Merry Christmas 2024: प्रभु यीशु के जन्म पर खुशी से झूम उठे ईसाई समुदाय, गले मिलकर दी क्रिसमस की बधाई

Merry Christmas 2024
प्रभु यीशु का किया स्वागत.

Merry Christmas 2024: प्रभू यीशु के जन्म की घोषणा के साथ ईसाई समुदाय मंगलवार रात के बारह बजे खुशी से झूम उठे. प्रभु यीशु का तालियां बजाकर स्वागत किया

Merry Christmas 2024: प्रभू यीशु के जन्म की घोषणा के साथ ईसाई समुदाय मंगलवार रात के बारह बजे खुशी से झूम उठे. प्रभु यीशु का तालियां बजाकर स्वागत किया सभी एक दूसरे के गले मिलकर क्रिसमस की बधाई दी.विशेष प्रार्थना सभा में भागीदारी निभाई. कैरोल गीत गाये. क्रिसमस ट्री के पास मोमबत्ती जलाकर प्रभु का आशीर्वाद लिया. सांता क्लॉज बन घूम घूमकर लोगों को उपहार बांटे. मसीही समुदाय ने केक खिलाकर, पटाका फोड़कर खुशियां मनाई. इस दौरान फादर ने कहा कि गरीबों, असहायों की सेवा करने के लिए प्रभु यीशु ने जन्म लिया.

कचहरी चौक स्थित सेंट बेनेडिक्ट चर्च में अत्यधिक भीड़ रही. घंटाघर स्थित डायोसिस क्राइस्ट चर्च, कचहरी चौक स्थित सेंट बेनेडिक्ट चर्च और साहेबगंज नरगा आदि सहित शहर भर के चर्च को सजाया गया. बुधवार को चर्च में क्रिसमस मेला लगेगा और दिन भर प्रार्थना सभाओं का दौर चलेगा.

प्रभु यीशु ने शांति व एकता का संदेश दिया है…

फादर थॉमस ने कहा कि प्रभु यीशु ने शांति व एकता का संदेश दिया है. समाज में भी गतिरोध को कम करने की जरूरत है. फादर सिवी, फादर सिजो, फादर निकोलस आदि मौजूद थे. इधर, घंटाघर स्थित डायोसिस क्राइस्ट चर्च में रात 11.30 बजे से विशेष प्रार्थना सभा हुई. कचहरी चौक स्थित सेंट बेनेडिक्ट चर्च में रात 11 बजे से प्रार्थना सभा हुई. अनुष्ठानकर्ता के रूप में फादर थामस चिट्टू ने कहा कि प्रभु का जन्म प्यार बांटने व आपसी भाईचारा बढ़ाने के लिए हुआ था, इसीलिए क्रिसमस मनाने के पीछे का कारण लोगों तक उनका संदेश पहुंचाना अब हम सभी का कर्त्तव्य है. सभी लोगों को आपस में मिल जुलकर रहना चाहिए.

देर रात तक बिके केक

क्रिसमस को लेकर बाजार में मंगलवार को देर रात तक रौनक रही. बच्चों ने सांता क्लाज व टोपी की खूब खरीदारी की. सांता क्लाज, छोटा व बड़ा स्टार आदि की बिक्री हुई. बेकरी कारोबारी ने बताया कि क्रिसमस को लेकर केक का कारोबार काफी अच्छा रहा है.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Dhanbad MP: धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने आनंद मेला का किया उद्घाट, बोले-महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दे रही दीक्षा महिला मंडल

Bjp Dhanbad MP Dhullu Mahto
Bjp Dhanbad MP Dhullu Mahto

Dhullu Mahto, बीसीसीएल की दीक्षा महिला मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय आनंद मेला का उद्घाटन मंगलवार को धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने किया. 

