Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली चुनाव के लिए आप ने जारी की 38 उम्मीदवारों की लिस्ट, अरविंद केजरीवाल और आतिशी का भी है नाम

Delhi Assembly Elections 2025
दिल्ली चुनाव के लिए आप की नई लिस्ट जारी.

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 38 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं.

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने 38 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है. यह चौथी लिस्ट है. दिल्ली में विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी महीने में कराए जाने की संभावना है. आप ने सभी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है जिसमें कई नए चेहरे भी शामिल हैं. पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) अपनी पारंपरिक नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ेंगे तो सीएम आतिशी कालकाजी से मैदान में होंगी. मंत्री सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश और गोपाल राय बाबरपुर से प्रत्याशी बनाए गए हैं.

आप पार्टी की आखिरी सूची में ज्यादातर नाम वे हैं, जिन्होंने 2020 का विधानसभा चुनाव जीता था यानी इसने निवर्तमान विधायकों को दोबारा टिकट दिया है. जबकि, सीएम आतिशी कैबिनेट के मंत्रियों सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन, गोपाल राय और मुकेश कुमार अहलावत का टिकट दोहराया गया है. इसके अलावा आप ने पार्टी के बड़े चेहरों में से सोमनाथ भारती, दुर्गेश पाठक और अमानातुल्ला खान पर भी भरोसा जताया गया है.

इसके अलावा, सत्येन्द्र कुमार जैन शकूर बस्ती से, रघुविंदर शौकीन नांगलोई जाट से आप उम्मीदवार होंगे. सोम दत्त सदर बाजार से और इमरान हुसैन बल्लीमारान से चुनाव लड़ेंगे.

दिल्ली में फरवरी में विधानसभा चुनाव होने की संभावना

दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने की संभावना व्यक्त की जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी महीने के पहले या दूसरे सप्ताह में वोटिंग हो सकती है. हालांकि अभी इस पर चुनाव आयोग की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

AAP की आखिरी सूची: इन्हें मिला मौका

बुराड़ी – संजीव झा
बादली – अजेश यादव
रिठाला – मोहिंदर गोयल
बवाना- जय भगवान
सुल्तानपुर माजरा- मुकेश कुमार अहलावत
नांगलोई जाट – रघुविंदर शौकीन
शालीमार बाग – बंदना  कुमारी
शकुर बस्ती – सत्येंद्र जैन
त्रिनगर – प्रीति तोमर
वजीरपुर- राजेश गुप्ता
मॉडल टाउन- अकिलेश पति त्रिपाठी
सदर बाजार – सोम दत्त
मटियाला महल  – शोएब इकबाल
बल्लीमारन – इमरान हुसैन
करोल बाग – विशेष रवि
मोती नगर – शिव चरण गोयल
राजौरी गार्डन – धनवती चंदेला
हरि नगर- राज कुमारी ढिल्लों
तिलक नगर – जरनैल सिंह
विकासपुरी – महिंदर यादव
उत्तम नगर – पोश बाल्यान 
द्वारका – विनय मिश्रा
दिल्ली कैंट – वीरेंद्र सिंह काडियान
राजेंद्र नगर – दुर्गेश पाठक
नई दिल्ली- अरविंद केजरीवाल
कस्तुरबा नगर – रमेश पहलवान
मालवीय नगर – सोमनाथ भारती
महरौली- नरेश यादव
अंबेडकर नगर – अजय दत्त
संगम विहार – दिनेश मोहनिया
ग्रेटर कैलाश – सौरभ भारद्वाज
कालकाजी – आतिशी
तुगलकाबाद – सही राम
ओखला – अमानातुल्ला खान
कोंडली – कुलदीप कुमार
बाबरपुर – गोपाल राय
गोकुलपुर – सुरेंद्र कुमार

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

PM Kisan Yojana: नये साल में किसानों को मिलेगा तोहफा, जारी होगी 19वीं किस्त, खाते का करा लें केवाईसी

PM Kisan Yojana
PM Kisan Yojana 19th Installment

PM Kisan Yojana 19th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान) का लाभ उठाने वाले लाखों किसानों के लिए जरूरी खबर है. 

