Bihar News: बिहार में नये साल पर आयेगी नौकरियों की बहार, अडानी ग्रुप करेंगे 27,900 करोड़ रुपये निवेश

Gautam Adani
गौतम अडानी/प्रणव अडानी

Bihar News: अडानी एंटरप्राइजेज में निदेशक और प्रबंधक निदेश (कृषि, ऑयल और गैस) प्रणव अडानी ने शुक्रवार को बिहार में 27,900 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया है. इससे राज्य में 53,500 नौकरियां मिलेंगी.

Bihar: बिहार में नये साल पर सरकारी नौकरियों की बहार होगी. नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए नया साल खुशखबरी लेकर आ रहा है. ‘बिहार बिजनेस कनेक्ट’ समिट में अडानी ग्रुप ने बिहार में 27,900 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया है. इससे राज्य में  53,500 नौकरियां पैदा होंगी. प्रणव बडानी ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में अडानी समूह के विश्वास की इससे बेहतर पुष्टि नहीं हो सकती कि हम बिहार में सबसे बड़े निजी निवेशक हैं.

जानें, किन 3 सेक्टर्स में निवेश करेगा अडानी ग्रुप 

प्रणव अडानी ने कहा, “तीन सेक्टरों लॉजिस्टिक्स, गैस वितरण और एग्री-लॉजिस्टिक्स में 850 करोड़ रुपये निवेश किए हैं और इससे 25,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं. अडानी ग्रुप इन तीन सेक्टरों में आने वाले समय में 2,300 करोड़ रुपये और निवेश करने जा रहा है. इस निवेश से न केवल समूह की भंडारण और हैंडलिंग क्षमता में व्यापक वृद्धि होगी और ईवी, सीजीडी (शहरी गैस वितरण) और सीबीजी (कंप्रेस्ड बायोगैस) क्षेत्र में भी उपस्थिति बढ़ेगी. साथ ही इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष स्थानीय रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे.

उन्होंने यह भी बताया कि अदाणी समूह राज्य सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है. जिससे राज्य में गति शक्ति रेलवे टर्मिनल, आईसीडी (अंतर्देशीय कंटेनर डिपो) और औद्योगिक वेयरहाउसिंग पार्क जैसे रणनीतिक बुनियादी ढांचे के विकास में करीब 1,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जा सके. 

अडानी थर्मल पावर प्लांट भी करेगा स्थापित   

प्रणव अदाणी ने आगे कहा कि समूह ने वारिसलीगंज में अपने ग्रीनफील्ड सीमेंट प्लांट पर काम शुरू कर दिया है और अब बिहार में कई चरणों में 10 एमएमटीपीए की सीमेंट विनिर्माण क्षमता स्थापित करने के लिए 2,500 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रहा है. इससे राज्य के लोगों के लिए कम से कम 9,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की संभावना है.

अडानी ने स्मार्ट मीटर को लेकर भी किया ऐलान 

प्रणव अदाणी ने बताया कि अदाणी समूह ने पांच शहरों – सीवान, गोपालगंज, वैशाली, सारण और समस्तीपुर में बिजली की खपत की निगरानी को स्वचालित करने के लिए 28 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर बनाने और स्थापित करने के लिए 2,100 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है. टेक्नोलॉजी क्षेत्र में कम से कम 4,000 स्थानीय नौकरियां पैदा होंगी. 

