BPSC Protest: बीपीएससी अभ्यर्थियों पर देर रात हुई थी लाठीचार्ज, राज्यपाल से मिलने पहुंचे BPSC के अध्यक्ष

BPSC Protest
फाइल फोटो

BPSC Protest:  बिहार के राज्यपाल ने बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को तलब किया है. बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष की राज्यपाल से मुलाकात हो रही है.

BPSC Protest: बिहार के राज्यपाल ने बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को तलब किया है. राजपाल पूरे मामले में फीडबैक ले रहे हैं. परीक्षा को लेकर राजपाल को पूरी जानकारी अध्यक्ष द्वारा दी जा रही है. बता दें कि, राज्यपाल ने अध्यक्ष को बुलाया है और परीक्षा के बारे में पूरी जानकारी और अभ्यर्थियों के मांग के बारे में पूरी जानकारी बताने को कहा गया था जिसे अध्यक्ष पहुंचे हैं और राज्यपाल को पूरी जानकारी दी जा रही है.

पटना में बीपीएससी (बिहार लोक सेवा आयोग) अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. ये अभ्यर्थी बीपीएससी कार्यालय का घेराव कर री-एग्जाम की मांग कर रहे थे. प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया, जिससे कई छात्र घायल हो गए. अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा में गड़बड़ी के कारण वे री-एग्जाम की मांग कर रहे हैं.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Kolkata News: कोलकाता-अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस की बहाली

Akal Takht Express
Akal Takht Express

Kolkata News: पूर्व रेलवे ने कोलकाता-अमृतसर-कोलकाता अकाल तख्त एक्सप्रेस को फिर से चलाने का फैसला लिया है. ट्रेन नंबर 12317 कोलकाता-अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस 01 जनवरी एवं 05 जनवरी 2025 को यात्रा शुरू होगी. वहीं, ट्रेन नंबर 12318 अमृतसर-कोलकाता अकाल तख्त एक्सप्रेस यात्रा 03 और 07.01.2025 को यात्रा शुरू होगी. इस ट्रेन के परिचालन को बहाल करने का फैसला किया है, जिसे पहले उत्तर रेलवे पर फिरोजपुर डिवीजन के नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रद्द करने का फैसला किया गया था.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Howrah Rail News: हावड़ा डिवीजन ने आर्च ब्रिज को किया ध्वस्त, बॉक्स ब्रिज से सुरक्षित होगा ट्रेन परिचालन

Howrah Rail News
आर्च ब्रिज ध्वस्त कर नया आरसीसी ब्रिज किया इंस्टॉल.

Howrah Rail News: पूर्वी रेलवे के हावड़ा डिवीजन ने शेराफुली-तारकेश्वर डाउन लाइन पर आर्च ब्रिज के प्रतिस्थापन का काम सफलतापूर्वक पूरा किया है.

Howrah Rail News: पूर्वी रेलवे के हावड़ा डिवीजन ने शेराफुली-तारकेश्वर डाउन लाइन पर आर्च ब्रिज नंबर 35 के महत्वपूर्ण प्रतिस्थापन का काम अत्याधुनिक आरसीसी बॉक्स ब्रिज के साथ सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. यह महत्वाकांक्षी परियोजना सुरक्षित और कुशल ट्रेन संचालन सुनिश्चित करने के लिए पूर्वी रेलवे की प्रतिबद्धता में एक और मील का पत्थर है.

चुनौतीपूर्ण साइट दुर्गमता के कारण, प्रतिस्थापन के लिए सावधानीपूर्वक योजनाबद्ध 10 घंटे के ट्रैफ़िक और पावर ब्लॉक की आवश्यकता थी, जिसे रेलवे की 140टी क्रेन का उपयोग करके निष्पादित किया गया था .यह ब्लॉक 28 दिसंबर 2024 को रात 11:05 बजे शुरू हुआ और 29 दिसंबर 2024 को सुबह 09:00 बजे समाप्त हुआ

मौजूदा आर्च ब्रिज को किया ध्वस्त

इस अवधि के दौरान, मौजूदा आर्च ब्रिज को ध्वस्त कर दिया गया और 4 स्लैब और 3 बॉक्स वाले आरसीसी बॉक्स ब्रिज को रिकॉर्ड समय में स्थापित किया गया. प्रतिस्थापन से न केवल लाइन की संरचनात्मक अखंडता और सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि इस महत्वपूर्ण मार्ग पर सुचारू ट्रेन संचालन भी सुनिश्चित होगा.