PM Kisan Yojana 19th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Prime Minister Kisan Samman Nidhi Scheme) की 18 किस्तें जारी हो चुकी है और अब 19वीं किस्त जनवरी फरवरी 2025 में जारी होने की संभावना है. कयास तो यह भी लगाए जा रहे है कि बजट 2025-26 में पीएम किसान योजना की राशि बढ़ सकती है. दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि योजना (Prime Minister Kisan Samman Nidhi Scheme) भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जो छोटे और सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है. इसके तहत किसानों को हर 4 माह में 3 किस्तों में 2000-2000 करके सालाना 6000 रुपये दिए जाते है.

यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है. यह पैसा डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है. योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र किसानों को अपना ई-केवाईसी पूरा करना, आधार और बैंक खाते को लिंक करना और भूमि रिकॉर्ड सही रखना जरूरी है.

बजट में बढ़ सकती है योजना की राशि

पीएम किसान योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपए 3 किस्तों में हर 4 महीने में दिए जाते है. अगर फरवरी 2025 में पेश होने वाले पूर्ण बजट 2025-26 में ग्रामीण और कृषि अर्थव्यवस्था (Rural and Agriculture Economy) को मजबूत करने मोदी सरकार इस राशि को बढ़ाने पर विचार करती है तो यह 6000 से बढ़कर 12000 हो जाएगी.

इसका लाभ 9 करोड़ किसानों को मिलेगा. बता दें कि हाल ही में  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसान यूनियनों, कृषि अर्थशास्त्रियों और कृषक संगठनों के साथ मुलाकात कर सस्ता दीर्घकालिक ऋण उपलब्ध कराने, टैक्स कम करने और पीएम-किसान आय सहायता को दोगुना करने का आग्रह किया है.

कब योजना की हुई शुरूआत?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (Prime Minister Kisan Samman Nidhi Scheme) की शुरुआत फरवरी 2019 में हुई थी. इसका उद्देश्य किसानों को उनकी आय में स्थिरता प्रदान करना और खेती से जुड़ी आवश्यकताओं में मदद करना है.

क्या है मुख्य विशेषताएं?

  • पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है.
  • यह राशि तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है.
  • छोटे और सीमांत किसान जिनके पास 2 हेक्टेयर तक की खेती योग्य भूमि है, वे इस योजना के लिए पात्र हैं.
  • किसानों को सहायता राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से दी जाती है, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी और तेज होती है.
  • लाभ प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड का बैंक खाते से जुड़ा होना अनिवार्य है.

कैसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम?

  • सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं.
  • यहां पर farmer corner के नीचे beneficiary list ऑप्शन है, beneficiary list ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • नया पेज खुलेगा, इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें.
  • मांगी गई सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही आपके सामने पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी.
  • आपको स्टेटस में चेक करना है कि ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे क्या मैसेज लिखा है.
  • अगर इन तीनों के आगे या किसी एक के आगे ‘नो’ लिखा है, तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं.
  • अगर इन तीनों के आगे ‘यस’ लिखा है, तो आप किस्त का लाभ उठा सकते हैं.

ऐसे करें खातों की ई-केवाईसी

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत eKYC कराना अनिवार्य है. इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है.

Online Process: eKYC

  • इसके लिए आप PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करें.
  • होमपेज पर “Farmer Corner” सेक्शन में eKYC का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें.
  • अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालें और सर्च बटन पर क्लिक करें.
  • आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें.
  • सत्यापन सफल होने पर eKYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

Offline Process: eKYC

  • प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको पावती (Acknowledgment) दी जाएगी.
  • इसके लिए आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाएं.
  • आधार कार्ड और पंजीकरण संख्या प्रदान करें.
  • केंद्र पर बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट या आईरिस) के माध्यम से eKYC पूरा किया जाएगा.पीएम किसान योजना का ऐसे मिलेगा लाभ
  • eKYC पूरा करना अनिवार्य है, जिसे ऑनलाइन या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से किया जा सके.
  • किसान को PM Kisan पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होता है.
  • आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, और भूमि रिकॉर्ड जैसे दस्तावेज़ जमा करने होते हैं.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Allu Arjun Wife: जेल में एक रात गुजारने के बाद घर लौटे अल्लू अर्जुन, ”पुष्पा-2 स्टार” को देखकर पत्नी और बच्चे हुए भावुक, देखें VIDEO

Allu Arjun Wife
अल्लू अर्जुन को देख पत्नी और बच्चे हुए भावुक.

