंसी से भी मसाढ़ू पुल का निर्माण नहीं कराया. अब यह नयी एजेंसी से सड़क बनवायी जा रही है लेकिन, वह भी अबतक मसाढ़ू पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं कर सका है.
मसाढ़ू से ममलखा के बीच बना दी गयी ऊंची सड़क
मसाढ़ूू से लेकर ममलखा तक ऊंची सड़क बना दी गई है. पुरानी सड़क तोड़कर नहीं बनायी गयी है, उसी पर ढलाई कर दी जा गयी है. नाला का निर्माण भी सड़क से काफी ऊंचा किया गया है. इस कारणवश सड़क किनारे बसे लोगों का घर सड़क से नीचे हो गया है और बरसाती पानी से परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. ममलखा में तो यह हाल है कि एक साथ पुलिस पिकेट, स्कूल, पानी टंकी और मंदिर सड़क से काफी नीचे हो गया है.
बोले एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
टुकड़ों में हाइवे बनाने के एवज में ठेका एजेंसी को नोटिस दी जा रही है और उनसे कहा जा रहा है कि एक साथ सभी जगहों पर सड़क बनाकर प्रोजेक्ट को पूरा करे. डीसीएलआर के यहां से कुछ लोगों को पेमेंट नहीं हुआ है, इस वजह से डायवर्सन नहीं बन सका है. यही कारण भी है कि मसाढ़ू पुल का काम शुरू नहीं हुआ है.-बृजनंदन कुमार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियरराष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, भागलपुर
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.
Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर में.शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण बिजली उपकेंद्र को बंद रखा जायेगा. सबौर ग्रिड में मेंटेनेंस कार्य कराने के लिए सबौर उपकेंद्र और कृषि विश्वविद्यालय उपकेंद्र की बिजली बंद रहेगी. सबौर उपकेंद्र सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर के 1 बजे तक बंद रहेगा. जबकि, कृषि विश्वविद्यालय उपकेंद्र दोपहर 2 बजे से लेकर शाम के 4 बजे तक बंद रहेगा.
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.