Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन कल नहीं कर सकेंगे मंईयां सम्मान के लाभुकों को पैसा ट्रांसफर, जानें इसकी बड़ी वजह

Hemant Soren
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Hemant Soren: झारखंड में शनिवार को मंईयां सम्मान के लाभुकों को राशि ट्रांसफर होना था लेकिन, सीएम हेमंत सोरेन(Hemant Soren) लाभुकों को 25 सौ रुपये की राशि ट्रांसफर नहीं कर सकेंगे. इसकी बड़ी वजह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो जाना है.

Hemant Soren: झारखंड में शनिवार को मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को राशि ट्रांसफर नहीं हो सकेगा. दरअसल, इसकी बड़ी वजह पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन हो जाना है. इस वजह से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन(Hemant Soren) लाभुकों को पैसा ट्रांसफर नहीं कर सकेंगे. इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है. जल्द ही इसे लेकर अगली तारीख की घोषणा कर दी जाएगी. जिला प्रशासन की तरफ से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है. तकरीबन 56 लाख महिलाओं के खाते में बढ़ी हुई राशि का ट्रांसफर होना था.

Highlights: केंद्र सरकार ने 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक राष्ट्रीय शोक का ऐलान कर दिया है.

सरकारी कार्यक्रम स्थगित

26 दिसंबर की रात प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया. केंद्र सरकार द्वारा राजकीय शोक का ऐलान किया गया है और यह लागू भी हो गया है. इस दौरान किसी भी प्रकार के राजकीय शोक या सरकारी कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो पाएगा. सभी सरकारी भवनों और कार्यालयों में लगा राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ रहेगा. बता दें कि मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का कार्यक्रम नामकुम के खोजा टोली में होने वाला था.

कुछ के खाते में जा चुका है बढ़ी हुई राशि

झारखंड में मंईयां सम्मान योजना के कुछ लाभुकों के खाते में बढ़ी हुई राशि जा चुकी है. समाज कल्याण विभाग ने योजना के तहत लाभुकों को राशि वितरण के लिए 5,225 करोड़ रुपये विभिन्न जिलों को आवंटित कर चुका है. राज्य सरकार ने 28 दिसंबर तक योजना के 55.60 लाख लाभुकों के बैंक खाते में राशि हस्तांतरण पूरा करने का निर्देश दिया था.

ये भी पढ़ें: डॉ. मनमोहन सिंह का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Dr. Manmohan Singh: डॉ. मनमोहन सिंह का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

Dr. Manmohan Singh
Dr. Manmohan Singh

Dr. Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया. उनके निधन से कांग्रेस समेत पूरे देश में शोक की लहर है. 

Dr. Manmohan Singh: देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन हो गया है. दिल्ली के एम्स में उन्होंने 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है. पीएम मोदी समेत कई और नेताओं ने गहरा दुख जताया है. डॉ मनमोहन सिंह 2004 से लेकर 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे हैं. इससे पहले वह भारत के वित्त मंत्री और वित्त सचिव भी रह चुके हैं. एम्स ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है. 

तबीयत बिगड़ने के बाद डॉ. सिंह को गुरुवार शाम एम्स के इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती किया गया था. डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद कांग्रेस ने अपनी सारी रैलियां और मीटिंग्स को रद्द कर दिया है. प्रियंका गांधी वाड्रा एम्स पहुंच गई हैं. वहीं, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन नई दिल्ली पहुंच रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने एम्स में सुरक्षा बढ़ा दी है.

Manmohan Singh : रात 9.51 बजे हुआ निधन, उम्र संबंधी बीमारियों का चल रहा था इलाज

अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में हुआ था जन्म

डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में हुआ था. डॉ. मनमोहन सिंह ने पंजाब विश्वविद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा पास की थी. उन्होंने आगे की पढ़ाई ब्रिटेन के कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से की थी. उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में डी फिल की उपाधि भी हासिल की थी. भारत के वो काफी शिक्षित प्रधानमंत्री में से एक थे. देश के बड़े अर्थशास्त्रियों में उनकी गिनती होती थी.