इनपुट प्रभात खबर

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

बुढ़े को गिरा दिया धक्का देकर…, चोटिल सारंगी को देखने पहुंचे राहुल गांधी यह सुनकर तुरंत चल दिए, देखें Video

राहुल गांधी
राहुल गांधी पर बरस पड़े बीजेपी सांसद

Parliament Winter Session: संसद परिसर में धक्का-मुक्की के आरोप के बीच देश में राजनीति गरमा गई है. 

parliament Winter Session: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है और यह तेजी से वायरल भी हो रहा है. इसमें राहुल गांधी उस स्थान पर जाते नजर आ रहे हैं जहां धक्का-मुक्की से चोटिल होने के बाद सांसद प्रताप चंद्र सारंगी बैठे थे. बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी को जिस समय अस्पताल ले जाया जा रहा था, उसी समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी उस जगह से गुजर रहे थे. प्रताप सारंगी को देखकर राहुल गांधी थोड़ी देर रुके, तभी वहां मौजूद निशिकांत दूबे समेत तमाम बीजेपी सांसदों ने उनपर निशाना साधना शुरू कर दिया. वीडियो में निशिकांत दूबे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कह रहे हैं, गुंडागर्दी करते हो… बुढ़े को गिरा दिया धक्का देकर.

बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया, जो उनके ऊपर गिरा. उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आरोप लगाया है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उनके दो सांसदों प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत को धक्का दिया है. दोनों सांसदों को अस्पताल में भर्ती कर कराया गया. वहीं राहुल गांधी का आरोप है कि बीजेपी संसदों ने उन्हें मकर द्वार पर रोक कर उनके साथ धक्का-मुक्की की.

राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही कल 20 दिसंबर 2024 सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजिजू ने राज्यसभा में मांग की कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रदर्शन कर रहे भाजपा के सांसदों के साथ जो व्यवहार किया है, उसके लिए कांग्रेस के सभी सदस्यों को सदन तथा पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी के गिरने से सिर में लगी चोट, बोले- राहुल गांधी ने धक्का मारा

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Video : बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी के गिरने से सिर में लगी चोट, बोले- राहुल गांधी ने धक्का मारा

Rahul Gandhi pushed BJP MP
बीजेपी सांसद के गिरने से सिर पर लगी चोट

Rahul Gandhi pushed BJP MP: संसद परिसर में बीजेपी और कांग्रेस सांसदों के बीच धक्का-मुक्की हुई. इसमें बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी को चोट लगी है. 

Rahul Gandhi pushed BJP MP: संसद परिसर में राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की का आरोप लगाया गया है. इसमें बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी को चोट लगी है.मामले पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी सांसद मुझे रोक रहे थे. बीजेपी सांसदों ने धक्का-मुक्की की. सांसद सारंगी ने कहा, ”राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया जो मेरे ऊपर गिर गया जिसके बाद मैं नीचे गिर गया. मैं सीढ़ियों के पास खड़ा था जब राहुल गांधी आए और एक सांसद को धक्का दिया.

संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजीजू ने कहा, ”संसद कोई पहलवानी दिखाने की जगह नहीं है. यह अखाड़ा नहीं है. घटना की हम निंदा करते हैं. सारंगी को गंभीर चोट लगी है.”

प्रताप चंद्र सारंगी को सिर पर चोट लगी. उनको राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. वीडियो में सारंगी सिर पर कपड़ा रखकर खून को रोकने का प्रयास करते दिख रहे हैं.

कांग्रेस ने दावा किया है कि बाबासाहेब अंबेडकर के अपमान का विरोध कर रहे मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी के साथ बीजेपी के सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर धक्कामुक्की की है.

गुरुवार सुबह संसद परिसर में डॉ. बीआर अंबेडकर को लेकर अपने-अपने विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस और बीजेपी के सांसद आमने-सामने आ गए. इसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. विपक्ष के सांसद राज्यसभा में बाबा साहब अंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से माफी मांगने और इस्तीफा देने की मांग कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर बीजेपी सांसदों का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब अंबेडकर का अपमान किया है.

जानें, राहुल गांधी ने क्या कहा?