Allu Arjun Wife: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक रात जेल में गुजारने के बाद घर जब लौटे तो उनको देखकर उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी और बच्चे काफी ज्यादा इमोशनल हो गए. शुक्रवार 13, दिसंबर की रात जेल में गुजारने के बाद आज 14 दिसंबर, 2024 की सुबह रिहा हुए हैं. 

Allu Arjun Wife: हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ वाले मामले में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी हुई थी. उन्हें शुक्रवार को एक रात जेल में काटना पड़ा था, जिसके बाद एक्टर शनिवार को घर वापस आए हैं. यहां उनकी पत्नी और बच्चे एक्टर को देखकर इमोशनल हो गए. साउथ सुपरस्टार की रिहाई से पहले चंचलगुडा जेल के बहार फैंस की भीड़ मौजूद थी. हालांकि, एक्टर को जेल के सामने वाले नहीं, बल्कि पीछे वाले गेट से बहार निकाला गया था.

जेल से रिहा होने के तुरंत बाद अल्लू अर्जुन अपने पिता अल्लू अरविन्द के साथ गीता आर्ट्स ऑफिस पहुंचे. यहां एक्टर से मिलने के लिए फिल्मी दुनिया से जुड़े कुछ लोग पहुंचे थे. उनसे मिलने के बाद अल्लू अर्जुन अपने घर गए, जहां उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी और उनके बच्चे एक्टर को देखकर भावुक हो गए.

बच्चे अपने पिता को देखकर काफी खुश दिखाई दिए

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन पत्नी और बच्चो से मिलने के बाद अपनी मां के पैर छूकर गले लगाते हुए नजर आए. एक्टर को देख पत्नी और बच्चे बहुत इमोशनल हो गए. पहले एक्टर की पत्नी उनसे काफी देर तक लिपटे हुए नजर आईं. इसके बाद उनके बच्चे भी अपने पिता को देखकर काफी खुश दिखाई दिए.

जानें, क्या था पूरा मामला?

हैदराबाद के संध्या थिएटर में 4 दिसंबर को ‘पुष्पा 2: द रूल’ की स्क्रीनिंग में भगदड़ मच गयी थी. इसमें 32 वर्षीय महिला की जान जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. यह भगदड़ अचानक एक्टर को थिएटर में देखने की वजा से मची थी. इसके बाद उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार करके नामपल्ली क्रिमिनल कोर्ट ले जाया गया था, जहां उन्हें 14 दिन की रिमांड पर भेजने का फैसला सुनाया गया. हालांकि, तेलंगाना हाई कोर्ट ने अर्जेन्ट हियरिंग के दौरान अंतरिम जमानत का आदेश दिया और इसके बाद शनिवार सुबह जेल से बाहर आए हैं.

ये भी पढ़ें: जेल से निकलते ही अल्लू अर्जुन ने गिरफ्तारी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- “जो कुछ हुआ उसके लिए हमें खेद है”

ये भी पढ़ें: पुष्पा-2 के अभिनेता अल्लू अर्जुन गिरफ्तार! पुलिसवालों के साथ नंगे पांव आए नजर, देखें वीडियो

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Lal Krishna Advani Health Update: लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, अपोलो अस्पताल में भर्ती, जानें कैसी है सेहत

Lal Krishna Advani Health Update
लाल कृष्ण आडवाणी

LK Advani : वरिष्ठ बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत फिलहाल स्थिर है. डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी में लगी हुई है. 

LK Advani: वरिष्ठ बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी (97) को स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उनको दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पिछले कुछ महीनों में यह चौथी बार है जब उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है. हाल ही में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से वे पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हो सके थे. वरिष्ठ बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी में लगी हुई है.