Dhullu Mahto: धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने मंगलवार को आनंद मेला का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने बीसीसीएल के समाज कल्याण कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि दीक्षा महिला मंडल के प्रयास से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है.उद्घाटन अवसर पर साथ में उनकी पत्नी सावित्री देवी, बीसीसीएल सीएमडी समीरन दत्ता व उनकी पत्नी मिली दत्ता ने संयुक्त रूप से फीता काट व दीप प्रज्वलन के साथ मेले का शुभारंभ किया गया. दीक्षा महिला मंडल की स्मारिका का विमोचन भी किया गया. सांसद ढुल्लू महतो ने बीसीसीएल के समाज कल्याण कार्यों की सराहना की और कहा कि दीक्षा महिला मंडलधनबाद व आसपास की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दे रही है. महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है.

ढुल्लू महतो की पत्नी ने भी की सराहना

सांसद ढुल्लू महतो की पत्नी सावित्री देवी ने भीदीक्षा महिला मंडल के कार्यों की सराहनी की. मौके बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, टुंडी विधायक मथुरा महतो, धनबाद के एसएसपी हृदेश पी जनार्दन, बोकारो एसपी मुकेश कुमार, सीबीआइ एसपी पीके झा के अलावा बीसीसीएल के शीर्ष अधिकारियों में सीएमडी समीरन दत्ता, निदेशक (कार्मिक) मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (वित्त) राकेश कुमार सहाय, निदेशक (तकनीकी) संजय कुमार सिंह, निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) शंकर नागाचारी, मुख्य सतर्कता अधिकारी अमन राज आदि भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

02 पुलिसकर्मी व 3 छात्रों को किया पुरस्कृत

आनंद मेला के अवसर पर दीक्षा महिला मंडल द्वारा उत्कृष्ट पुलिस सेवा के लिए धनबाद पुलिस बल के दो सदस्यों को 5100 रुपये व प्रशस्ति-पत्र तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया. जिसमें उप पुलिस अधीक्षक (परीक्ष्यमान) अर्चना स्मृति खलको व आरक्षी, मीडिया सेल राजीव कुमार सिंह शामिल है. इसके साथ ही उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए तीन छत्रों को टेबलेट व प्रशस्ति-पत्र देकर पुरस्कृत किया गया. इसमें शालिनी कुमारी (95.4%) , रवि रंजन पांडे (95.4%) व फिजा फातिमा (98%) आदि शामिल है.

महिला क्लबों का थीम वेस्ट स्टॉल आकर्षण का केंद्र बना

आनंद मेला में बीसीसीएल दीक्षा महिला मंडल की 14 महिला क्लबों द्वारा विभिन्न थीम पर आधारित स्टॉल लगाये गये थे. जो आकर्षक का केंद्र बना रहा. जिनमें दीक्षा महिला मंडल की हरियाली थीम, प्रगति और मुस्कान महिला समिति की ढाबा थीम, प्रेरणा महिला समिति की पंजाबी थीम, आशा किरण समिति की पतंग और मकर संक्रांति थीम, सीआइएसएफ की मिलेट्स थीम समेत अन्य महिला समितियों की आकर्षक थीम शामिल है.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Delhi Elections 2025: कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी सूची जारी की, पूर्व उपमुख्यमंत्री के खिलाफ फरहाद सूरी को टिकट

Manish Sisodia
Farhad Suri & Manish Sisodia

Congress releases second list: कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जो दूसरी सूची जारी की है, 26 उम्मीदवारों की सूची यहां देखें.

Delhi Elections 2025 Congress releases second list : कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मंगलवार को देर रात दूसरी सूची जारी की है. यह 26 उम्मीदवारों की सूची है.कांग्रेस ने CEC की बैठक के कुछ घंटे बाद उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की गई. चुनाव अगले साल फरवरी की शुरुआत में होने की संभावना है. इस सूची में एक प्रमुख नाम दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर फरहाद सूरी की है. कांग्रेस ने जंगपुरा से पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है. पूर्व मंत्री आसिम अहमद खान को मटिया महल और पूर्व विधायक देवेंद्र सहरावत को बिजवासन से टिकट दिया गया है. ये दोनों आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं.

