OTT Releases: साल के आखिरी हफ्ते में OTT पर धमाल मचायेगी ये फिल्में और सीरीज, देखें लिस्ट

OTT Releases
OTT पर धमाल मचायेगी ये फिल्में-सीरीज

OTT Releases: साल 2024 को खत्म होने में अब सिर्फ कुछ ही दिन रह गए हैं. ऐसे में इसे खास बनाने के लिए एक नहीं, दो नहीं, बल्कि 5 धमाकेदार फिल्में-सीरीज स्ट्रीम होगी, जिसे देखकर दर्शकों को खूब मजा आएगा.  चलिए जान लेते हैं 2024 के आखिरी हफ्तें में क्या-क्या देखने को मिलने वाला है?

OTT Releases: साल 2024 के आखिरी हफ्ते में धमाल मचने वाला है. क्योंकि, इस हफ्ते कई वेब सीरीज और फिल्में ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही है. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई तरह की वेब सीरीज और फिल्में रिलीज की जाने लगी है. दर्शकों के इंटरेस्ट को देखते हुए फिल्में-सीरीज स्ट्रीम होगी. चलिए जान लेते हैं 2024 के आखिरी हफ्तें में क्या-क्या देखने को मिलने वाला है?

सिंघम अगेन

सिंघम अगेन: साल 2024 में दिवाली के मौके पर फिल्म सिंघम अगेन रिलीज हुआ था. यह जल्द अपना डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार है. यह फिल्म मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो सकती है. रोहित शेट्टी की निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं. इनके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं.

खोज: परछाइयों के उस पार

खोज: परछाइयों के उस पार एक सस्पेंस-थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसकी कहानी वेद और मीरा पर केंद्रित है. यह सीरीज 27 दिसंबर से जी5 पर उपलब्ध होगी. इसकी कहानी में मोड़ तब आता है, जब वेद की पत्नी मीरा अचानक गायब हो जाती है. इसमें शारीब हाशमी, अनुप्रिया गोयनका और शारीब हाशमी, अनुप्रिया गोयनका और आमिर दलवी लीड दलवी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

डॉक्टर्स

डॉक्टर्स: यह जिओ सिनेमा पर 27 दिसंबर को स्ट्रीम होगी. इस सीरीज की कहानी डॉक्टर्स के जिंदगी में आने वाली आए-दिन परेशानियों और चुनौतियों के इर्द-गिर्द घूमती हुई है.

भूल भुलैया 3

भूल भुलैया 3: यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है. यह फिल्म भी 27 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है. कार्तिक आर्यन की यह हॉरर-कॉमेडी ‘भूल भुलैया 3’ भी अब ओटीटी पर मंजुलिका का खौफ फैलाने के लिए तैयार है. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में हैं.

स्क्विड गेम 2

स्क्विड गेम 2: मौत का तांडव करने स्क्विड गेम एक बार फिर सीजन 2 के साथ आ रहा है. सीरीज की कहानी प्लेयर नंबर 456 और उसके मंसूबो के इर्द-गिर्द घूमती है. यह सीरीज 26 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

PM Modi Kuwait Visit: कुवैत की दो दिवसीय यात्रा पूरी, भारत लौटे पीएम मोदी

Pm Modi Kuwait Visit
भारत लौटे पीएम मोदी.

PM Modi Kuwait Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय कुवैत दौरे को पूरी कर भारत लौट आए हैं. दिल्ली पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया. 

PM Modi Kuwait Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत की दो दिवसीय पूरी कर ली है और वह अब भारत लौट आए हैं. दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कुवैत दौरे के दौरान प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत की और कुवैती नेताओं से मुलाकात भी की. पीएम मोदी के दौरे से भारत और कुवैत ने अपने संबंधों को बढ़ाया और रक्षा सहयोग के लिए एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर किए.

दोनों पक्षों ने चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए

पीएम मोदी ने कुवैती प्रधानमंत्री अहमद अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबा और युवराज (क्राउन प्रिंस) सबा अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबा के साथ व्यापक बातचीत की. दोनों पक्षों ने चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए. जिनमें रक्षा पर समझौता ज्ञापन (MOU) भी शामिल है. अन्य समझौतों में खेल, संस्कृति और सौर ऊर्जा के क्षेत्रों में सहयोग शामिल है.