लाल कृष्ण आडवाणी की हालत फिलहाल स्थिर है. 96 वर्षीय आडवाणी डॉ. सिंह न्यूरोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में हैं.

भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को मेडिकल जांच के लिए इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. वे डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में हैं और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है.

अपोलो अस्पताल

जानें, राजनीतिक सफर

8 नवंबर 1927 : लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म कराची में हुआ. वे 14 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्य बन गए थे.

1947 : वर्ष 1947 में विभाजन के बाद, वे और उनका परिवार भारत आ गया.

1951: वर्ष 1951 में, आडवाणी श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ में शामिल हो गए.

1970: वर्ष 1970 में राज्यसभा में इंट्री ली. दो साल बाद पार्टी के अध्यक्ष चुने गए.

1975: वर्ष 1975 के आपातकाल के दौरान, आडवाणी और उनके सहयोगी अटल बिहारी वाजपेयी को गिरफ्तार कर लिया गया था.

1977: वर्ष 1977 में जब मोरारजी देसाई के नेतृत्व में जनता पार्टी की सरकार सत्ता में आई, तो उस वक्त आडवाणी को सूचना एवं प्रसारण मंत्री नियुक्त किया गया था.

1980: वर्ष 1980 में, उन्होंने बीजेपी की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

1984: वर्ष 1984 के आम चुनाव में मात्र दो सीटों से बीजेपी को 1990 के दशक में राष्ट्रीय ताकत बनाने के लिए आडवाणी को खास योगदान रहा. अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की वकालत करते हुए राम जन्मभूमि आंदोलन में उनके नेतृत्व ने बीजेपी की राजनीतिक किस्मत को काफी हद तक बढ़ाया.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Allu Arjun: जेल से निकलते ही अल्लू अर्जुन ने गिरफ्तारी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- “जो कुछ हुआ उसके लिए हमें खेद है”

Allu Arjun
Allu Arjun reaction after getting out of jail

Allu Arjun: तेलुगू फिल्म स्टार अल्लू अर्जुन शनिवार सुबह जेल से रिहा हो गए हैं. उनकी रिहाई पर उनके चाहने वालों ने राहत की सांस ली है. 

Allu Arjun: भगदड़ मामले में गिरफ्तार हुए तेलुगू फिल्म स्टार और पुष्पा 2 के एक्टर अल्लू अर्जुन(Allu Arjun)  14 दिसंबर शनिवार सुबह जेल से बाहर आ गए है. जेल से बाहर आते ही एक्टर ने जारी बयान में कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है. मैं अपने सभी चाहने वालों को धन्यवाद करना चाहता हूं. मैं एक बार फिर परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं. यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी. जो कुछ हुआ उसके लिए हमें खेद है.

” हैदराबाद में संध्या थिएटर भगदड़ मामले में शुक्रवार को अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया था और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. शनिवार को अभिनेता को अंतरिम बेल मिलने के बाद रिहा कर दिया गया. 

दरअसल, 4 दिसंबर को पुष्पा 2 (Pushpa 2) के प्रीमियर में अल्लू अर्जुन हैदराबाद के संध्या थिएटर में आए थे. अपने फेवरेट स्टार को देखते ही उनके दर्शक बेकाबू हो गए और भगदड़ के चलते एक महिला की मौत हो गई थी. पीड़िता के परिवार ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई थी. 13 दिसंबर को इस मामले में अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया था. बाद में पीड़िता के परिवार ने अभिनेता को रिहा करने की मांग की थी.

जेल से बाहर आने पर एक्टर का पहला रिएक्शन

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद ही लोअर कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था लेकिन हाई कोर्ट ने 50 हजार के पर्सनल बॉन्ड के तहत अंतरिम जमानत दे दी थी. मगर जेल अथॉरिटीज ने यह कहकर उन्हें शुक्रवार को रिहा नहीं किया कि कागजात उनके पास लेट पहुंचे थे. शनिवार की सुबह अल्लू अर्जुन जेल से बाहर हो गए और अब उन्होंने पहली बार इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है.