First List 12 दिसंबर को कांग्रेस ने जारी की थी

इससे पहले कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुना के लिए 12 दिसंबर को पहली सूची जारी की थी. पहली सूची 21 उम्मीदवारों की है, जिसमें सबसे प्रमुख नाम पूर्व सांसद संदीप दीक्षित का था. उन्होंने नयी दिल्ली से उम्मीदवार बनाया गया है. वह पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती देंगे.

ये भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव के लिए आप ने जारी की 38 उम्मीदवारों की लिस्ट, अरविंद केजरीवाल और आतिशी का भी है नाम

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Bhagalpur News: भागलपुर सिटी में आज विक्रमशिला फीडर की बिजली रहेगी बंद

Electricity
बिजली बंद

Bhagalpur News: भागलपुर सिटी में आज 25 दिसंबर बुधवार को विक्रमशिला फीडर की बिजली बंद रहेगी. इस फीडर से शहर के दक्षिण इलाके को बिजली मिलती है. दिन के 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी. दरअसल, मेंटेनेंस का कार्य अधूरा रह गया है और इसको बुधवार शाम तक पूरा होने का दावा किया गया है. सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि मैनपावर बढ़ाकर मेंटेनेंस के अधूरे कार्य को पूरा किया जायेगा.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

CM Nitish Kumar: बीजेपी नेता का बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए लड़ेगी चुनाव, 2030 तक चलेगी सरकार

Bhagalpur News
बीजेपी नेता का बड़ा एलान.

Nitish Kumar: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने मंगलवार को कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए चुनाव लड़ेगी और वह मुख्यमंत्री बनेंगे.

Nitish Kumar: भागलपुर पहुंचे शाहनवाज हुसैन ने कहा कि एनडीए आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व में उतरेगी और हम अपार बहुमत से जीतेंगे.

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार चल रही है और 2030 तक यह सरकार चलेगी.शाहनवाज हुसैन भागलपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जदयू, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, लोजपा (रा), राष्ट्रीय लोक मोर्चा और भाजपा मिलकर चुनाव लड़ेगी. 2025 में होने वाले चुनाव को लेकर हम लोग अभी से ही मैदान में जुट गए हैं.

शाहनवाज बोले-राजद को विपक्ष का भी नहीं मिलेगा दर्जा

शाहनवाज हुसैन ने अगले चुनाव में राजद को उतनी सीट भी नहीं मिलेगी जिससे उन्हें विपक्ष का दर्जा मिले. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सुबह से शाम तक बिहार के लिए काम करते हैं और पीएम मोदी का सहयोग मिल रहा है. BJP और JDU के नेता बिहार के विकास के लिए काम कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘प्रगति यात्रा’ को लेकर कहा कि राजद के नेता इस यात्रा को लेकर जिस तरह बयान दे रहे हैं, वह राजनीतिक मर्यादा तोड़ रहे हैं.शाहनवाज हुसैन ने कहा कि नीतीश कुमार अब किसी भी हाल में RJD के साथ नहीं जाएंगे.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर में सुबह 4 बजे गेट खुलवाकर घर में घुस गए बदमाश, ससुर बोले-मुझे मारने आए थे, बहू को गोली मार दिया

Samastipur News
घर में घुसकर टीचर को गोली मारकर हत्या.

Samastipur News: समस्तीपुर में बदमाशों ने घर में घुसकर BPSC शिक्षिका के सिर में गोली मार दी. जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बताया गया कि बदमाशों ने शिक्षिका के पति पर गोली चलाई थी लेकिन, वह झुक गया और गोली शिक्षिका को जा लगी.

Bihar Crime News: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना घटी. अजनौल पंचायत के वार्ड संख्या 4 के खोकसहा में एक 24 वर्षीय BPSC शिक्षिका मनीषा कुमार साह को उनके घर में घुसकर गोली मार दी गई. मृत शिक्षिका के ससुर नरेश साह ने पूरी घटना के बारे में विस्तार से बताया. मामला जमीन विवाद जुड़ा है. बदमाशों ने घर में घुसकर बीपीएससी शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया गया कि बदमाश मृतका के ससुर की हत्या करने के लिए पहुंचे थे. लेकिन ससुर ने ने झुककर अपनी जान बचा ली और गली शिक्षिका को जाकर लग गयी. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मृतका की पहचान 40 साल के अमित शाह की पत्नी 35 साल की मनीषा के रूप में हुई है. मनीषा, मनिका में सरकारी स्कूल में शिक्षक है. करीब डेढ़ साल पहले उसकी पोस्टिंग हुई थी.