AIIMS नई दिल्ली ने अपने बयान में ये कहा

AIIMS नई दिल्ली ने अपने बयान में कहा, बेहद दुःख के साथ, हम भारत के पूर्व प्रधान मंत्री, डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की सूचना देते हैं. 92 वर्ष के डॉ. सिंह का उम्र से संबंधित बीमारियों का इलाज चल रहा था और 26 दिसंबर 2024 को घर पर अचानक वह बेहोश हो गए. घर पर ही तुरंत उन्हें होश में लाने के उपाय शुरू किए गए. उन्हें रात 8:06 बजे एम्स, नई दिल्ली के मेडिकल इमरजेंसी में लाया गया. तमाम कोशिशों के बावजूद, उन्हें होश में नहीं लाया जा सका और रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

दिल्ली कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा

दिल्ली कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, ‘प्रख्यात अर्थशास्त्री और देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय मनमोहन सिंह जी का निधन भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. दिल्ली कांग्रेस परिवार आदरणीय मनमोहन जी की स्मृतियों को नमन करता है और राष्ट्रनिर्माण में दिये उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता है. ॐ शान्ति.’

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Bhagalpur News: उपभोक्ताओं को अधिकारों के प्रति सचेत रहने की जरूरत : अरविंद

Bhagalpur News
राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस कार्यक्रम आयोजित.

Bhagalpur News: भागलपुर में बूढ़ानाथ स्थित आनंदराम सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस कार्यक्रम में आयोजित की गई.इससमें मुख्य अतिथि तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपभोक्ता विवाद आयोग भागलपुर के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह उपस्थित हुए. संगठन के प्रांत सचिव ओम प्रकाश द्वारा मुख्य अतिथि का परिचय एवं उनकी उपलब्धि बताया गया.

अतिथियों का परिचय कराया गया. संगठन का उद्देश्य कार्य महत्व को बताया गया .ग्राहक को जागरूक करने के लिए ग्राहक उनके अधिकार एवं उनके हितों की रक्षा के लिए जागरूकता अभियान का संदेश प्रसारित किया गया. साथ में आंगन मन अतिथियों द्वारा अनेक प्रकार के उपभोक्ता अधिकार व उनके हितों की रक्षा के लिए कानूनी सलाह, कानूनी तौर-तरीके एवं विशेष आयोजन कर जागरूक और मजबूत करना बताया गया. वक्ताओं ने कहा कि उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति सचते रहने की जरूरत बताया गया.

उन्होंने कहा कि आज के मिलावट के दौर में ग्राहक हर जगह लूटे जा रहे हैं. हर जगह उनका शोषण हो रहा है. आज समय आ गया है कि ग्राहक को जागरुक कर शोषण के जो शिकार हो रहे हैं उन्हें रोका जा सके. इस पर सरकार को भी समय-समय पर अभियान चला कर उन्हें जागरूक करना होगा. हमारा सामाजिक दायित्व बनता है कि ग्राहक का शोषण ना हो, ऐसा कार्य सामाजिक गतिविधियों द्वारा ही प्रसारित करना चाहिए. इस कार्यक्रम के अवसर पर प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव नील राज एवं मीडिया प्रभारी नीतीश हरि ओम अभिषेक आर्य, स्वीटी कुमारी अन्य भारी संख्या में लोग उपस्थित थे.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

BPSC Exam: बीपीएससी परीक्षा पर पप्पू यादव का अल्टीमेटम, बोले- कैंसिल करें परीक्षा, नहीं तो 01 जनवरी को बिहार बंद 

पप्पू यादव
पप्पू यादव

Pappu Yadav on BPSC Exam: पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांग का समर्थन कर रहे हैं. 

Pappu Yadav on BPSC Exam:बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के पेपर लीक मामले ने राज्य में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. छात्र आक्रोशित हैं और सरकार से परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं. सांसद पप्पू यादव ने परीक्षा रद्द कराने के लिए बिहार बंद का आह्वान किया है. पप्पू यादव ने बीपीएससी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर धरना पर बैठे अभ्यर्थी के समर्थन किया है और इस मामले में उन्होंने कहा है कि किसी तरह का कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं किया जाएगा.