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, मैं संसद के प्रवेश द्वार से अंदर जाने की कोशिश कर रहा था, बीजेपी सांसद मुझे रोकने, धक्का देने और धमकाने की कोशिश कर रहे थे. इसलिए यह हुआ…हां, मल्लिकार्जुन खरगे को धक्का दिया गया…लेकिन धक्का-मुक्की से हमें कोई चोट नहीं लगी. यह प्रवेश द्वार है और हमें अंदर जाने का अधिकार है. मुख्य मुद्दा यह है कि वे संविधान पर हमला कर रहे हैं और अंबेडकर जी की स्मृति का अपमान कर रहे हैं.” यह आपके कैमरे में हो सकता है.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Mumbai Boat Accident: मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास नाव से टकराया नेवी क्राफ्ट, बोट के डूबने से 13 की मौत

Mumbai Boat Accident
नेवी क्राफ्ट यात्री नाव से टकरायी.

Mumbai Boat Accident: मुंबई के समंदर तट से थोड़ी ही दूरी पर यानी, गेटवे ऑफ इंडिया के पास बुधवार (18 दिसंबर) को एक हादसा हो गया. इस हादसे में  एक नाव के पलटने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है. इस घटना के बाद भारतीय नौसेना ने बयान जारी किया है.

Mumbai Boat Accident: मुंबई तट पर नौसेना की नाव एक यात्री जहाज से टकरा गयी.इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गयी, वहीं, 101 लोगों को बचाया गया है. यात्री जहाज गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही थी. यह यात्रियों से खचाखच भरी थी. तभी नेवी क्राफ्ट के इंजन में आयी खराबी के चलते यात्री जहाज से जा टकरायी. जिससे बोट समंदर में करंजा के उरण में पलट गई. नौसेना ने कहा, “मुंबई हार्बर में इंजन की खराबी के कारण भारतीय नौसेना के एक जहाज ने इंजन परीक्षण के दौरान नियंत्रण खो दिया. जहाज एक पैसेंजर नौका से टकरा गई जो बाद में पलट गई.

इसमें अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है. घटना स्थल से बचाए गए लोगों को पास के अस्पतालों में भेजा गया. खोज और बचाव प्रयास तुरंत शुरू किए गए, जिसमें 4 नौसेना हेलीकॉप्टर, 11 नौसेना विमान, एक तटरक्षक नाव और तीन समुद्री पुलिस क्राफ्ट को जीवित बचे लोगों को निकालने के लिए कार्रवाई में लगाया गया.

जानकारी के मुताबिक, नीलकमल नाम की एक नौका नाव आज (18 दिसंबर) दोपहर गेटवे ऑफ इंडिया इलाके से एलीफेंटा जा रही थी. नाव डूबने की घटना के बाद 56 लोगों को जेएनपीटी अस्पताल, 9 लोगों को नेवी डॉकयार्ड अस्पताल, नौ लोगों को सेंट जॉर्ज अस्पताल और एक व्यक्ति को अश्विनी अस्पताल में भर्ती कराया गया. कुल 99 लोगों को रेस्क्यू किया गया है.

सीएम ने जताया दुखऔर किए ये ऐलान

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नाव हादसा पर दुख जताया है और मरने वालों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है. देवेन्द्र फड़णवीस ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा, “हमें एलिफेंटा जा रही नीलकमल नाव के दुर्घटनाग्रस्त होने की रिपोर्ट मिली है. नौसेना, तटरक्षक, बंदरगाह, पुलिस टीमों की नौकाओं को तुरंत सहायता के लिए भेजा गया है.”

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Petrol Diesel Price: 18 दिसंबर को पेट्रोल-डीजल की नई कीमत जारी, जानें अपने शहर का रेट

22 जुलाई 2026 के पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट
Petrol Diesel Price 22 July 2026.

Petrol Diesel Price: देश की सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने 18 दिसंबर 2024 के लिए पेट्रोल डीजल की नई दरें जारी की हैं. 

