Bihar Politics: बिहार में सरकार बनाने को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, देखिए वीडियो में क्या कहा?

Bihar Politics
तेजस्वी यादव

Bihar Politics: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष आरजेडी नेता तेजस्वी यादव(Tejashwi Yadav) ने सरकार बनाने को लेकर एक बड़ा दावा किया है. यह दावा उन्होंने राज्यपाल से मिलने के बाद की है.

Bihar Politics बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष आरजेडी नेता तेजस्वी यादव(Tejashwi Yadav) ने सरकार बनाने को लेकर एक बड़ा दावा किया है. यह दावा उन्होंने राज्यपाल से मिलने के बाद किया है.उन्होंने कहा कि बिहार में नये साल में नई सरकार बनेगी. बिहार से पलायन पर पूरी तरह से ब्रेक लगा देंगे. बिहार से बेरोजगारी खत्म होगी.

तेजस्वी यादव ने क्या कुछ कहा देखिए वीडियो..

Source Prabhat Khabar

ठंडा है भुजा खाए मजा लीजिए: तेजस्वी यादव(Tejashwi Yadav)

आप लोगों को चर्चा चाहिए. ठंडा है भुजा खाए मजा लीजिए. यह बात तेजस्वी यादव ने तब कही, जब उनसे पूछा गया कि नये साल में नई सरकार, क्या बिहार विधानसभा चुनाव के बाद बनेगी या पहले बनेगी? तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि हमारे चाचा नीतीश कुमारजी को हम नए साल की शुभकामना देते हैं और उनका यह अलविदा वाला साल होगा.

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को लेकर कहा कि वह आजकल यात्रा कर रहे हैं. यह उनका अलविदा यात्रा ही है. खेत में 20 साल से एक ही बीज अगर करेंगे तो खेत भी बर्बाद होगा इसलिए समय आ गया है कि खेत में नया बीज बोने का. नया ब्रांड हो यह ज्यादा अच्छा होगा.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Lucknow Crime News: 24 साल के अरशद ने अपनी मां और चार बहनों को आगरा से लेकर गया लखनऊ, होटल में मौत के घाट उतारा

लहूलुहान शख्स
लहूलुहान शख्स अकेले पहुंचा अस्पताल.

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक होटल में एक मां और उसकी 4 बेटियों की लाश मिली है.

Lucknow Crime News:उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक होटल में एक मां और उसकी 4 बेटियों की लाश पुलिस ने बरामद की है.पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए वारदात के तुरंत बाद आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है. पुलिस उससे कड़ी पूछताछ कर रही है.पुलिस की शुरुआती जांच में चौंकाने वाली बात सामने आयी है.हत्या की वजह पारिवारिक विवाद सामने आई है. पुलिस के अनुसार, यह वारदात परिवार के ही एक सदस्य, बेटे ने अपनी मां और बहनों को हत्या करके अंजाम दी.

यह हत्याएं लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र स्थित शरणजीत होटल में हुईं. इनमें से दो बेटियां नाबालिग थीं, जबकि दो की उम्र 18 और 19 साल थी. इस हत्या के बाद पूरे शहर में हड़कंप मचा गया है.

मृतकों में आलिया (9 साल), अल्शिया (19 साल), अक्सा (16 साल), रहमीन (18 साल) और अस्मा (मां) शामिल हैं. आरोपी का नाम अरशद (24) है, जो आगरा के इस्लाम नगर, तेहड़ी बगिया, कुबेरपुर का निवासी है. पुलिस पूछताछ में अरशद ने अपनी मां और बहनों की हत्या करने की बात कबूल की है और बताया है कि यह हत्या पारिवारिक कलह के कारण हुई. पुलिस ने वारदात के बाद आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की वजह सामने आई है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Bhagalpur News: स्वच्छता साथी के कंधे पर अब रहेगा भागलपुर शहर की बेहतर सफाई कराने का जिम्मा

Bhagalpur News
नगर निगम, भागलपुर

Bhagalpur News: भागलपुर शहर की बेहतर सफाई का जिम्मा अब स्वच्छता साथी के कंधे पर रहेगा. इसके लिए निगम 13 स्वच्छता साथी की नियुक्ति करेगा.