ये भी पढ़ें: कुवैत पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, 43 वर्षों में किसी भारतीय पीएम का पहला दौरा, देखें VIDEO

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Popcorn GST: थिएटर में अब पॉपकॉर्न के साथ फिल्म देखने का मजा होगा महंगा, जीएसटी काउंसिल ने तय की नई दरें

Popcorn Recipe
थिएटर में पॉपकॉर्न हुआ महंगा!

Popcorn GST: थिएटर में मूवी का आनंद पॉपकॉर्न के साथ लेना महंगा पड़ सकता है. यह शौक जेब पर भारी पड़ सकती है, क्योंकि पॉपकॉर्न की कीमतें अब इसके फ्लेवर और पैकेजिंग के आधार पर निर्धारित होंगी. 

New GST Rates for Popcorn: घर से बाहर थिएटर में जाकर मूवी देखने के शौकीन इसका मजा पॉपकॉर्न के साथ उठाते हैं. हालांकि, इस शौक पर कितना खर्च होगा, यह पॉपकॉर्न के फ्लेवर से तय होगा. यानी, अब दर्शकों को इस स्नैक्स के साथ फिल्म इन्जॉय करने के लिए सोचना पड़ सकता है. क्योंकि, जैसलमेर में हुई जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक के बाद पॉपकॉर्न की कीमतें एक नई ऊंचाई पर पहुंचने वाली हैं.  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई में हो रही जीएसटी काउंसिल की बैठक में पॉपकॉर्न पर नई जीएसटी दरों को मंजूरी दी गई.

सरकार के नये निर्णय के अनुसार, अगर पॉपकॉर्न साधारण नमक और मसालों से तैयार किया गया है और वह पैकेज्ड या लेबल्ड नहीं है, तो उस पर 5% जीएसटी लगेगा. लेकिन अगर पॉपकॉर्न पैकेज्ड और लेबल्ड है, तो दर्शकों को 12% जीएसटी का भुगतान करना होगा. वहीं चीनी जैसे कारमेल से बने पॉपकॉर्न को “चीनी कन्फेक्शनरी” की कैटेगरी में रखा गया है. जिस पर 18% जीएसटी लगेगा.

ऑनलाइन डिलीवरी और ई-कॉमर्स पर सिर्फ चर्चा, निर्णय नहीं

बैठक में क्विक कामर्स (quick commerce), ई-कॉमर्स और फूड डिलीवरी ऐप्स पर GST को लेकर भी व्यापक चर्चा की गई. हालांकि, वित्त मंत्री ने कहा कि इस मामले में कोई निर्णय अभी नहीं लिया गया है और सभी से अपील की कि वे इस विषय पर किसी भी तरह की अटकलें न लगाएं, जब तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया जाता.

मौजूदा कर दरों में नहीं हुआ कोई बदलाव

वर्तमान में रेडी-टू-ईट पॉपकॉर्न, जो आमतौर पर नमक और मसालों के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है और इसमें नमकीन की विशेषताएं होती हैं. यदि यह पहले से पैक और लेबल नहीं है तो इस पर 5% जीएसटी लगेगा. यदि यह पहले से पैक और लेबल है तो जीएसटी दर 12% होगी. मौजूदा कर दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. परिषद ने यह तय किया है कि केंद्रीय Indirect Tax और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) पॉपकॉर्न के लिए मौजूदा कराधान नियमों पर और स्पष्टता देने के लिए एक परिपत्र जारी करेगा.

अन्य महत्वपूर्ण निर्णय

  • बैंकों या वित्तीय संस्थानों द्वारा उधारकर्ताओं पर लगाए गए दंडात्मक शुल्क पर कोई जीएसटी देय नहीं होगा.
  • बीमा प्रीमियम पर जीएसटी में कटौती का निर्णय टाल दिया गया है क्योंकि आईआरडीएआई की टिप्पणियों सहित कई इनपुट का इंतजार है.
  • 50% से अधिक फ्लाई ऐश वाले एसीसी ब्लॉक पर 12% जीएसटी लगेगा.
  • काली मिर्च (ताजा, हरी या सूखी) और किशमिश पर जब किसान द्वारा सप्लाइ की जाती है, तो उन पर जीएसटी नहीं लगेगा.
  • लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (एलआर-एसएएम) प्रणाली के लिए जीएसटी में छूट दी गई.
  • व्यापारियों को निर्यात सप्लाइ पर 0.1% की कमी की गई है.
  • फोर्टिफाइड चावल कर्नेल पर जीएसटी दर को घटाकर 5% कर दिया गया है.
  • जीन थेरेपी अब जीएसटी से मुक्त है.
  • पूर्व-पैक और लेबल वाली वस्तुओं की परिभाषा में संशोधन की सिफारिश की गई.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Bhagalpur News: 2027 में बनकर तैयार होगा समानांतर पुल, अप्रोच रोड के लिए भरी जाने लगी मिट्टी