दरअसल, पप्पू यादव सोमवार देर रात पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पहुंचे और छात्रों के साथ धरने पर बैठ गए. पप्पू यादव भी पीटी परीक्षा रद्द कर पुनर्परीक्षा की मांग कर रहे हैं. उन्होंने परीक्षा में गड़बड़ी की जांच हाई कोर्ट से कराने की भी मांग की है.

Source Prabhat Khabar

उन्होंने बिहार बंद करने की चेतावनी दे दी है. बुधवार को पप्पू यादव ने ऐलान किया कि अगर पूरी बीपीएससी पीटी परीक्षा रद्द नहीं की तो 1 जनवरी को बिहार बंद किया जाएगा. .

पप्पू यादव ने कहा-पेपर के मुद्दे पर कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए

सांसद पप्पू यादव ने कहा, बिहार के बच्चे लगातार अवसाद में हैं. परीक्षा और पेपर के मुद्दे पर कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए.बीपीएससी आयोग ने सिर्फ एक सेंटर की परीक्षा रद्द की है और वहां के अभ्यर्थियों का फिर से एग्जाम लिया जा रहा है. हमारी मांग है कि इस पूरी परीक्षा को रद्द किया जाए और नए सिरे से इसका आयोजन किया जाए. सभी परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी फुटेज जनता के सामने लाना चाहिए.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.


Patna News: पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज, पुलिस ने खदेड़कर पीटा, कई जख्मी, देखिए वीडियो

Patna News
बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज

BPSC 70th Exam: पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों पर पुलिस के लाठी चार्ज का एक वीडियो सामने आया है. पुलिस का कहना है कि बीपीएससी अभ्यर्थी सड़क पर बैठक कर हंगामा कर रहे थे.

BPSC 70th Exam: बीपीएससी परीक्षा को रद्द करवाने की मांग कर रहे बीपीएससी अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने बुधवार को लाठीचार्ज किया है. पुलिस के लाठीचार्ज में कई बीपीएससी अभ्यर्थियों के जख्मी होने की बात कही जा रही है.इसलिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया है. इधर, प्रदर्शनकारी बीपीएससी अभ्यर्थियों का कहना है कि हम लोग शांति पूर्वक अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. पुलिस ने बिना किसी सूचना के आकर लाठी चार्ज कर दिया.इधर, राज्यभर में नाराजगी बढ़ रही है. प्रदर्शनकारियों ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए न्याय की मांग की है.

छात्र बीपीएससी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे

बीपीएससी अभ्यर्थी अपनी मांगों के समर्थन में पिछले कई दिनों से धरना दे रहे है. बुधवार शाम बीपीएससी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे. पुलिस ने पहले इनको रोकने का प्रयास किया. ये जब नहीं माने तो इनपर लाठी चार्ज कर दिया. बीपीएससी अभ्यर्थियों का कहना है कि पुलिस ने हम लोगों को अपराधी की तरह दौड़ा दौड़ाकर पीटा है.

बीपीएसपी की पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग

BPSC 70वीं संयुक्त परीक्षा का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है. पेपर लीक के आरोपों के बाद परीक्षा रद्द करने की मांग जोर पकड़ रही है. अभ्यर्थी कई दिनों से धरने पर बैठे हैं और सरकार से अपनी मांगें मानने की अपील कर रहे हैं.

बीपीएससी 70वीं संयुक्त परीक्षा(BPSC exam) के कथित पेपर लीक के आरोप बिहार में पिछले कई दिनों से सियासी हलचले तेज है. छात्रों के हंगामे के बाद बीपीएससी ने पटना के बापू केंद्र की परीक्षा को रद्द कर दिया था. इसके बाद बीपीएससी एक केंद्र पर फिर से परीक्षा लेने की बात कह रही है. आगामी 4 जनवरी को बीपीएससी इन छात्रों का बापू परीक्षा केंद्र की रद्द हुई परीक्षा को फिर से आयोजित करने की जानकारी दी है, हालांकि अभ्यर्थियों का एक गुट पूरी परीक्षा को रद्द करने की मांग पर अड़ा हुआ है.