Bhagalpur News: भागलपुर शहर की बेहतर सफाई का जिम्मा अब स्वच्छता साथी के कंधे पर रहेगा. इसके लिए निगम 13 स्वच्छता साथी की नियुक्ति करेगा. इनका चयन स्थानीय स्तर पर होगा. नगर आयुक्त द्वारा गठित कमेटी इंटरव्यू के आधार पर चयन करेगा. जल्द ही नगर निगम इसके लिए आमंत्रण सूचना जारी करेगा. इन स्वच्छता साथी पर मुख्य रूप से घर-घर से कूड़ा उठाने और सोर्स स्थल पर ही गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग कराने संबंधी लोगों को जागरूक करना होगा.

हालांकि, गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग कराने व्यवस्था पूर्व से चली आ रही है लेकिन, इसमें निगम को पूरी तरह से सफलता नहीं मिल सकी है. देखना अब यह है कि स्वच्छता साथी के भरोसे इस कार्य में उन्हें कितना सफलता मिलती है.


शहर को और भी सुंदर और समृद्ध बनाने का प्रयास करेंगे: मेयर

मेयर डाॅ बसुंधरा लाल ने नववर्ष पर संकल्प लिया है. उन्होंने कहा है कि हम नये साल में मिलकर अपने शहर को और भी सुंदर और समृद्ध बनाने का प्रयास करेंगे. साल 2024 में जितनी भी योजनाएं ली गयी है. उन सभी को 2025 में पूरा करेंगे. शहर के विकास में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभायेंगे, ताकि नागरिकों के लिए कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध हो सके.


बरारी वाटर वर्क्स : पानी की दिक्कत दूर करने के लिए लगाए जा रहे हैं तीन पंपिंग सेट

बरारी वाटर वर्क्स के इंटकवेल से गंगा दूर हो गयी है. कई दिनों से लगातार चैनल बनाकर पानी लाने की कवायद चल रही है. इसके लिए आधा किमी तक चैनल बनाया गया है. बावजूद, इसके पानी की दिक्कत दूर नहीं हो रही है. निगम द्वारा अब 20-20 एचपी क्षमता के तीन पंपिंग सेट लगाए जा रहे हैं. दो पंपिंग सेट लगाने का काम पूरा कर लिया गया है. इसकी वजह से इंटकवेल से पानी की आपूर्ति में कुछ सुधार हुआ है. वहीं, एक और पंप बुधवार तक लगा दिए जाने की उम्मीद है.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

BPSC Protest: संयुक्त छात्र संघठन ने दिया बीपीएससी अभ्यर्थियों को समर्थन, आज निकलेगा मशाल जुलूस

BPSC Protest
फाइल फोटो

BPSC Protest: संयुक्त छात्र संघठन ने बीपीएससी अभ्यर्थियों को समर्थन दिया है और एलान किया है कि वे राज्य सरकार के खिलाफ मशाल जुलूस निकालेंगे.

BPSC Protest: संयुक्त छात्र संघठन ने बीपीएससी अभ्यर्थियों को समर्थन दिया है और राज्य सरकार के खिलाफ मशाल जुलूस निकालने का एलान किया है. पटना कॉलेज में मंगलवार को संयुक्त छात्र संगठन की बैठक हुई इसमें सदस्यों ने कहा कि अनशन पर बैठे बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में राज्य सरकार के खिलाफ बुधवार को मशाल जुलूस निकाला जायेगा.

यही भी एलान किया है कि तीन जनवरी को सभी आंदोलनरत अभ्यर्थी मुख्यमंत्री आवास मार्च करेंगे. छात्रों ने बीपीएससी पीटी परीक्षा आयोजित कराने और मृतक सोनू के परिजनों को पांच करोड़ रुपये की राशि मुआवजा के रूप में देने की मांग की है. बैठक में अगिआंव विधायक सह इनौस राज्य सचिव शिव प्रकाश रंजन, कांग्रेस के प्रदेश कमिटी सदस्य सुशील कुमार समेत विभिन्न छात्र संगठन के नेताओं ने बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांग को जायज ठहराया है.