Bhagalpur News
समानांतर पुल के अप्रोच रोड में भरी जाने लगी मिट्टी.

Bhagalpur News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है. साल 2027 तक पुल पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है.

Bhagalpur News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर फोरलेन पुल निर्माण का कार्य प्रगति पर है. पुल पुरा करने का लक्ष्य वर्ष 2027 निर्धारित है. कार्य एजेंसी इसके अप्रोच रोड को भी बनाने लगी है. इसकी अभी शुरुआत उन्होंने पिलर की खुदाई से निकली मिट्टी से की है लेकिन, जल्द ही बाहरी मिट्टी से भी इसको भर कर रोड बनाने का काम करेगा. अभी जो मिट्टी भरी जा रही है वह अपने प्लांट के पीछे वैसे जगहों पर जहां से अलाइनमेंट निर्धारित किया गया है.

दरअसल, विक्रमशिला सेतु का अप्रोच रोड को एनएच का दर्जा मिल चुका है और इसको भी फेरलने बनाने की तैयारी चल रही है. समानांतर पुल बनने बाद इसके कार्य एजेंसी को ही 10 साल तक मेंटेनेंस करना अनिवार्य होगा.

समानांतर पुल का अप्रोच रोड भागलपुर की ओर पुल से पुराने टॉल प्लाजा तक विक्रमशिला सेतु के अप्रोच रोड तक होगा. इस जगह कनेक्टिविटी की वजह से यह जंक्शन का रूप लेगा.

पुल के पिलर नंबर 6 से 34 तक का पाइलिंग कार्य पूर्ण

पुल बना रही कार्य एजेंसी एसपी सिंगला के अधिकारी का दावा है कि गंगा वाले हिस्से को छोड़कर पिलरों का काम चल रहा है. तकरीबन 4.445 किलोमीटर लंबा बनने वाले पुल के गंगा की धार सहित 40 पिलरों में 26 पिलरों (पिलर संख्या 6 से 34 नंबर तक) का पाइलिंग पूरा हो चुका है. गंगा की धार को छोड़ अन्य पिलरों के ढलाई कराई जायेगी. करीब 995 करोड़ की लागत से यह पुल बन रहा है. फोरलेन पुल के सुपर स्ट्रक्चर का डिजाइन यानि ड्राइंग को मोर्थ से मंजूरी मिल चुकी है.

यार्ड का कराया निर्माण

कार्य एजेंसी ने आइटीआइ महिला कालेज के पास यार्ड का निर्माण कराया गया है. इस पुल के 68 पाये होंगे. पुल के स्पैन की लंबाई 100 मीटर होगी. जिससे कार्गो जहाज निकल सके. पुल का फाउंडेशन 50 मीटर गहराई में दिया जा रहा है. 40 फाउंडेशन का निर्माण कराया जा रहा है.

जीरोमाइल के पास बनेगा एक और फ्लाइओवर

भागलपुर में जीरोमाइल के पास एक और फ्लाइओवर ब्रिज बनेगा. दरअसल, नवगछिया-भागलपुर के बीच फोरलेन सड़क का निर्माण प्रस्तावित है. इसके लिए जीरोमाइल के पास समानांतर फ्लाइओवर बनेगा. गोपालपुर के पास आरओबी, सेंट टेरेसा स्कूल और तेतरी सहित दो जगहों में व्हेकील अंडरपास(वीयूपी) बनेगा. यह नवगछिया जीरोमाइल से भागलपुर जिच्छो बनने वाली फोरलेन सड़क में शामिल है.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

PM Modi Kuwait Visit: कुवैत पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, 43 वर्षों में किसी भारतीय पीएम का पहला दौरा, देखें VIDEO

PM Modi Kuwait Visit
प्रधानमंत्री पहुंचे कुवैत.