बीपीएससी अभ्यर्थी पिछले 8 दिन से पटना के गर्दनीबाद में आमरण अनशन पर बैठे हैं. बुधवार को ये बड़ी संख्या में बीपीएससी दफ्तर पहुंचकर हंगामा करने लगे. अभ्यर्थियों का हंगामा पर पुलिस ने सख्त रूख अपनाते हुए लाठीचार्ज किया. लाठी चार्ज में पुलिस ने महिला अभ्यर्थियों को भी नहीं बख्शा और उनके ऊपर भी लाठियां बरसाईं. लाठीचार्ज में कई अभ्यर्थी बुरी तरह से घायल हो गए हैं.

परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों का प्रदर्शन चल रहा है. इनके समर्थन में विपक्षी दल भी सड़क पर उतर गए हैं. कांग्रेस, आरजेडी के साथ साथ पप्पू यादव भी इन छात्रों के साथ हैं. पप्पू यादव ने तो इस मुद्दे पर एक जनवरी को बिहार बंद कॉल कर दिया है.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

PM Svanidhi Yojana: बेहतरीन स्कीम, बिना गारंटी के पाएं 80 हजार का लोन, सिर्फ लेकर आना होगा आधार कार्ड!

PM Svanidhi Yojana
PM Svanidhi Yojana

PM Svanidhi Yojana: प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यापारी और रेडी लगाने वाले नागरिकों के लिए सरकार द्वारा संचालित एक प्रमुख योजना है. इस योजना के तहत छोटे व्यापारियों को उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाता है.

PM Svanidhi Yojana: कोरोना महामारी के दौरान प्रभावित हुए रेहड़ी-पटरी वालों और छोटे व्यापारियों को सहारा देने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना शुरू की है.इस योजना का उद्देश्य उन व्यवसायों को दोबारा खड़ा करना है जो महामारी के समय पूरी तरह ठप हो गए थे. इस योजना के तहत छोटे व्यापारियों को उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाता है.

PM Svanidhi Yojana के लाभ

  • इस योजना के तहत छोटे व्यापारियों को बिना किसी गारंटी के लोन उपलब्ध कराया जाता है.
  • पहली बार में 10,000 रुपये तक का लोन दिया जाता है.
  • यदि यह लोन समय पर चुकाया जाए तो अगली बार 20,000 रुपये तक का लोन मिल सकता है.
  • दूसरी किश्त समय पर चुकाने पर व्यापारी 50,000 रुपये तक का लोन पाने के योग्य  हो जाते हैं.

Important points: इस योजना की खास बात यह है कि सरकार ये लोन बिना किसी गारंटी के उपलब्ध कराती है, जिससे व्यापारियों को बड़ी राहत मिलती है.

डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए कैशबैक जैसी सुविधाएं

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत सरकार व्यापारियों को सिर्फ लोन ही नहीं देती बल्कि, डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए कैशबैक जैसी सुविधाएं भी प्रदान करती है.

  • लोन सब्सिडी: लोन राशि पर दी जाने वाली सब्सिडी योजना को और भी आकर्षक बनाती है.
  • लोन की रकम तीन चरणों में सीधे आवेदनकर्ता के खाते में ट्रांसफर की जाती है.
  • कैशबैक प्रोत्साहन: डिजिटल भुगतान को अपनाने पर व्यापारियों को विशेष लाभ दिए जाते हैं.

जानें, जरूरी दस्तावेज और प्रक्रिया

  • किसी भी सरकारी बैंक में आवेदन किया जा सकता है.
  • लोन को 12 महीनों की आसान किश्तों में चुकाया जाता है.
  • योजना का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Plane Crash: कजाकिस्तान में लैंडिंग के वक्त अजरबैजान एयरलाइन का विमान क्रैश, सामने आया खौफनाक वीडियो  

अजरबैजान एयरलाइन का विमान क्रैश
अजरबैजान एयरलाइंस का दुर्घटनाग्रस्त विमान

Azerbaijan Airlines Plane Crash: कजाकिस्तान में एक बड़ा हादसा हुआ है. लैंडिंग के वक्त अजरबैजान एयरलाइंस का एक यात्री विमान बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह हादसा कजाकिस्तान के अक्टौ शहर के पास हुआ. विमान ने अजरबैजान से रूस के लिए उड़ान भरी थी.