Petrol Diesel Price: भारत की तेल कंपनियां कीमतों को हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट करती हैं. अलग-अलग राज्यों में टैक्स और परिवहन लागत के कारण यह दरें भिन्न हो सकती हैं​. इंटरनेशनल मार्केट में आज 18 दिसंबर 2024 को कच्चा तेल 73 डॉलर के पार हो गया है. ब्रेंट क्रूड आज 73.86 डॉलर प्रति बैरल है, जबकि WTI क्रूड 70.60 डॉलर प्रति बैरल पर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, भारत की बात करें तो सरकारी तेल कंपनियों ने आज (बुधवार), 18 दिसंबर, 2024 को भी सभी महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर ही रखी हैं.

देश के चार महानगरों के साथ-साथ झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के प्रमुख जिलों के लिए भी कीमतें जारी की गई हैं.

चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

  • दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 प्रति लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपेय प्रति लीटर और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

बिहार के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

पेट्रोल की कीमतें

  • पटना: 105.53 रुपये प्रति लीटर
  • मुजफ्फरपुर: 105.95 रुपये प्रति लीटर
  • गया: 105.94 रुपये प्रति लीटर
  • भागलपुर: 106.02 रुपये प्रति लीटर
  • पूर्णिया: 106.38 रुपये प्रति लीटर
  • दरभंगा: 106.04 रुपये प्रति लीटर
  • सुपौल: 106.42 रुपये प्रति लीटर
  • पश्चिम चंपारण: 106.93 रुपये प्रति लीटर

डीजल की कीमतें

  • पटना: 92.37 रुपये प्रति लीटर
  • मुजफ्फरपुर: 92.72 रुपये प्रति लीटर
  • गया: 92.70 रुपये प्रति लीटर
  • भागलपुर: 92.81 रुपये प्रति लीटर
  • पूर्णिया: 93.51 रुपये प्रति लीटर
  • दरभंगा: 92.83 रुपये प्रति लीटर
  • सुपौल: 93.45 रुपये प्रति लीटर
  • पश्चिम चंपारण: 93.80 रुपये प्रति लीटर

झारखंड के प्रमुख जिलों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

पेट्रोल की कीमतें

  • रांची: 97.79 रुपये प्रति लीटर
  • जमशेदपुर: 97.73 रुपये प्रति लीटर
  • धनबाद: 97.75 रुपये प्रति लीटर
  • देवघर: 97.55 रुपये प्रति लीटर
  • बोकारो: 98.04 रुपये प्रति लीटर

डीजल की कीमतें

  • रांची: 92.54 रुपये प्रति लीटर
  • जमशेदपुर: 92.47 रुपये प्रति लीटर
  • धनबाद: 92.49 रुपये प्रति लीटर
  • देवघर: 92.24 रुपये प्रति लीटर
  • बोकारो: 92.78 रुपये प्रति लीटर

उत्तर प्रदेश के प्रमुख जिलों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

पेट्रोल की कीमतें

  • आगरा: 94.75 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: 95.10 रुपये प्रति लीटर
  • कानपुर: 95.00 रुपये प्रति लीटर
  • इलाहाबाद (प्रयागराज): 95.20 रुपये प्रति लीटर
  • वाराणसी: 95.25 रुपये प्रति लीटर
  • नोएडा: 95.30 रुपये प्रति लीटर
  • मेरठ: 94.85 रुपये प्रति लीटर

डीजल की कीमतें

  • आगरा: 87.41 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: 88.50 रुपये प्रति लीटर
  • कानपुर: 88.40रुपये प्रति लीटर
  • इलाहाबाद (प्रयागराज): 89.60 रुपये प्रति लीटर
  • वाराणसी: 88.53 रुपये प्रति लीटर
  • नोएडा: 88.13 रुपये प्रति लीटर
  • मेरठ: 87.54 रुपये प्रति लीटर

यहां चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत

देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price Today) पर राज्य स्तर पर लगने वाले अलग-अलग टैक्स के कारण विभिन्न शहरों में इनकी कीमत में अंतर होता है. अगर आप रोजाना अपने शहर में पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Price Today) की ताजा कीमत जानना चाहते हैं, तो इसके लिए SMS की मदद ले सकते हैं. इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहक अपने शहर का आरएसपी (RSP) कोड लिखकर 9224992249 पर भेजकर आसानी से अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम जान सकते हैं. अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Siwan News: गोरखपुर से ढूंढते हुए प्रेमी के घर पहुंच गई प्रेमिका, बोली- जान दे देंगे लेकिन, रहेंगे इसी घर में

Siwan News
प्रेमी को ढूंढते हुए उसके घर पहुंची प्रेमिका.