PM Modi Kuwait Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 21 दिसंबर 2024 शनिवार दोपहर कुवैत पहुंचे. वह 43 साल में इस खाड़ी देश की यात्रा करने वाले पहले भारतीय पीएम बन गये हैं.

PM Modi Kuwait Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुवैत पहुंच गए हैं. कुवैत पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया है. 43 साल में इस खाड़ी देश की यात्रा करने वाले पहले भारतीय पीएम बन गये हैं. पीएम मोदी कुवैत राज्य के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के निमंत्रण पर अपने ऐतिहासिक दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे हैं. पीएम मोदी को बायन पैलेस में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया है. वह कुवैत के अमीर और कुवैत के क्राउन प्रिंस के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे.

इसके बाद कुवैत के प्रधानमंत्री के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी जिसमें द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण आयाम की समीक्षा की जाएगी.

पीएम मोदी कुवैत राज्य के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के निमंत्रण पर अपने ऐतिहासिक दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे हैं.

श्रमिक शिविर का भी दौरा करेंगे

पीएम मोदी एक सामुदायिक कार्यक्रम में भारतीय प्रवासियों से बातचीत करने के अलावा एक श्रमिक शिविर का भी दौरा करेंगे. वह कुवैत के अमीर के विशेष अतिथि के रूप में 26वें अरेबियन गल्फ कप के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे. प्रधानमंत्री ने अपने प्रस्थान वक्तव्य में कहा, “आज, मैं कुवैत राज्य के अमीर महामहिम शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के निमंत्रण पर कुवैत की दो दिवसीय यात्रा पर जा रहा हूं. हम कुवैत के साथ ऐतिहासिक संबंधों को बहुत महत्व देते हैं. हम न केवल मजबूत व्यापारिक और ऊर्जा साझेदार हैं बल्कि पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि में भी हमारी साझा रुचि है.”

पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट
कुवैत पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “मैं कुवैत पहुंचा गया हूं, जहां मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया गया है. 43 सालों में किसी भारतीय पीएम की यह पहली यात्रा है और इससे विभिन्न क्षेत्रों में भारत और कुवैत के बीच मित्रता और मजबूत होगी. मैं आज और कल होने वाले कार्यक्रमों का इंतजार कर रहा हूं.”

दोनों देशों के बीच ये अहम समझौता होगा
वहीं, भारतीय अधिकारियों ने कहा कि रक्षा और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करना यात्रा का मुख्य फोकस होगा. विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि द्विपक्षीय निवेश संधि और रक्षा सहयोग समझौते के लिए कुवैत के साथ चर्चा चल रही है. मंत्रालय में सचिव (प्रवासी भारतीय मामले) अरुण कुमार चटर्जी ने एचटी को बताया कि यात्रा के दौरान कुछ द्विपक्षीय समझौतों को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि इस दौरे से भारत और खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के बीच संबंधों को मजबूत करने की उम्मीद है, जिसकी अध्यक्षता वर्तमान में कुवैत करता है.

कुवैत रवाना होने से पहले पीएम मोदी क्या बोले?

रवाना होने से पहले, पीएम मोदी ने कहा कि कुवैत के शीर्ष नेतृत्व के साथ उनकी बातचीत दोनों देशों के बीच भविष्य की साझेदारी के लिए रोडमैप तैयार करने का एक अवसर होगा. उन्होंने कहा कि मैं महामहिम अमीर, क्राउन प्रिंस और कुवैत के प्रधानमंत्री के साथ अपनी बैठकों का इंतजार कर रहा हूं. यह हमारे लोगों और क्षेत्र के लाभ के लिए भविष्य की साझेदारी के लिए रोडमैप तैयार करने का एक अवसर होगा.”