Azerbaijan Airlines Plane Crash: काजिस्तान में एक बड़ा हादसा हुआ है. अजरबैजान एयरलाइन का एक विमान लैंडिग के दौरान क्रैश हो गया. इस विमान में 70 से ज्यादा लोग सवार थे. घटना में कई लोगों की मौत की खबर है. सोशल मीडिया पर इस विमान के क्रैश का एक वीडियो भी तेजी वायरल हो रहा है. लैंडिंग के वक्त जैसे ही विमान क्रैश हुआ वहां आग का गुबार देखा गया. घटनास्थल पर राहत और बचाव का कार्य जारी है.

कजाकिस्तान के अधिकारियों ने 12 लोगों के बचने की जानकारी दी है. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विमान लैंडिंग के वक्त जमीन से टकरा गया और उसमें आग लग गई और आग का गुबार उठ रहा है. हादसे के तुरंत बाद राहत-बचाव का काम शुरू किया गया. इस विमान में 67 यात्री और पांच क्रू मेंबर शामिल थे.

बाकू से ग्रॉन्जी रूट पर इसे इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी

अजरबैजान एयरलाइंस ने कहा है कि हादसाग्रस्त विमान एंबरेयर 190 एयरक्राफ्ट था. इसका नंबर था J2-8243. बाकू से ग्रॉन्जी रूट पर इसे इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. अकातू से तीन किलोमीटर दूर इमरजेंसी लैंडिंग के प्रयास में विमान क्रैश कर गया. अधिक जानकारी आगे भी शेयर की जाएगी.

विमान को किया गया था रूट डायवर्ट

रूसी न्यूज एजेंसी TASS के मुताबिक ये प्लेन अजरबैजान के बाकू से रूस के ग्रोन्जी आ रहा था. चेचन्या एयरपोर्ट के मुताबिक कोहरे की वजह से विमान को मखाचाकला की ओर डायवर्ट किया गया था. कजाकिस्तान के 52 फायरफाइटर्स और 11 दमकल सेवाएं रेस्क्यू में लगी हैं. हादसे वाली जगह पर ऑपरेशनल मुख्यालय बना दिया गया है. 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

कजाकिस्तान के अक्टौ शहर के एयरपोर्ट के पास एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह विमान अजरबैजान एयरलाइंस का है, हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है. वीडियो में विमान जमीन से टकराता है और उसमें भीषण आग लग जाती है.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

UP News: यूपी में चंदौसी की बावड़ी की खुदाई में सुरंग अब और दिखने लगा साफ, ASI टीम पहुंची, जल्द रहस्य से हटेगा पर्दा!

UP News
चंदौसी की बावड़ी की खुदाई जारी है.

UP News: उत्तर प्रदेश में संभल जिले के चंदौसी में बावड़ी की खुदाई जारी है. इस खुदाई में नई चीजों के मिलने का सिलसिला थमा नहीं रहा है. आज 25 दिसंबर 2024 को भी इसकी खुदाई की जा रही है,

Chandausi Stepwell: मंगलवार को टीम ने करीब 7 फीट तक खुदाई की. इसके बाद इसमें सुरंग अब और साफ दिखने लगा है. इससे पहले सोमवार को वहां एक और कूप मिला था. लगातार गहराते रहस्य के बाद ASI की टीम पहुंची चुकी है. आज 25 दिसंबर 2024 को भी इसकी खुदाई जारी रखी गई है, ताकि पूरी बावड़ी का सच सामने आ सके और हर दावे, हर रहस्य से पर्दा उठ सके.  

बता दें कि संभल में कुछ दिन पहले एक मंदिर मिला था. इसके बाद खुदाई में कुआं मिला और कुएं को खोदा गया तो प्राचीन बावड़ी के रहस्य से पर्दा उठा. बुधवार सुबह एएसआई की सर्वे टीम मौके पर पहुंची और बावड़ी का जायजा लिया. 