बैठक में आइसा राज्य अध्यक्ष प्रीति कुमारी, एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष सूरज यादव, एआइएसएफ राष्ट्रीय परिषद सदस्य सुधीर कुमार, डीवाइएफआइ के राज्य अध्यक्ष मनोज चंद्रवंशी, आइसा के राज्य सचिव सबीर, यूथ कांग्रेस के विकास झा, एआइवाइएफ के शंभू देवा, आप यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु कुमार, सोशल जस्टिस आर्मी मोर्चा के गौतम आनंद, छात्र राजद के अमन समेत बड़ी संख्या में सदस्य थे.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Bihar News: नये सत्र में बच्चों को मिलने वाली किताबें होंगी एनसीइआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित

Bihar News

Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों को एनसीआरटी पाठ्यक्रम के आधार पर बच्चों को पढ़ाई कराई जाएगी. इसके पीछे बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार करने का उद्दश्य है. कक्षा छह से आठवीं के बच्चों के पाठ्यक्रम को एनसीइआरटी के पाठ्यक्रम के आधार पर तैयार किया जायेगा. नये सत्र में बच्चों को मिलने वाली किताबें एनसीइआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित होंगी. बिहार राज्य पाठ्यपुस्तक प्रकाशन निगम निमिटेड द्वारा किताबों की छपाई की मॉनीटरिंग की जा रही है. एससीइआरटी का सहयोग लिया गया है. बच्चों को मिलने वाली नयी किताबों में बिहार के भौगोलिक, ऐतिहासिक और सामाजिक परिवेश के कुछ चैप्टर को जोड़ा गया है. किताब में सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी भी अलग से दी गयी है.

किताब में पहले के मुकाबले विभिन्न टॉपिक की डिटेलिंग भी एनसीइआरटी के पैटर्न को ध्यान में रखकर की गयी है. प्रत्येक टॉपिक में एक्जामपल क्वेश्चन और चैप्टर के अंत में तीन स्तर के सवालों को हल करने के लिए दिया गया है. बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई कर सके, इसके लिए किताबों में क्यूआर कोड भी लगाया गया है.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Bihar News: भागलपुर में धू-धू जल उठा कचरा गोदाम, आग बुझाने में 6 दमकल को लगे कई घंटे

Bhagalpur News
कचरा गोदाम में लगी आग

Bihar News: भागलपुर में बरहपुरा में कचरा गोदाम में भीषण आग लगी है. आग की लपटें आसपास के घरों तक पहुंच गई है, जिससे भारी नुकसान हुआ है. 

Bihar News: भागलपुर में बरहपुरा में कचरा गोदाम मंगलवार सुबह धू-धू कर जल उठा. आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसपास के घरों तक पहुंच गई है.

मौके पर पहुंची आधा दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में कई घंटे लग गए..यह घटना इशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा, इस्लामनगर की है. यह कचरा दुकान मुन्नू खान की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 7.30 बजे यह आग लगी. यह आग समय से साथ रौद्र रूप ले लेती चली गयी.

घटना के बारे में जानकारी मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी. मौके पर आधा दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग को बुझाने में घंटों लगी रही.

घटनास्थल के आसपास अफरातफरी का माहौल रहा. सड़क पर हजारों की संख्या में भीड़ जुटी रही. लोग आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की मदद कर रहे थे..

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Railway Vacancy 2025: रेलवे ने निकाली बंपर वेकेंसी, 10वीं पास वालों के लिए शानदार मौका, भरे जाएंगे 32000 पद

रेलवे में 60 हजार सैलरी वाली नौकरी
रेलवे में 60 हजार सैलरी वाली नौकरी.

Railway Group D Vacancy 2025: रेलवे में नौकरी (Sarkari Naukri) पाने की चाहत हर किसी की होती है. अगर आप भी रेलवे ज्वाइन करने का ख्वाब देख रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. 

Railway Group D Vacancy 2025: रेलवे में नौकरी (Sarkari Naukri) पाने की चाहत हर किसी की होती है. अगर आप भी रेलवे ज्वाइन करने का ख्वाब देख रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. रेलवे ने 32,000 से अधिक ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 से शुरू होगी. नोटिफिकेशन के अनुसार, लेवल 1 के तहत रेलवे में ग्रुप डी के कुल 32,438 पद भरे जाएंगे.

यहां देखें… कितने पदों पर कितनी वैकेंसी ?