मृतका के ससुर ने बताया कि मेरा जमीनी विवाद चल रहा है. इस मामले में कुछ बदमाश आज मेरी हत्या करने आए थे. मैं बच गया, लेकिन बदमाशों ने मेरी बहू की गोली मारकर हत्या कर दी. मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के खोकसाहा गांव का है. 

सुबह चार बजे की घटना

मृतका मनीषा के ससुर नरेश कुमार साह ने बताया कि ‘सुबह करीब चार बजे चार से पांच लोग मेरे घर के दरवाजे को खटखटाकर आवाज देने लगे और पूछने लगी कि नरेश भइया कहां हैं? मैंने आवाज सुना तो उठकर बाहर निकला. मुझे लगा कि कोई पड़ोसी है, गांव का ही है जो आवाज दे रहा है. मैंने दरवाजा जैसे खोला, देखा कि सामने जो लोग खड़े हैं, उनमें से एक के हाथ में पिस्टल थी.

हथियार देखकर छत की ओर भागे नरेश साह

  • नरेश ने कहा कि बदमाशों के हाथ में हथियार देखकर मैं छत की ओर भागा.
  • मेरी पत्नी सुनैना भी नीचे छिप गई.
  • बदमाश मेरे पीछे भागते हुए छत तक पहुंच गए.
  • शोर सुनकर मेरे बेटे अवनीश और बहू ने कमरे का दरवाजा खोला.
  • बदमाश मेरे बेटे के कमरे में घुसे और गोली चला दी.
  • अवनीश नीचे बैठ गया.
  • इसकी वजह से उसके पीछे खड़ी बहू मनीषा कुमारी साह के सिर में गोली जा लगी.

जमीनी विवाद चल रहा था

घटना को लेकर नरेश साह ने बताया कि उनका एक जमीनी विवाद चल रहा था. विवाद को लेकर उन्होंने 20 दिसंबर को थाने में आवेदन दिया था. इधर, घटना के बाद डीएसपी विवेक कुमार शर्मा और थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए थे. घटना से आक्रोशित लोग एसपी के साथ वरीय अधिकारी के आने के बाद ही शव उठाने की बात पर अड़े रहे. इधर, आवेदन के आधार पर 23 दिसंबर को ही सुपरविजन हुआ था. पुलिस ने जांच पड़ताल की थी.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Malda Railway Division: मालदा रेल डिवीजन में मनायी गई पद्मभूषण धर्मवीर भारती की जयंती

Malda Railway Division
पद्मश्री धर्मवीर भारती की जयंती मनाई गई

Malda Railway Division: मालदा रेल डिविजन में डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हिंदी साहित्य के महान लेखक, कवि और विचारक पद्मभूषण धर्मवीर भारती की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत मंडल रेल प्रबंधक, अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी शिव कुमार प्रसाद व वरिष्ठ शाखा अधिकारियों द्वारा धर्मवीर भारती के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके की गयी. इस कार्यक्रम भागलपुर के यार्ड मास्टर प्रणव कुमार सिन्हा व पीजीटी शिक्षक नंदन सिंह वक्ता के रूप में विशेष रूप से आमंत्रित थे. उन्होंने धर्मवीर भारती के अद्वितीय साहित्य और विचारों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

ये भी पढ़ें: भागलपुर सिटी के दक्षिण में बनेगा पार्क, खर्च होंगे 03 करोड़ 88 लाख रुपये

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Bhagalpur News: भागलपुर सिटी के दक्षिण में बनेगा पार्क, खर्च होंगे 03 करोड़ 88 लाख रुपये

Bhagalpur News
भागलपुर सिटी के दक्षिण् में बनेगा एक बड़ा पार्क.