Siwan News: सिवान में एक प्रेमिका अपने प्रेमी को ढूंढते हुए उनके घर पहुंच गई, जहां उसका हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. मांग में सिंदूर लगाए और भूखे प्यासे अपने प्रेमी का इंतजार कर रही प्रेमिका ने जमकर हंगामा किया.

Siwan News: सिवान जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. काजल कुमारी नाम की एक लड़की अपने प्रेमी के घर पहुंच गई. काजल कुमारी की मांग में सिंदूर देखकर लड़का के परिवारवालों ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. इसके बाद हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. प्रेमी मैरवा के हरनाथपुर गांव के धर्मेंद्र यादव का पुत्र विशाल यादव और प्रेमिका गुठनी के जमुआओं गांव के तारकेश्वर गोड़ की पुत्री काजल कुमारी है. यानी, दोनों सिवान जिले का है. प्रेमिका ने कहा कि जान दे देंगे लेकिन इसी घर में रहेंगे. प्रेमी और प्रेमिका दोनों सीवान जिले के ही रहने वाले है. प्रेमिका ने प्रेमी के परिजनों पर 10 लाख रुपए दहेज मांगने का आरोप लगाया है.

युवती ने बताया- भगवान को साक्षी मानकर मंदिर में शादी रचाई

काजल ने बताया, ‘मैं हरियाणा में रहकर जॉब करती थी, उस वक्त मैं अपने प्रेमी का सारा खर्च भी उठाती थी. लेकिन उन्होंने मेरा जॉब छुड़वा दिया और मुझे गोरखपुर ले आए, जहां हम दोनों मिलकर किराए के रूम में रहते थे.’काजल ने बताया कि पिछले 4 साल से मोबाइल पर बात करने के दरमियान धीरे-धीरे एक दूसरे के करीब आ गए और उसी दरमियान दोनों में प्यार का परवान चढ़ा और फिर दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे. कुछ माह पूर्व भगवान को साक्षी मानते हुए मंदिर में शादी रचाई थी.

पहले जाति के बारे में क्यों नहीं सोचा- काजल कुमारी

काजल कुमारी ने बताया,आज जो जाति की सोच रहे हैं तो शारीरिक सम्बन्ध बनाने और शादी करने वक्त क्यों नहीं सोचा. अब मरेंगे तो इनके ही साथ और जिएंगे तो इनके ही साथ. उन्होंने बताया कि ‘कुछ दिन पहले वो घर आ गए और हमसे बातचीत करना और मेरा फोन बंद कर दिए. उसके बाद गोरखपुर से चलकर सीधे अपने प्रेमी के घर पहुंचे हैं. जहां घर पहुंचने पर प्रेमी ने उसको रखने से इनकार कर दिया. घर के सभी लोग दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया है. प्रेमिका ने कहा कि जान दे देंगे लेकिन इसी घर में रहेंगे. मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Danapur Railway: सौर ऊर्जा से रोशन होंगे 40 रेलवे स्टेशन, हॉल्ट और कॉलोनियां, 1.92 करोड़ रुपये की होगी बचत

Danapur Railway
सौर ऊर्जा से रोशन होंगे स्टेशन व कॉलोनियां.

Patna News: दानापुर रेलवे डिविजन के 40 छोटे-बड़े रेलवे स्टेशन, कॉलोनियां, क्रॉसिंग सौर ऊर्जा से रोशन होंगे. रेलवे की ओर से इसकी कवायद शुरू होने जा रही है. 