ये भी पढ़ें : पुष्पा-2 के अभिनेता अल्लू अर्जुन गिरफ्तार! पुलिसवालों के साथ नंगे पांव आए नजर, देखें वीडियो

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव, जीत की जताई उम्मीद

Delhi Assembly Election 2025
आम आदमी पार्टी ने चुनाव के लिए कसी कमर.

Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वो नई दिल्ली विधानसभी सीट से चुनाव लड़ेंगे. 

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखें पास आती जा रही है.ऐसे में चुनाव जीतने के लिए आम आदमी पार्टी युद्ध स्तर पर लग गयी है. पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि वो और सीएम आतिशी किस सीट से चुनाव लड़ेंगे. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सीएम आतिशी कालकाजी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी. यह बातें उन्होंने न्यूज चैनल आजतक से बातचीत में कही हैं. यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी जल्द ही अन्य सीटों की घोषणा कर देगी.

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम दिल्ली के लोगों के लिए काम करते हैं. हमें चुनाव में जनता का साथ जरूर मिलेगा. इस बार भी दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत होगी.

तीन वादे अब तक पूरा नहीं कर पाया हूं: केजरीवाल

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि तीन वादे अब तक पूरा नहीं कर पाया हूं. पहला है यमुना की सफाई का काम, दूसरा है हर घर में नल से साफ पानी आएगा. तीसरा है दिल्ली की सड़कों को यूरोप की सड़कों की तरह शानदार करना. हालांकि उन्होंने इसकी वजह भी बताई. उन्होने कहा कि सरकार बनी तो दिल्ली के लोगों से किए काम पूरे होंगे.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Allu Arjun Arrest News: पुष्पा-2 के अभिनेता अल्लू अर्जुन गिरफ्तार! पुलिसवालों के साथ नंगे पांव आए नजर, देखें वीडियो

Allu Arjun Arrest
Allu Arjun Arrest

Allu Arjun Arrest News: ‘पुष्पा 2’ के एक्टर अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया है! संध्या थिएटर में हुई भगदड़ मामले में महिला की मौत के बाद 13 दिसंबर शुक्रवार सुबह हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

Allu Arjun Arrest News: हैदराबाद पुलिस ने ‘पुष्पा 2’ अभिनेता अल्लू अर्जुन को संध्या थिएटर भगदड़ मामले में गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी. गिरफ्तारी से पहले, अर्जुन को चाय पीते और पत्नी को अलविदा कहते देखा गया है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें पुलिस वैन में ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

संध्या थिएटर के मामले में गिरफ्तारी

दरअसल, 4 दिसंबर को ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर शो की स्क्रीनिंग के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ मच गई थी, जिसमें एक महिला (35 साल) की मौत हो गई थी. इस मामले में अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन पर केस दर्ज कराया गया था. हैदराबाद पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामले को रद्द करने के लिए तेलंगाना उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया गया था.

अल्लू अर्जुन ने गिरफ्तारी से पहले पी सुकून की चाय और चूमा पत्नी का माथा

हैदराबाद पुलिस ने ‘पुष्पा 2’ अभिनेता अल्लू अर्जुन को संध्या थिएटर भगदड़ मामले में गिरफ्तार किया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी. गिरफ्तारी से पहले, अर्जुन को चाय पीते और पत्नी को अलविदा कहते देखा गया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें उन्हें पुलिस वैन में ले जाया जा रहा है.

‘मैं नहीं दूंगा दखल, कानून करेगा अपना काम’ बोले तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी

जानेमाने तेलुगू अभिनेता अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उन पर यह कार्रवाई उनकी फिल्म पुष्पा 2: द राइज के प्रीमियर के दौरान एक महिला की मौत के सिलसिले में की गई. उनकी गिरफ्तारी पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि कानून अपना काम करेगा.  उन्होंने कहा, “मैं मामले की जांच में हस्तक्षेप नहीं करूंगा. भगदड़ में हुई मौत के कारण पुलिस ने कार्रवाई की है.”