यह परियोजना हावड़ा डिवीजन के इंजीनियरिंग, संचालन और विद्युत विभागों के अनुकरणीय समन्वय और समर्पण को दर्शाती है, जिन्होंने निर्धारित समय सीमा के भीतर इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल करने के लिए अथक परिश्रम किया.

पूर्वी रेलवे बुनियादी ढांचे को उन्नत करने और विश्व स्तरीय यात्री और माल ढुलाई सेवाएं प्रदान करने के अपने मिशन में दृढ़ है.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Bhagalpur News: बिहार में तीन जिलों को जोड़नेवाली सड़क पर खर्च होंगे 650.51 करोड़ रुपये, मिली मंजूरी

Road News
सांकेतिक तस्वीर

Bhagalpur News: बिहार में भागलपुर सहित बांका और मुंगेर जिले को आपस में जोड़ने वाली धोरैया-इंग्लिश-असरगंज रोड का निर्माण होगा.

Bhagalpur News: बिहार में भागलपुर सहित बांका और मुंगेर जिले को आपस में जोड़ने वाली धोरैया-इंग्लिश-असरगंज रोड का निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. इसको बनाने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिल गयी है और यह भी तय हो गया है कि इसको बनायेगा कौन. इस रोड को बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड बनायेगा. इस रोड के निर्माण से उक्त तीनों जिले के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी.

सड़क निर्माण के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) से ऋण के लिए आवेदन किया गया है. हालांकि, ये ऋण दो पैकेज में पांच सड़कों जिसकी लंबाई 225.48 किलोमीटर में उन्नयन, सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण के लिए लिया जाना प्रस्तावित है और इसमें उक्त सड़क शामिल है.

तीनों जिलों को जोड़ने वाली इस सड़क की लंबाई 58.473 किमी है और इसको 36 महीने में बनाकर तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

सड़क निर्माण पर खर्च होंगे 650 करोड़ 51 लाख से रुपये

धोरैया-इंग्लिश मोड़-असरगंज रोड का निर्माण के लिए अनुमानित व्यय राशि 650 करोड़ 50 लाख 98 हजार रुपये रखी गई है. इस अनुमानित व्यय राशि पर राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्वीकृति भी दे दी गई है. इस पैसे से न सिर्फ सड़क बनेगी, बल्कि पुल-पुलिया, आरओबी एवं बाइपास का भी निर्माण होगा.

Highlights

  • धोरैया-इंग्लिश-असरगंज रोड का निर्माण करायेगा बीएसआरडीसीएल.
  • एडीबी से लोन लेकर राज्य सरकार बनायेगी सड़क, किया गया आवेदन.
  • 58.473 किमी लंबी होगी सड़क, पुल-पुलिया, आरओबी व बाइपास का भी होगा निर्माण.

जानें, कब कितनी राशि खर्च होगी और कितना काम होगा

वर्ष 2024-25 :

वित्तीय लक्ष्य : 65.05 करोड़

निर्माण कार्य का लक्ष्य : 10 प्रतिशत

वर्ष 2025-26 :

वित्तीय लक्ष्य : 227.67 करोड़ रुपये

निर्माण कार्य का लक्ष्य : 35 प्रतिशत

वर्ष 2026-27 :

वित्तीय लक्ष्य: 227.67 करोड़ रुपये

निर्माण का लक्ष्य : 35 प्रतिशत

वर्ष 2027-28 :

वित्तीय लक्ष्य : 130.11 करोड़ रुपये

निर्माण कार्य का लक्ष्य : शत प्रतिशत पूर्ण करना

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

BPSC Protest: बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरे वाम दल माले, बिहार बंद का किया ऐलान

BPSC Protest
फाइल फोटो

BPSC Protest: बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त परीक्षा के मुद्दे पर अब राजनीति तेज होती जा रही है. चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर द्वारा 29 दिसंबर को पटना के गांधी मैदान में छात्र संसद बुलाए जाने के ऐलान के बाद वाम दल माले ने पूरे बिहार में चक्का जाम करने का ऐलान किया है. 