Patna News: दानापुर मंडल के 40 छोटे-बड़े हॉल्ट, कॉलोनियां, क्रॉसिंग समेत कुल 40 जगहों को सौर ऊर्जा से रोशन करने की कवायद शुरू होने जा रही है. इससे बिजली बिल में सालाना करीब 1.92 करोड़ रुपये की बचत होगी. साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी. रूफ, टॉप सोलर पैनल लगाने की कार्रवाई शुरू हो गयी है. अब कॉलोनियों में भी जल्द शुरू की जायेगी. इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है. वर्तमान में दानापुर मंडल के 39 स्टेशन, 30 भवनों और 20 समापर फाटकों पर 2630 केवी क्षमता के सोलर प्लांट लगाये जा चुके हैं. बाकी 40 छोटे-बड़े हॉल्ट, कॉलोनी व स्टेशनों पर लगाने का निर्णय लिया जा चुका है.

यहां लगाए जा रहे हैं सोलर पैनल

दानापुर रेलवे स्टेशन भवन, कार्यालय भवन की छतों, सर्विस भवन, चिकित्सालय, प्रशिक्षण केंद्र, राजेंद्र नगर और दानापुर कोचिंग कॉम्प्लेक्स, कारखाना, अतिथि गृह, विश्राम गृह, प्रेक्षागृह फाटक आदि पर सोलर पैनल लगाये जा रहे हैं.

दर्जन भर स्टेशनों पर सोलर पैनल लगा कर रेलवे ने बचाया 82 लाख रुपये

पूर्व मध्य रेल में सौर ऊर्जा के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए स्टेशनों, प्रशासनिक भवनों, समपार फाटकों पर सोलर सिस्टम लगाये गये हैं. पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर समेत पांचों मंडलों व हाजीपुर मुख्यालय में 2197.52 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल लगाये गये हैं. बीते एक साल में यहां करीब 20.54 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ है. यही वजह है कि दानापुर मंडल के पाटलिपुत्र, फुलवारीशरीफ, पटना साहिब, फतुहा, बख्तियारपुर, बाढ़, राजगीर, आरा, मोकामा समेत 12 स्टेशनों पर सोलर पैनल लगाये गये हैं. जानकारों के अनुसार इन स्टेशनों से अब तक करीब 82 लाख रुपये की बचत हो चुकी है.

सौर ऊर्जा के प्रयोग को बढ़ावा

पूर्व मध्य रेलवे सीपीआरओ सरस्वती चंद्र के अनुसार जीरो कार्बन उत्सर्जन मिशन के तहत पूर्व मध्य रेल में सौर ऊर्जा के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए स्टेशनों, प्रशासनिक भवनों, समपार फाटकों पर सोलर सिस्टम लगाया गया है. दानापुर समेत पांचों मंडलों एवं हाजीपुर मुख्यालय में 2197.52 किलोवाट पावर क्षमता का सोलर पैनल लगाया जायेगा.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Zakir Hussain: मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का 73 साल की उम्र में निधन, अमेरिका में चल रहा था इलाज

Ustad Zakir Hussain
Image Source : SOCIAL तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन.

Zakir Hussain Death: दुनियाभर में शास्त्रीय संगीत में भारत को अलग पहचान दिलाने वाले उस्ताद और मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन अब हमारे बीच नहीं रहे. 73 साल की उम्र में जाकिर हुसैन का निधन हो गया.

Zakir Hussain Death: मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का 73 साल की उम्र में निधन हो गया है. जाकिर हुसैन का अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में इलाज चल रहा था, जहां इस गंभीर बीमारी के कारण उनकी मौत हो गई.जाकिर हुसैन फेफड़ों से जुड़ी एक गंभीर बीमारी और हाई ब्लड प्रेशर के मरीज थे. जिसके चलते उन्हें दिल से जुड़ी समस्याएं पैदा हुईं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हार्ट से जुड़ी समस्याओं के कारण उनकी मौत हो गई.