लक्ष्मणगंज में 17 दिसंबर 2024 को एक खंडहरनुमा प्राचीन मंदिर मिला था. इसे लेकर दावा किया गया कि यह 150 वर्ष पुराना बांके बिहारी मंदिर है. इसके बाद शनिवार 21 दिसंबर 2024 को संपूर्ण समाधान दिवस में सनातन सेवक संघ के पदाधिकारी ने डीएम को एक लेटर देकर लक्ष्मणगंज के ही एक प्लॉट में प्राचीन बावड़ी होने का दावा किया था.

डीएम के आदेश पर तहसील और पालिका की टीम ने मौके पर पहुंच कर बताई गई जमीन पर खुदाई शुरू की. एक घंटे की खुदाई में जब टीम को दीवारें दिखने लगीं तो इसे हाथों से खोदना शुरू किया गया.

जानें, कब क्या हुआ

21 दिसंबर: बावड़ी की खुदाई शुरू की गई.

22 दिसंबर: 5 फीट की खुदाई में जमीन के अंदर भवन का स्ट्रक्चर मिला.

23 दिसंबर: खुदाई के बाद तस्वीरें और साफ हुईं. जमीन के अंदर लंबी सुरंग दिखाई दी.

24 दिसंबर: टीम ने करीब 7 फीट तक खुदाई की. अब भी बावड़ी का बड़ा हिस्सा नीचे दबा हुआ है.

इस तरह शुरू हुई यहां खुदाई

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

BPSC Exam Controversy: ‘रद्द नहीं होगी बीपीएससी की पूरी परीक्षा’ बोले अध्यक्ष, बताया कौन दे सकेंगे दोबारा एग्जाम

AEDO परीक्षा
Bihar AEDO परीक्षा पेपर लीक.

BPSC 70th Prelims Exam: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई ने इस महीने की शुरुआत में हुई 10वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (सीसीइ) 2024 को रद्द करने से इन्कार कर दिया है. 

BPSC Prelims Exam: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई ने 70वीं प्रारंभिक परीक्षा पर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने मंगलवार को स्पष्ट कर दिया है कि प्रारंभिक परीक्षा रद्द नहीं होगी. छात्र मुख्य परीक्षा की तैयारी करें. उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से सौंपे गये प्रतिवेदन के आधार पर अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए पटना के कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा परिसर में आयोजित परीक्षा रद्द कर दी गई है. पुनर्परीक्षा 4 जनवरी 2025 को होगी.

आयोग ने 70वीं पीटी के अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे संभावित अप्रैल 2025 में होने वाली परीक्षा की तैयारी करें. केवल बापू परीक्षा केंद्र में दोबारा परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी करें, जो चार जनवरी 2025 को होगी. आयोग ने स्पष्ट किया कि 13 दिसंबर को आयोजित बीपीएससी परीक्षा रद्द करने का कोई सवाल ही नहीं है. 

उपद्रवी अभ्यर्थियों को नोटिस

बीपीएससी ने घटना में शामिल माने जा रहे 34 अभ्यर्थियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. अध्यक्ष ने कहा कि इन अभ्यर्थियों के जवाबों की जांच की जाएगी और उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी.

प्रदर्शन में संलिप्त कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई होगी

दोबारा परीक्षा कराने को लेकर प्रदर्शन में कुछ कोचिंग संस्थान भी संलिप्त है. ऐसे कोचिंग संस्थानों की पहचान कर उनपर सख्त कार्रवाई होगी.

दोबारा परीक्षा कराने की मांग अतार्किक

आयोग की ओर से कहा गया कि बिना किसी तथ्य के 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा दोबारा कराने की मांग अतार्किक है. आयोग की ओर से बताया गया कि 13 जनवरी को बापू परीक्षा केंद्र में हुई परीक्षा के दौरान 400 से अधिक वीक्षक, आवश्यक मजदूर और अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी थी. कानून व्यवस्था को स्थिर बनाये रखने के लिए आवश्यक मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती जिला प्रशासन द्वारा की जाती है. बापू परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गये हैं.

परीक्षा पैटर्न  

बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा अधिकतम 150 अंकों की होगी. प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक दिया जाएगा. 70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ होगी और निगेटिव मार्किंग होगी, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई (1/3) अंक काटा जाएगा. 