(ये स्टोरी अपडेट की जा रही है)

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Rajya Sabha: राज्यसभा में जुबानी जंग, सभापति धनखड़ बोले- मैं किसान का बेटा, झुकूंगा नहीं! खड़गे का जवाब- मैं भी मजदूर का बेटा!

Rajya Sabha
राज्यसभा में हंगामा

Rajya Sabha : संसद का शीतकालीन सत्र लगातार हंगामे की भेंट चढ़ रहा है. राज्यसभा में शुक्रवार को भी कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिला.  

Rajya Sabha : राज्यसभा में जोरदार बहस देखने को मिली. राज्यसभा के सभापति धनखड़ ने सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्ष पर भड़कते हुए कहा कि मैंने आपको बहुत बर्दाश्त किया है लेकिन आपको किसान का बेटा बर्दाश्त नहीं हो रहा है. उनका इतना कहते ही विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने तपाक से कहा कि आप किसान के बेटे हैं तो मैं भी मजदूर का बेटा हूं.  आप सदन को परंपरा से चलाइए.”

जुबानी जंग के दौरान खरगे ने कहा, “अगर आप किसान के बेटे हैं तो मैं मजदूर का बेटा हूं. आप कह रहे हैं कि हम किसान के बेटे का अपमान कर रहे हैं. मैं कहना चाहता हूं कि मैं मजदूर का बेटा हूं.” खरगे ने कहा कि हम यहां आपकी तारीफ सुनने नहीं आए हैं. इस पर जवाब देते हुए धनखड़ ने कहा कि मुझे पता है कि आप किसकी तारीफ करना चाहते हैं.

धनखड़: मैं किसान का बेटा हूं…

खड़गे: मैं मजदूर का बेटा हूं…

धनखड़: मैं झुकूंगा नहीं… मर जाऊंगा देश के लिए झुकूंगा नहीं

खड़गे: मैं मजदूर का बेटा हूं… आपका बाप मशीन से पैसे गिनता था… मेरा बाप मजदूरी करके लाता था.

धनखड़: मैं सभी को इज्जत देता हूं.. पर आप लोगों की भाषा देखिए.

खड़गे: हम आपकी तारीफ करने के लिए यहां नहीं आए हैं.

धनखड़: देश को पता है कि आप किसकी तारीफ सुनना चाहते हैं. चौबीसों घंटे एक ही काम है कि किसान का बेटा यहां क्यों बैठा है? मेहरबानी करके कुछ सोचिए. मैंने आंखों से देखा है. पीड़ा महसूस कर रहा हूं. मैंने इज्जत देने में कोई कमी नहीं रखी. 

खड़गे: आप मेरा सम्मान नहीं कर रहे तो मैं कैसे आपका सम्मान कर सकता हूं? 

इस तरह सदन में भारी हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही को सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Hemant Soren News: सीएम हेमंत सोरेन आज करेंगे बाबा बैद्यनाथ और बासुकिनाथ के दर्शन, साथ में कल्पना भी रहेंगी मौजूद

CM Hemant Soren
बाबा बैद्यनाथ की पूजा करते सीएम हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन

Hemant Soren News: सीएम बनने के बाद हेमंत सोरेन पहली बार आज शुक्रवार को बाबा बैद्यनाथ और बासुकिनाथ के दर्शन करेंगे. सीएम दो दिनों के संताल दौरे पर आज रांची से रवाना होने वाले हैं.

Hemant Soren News : सीएम बनने के बाद हेमंत सोरेन पहली बार बाबा बैद्यनाथ और बासुकिनाथ के दर्शन करेंगे. सीएम दो दिनों के संताल दौरे पर रांची से रवाना होने वाले हैं. बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के दौरान साथ में पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहेंगी.सीएम हेलीकॉप्टर से देवघर के लिए रवाना होंगे. इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन के साथ गांडेय विधायक और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहेंगी.