जाकिर हुसैन का जन्म 9 मार्च 1951 को मुंबई में हुआ था. वे उस्ताद अल्ला रक्खा खान के बेटे थे, जो खुद एक मशहूर तबला वादक थे. जाकिर हुसैन ने बहुत ही छोटी उम्र से तबला बजाना शुरू कर दिया था और वे दुनिया भर में भारत की शास्त्रीय संगीत की धारा को फैलाने में अग्रणी रहे.

जाकिर हुसैन ने तीन ग्रैमी पुरस्कार भी जीते थे

जाकिर हुसैन ने तीन ग्रैमी पुरस्कार भी जीते थे. उन्होंने 12 फिल्मों में भी काम किया था। साल 1983 में उन्होंने अभिनेता शशि कपूर के साथ फिल्म ‘हीट एंड डस्ट’ में काम किया था. इसके अलावा, उन्होंने साल 1998 में फिल्म ‘साज’ में भी अभिनय किया. इसमें शबाना आजमी ने उनकी प्रेमिका का रोल किया था.

ग्रैमी पुरस्कार के अलावा उन्हें 1988 में पद्मश्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से भी नवाजा गया था.

ये भी पढ़ें: दुनिया के मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन की हालत नाजुक, परिजन बोले- सलामती की दुआ करें

इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस के लक्षण और इलाज

आपको बता दें इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस का कोई इलाज नहीं है इस सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है. स्थिति गंभीर होने पर लंग ट्र्रांसप्लांट का विकल्प होता है. धीरे धीरे फेफड़ों में ऊतक बढ़ने लगते हैं और फेफड़ों में जख्म जैसे हो जाके हैं. जिसकी वजह से आपको सीने में दर्द या जकड़न, पैर में सूजन, भूख में कमी, गले में खराश, खांसी, थकान महसूस होना, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, वजन घटना और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है. अगर आप किसी दूसरी बीमारी से पीड़ित हैं तो मुश्किलें और बढ़ने लगती हैं.

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

लोकसभा में कल One Nation One Election बिल होगा पेश! BJP ने सांसदों को जारी किया व्हिप

    One Nation One Election
    One Nation One Election

    One Nation One Election: वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर बड़ी खबर है. विधेयक कल यानी, 17 दिसंबर, 2024 मंगलवार को दोपहर 12 बजे लोकसभा में पेश किया जा सकता है.

    One Nation One Election: यह माना जा रहा है कि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल एक देश एक चुनाव बिल पेश करेंगे. यानी, वन नेशन वन इलेक्शन विधेयक कल 17 दिसंबर, 2024 मंगलवार को लोकसभा में पेश हो सकता है. इसको लेकर बीजेपी ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है. कुछ दिनों पहले ही बिल को केंद्रीय कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी थी. जिसके बाद ऐसा संभावना जताई जा रही थी कि इसी सत्र में सरकार इसे संसद में पेश करेगी. जानकारी के अनुसार एक देश एक चुनाव बिल मंगलवार को लोकसभा में दोपहर 12 बजे पेश किया जा सकता है. माना जा रहा है कि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ये बिल पेश करेंगे.

    BJP ने सांसदों को जारी किया व्हिप

    बीजेपी के मुख्य सचेतक डॉ संजय जयसवाल ने लेटर जारी कर कहा, बीजेपी के सभी सांसद पूरे समय सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर सरकार के पक्ष का समर्थन करे. यानी, भाजपा ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को 17 दिसंबर, 2024 को कुछ महत्वपूर्ण विधायी कार्य चर्चा एवं पारित करने में सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है.