पूरा कार्यक्रम क्या है? जानें

  1. दो दिवसीय यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुवैत के टॉप लीडर्स से मुलाकात करेंगे. वे कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के निमंत्रण पर कुवैत जा रहे हैं.
  2. पीएम मोदी कुवैती क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री से भी बातचीत करेंगे.
  3. दोनों देशों के बीच होन वाली बैठकों में व्यापार, इनवेस्टमेंट, एनर्जी, कल्चर जैसे क्षेत्रों में संबंधों की समीक्षा की जा सकती है.
  4. प्रधानमंत्री मोदी भारतीय ब्लू-कॉलर श्रमिकों के एक श्रमिक शिविर का भी दौरा करेंगे.
  5. भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम को मोदी संबोधित करेंगे. कुवैत के शेख साद अल अब्दुल्ला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाले मोदी के ‘हला मोदी’ कम्यूनिटी इवेंट की तैयारी चल रही है.
  6. गल्फ कप फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Kumbh Mela Special Train: प्रयागराज के लिए पटना से 10 जनवरी से मिलेंगी स्पेशल ट्रेनें, सुखद होगी यात्रा

बिहार के रास्ते मालदा टाउन से चलेगी स्पेशल ट्रेन
सांकेतिक तस्वीर.

Kumbh Mela Special Train: प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ को लेकर रेलवे ने पूरी तैयारी कर ली है. 

Kumbh Mela Special Train: महाकुंभ के अवसर पर श्रद्धालु की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना और गया रूट पर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू करने जा रही है. ये ट्रेनें पूर्व मध्य रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनें चलायी जा रही हैं. इनमें पटना से प्रयागराज तक, गया रूट से चलने वाली स्पेशल ट्रेनें भी शामिल हैं. ये ट्रेनें 10 जनवरी से चलाई जाएंगी. कुंभ मेला स्पेशन चलाने के इस फैसले से यात्रियों की यात्रा सुखद होगी.

जानें, कौन-कौन सी तारीख में चलेंगी ट्रेनें

  • प्रयागराज जंक्शन-गया कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन (03690 ): 10, 11, 17, 18, 25, 26, 27 जनवरी और 08, 09, 10, 16, 17, 18, 22, 24, 25, 27 व 28 फरवरी को खुलेगी.
  • प्रयागराज जंक्शन-पटना कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन(03220 ): 10, 11, 17, 18, 25, 26, 27 जनवरी और 08, 09, 10, 16, 17, 18, 22, 24, 25, 27 व 28 फरवरी को खुलेगी.
  • गया-प्रयागराज जंक्शन कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन(03689 ): 10, 11, 17, 18, 25, 26, 27 जनवरी और 08, 09, 10, 16, 17, 18, 22, 24, 25, 27 व 28 फरवरी को खुलेगी.
  • पटना-प्रयागराज जंक्शन कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन(03219 ): 10, 11, 17, 18, 25, 26, 27 जनवरी और 08, 09, 10, 16, 17, 18, 22, 24, 25, 27 व 28 फरवरी को खुलेगी.

पटना-किऊल और गया-राजगीर रद्द स्पेशल ट्रेनें बहाल

पटना-राजगीर, पटना- किऊल व पटना-गया स्पेशल ट्रेनोंको रेलवे ने फिर से बहाल कर दिया गया है. दरअसल, यात्रियों की सुविधा व मांग को देखते हुए पूर्व में रद्द की गयी इन ट्रेनों को बहाल किया है. यह जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी है.

इन ट्रेनों को फिर से चलाने का निर्णय

  • 03201 राजगीर-पटना स्पेशल
  • 03202 पटना-राजगीर स्पेशल
  • 03206 पटना-किऊल स्पेशल
  • 03205 किऊल-पटना स्पेशल
  • 03656 गया-पटना स्पेशल
  • 03655 पटना-गया स्पेशल

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Attack In Rsssia: रूस के Kazan में 9/11 जैसा हमला, इमारतों पर ड्रोन अटैक, देखें वीडियो

Attack In Rsssia
Attack In Rsssia

Kazan Attack Video : रूस के कजान में तीन ऊंची इमारतों पर हमला हुआ है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कजान शहर पर हमला कुल 8 मानवरहित विमान (यूएवी) से किया गया.

Kazan Attack Video : रूस के कजान में 9/11 की तरह हमला हुआ है. हमले का वीडियो भी सामने आया है.यह एक चौकाने वाली घटना है. जहां ड्रोन की तरह दिखने वाली चीज से हमला किया गया. ड्रोन हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में हाई राइज इमारत में टकराता ड्रोन नजर आ रहा है. यहां हुए ड्रोन हमले के बाद इमारतों में मौजूद लोगों को तुरंत रेस्क्यू किया गया.