बाबा धाम में करेंगे पूजा-अर्चना

सीएम हेमंत सोरेन पहली बार देवघर बाबा धाम आएंगे. उनके साथ उनकी धर्म पत्नी कल्पना सोरेन भी रहेंगी. जानकारी के मुताबिक सीएम हेमंत सोरेन सुबह 11:30 बजे हेलीकॉप्टर से देवघर एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे. इसके बाद वह 12 बजे बाबा के दर्शन करेंगे और कुछ देर रेस्ट करने के बाद बाबा बासुकिनाथ के दर्शन के लिए हवाई मार्ग से रवाना हो जाएंगे. दोपहर 2 बजे के करीब वह बाबा बासुकिनाथ के दर्शन कर साहिबगंज के पतना रवाना हो जाएंगे.

शनिवार को बरहेट में कार्यक्रम

सीएम पतना में अपने आवास में रात्रि विश्राम करने के बाद बरहेट रवाना होंगे जहां उनका कार्यक्रम है. सीएम के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Bihar News: बेगूसराय में DM को भीड़ ने बनाया बंधक! छुड़ाने के लिए पहुंची आधा दर्जन थाने की पुलिस

Bihar News
डीएम को लोगों ने बनाया बंधक!

Bihar News: बिहार के बेगूसराय में भीड़ ने जिलाधिकारी को ही बंधक बना लिया. स्थिति ये हुई कि वहां कई थानों की पुलिस को लेकर एसपी को पहुंचना पड़ा. लोहियानगर गुमटी के नजदीक अवैध अतिक्रमण हटाने के विरोध में लोगों ने डीएम को बंधक बनाया था.

Bihar News: बिहार के बेगूसराय से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है, जहां जिलाधिकारी को लोगों ने बंधक बना लिया. स्थिति ये हो गई कि एसपी को कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचना पड़ा. इस घटना की चर्चा पूरे जिले में हो रही है. जिलाधिकारी रेलवे स्टेशन के पास स्थित झोपड़ पट्टी को हटाने के लिए गए थे. इसी दौरान जिलाधिकारी को स्थानीय लोगों ने बंधक बना लिया. इस घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में आधा दर्जन से अधिक थाने की पुलिस डीएम को छुड़ाने के लिए मौके पर पहुंची. इसके बाद पूरा इलाका पुलिस छाबनी में बदल गया.

मौके पर पहुंचे एसपी ने डीएम साहब को भीड़ से किसी तरह सुरक्षित निकाला. लोगों को कहना है कि यदि अतिक्रमण हटाना है तो फिर पहले उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाये. डीएम को लोगों ने काफी देर तक बंधक बनाकर रखा था.

एक घंटे तक बनाया बंधक

मिली जानकारी के अनुसार रेलवे की ओर से लोहिया नगर गुमटी के पास बसे करीब 150 झोपड़पट्टी वाले घरों को हटाने का नोटिस दिया गया था. गुरुवार सुबह रेल पुलिस जेसीबी लेकर लोहिया नगर गुमटी के पास पहुंची थी. इस दौरान लोगों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध कर रहे थे. वहीं, जिलाधिकारी रेलवे गुमटी के पास संग्रहालय में निरीक्षण करने पहुंचे थे. लोगों को जानकारी मिली कि डीएम साहब संग्रहालय का निरीक्षण करने पहुंचे हुए है. इस क्रम में आक्रोशित लोगों ने बड़े अधिकारी के आने की सूचना पर गोलबंदी कर संग्रहालय के मुख्य द्वार पर घेराव कर दिया. जिलाधिकारी और उनकी गाड़ी को लोगों ने एक घंटे तक बंधक बनाए रखा. लोगों का गुस्सा भांपते हुए डीएम मुख्य द्वार से वापस होकर संग्रहालय के अंदर चले गए.

अतिक्रमण हटाने का काम स्थगित

लोगों के आक्रोश को देखते हुए फिलहाल रेल पुलिस ने अतिक्रमण हटाने का काम स्थगित कर दिया. एसपी, डीएपसी, बीडीओ समेत कई बड़े अधिकारी लोगों को समझाने की कोशिश की. मौके पर एसडीओ राजीव कुमार, डीएसपी सुबोध कुमार, बीडीओ रविशंकर कुमार समेत पुलिस लाइन से पहुंची अतिरिक्त पुलिस बल ने काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित भीड़ को हटाया. जिसके बाद डीएम के गाड़ी को वहां से निकाल कर रवाना किया गया.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.