Bhagalpur News: भागलपुर सिटी के दक्षिण में पार्क बनाने की मंजूरी निगम प्रशासन ने दी है. साथ ही एजेंसी बहाली की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है.

Bhagalpur News: भागलपुर सिटी के दक्षिण में एक बड़ा सा पार्क बनेगा. इसको बनाने की मंजूरी निगम प्रशासन ने दी है. साथ ही एजेंसी बहाली की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. पार्क बनने से शहर के दक्षिण के लोग इसमें ताजी हवा में सांस लेकर खुश और स्वस्थ रह सकेंगे. बच्चों और युवाओं को भी बाहर खेलने, इकट्ठा होने और सामाजिक मेलजोल करने का सुरक्षित स्थान मिल सकेगा. बच्चों को दूसरे बच्चों से मिलने और दोस्ती करने का मौका मिलेगा.

निगम प्रशासन ने गेंदखाना मैदान में पार्क निर्माण की मंजूरी दी है. पार्क का निर्माण अमृत 2.0 से होगा. इस पर 03 करोड़ 88 लाख 24 हजार 141 रुपये से खर्च आयेगा.

सब कुछ ठीक-ठाक रहा, तो मार्च से पार्क का निर्माण होने लगेगा. 09 माह में बनने वाले पार्क के लिए मध्य फरवरी तक कार्य एजेंसी बहाल कर ली जायेगी.

23 जनवरी को खुलेगा तकनीकी बिड

टेंडर की प्रक्रिया के तहत इसका तकनीकी बिड 23 जनवरी को खोली जायेगी. इसके बाद जितनी भी एजेंसियां या कांट्रैक्टर टेंडर भरेंगे, उन सभी के कागजातों का मूल्यांकन होगा. सफल एजेंसियों का फाइनेंसियल बिड खोला जायेगा. जिनके नाम से फाइनेंसियल बिड खुलेगा, उन्हें पार्क बनाने के लिए वर्क ऑर्डर जारी किया जायेगा.

Highlights

  • ताजी हवा में सांस लेकर खुश और स्वस्थ रह सकेंगे लोग.
  • 09 माह में बनने वाले पार्क के लिए मध्य फरवरी तक चयनित होगी एजेंसी और शुरू होगा पार्क का निर्माण.
  • पार्क निर्माण के टेंडर में 22 जनवरी तक भाग ले सकेगी एजेंसियां.
  • पार्क निर्माण पर 03 करोड़ 88 लाख 24 हजार 141 रुपये से होंगे खर्च

22 जनवरी तक भर सकेंगे टेंडर

पार्क निर्माण के लिए नगर निगम ने प्री-बिड मीटिंग की तिथि 08 जनवरी निर्धारित की है यह मीटिंग निगम कार्यालय के सभागार में होगी. वहीं, एजेंसी हो या फर्म अथवा कंपनी व कांट्रैक्टर, उन सभी के लिए टेंडर भरने की अंतिम तिथि 22 जनवरी रखी गयी है.

बोले पार्षद

वार्ड नंबर 50 के पार्षद पंकज गुप्ता और अभिषेक आनंद ने बताया कि मेयर डॉ बसुंधरा लाल के प्रयास से गेंद खाना मैदान में पार्क निर्माण को मंजूरी मिली है और निगम से टेंडर जारी हुआ है. सैंडिंस कंपाउंड के तर्ज पर पार्क बनेगा.

ये भी पढ़ें: डाक विभाग आंगनबाड़ी केंद्रों में लगायेगा शिविर, बच्चों का बनायेगा आधार कार्ड

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Bhagalpur News: डाक विभाग आंगनबाड़ी केंद्रों में लगायेगा शिविर, बच्चों का बनायेगा आधार कार्ड

Bhagalpur News
आगंनबाड़ी केंद्रों में शिविर लगाकर बनायेगा आधार कार्ड.