खबरों की मानें तो यूक्रेन की ओर से हमले का दावा किया गया है. इसके बाद कजान हवाई अड्डे ने अस्थायी रूप से उड़ानों के लैंडिंग और उड़ान को रोक दिया है. यानी, कजान के एयरपोर्ट पर विमानों के परिचालन पर हमले का असर पड़ा है.

नुकसान की अबतक जानकारी नहीं

कजान रूस की राजधानी मास्को से करीब 720 किमी दूर स्थित है. कजान रूस के तातारस्तान प्रांत की राजधानी है. यहां हुए ड्रोन हमले के बाद इमारतों में मौजूद लोगों को तुरंत रेस्क्यू किया गया. फिलहाल अभी नुकसान की जानकारी सामने नहीं आ सकी है. रूस की न्यूज एजेंसी TASS के मुताबिक, 8 ड्रोन हमले हुए हैं. 

Source Prabhat Khabar

पुतिन युद्ध रोकने के लिए तैयार हैं

बता दें कि दो दिन पहले ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि वह यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए तैयार हैं. इसके लिए वह डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत के लिए भी तैयार है. हालांकि, पुतिन ने कहा कि उन दोनों के बीच 4 साल से कोई बात नहीं हुई है लेकिन अगर ट्रंप चाहें तो वह मिलने के लिए तैयार हैं.

9/11 हमला अमेरिका में हुआ था

अमेरिका में 2001 में आतंकियों ने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर इसी तरह के हमले किए थे. आतंकियों ने इस हमले को अंजाम देने के लिए 4 प्लेन हाईजैक किए थे. इनमें से 3 प्लेन एक-एक कर अमेरिका की 3 खास इमारतों में क्रैश करवाए गए थे. इस हमले को आज भी 9/11 के रूप में लोग याद करते हैं. पहला क्रैश 8 बजकर 45 मिनट पर हुआ. बोइंग 767 तेज रफ्तार से वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के नॉर्थ टॉवर से टकराया. 18 मिनट बाद एक दूसरा बोइंग 767 बिल्डिंग के साउथ टॉवर से टकराता नजर आया था.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Bhagalpur Airport: भागलपुर में सीवान की कंपनी बनायेगा हवाई अड्डा का रनवे, जल्द जारी होगा वर्क ऑर्डर

Bhagalpur Airport
रनवे निर्माण के लिए टेंडर फाइनल.

BhagalpurNews: भागलपुर में सीवान की देवपुरा इंफ्रा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड हवाई अड्डा का रनवे बनायी. इस चयनित कंपनी को जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी होगा. लेकिन, वह काम ठंड का मौसम बीतने के बाद शुरू करेगा.

Bhagalpur News: भागलपुर में हवाई अड्डा बनाने के लिए सीवान की देवपुरा इंफ्रा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से टेंडर फाइनल हुआ है. इस कंपनी को जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी होगा और एग्रीमेंट की कार्रवाई पूरी होगी. लेकिन, काम ठंड का मौसम बीतने के बाद से ही होगा. क्योंकि, ठंड में अलकतरा का काम को सही से नहीं हो सकेगा. ये चयनित एजेंसी ने सभी कागजात पथ निर्माण विभाग कार्य प्रमंडल, भागलपुर को जमा किया है. विभागीय पदाधिकारी ठेका से संबंधित कागजातों की जांच में जुट गयी है. कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार गुप्ता के अनुसार कागजातों की जांच सप्ताह भर में पूरी हो जायेगी और इसके बाद एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी किया जायेगा.

एजेंसी के साथ एग्रीमेंट होगा. यह सभी प्रक्रिया दो-ढाई माह के अंदर पूरी की जायेगी. दरअसल, ये दो-ढाई माह ठंड का मौसम रहेगा और इसमें अलकतरा का काम उपयोगी नहीं रहता है.

17.80 लाख ज्यादा आयेगा रनवे निर्माण पर खर्च

करीब चार करोड़ से बनने वाले रनवे निर्माण पर अब 17.80 करोड़ की राशि ज्यादा खर्च होगी. हालांक, इस राशि में ही रनवे के अप्रोच रोड का भी निर्माण भी कराया जायेगा. दरअसल, रनवे के निर्माण में मिर्जाचौकी की नहीं, बल्कि पाकुड़ की गिट्टी लगाई जायेगी. ज्यादा दूरी और हाइ क्वालिटी के मेटेरियल के शर्त पर विभाग ने लागत बढ़ा दी है.