BPSC Protest: बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में वाम दल माले ने 30 दिसंबर को पूरे बिहार में चक्का जाम करने का ऐलान किया है. मीडिया को जानकारी देते हुए माले ने शनिवार को बताया कि अभ्यर्थियों के समर्थन में 30 दिसंबर को संपूर्ण बिहार में चक्का जाम किया जाएगा, रेल परिचालन को भी रोका जाएगा. चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर द्वारा 29 दिसंबर को पटना के गांधी मैदान में छात्र संसद बुलाए जाने के ऐलान के बाद वाम दल माले ने पूरे बिहार में चक्का जाम करने का ऐलान किया है. 

माले ने सरकार को रविवार तक का दिया अल्टीमेटम

माले ने सरकार को रविवार तक का अल्टीमेटम दिया है और कहा है कि पीटी परीक्षा को रद्द करना होगा, अगर परीक्षा को रविवार तक रद्द करने की घोषणा नहीं होती है तो बिहार में यह चक्का जाम विकराल रूप से होगा. माले ने कहा कि इस बहरी और अड़ियल सरकार के कानों में आवाज गूंजने के लिए यह चक्का जाम जरूरी है. माले के जरिए किए जाने वाले चक्का जाम की घोषणा का समर्थन AISA और RYA ने भी किया है. इसके साथ ही अन्य विपक्षी दलों से भी सहयोग मांगा गया है.

11वें दिन भी धरना पर डटे हैं बीपीएससी अभ्यर्थी

BPSC 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी अपना धरना जारी रखे हुए हैं. वहीं, बीपीएससी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि पेपर लीक हुआ ही नहीं तो परीक्षा कैंसिल करने का सवाल ही नहीं होता है. बापू परीक्षा सेंटर में जो परीक्षा प्रभावित हुई थी उसको लेकर नई तारीख का ऐलान भी कर दिया गया है और चार जनवरी को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर लंबे वक्त से बीपीएससी अभ्यर्थी धरने पर बैठे हैं और अब उन्हें विपक्षी दलों का समर्थन मिलता नजर आ रहा है.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

1 जनवरी 2025 से बदलने जा रहा है UPI का नियम, जानें बदलाव के बारे में

UPI
UPI

UPI Rules Change from 1 Jan 2025: नये साल (New Year) यानी, 1 जनवरी 2025 से यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (Unifief Payments Interface , UPI) का एक महत्वपूर्ण नियम (New Rule) बदलने जा रहा है. 

UPI Rules Change from 1 Jan 2025: 1 जनवरी, 2025 यानी, नये साल से यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI का एक खास नियम भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने UPI 123 Pay की ट्रांजैक्शन लिमिट बढ़ाने (UPI Transaction Limit Extends) का निर्णय लिया है. यदि डेडलाइन में कोई बदलाव नहीं होता है, तो UPI 123 Pay के जरिये यूजर्स 5000 रुपये की बजाय अब 10 हजार रुपये तक की UPI पेमेंट कर सकेंगे. .

क्या है UPI 123PAYहै? (What Is UPI 123PAY)

UPI 123 PAY फीचर फोन पर उपलब्ध एक सर्विस (UPI Service for Feature Phone) है, जो बिना इंटरनेट कनेक्शन (UPI without Internet) के काम करती है. UPI 123 Pay के जरिये पेमेंट के चार मुख्य ऑप्शन हैं (UPI 123Pay Payment Modes): IVR नंबर, मिस्ड कॉल, OEM-embedded Apps और साउंड बेस्ड टेक्नोलॉजी.

जरूरत पड़ेगी OTP की भी ?

नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने इस नये नियम को लागू करने के लिए 1 जनवरी 2025 की डेडलाइन तय की है. यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, इसमें कुछ और नये फीचर्स जोड़े जाएंगे, जिनमें OTP की आवश्यकता भी पड़क सकती है. यह जब लागू होगा तो स्पष्ट होगा..

क्या है UPI ? (What Is UPI?)

UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) एक बैंकिंग सिस्टम है, जो मोबाइल प्लैटफॉर्म के जरिये तुरंत पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा देता है. इसके माध्यम से किसी भी बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर किये जा सकते हैं.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

ED Raid: आईएएस संजीव हंस के नजदीकी इंजीनियर के घर पहुंची ईडी की टीम, तीन ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid
ED Raid

ED Raid: आईएएस संजीव हंस से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में ED की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है. बता दें कि ED की टीम संजीव हंस के करीबी और उनकी अवैध तरीके से अर्जित की गई कमाई का निवेश करने वाले कारोबारी के कई ठिकानों पर छापेमारी की है.

ED Raid: ईडी की टीम संजीव हंस के करीबी और उनकी अवैध तरीके से अर्जित की गई कमाई का निवेश करने वाले कारोबारी के कई ठिकानों पर छापेमारी की है. मनी लांड्रिंग मामले में ED की टीम ने कार्रवाई की है. ED की टीम संजीव हंस के करीबी जूनियर इंजिनियर के घर छापेमारी की है. बता दें कि सुनील कुमार के घर और होटल में रेड चल रही है. मिली जानकारी के अनुसार, ED की टीम ने आज सुबह पुल निर्माण निगम के जूनियर इंजिनियर के घर छापेमारी की है. टीम ने इंजीनियर के पटना और गया दो ठिकानों पर रेड मारी है.

संजीव हंस की सात संपत्तियां हैं जब्त

आईएएस अधिकारी संजीव हंस फिलहाल बेउर जेल में बंद हैं. आय से अधिक संपत्ती के मामले में जेल में बंद है. वहीं, इसी मामले में दिल्ली से गिरफ्तार किए गए राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ा एक्शन लेते हुए संजीव हंस की संपत्ति को अटैच किया और ईडी ने IAS अधिकारी के कुल 7 संपत्तियों को जब्त किया है.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Dr. Manmohan Singh Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए मनमोहन सिंह, दी गई अंतिम सलामी, राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार

Dr. Manmohan Singh
डॉ मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा.

Dr. Manmohan Singh Funeral: आर्थिक सुधारों के महानायक देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह अब हमेशा के लिए मौन हो गई. मनमोहन सिंह ने 92 वर्ष की आयु में दिल्ली एम्स में गुरुवार रात अंतिम सांस ली थी. आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ. इससे पहले, शुक्रवार को उनके आवास पर पीएम मोदी-राष्ट्रपति मुर्मू समेत देश के तमाम नेताओं ने श्रद्धांजलि दी. 

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा निगम बोध घाट पहुंची. अंतिम विदाई दी गयी. इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा कांग्रेस मुख्यालय से निगम बोध घाट के लिए निकली और इस अंतिम यात्रा में जनसैलाव उमड़ा रहा.  

डॉ. मनमोहन सिंह ने 10 वर्षों तक देश के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा की. शुक्रवार तड़के उनका पार्थिव शरीर 3 मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित उनके आवास पर लाया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित अन्य नेताओं और परिजनों ने वहां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद कांग्रेस मुख्यालय में भी उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह भारतीय राजनीति की ऐसी शख्सियत थे जो बेहद कम बोलते थे. मगर जब बोलते, तो बेहद मजबूती से. अब वह शख्सियत हमेशा के लिए मौन हो गई. मनमोहन सिंह ने 92 वर्ष की आयु में दिल्ली एम्स में गुरुवार रात अंतिम सांस ली थी. आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होने वाला है. इससे पहले, शुक्रवार को उनके आवास पर पीएम मोदी-राष्ट्रपति मुर्मू समेत देश के तमाम नेताओं ने श्रद्धांजलि दी. 

राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ. इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, गृह सचिव, रक्षा सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

प्रधानमंत्री मोदी ने स्थगित की रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के जापानी पार्क में आयोजित होने वाली रैली रद्द कर दी है. अब यह रैली 5 जनवरी को आयोजित की जाएगी. डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर केंद्र सरकार ने सात दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है.

Dr.Manmohan Singh:मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार को लिखा पत्र, डाॅ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए मांगी जमीन

mallikarjun kharge
Mallikarjun Kharge

Dr.Manmohan Singh: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन के निधन के बाद आज देर शाम कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक आयोजित हुई.

Manmohan Singh: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के लिए कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है और स्मारक बनाने की मांग की है. इस बैठक में मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई और साथ ही पूर्व पीएम के लिए स्मारक बनने का भी प्रस्ताव पारित किया गया. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार को चिट्ठी लिखकर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए अलग जमीन देने की मांग की है. कांग्रेस अध्यक्ष ने इस मामले पर गृहमंत्री अमित शाह से भी बात की है. बात दें कि 26 दिसंबर गुरुवार देर रात को ही मनमोहन सिंह का देहांत हो गया था. कांग्रेस की मांग है कि अन्य प्रधानमंत्रियों की तरह ही मनमोहन सिंह के लिए भी अलग से स्मारक बनवाया जाये.

आज कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री जी और गृहमंत्री से फ़ोन पर बात करके व एक पत्र लिख कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से पुरज़ोर अनुरोध किया कि भारत के सपूत सरदार मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार व स्मारक स्थापित करना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

शनिवार को होगा अंतिम संस्कार

दिल्ली में 28 दिसंबर यानी, शनिवार सुबह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार होगा. अंतिम संस्कार के दौरान 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. इनके परिवार के कुछ सदस्य दिल्ली पहुंचेंगे. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे प्रोटोकॉल के साथ किया जाएगा. जानकारी के अनुसार शक्ति स्थल के पास मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा. कांग्रेस ने ट्वीट करके लिखा,

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

ED Raid: चिराग के करीबी नेता के घर पहुंची ईडी की टीम, पटना सहित तीन ठिकानों पर छापेमारी

Hulas Pandey
Hulas Pandey

ED Raid: बिहार के बहुचर्चित पूर्व विधायक और बाहुबली लोजपा नेता हुलास पांडेय के ठिकाने पर ED की छापेमारी चल रही है.

ED Raid: बिहार के बहुचर्चित पूर्व विधायक और बाहुबली लोजपा नेता हुलास पांडेय के ठिकाने पर ED की टीम पहुंचकर छापेमारी कर रही है. ये रेड हुलास पांडेय के 3 ठिकानों पर चल रही है जानकारी के अनुसार पटना के 2 ठिकाना और बेंगलुरु के एक ठिकाने पर यह छापेमारी चल रही है. बताया जाता है कि हुलास पांडेय चिराग के करीबी नेता हैं. पटना के गोला रोड स्थित उनके आवास के अलावा बोरिंग रोड इलाके में उनके कार्यालय में बालू के अवैध खनन मामले में यह छापेमारी चल रही है.

यह मामला ब्रॉडसन और आदित्य मल्टीकॉम कम्पनी के अवैध बालू खनन मामले से जुड़ा बताया जाता है.

हुलास बीजेपी विधायक के चाचा बताए जाते हैं

हुलास पांडे पूर्व जदयू विधायक सुनील पांडे के भाई हैं. जिनके पुत्र विशाल प्रशांत तरारी से उपचुनाव में विधायक बने हैं. विधानसभा के उपचुनाव में विशाल प्रशांत ने बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीता था.

हुलास बिहार से एमएलसी भी रह चुके हैं

हुलास पांडे के ठिकानों पर ईडी की रेड को बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है. हुलास बिहार से एमएलसी भी रह चुके हैं. फिलहाल वे लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास (एलजेपीआर) के नेता हैं. केंद्र सरकार में खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान के काफी करीबी बताया जाता हैं.