BhagalpurNews: जिले के सभी प्रखंडों के आंगनबाड़ी केंद्र में डाक विभाग एक दिवसीय शिविर लगाकर जीरो से पांच साल तक के बच्चों का आधार कार्ड बनायेगा. आधार कार्ड बनाने का काम निशुल्क होगा. नाथनगर प्रखंड के छह आंगनबाड़ी केंद्र सहित आठ जगहों में मंगलवार को शिविर सुबह 10.30 बजे से शाम 04 बजे लगायेगा और आधारकार्डबनायेगा. इधर, भागलपुर सदर और जगदीशपुर प्रखंड के आंगनबाड़ी में कैंप लगाकर बच्चों का आधारकार्ड बनाया गया है. भागलपुर सदर में 300 एवं जगदशपुर में 426 आधारकार्ड बनाया है. इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आइपीपीबी) के रीजनल मैनेजर आशीष के अनुसार मार्च तक 15 हजार बच्चों के आधारकार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

EPF Interest Update: इपीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेगा ज्यादा ब्याज, जानें नई गाइडलाइंस

EPF Interest Update
प्रॉविडेंट फंड पर अब मिलेगा ज्यादा ब्याज.

EPF Interest Update: कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी है. उनके संचित बैलेंस पर अब ब्याज का भुगतान अंतिम निपटान की तारीख तक किया जाएगा

EPF Interest Update: कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) खाताधारकों के लिए एक खुशखबरी है. प्रॉविडेंट फंड पर अब ब्याज का भुगतान अंतिम निपटान की तारीख तक किया जाएगा.पहले यह ब्याज केवल उस महीने के अंत तक दिया जाता था जो निपटान की प्रक्रिया से पहले का था. इससे सदस्य अच्छा-खासा ब्याज खो देते थे. EPF योजना 1952 के पैरा 60(2)(b) में संशोधन को केंद्रीय न्यासी बोर्ड ने मंजूरी दे दी है. यह नया नियम सरकार द्वारा गजट अधिसूचना जारी करने के बाद प्रभावी होगा.

जानें, गणित

यदि किसी सदस्य के खाते में ₹1 करोड़ की राशि है और वह 20 तारीख को अंतिम निपटान के लिए आवेदन करता है तो उसे 8.25% की ब्याज दर पर 20 दिनों का अतिरिक्त ब्याज ₹44,355 मिलेगा. इसी तरह ₹2 करोड़ की राशि के लिए यह ब्याज ₹88,710 होगा.

नये नियम

यह संशोधन निम्नलिखित स्थितियों में पूर्ण EPF निकासी पर लागू होगा

  • 55 वर्ष की आयु के बाद सेवा से सेवानिवृत्ति
  • विकलांगता के कारण सेवानिवृत्ति
  • विदेश में रोजगार के लिए जाना
  • दो महीने की बेरोजगारी के बाद EPF खाता बंद करना

Inactive Accounts पर ब्याज नियम

सेवानिवृत्ति के बाद यदि निकासी के लिए आवेदन नहीं किया गया, तो खाता तीन साल तक सक्रिय रहेगा और उस पर ब्याज मिलता रहेगा. तीन साल बाद खाता निष्क्रिय हो जाएगा और ब्याज नहीं दिया जाएगा.

EPF और VPF का लाभ

EPF योगदान पर धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की कर छूट मिलती है. कर्मचारी VPF (स्वैच्छिक भविष्य निधि) में भी योगदान कर सकते हैं. VPF पर ब्याज दर EPF के समान है और यह कर मुक्त है. हालांकि, ₹2.5 लाख से ऊपर के योगदान पर आयकर लगता है.

EPS में पेंशन की गणना

EPS में पेंशन निम्नलिखित फार्मूले के आधार पर तय होती है.योगदान के वर्षों की संख्या × अंतिम पांच वर्षों का औसत वेतन (₹15,000 की सीमा) ÷ 70. 35 साल के योगदान पर अधिकतम ₹7,500 मासिक पेंशन मिलती है. न्यूनतम पेंशन ₹1,000 तय है.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.