पद का नामकुल पद
पॉइंट्समैन (बी)5058
असिस्टेंट (ट्रैक मशीन)799
असिस्टेंट (ब्रिज)301
ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV (इंजीनियरिंग)13187
असिस्टेंट (पी-वे)257
असिस्टेंट (सी एंड डब्ल्यू)2587
असिस्टेंट टीआरडी (इलेक्ट्रिकल)1381
असिस्टेंट (एस एंड टी)2012
असिस्टेंट लोको शेड (डीजल)420
असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल)950
असिस्टेंट ऑपरेशन्स (इलेक्ट्रिकल)744
असिस्टेंट टीएल एंड एसी1041
असिस्टेंट टीएल एंड एसी (वर्कशॉप)624
असिस्टेंट (वर्कशॉप- मैकेनिकल)3077

आवेदन का लिंक आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा.

Railway Group D में 10वीं पास होना अनिवार्य

रेलवे में ग्रुप डी पदों पर आवेदन करने की सोचा है, तो इसके लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना अनिवार्य है, साथ ही उनके पास एनसीवीटी यानी नेशनल एप्रेंटीशिप सर्टिफिकेट भी होना जरूरी है.

Railway Group D में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु क्या है?

इस भर्ती में उम्र की गिनती 1 जुलाई 2025 तक के उम्र पर आधारित होगी. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्ग लोग के लोगों के लिए ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट निर्धारित की गई है.

कितना है शुल्क और क्या है पेमेंट का जरिया?

रेलवे ग्रुप डी पदों के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान आप डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI, क्रेडिट कार्ड, किसी भी माध्यम से कर सकते हैं. जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों को 500 रुपए का आवेदन शुल्क देना है, वहीं एससी, एसटी, फिजिकली हैंडीकैप, और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रूपये है.

जानें, कैसे होता है चयन?

रेलवे ग्रुप डी में चयन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एक सीबीटी यानी कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा देनी है, इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल टेस्ट होती है. इन सब में जो पास होते हैं उनका फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है और इसी आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार होती है.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Indian Railways: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर रेलवे का बड़ा फैसला, पटना साहिब स्टेशन पर रूकेंगी 14 जोड़ी ट्रेनें

indian Railways
Indian Railways

Bihar News: गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की 358वीं जयंती के अवसर पर रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. 30 दिसंबर, 2024 से 12 जनवरी,.2025 तक पटना साहिब स्टेशन पर 14 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए 02 मिनट का अस्थायी ठहराव का निर्णय लिया है.

Bihar News: गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की 358वीं जयंती के अवसर पर रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. 30 दिसंबर, 2024 से 12 जनवरी,.2025 तक पटना साहिब स्टेशन पर 14 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होगा. ये सभी ट्रेनें 02 मिनट के लिए अस्थायी रुप से रूका करेंगी. रेलवे ने देश-विदेश से आने वाले सिख श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए यह तैयारी की है. पूर्व मध्य रेल की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है.

पटना साहिब गुरुद्वारा, सिखों के पांच पवित्र तख़्तों में से एक है. 

नीचे देखें  ट्रेनों की लिस्ट

  • 12361/12362 आसनसोल-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-आसनसोल साप्ताहिक एक्सप्रेस.
  • 12333/12334 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग-हावड़ा विभूति एक्सप्रेस.
  • 22213/22214 शालीमार-पटना-शालीमार दुरंतो एक्सप्रेस.
  • 18449/18450 पुरी-पटना-पुरी बैद्यनाथ धाम एक्सप्रेस.
  • 22948/22947 भागलपुर-सूरत-भागलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस.
  • 13241/13242 बांका-राजेंद्र नगर टर्मिनल-बांका इंटरसिटी एक्सप्रेस.
  • 12325/12326 कोलकाता-नांगल बांध-कोलकाता साप्ताहिक गुरुमुखी एक्सप्रेस.
  • 12303/12304 हावड़ा-नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस.
  • 13331/13332 धनबाद-पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस.
  • 13423/13424 भागलपुर-अजमेर-भागलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस.
  • 22405/22406 भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस.
  • 12327/12328 हावड़ा-देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस.
  • 12315/12316 कोलकाता-उदयपुर सिटी-कोलकाता अनन्या साप्ताहिक एक्सप्रेस.
  • 13229/13230 गोड्डा-राजेंद्र नगर टर्मिनल-गोड्डा साप्ताहिक एक्सप्रेस.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Bhagalpur News: भागलपुर में एक से दो वर्ष के बच्चों का आधार कार्ड बनाने के लिए सभी प्रखंड के सेक्टर में लगेगा कैंप

Bhagalpur News
समीक्षात्मक बैठक

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर में एक से दो वर्ष के बच्चों का आधार कार्ड बनाने के लिए सभी प्रखंड के सेक्टर में कैंप लगेगा. कैंप लगाकर आधार कार्ड बनाने का निर्देश डीएम ने दिया है.