    यहां टूटा एक साथ चुनाव का सिलसिला

    साल 1967 तक लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए चुनाव एक साथ ही होते थे. साल 1947 में आजादी के बाद भारत में नए संविधान के तहत देश में पहला आम चुनाव साल 1952 में हुआ था. तब राज्य की विधानसभाओं के लिए भी साथ-साथ चुनाव कराए गए थे. लेकिन अलग-अलग चुनावों का सिलसिला साल 1957 में केरल की वामपंथी सरकार बनने के साथ टूटा, क्योंकि वहां केंद्र सरकार ने 1957 की चुनाव के बाद राष्ट्रपति शासन लगा दिया था.

    कांग्रेस ने कहा-सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए थी

    ‘वन नेशन एक इलेक्शन बिल पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा, “इतना महत्वपूर्ण बिल जिसे वे बदलाव के लिए लाना चाहते हैं, लेकिन सरकार अपनी तानाशाही छोड़ने को तैयार नहीं है. उन्हें सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए थी और इस पर चर्चा करनी चाहिए थी.

    आखिर क्या है एक देश एक चुनाव बिल?

    एक देश एक चुनाव बिल का मकसद इसके नाम से ही झलक जाता है. इस बिल के जरिए सरकार चाहती है कि पूरे देश में एक साथ विधानसभा और लोकसभा चुनाव करा लिए जाएं.  लोकसभा और राज्यों के विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के पीछे कई तरह के तर्क दिए जाते रहे हैं. 

    सरकार और इस बिल से जुड़ी कमिटी का दावा है कि चुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होते ही सरकार कोई नई योजना लागू नहीं कर सकती है. आचार संहिता के दौरान नए प्रोजेक्ट की शुरुआत, नई नौकरी या नई नीतियों की घोषणा भी नहीं की जा सकती है और इससे विकास के काम पर असर पड़ता है. देश को विकास में बाधा का सामना करना पड़ता है, आए दिन चुनाव में देश के संसाधन खर्च होते हैं या उलझे रहते हैं. दावा किया जाता है कि इससे सरकारी कर्मचारियों को बार-बार चुनावी ट्यूटी से भी छुटकारा मिलेगा.

    हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

    Bihar News: पटना में ‘आमिर खान’ के घर लाखों की चोरी, पड़ोसी अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित

    Bihar News
    पटना में आमिर खान के घर चोरी.

    Bihar News: पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के वीवीआईपी काॅलोनी अलीनगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां चोरों ने ‘आमिर खान’ (Aamir Khan)के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

    Bihar News: पटना में चोरों का आतंक कम नहीं हो रहा है. बढ़ रही चोरी की वारदात से सभी परेशान हैं. चोरों ने इस बार वीवीआईपी कॉलोनी में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. यहां रहने वाले आमिर खान(Aamir Khan) के घर में चोरी हुई है. चोरों ने रविवार को दिनदहाड़े चोरी कर ली है. चोरों ने घर में घुसकर करीब चार लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने, पीतल-चांदी के बर्तन, कीमती कपड़े और टीवी वअन्य सामान की चोरी कर ली है.

    धनबाद में थे घर का मालिक

    आमिर खान धनबाद में एक टेलीकॉम कंपनी में अधिकारी हैं. वह वहीं रह कर ड्यूटी करते हैं. इस वजहसे सितंबर से उनका घर बंद था. रविवार को जब वह धनबाद से लौटे तो उन्होंने देखा कि उनके घर का मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है और सभी कमरों के ताले भी टूटे हुए हैं.

    जांच में जुटी पुलिस

    चोरी की सूचना मिलने पर आमिर खान के घर पुलिस पहुंची और चोरी की वारदात की जांच शुरू कर दी. पुलिस के अनुसार चोरों ने काफी सोच-समझकर वारदात को अंजाम दिया है. उन्होंने घर के अंदर घुसने के लिए काफी मशक्कत की है. पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.

    पड़ोसी अपने घरों की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित

    आमिर खान के घर चोरी की वारदात से पड़ोसी अपने घरों की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को देखने पर पुलिस को सूचित करें. ताकि गिरफ्तार किया जा सके.

    हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.