बिहार में परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का धरना लगातार जारी है. प्रदर्शनकारियों का कहना है, कि जब तक आयोग पूरी परीक्षा को रद्द कर दोबारा आयोजित करने की घोषणा नहीं करता, उनका आंदोलन जारी रहेगा.

CHRISTMAS 2024 WISHES: क्रिसमस पर अपनों को भेजें ये बधाई संदेश, दिल से कहें-Merry Christmas

CHRISTMAS 2024 WISHES
CHRISTMAS 2024 WISHES

Merry Christmas 2024 Wishes: दुनिया भर में आज क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर अगर आप अपने दोस्त, रिश्तेदारों को क्रिसमस की बधाईयां देना चाहते हैं तो यहां क्रिसमस के कुछ चुनिंदा शुभकामना संदेश दिए गए हैं.

Merry Christmas 2024 Wishes : आज 25 दिसंबर को क्रिसमस के इस ख़ास मौके पर भले ही आप अपने परिजनों के पास हो या दूर, आप उन्हें प्यार से भरे संदेश भेज सकते हैं. हम आपके लिए लाएं है कुछ चुनिंदा शुभकामना संदेश. आप अपने परिजनों के चेहरे पर खुशियां लाने के लिए ये शुभकामना संदेश शेयर कर सकते हैं.

Happy Christmas 2024 Hindi Wishes, Messages, Greeting, Quotes, Status, Merry Christmas Wishes Christmas Ki Shubhkamnaye Sandesh

Christmas Ki Badhai in Hindi

1) होगी रोशनी, सजेंगे घर और बाजार,

मिलकर गले एक-दूजे के मनाएंगे त्योहार,

देखो आ रहा है क्रिसमस लेकर अपने संग,

ढेर सारी खुशियां, उत्साह और नई उमंग.

हैप्पी क्रिसमस डे

2) बच्चों का दिन, तोहफों का दिन

सांता आएगा, कुछ तुम्हें देकर जाएगा,

भूल ना जाना उसे शुक्रिया कहना,

यह सादगी यीशु सभी को सिखाएगा.

क्रिसमस डे की हार्दिक बधाई

3) होगी रोशनी, सजेंगे घर और बाजार,

मिलकर गले एक-दूजे के मनाएंगे त्योहार,

देखो आ रहा है क्रिसमस लेकर अपने संग,

ढेर सारी खुशियां, उत्साह और नई उमंग.

हैप्पी क्रिसमस डे

4) जीसस का हाथ हो

जीसस का साथ हो

जीसस का निवास हो

आपके जीवन में

प्रकाश ही प्रकाश हो.

हैप्पी क्रिसमस 2024

5) खुदा से क्या मांगू तुम्हारे वास्ते

सदा खुशियां हो तुम्हारे रास्ते,

हंसी तुम्हारे चेहरे पर रहे इस तरह,

खुशबू फुल का साथ निभाए जिस तरह.

क्रिसमस की शुभकामनाएं.

6) गुल ने गुलशन से गुलफाम भेजा है,

सितारों ने आसमान से सलाम भेजा है,

मुबारक हो आपको क्रिसमस का यह प्यारा त्योहार,

हमने आपके लिए ये पैगाम भेजा है.

हैप्पी क्रिसमस डे

7) सबके दिलों में हो सबके लिए प्यार

आनेवाला हर दिन लाए खुशियां हजार,

इस उम्मीद के साथ आओ भुलाकर सारे गम,

क्रिसमस का हम सब करे स्वागत.

हैप्पी क्रिसमस डे

8) देवदूत बनके कोई आएगा,

सारी आशाएं तुम्हारी, पूरी करके जाएगा,

क्रिसमस के इस शुभ दिन पर,

तोहफा और खुशियां दे जाएगा.

हैप्पी क्रिसमस डे

Happy Christmas Wishes 2024

9) क्रिसमस का उमंग और उत्साह,

हमेशा आपके जीवन को,

खुशियों से सराबोर रखे.

क्रिसमस डे की हार्दिक बधाई.

10) जीसस का हाथ हो

जीसस का साथ हो

जीसस का निवास हो

आपके जीवन में

प्रकाश ही प्रकाश हो.

हैप्पी क्रिसमस 2024

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.