अबतक रनवे पर खर्च

भवन निर्माण विभाग : 1.33 करोड़ रुपये

बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड : 34 लाख रुपये (लाउंज)

बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड : 98 लाख (चहारदीवारी)

भवन निर्माण विभाग : 98 लाख रुपये (रनवे व अप्रोच रोड)

स्मार्ट सिटी कंपनी : 14.10 करोड़ रुपये

ये भी पढ़ें: भागलपुर से जगदीशपुर के बीच फोरलेन के लिए 11 गांवों की जमीन चिह्नित, आपत्ति दर्ज करा सकेंगे भूस्वामी

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Bhagalpur News: नगर आयुक्त के अनुरोध पर अब 24 दिसंबर को होगी सशक्त स्थायी समिति की बैठक

Bhagalpur News
भागलपुर सिटी के दक्षिण् में बनेगा एक बड़ा पार्क.

BhagalpurNews: नगर आयुक्त के अनुरोध पर मेयर ने नगर निगम में होने वाली सशक्त स्थायी समिति की बैठक की तिथि बढ़ा दी है. पहले 21 दिसंबर को बैठक होनी थी, लेकिन अब यह बैठक अब 24 दिसंबर को होगी.

इस संबंध में मेयर डॉ बसुंधरा लाल ने नोटिफिकेशन जारी किया है. दरअसल, नगर आयुक्त ने कई वजह बताकर 21 दिसंबर की बैठक को स्थगित करने का अनुरोध मेयर से किया. इस बारे में उन्होंने मेयर को पत्र भी लिखा और बताया कि विधानसभा की शून्यकाल समिति की अध्ययन टीम-2 के स्थल अध्ययन यात्रा के क्रम में वह 21 दिसंबर को भागलपुर आ रही है. सर्किट हाउस में बैठक आयोजित होगी.

वहीं, जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में होनी है. उक्त दोनों बैठकों की वजह से वह सशक्त स्थायी समिति की बैठक में भाग लेने में अमर्थहै. इसके मद्देनजर 21 दिसंबर की स्थायी समिति की बैठक स्थगित की जाये. नगर आयुक्त के अनुरोध पर मेयर से बैठक की तिथि बढ़ाकर 24 दिसंबर कर दी है.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Bhagalpur News: भागलपुर से जगदीशपुर के बीच फोरलेन के लिए 11 गांवों की जमीन चिह्नित, आपत्ति दर्ज करा सकेंगे भूस्वामी

सड़क
ग्रामीण कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

BhagalpurNews: भागलपुर-हंसडीहा के बीच फोरलेन सड़क बनना सुनिश्चित है और इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

Bhagalpur News: भागलपुर-हंसडीह के बीच पहले चरण में ढाका मोढ़ तक फोरलेन बनेगा और इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. इसके तहत भागलपुर-जगदीशपुर के बीच 11.735 किमी में 90 जगहों पर 0.7664 एक्टेयर जमीन चिह्नित की गयी है. खिरीबांध, बसौनी, बैजानी, जमुनी, फुलवरिया, पिस्ता, भवानीपुर देशरी, अबंई, जगदीशपुर, फतेहपुर व पुरैनी गांवों के चिह्नित जमीन के लिए मिनिस्ट्री ने गजट प्रकाशित की है.

मिनिस्ट्री ने ऐसी भूमि को अर्जित करने के अपने आशय की है. साथ ही कहा है कि कोई भी व्यक्ति, जो उक्त भूमि में हितबंद्ध है वह अपनी आपत्ति जता सकता है. प्रत्येक आपत्ति सक्षम पदाधिकारी यानी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सदर भागलपुर को लिखित रूप में प्रस्तुत की जायेगी और उसमें उसके आधार अधिकथित किए जायेंगे. सक्षम पदाधिकारी आपत्तिकर्ता को व्यक्तिगत रूप में या किसी विधिक पेशेवर द्वारा सुने जाने का अवसर देगा.

आपत्तियों की सुनवाई के पश्चात और जांच के बाद अनुमति दी जायेगी. चिह्नित जमीन में रास्ता, धनहर, भीठ, कब्रिस्तान, वासा, परती, मकान, हाट, डगर, बांध व अन्य शामिल है.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.