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर में एक से दो वर्ष के बच्चों का आधार कार्ड बनाने के लिए सभी प्रखंड के सेक्टर में कैंप लगेगा. कैंप लगाकर आधार कार्ड बनाने का निर्देश डीएम डाॅ नवल किशोर चौधरी ने सोमवार को समीक्षा बैठक में दिए हैं. जिला एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों की प्राथमिकता सूची वाले लंबित कार्यों के निष्पादन की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय कक्ष में की.

बैठक में विधि प्रशाखा, जिला विकास शाखा, जिला भू अर्जन, आपूर्ति प्रशाखा, आरटीपीएस, मनरेगा, सामान्य प्रशाखा, जिला स्थापना शाखा, जिला पंचायत राज कार्यालय, जिला कोषागार कार्यालय, ग्रामीण विकास, नीलम पत्र, सामाजिक सुरक्षा, बाल विकास परियोजना, समाज कल्याण, परिवहन, योजना, जिला कल्याण, उद्योग, शिक्षा विभाग से संबंधित प्राथमिकता सूची वाले कार्यों के लंबित कार्यों की समीक्षा बारी बारी से की गई.

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना अंतर्गत शत- प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया गया. जिसमें भागलपुर जिला द्वारा 83% लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है. बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना अंतर्गत जीरो से एक वर्ष तक के बच्चों का आधार कार्ड का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है. बैठक में निदेश दिया गया कि एक से दो वर्ष के बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए सभी प्रखंड के सेक्टर में कैंप लगाया जाये. समीक्षा के क्रम में बताया गया कि आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण हेतु जमीन लक्ष्य के अनुरूप चिन्हित कर लिया गया है.

बैठक में उपस्थित पदाधिकारी

बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व), अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, वरियांवसहर्ता जिला सामान्य शाखा, जिला कल्याण पदाधिकारी एवं सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Sikandar: सलमान खान की फिल्म सिकंदर ईद पर धमाल मचाने के लिए तैयार, सिर्फ हिंदी भाषा में 5000 स्क्रीन पर होने जा रही रिलीज

Sikandar
Sikandar Update

Sikandar: सलमान खान (Salman Khan) इस साल बड़े पर्दे पर नहीं दिखे. हालांकि उन्होंने दर्शकों के बीच कैमियो रोल से अपना क्रेज बनाए रखा. 

Sikandar: सलमान खान की फिल्म सिकंदर का टीजर इस समय सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. टीजर को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला. सलमान की फिल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है. मूवी सिकंदर का टीजर रिलीज मेकर्स ने 28 दिसंबर को जारी किया था. टीजर पर अबतक 51,201,816 व्यूज आ गए है और ये बढ़ रहा है. इस एक्शन से भरपूर टीजर को दर्शकों से खूब सारा प्यार और सपोर्ट मिला.

सिर्फ हिंदी भाषा में 5000 स्क्रीन पर होने जा रही है रिलीज

सिकंदर फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं और इसका निर्देशन एआर मुरुगदास. फिल्म सिर्फ हिंदी भाषा में 5000 स्क्रीन पर रिलीज होने जा रही है. ये अबतक सलमान खान की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है. रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी स्टारर फिल्म अगले साल 2025 में ईद पर रिलीज होगी. हालांकि अभी तक सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन कहा जा रहा है कि मार्च के अंत तक मेकर्स इसकी रिलीज की तैयारी कर रहे हैं.

किक 2 को लेकर भी सुर्खियों में है

सलमान खान सिकंदर के अलावा किक 2 को लेकर भी सुर्खियों में है. यह फिल्म सलमान की साल 2014 में आई फिल्म का सीक्वल है. निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म की घोषणा काफी पहले की थी. हालांकि, फिल्म को लेकर ज्यादा अपडेट सामने नहीं आया है. इसके अलावा एक्टर साउथ फिल्ममेकर एटली के साथ भी एक मूवी कर रहे हैं. इस फिल्म का नाम अभी अनाउंस नहीं हुआ है.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.