Delhi Election: चुनाव से पहले AAP सरकार का तोहफा, महिलाओं के खाते में हर महीने आएंगे 1000 रुपये

Delhi Election
Mahila Samman Yojana

Delhi Election: चुनाव से पहले आप सरकार ने तोहफा दिया है. सरकार महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देगी. आतिशी मंत्रिमंडल ने “मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना” को गुरुवार को अपनी मंजूरी दे दी है.

Delhi Election: आप सरकार ने चुनाव से पहले तोहफा दिया है. सरकार महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देगी. दरअसल, साल 2025 में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होना है और इससे पहले आम आदमी पार्टी सरकार ने महिलाओं को लेकर ये घोषणा की है. आतिशी मंत्रिमंडल ने “मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना” को गुरुवार को अपनी मंजूरी दी है.

ये लाभ 38 लाख महिलाएं को मिलेगा

आतिशी मंत्रिमंडल ने “मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना” को गुरुवार को अपनी मंजूरी दे दी है. दिल्ली में “मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना” का लाभ लगभग 38 लाख महिलाओं को मिलेगा. उन्हें 1000 रुपये प्रति माह प्रदान करने के लिए प्रति वर्ष 4560 करोड़ रुपये के वार्षिक आवंटन की आवश्यकता है.

क्या है पात्रता?

  • 18 साल से अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगा लाभ.
  • राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली का निवासी होना चाहिए.
  • 12.12.24 तक वैध मतदाता पहचान पत्र होना चाहिए.

यह लाभ इनको नहीं मिलेगा

  • पूर्व या वर्तमान स्थायी सरकारी कर्मचारी
  • कोई भी महिला जो आयकर का भुगतान करती हैं.
  • विकलांगता पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन, वैसी महिलाएं जो वित्तीय सहायता योजना में आती हैं.

चुनाव के बाद सहायता राशि 2100 करने का वादा

विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की ओर से मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू करने की को घोषणा की और चुनाव के बाद मासिक सहायता राशि 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,100 रुपये करने का वादा किया. केजरीवाल ने साथ ही यह स्पष्ट किया कि चुनावों की घोषणा जल्द ही होने की संभावना है, जिसके कारण मतदान के बाद ही लाभार्थियों के खातों में धनराशि जमा की जा सकेगी. इस बीच, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि यदि आदर्श आचार संहिता 13 जनवरी के बाद लागू होती है, तो पात्र महिलाओं के बैंक खातों में चुनाव से पहले पहली किस्त हस्तांतरित कर दी जाएगी.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Breaking News: दुनिया के सबसे कम उम्र के चैंपियन बने डी गुकेश, राष्ट्रपति मुर्मू से PM मोदी तक ने दी बधाई

FIDE World Championship
Gukesh D

FIDE World Championship: डी गुकेश दुनिया के सबसे कम उम्र के चैंपियन बन गए हैं. उन्होंने 2024 फिडे विश्व चैम्पियनशिप का खिताब महज 18 साल की उम्र में अपने नाम कर लिया है.

FIDE World Championship:डी गुकेश दुनिया के सबसे कम उम्र के चैंपियन बन गए हें. उन्होंने महज 18 साल के उम्र में फिडे विश्व चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है. डी गुकेश ने वर्ल्ड शतरंज चैंपियनशिप में चीन की बादशाहत को भी खत्म कर दिया है. चीनी खिलाड़ी डिंग लिरेन पिछली बार वर्ल्ड चैंपियन बने थे. ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने फीडे वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में चीनी खिलाड़ी को हराया है.

उन्होंने यह मुकाबला 7.5-6.5 अंक से जीत लिया. इसी के साथ वह सबसे युवा विश्व चैंपियन बन गए हैं. 

गैरी कास्पारोव का रिकॉर्ड तोड़ा

भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने सबसे कम उम्र में वर्ल्ड चैंपियन बनकर रूस के दिग्गज खिलाड़ी वर्ल्ड चैंपियन गैरी कास्पारोव का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा. कास्पारोव 1985 में अनातोली कार्पोव को हराकर 22 साल की उम्र में खिताब जीता था.

राष्ट्रपति मुर्मू ने क्या कहा?

राष्ट्रपति ने कहा- विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने पर गुकेश को हार्दिक बधाई. उन्होंने भारत को बहुत गौरवान्वित किया है. उनकी जीत शतरंज की महाशक्ति के रूप में भारत की साख को दर्शाती है. गुकेश ने बहुत बढ़िया काम किया है. हर भारतीय की ओर से मैं कामना करती हूं कि आप भविष्य में भी इसी तरह सफल होते रहें.

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डी गुकेश को सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन बनने पर बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया, “यह उनकी अद्वितीय प्रतिभा, कड़ी मेहनत और अटूट दृढ़ संकल्प का परिणाम है. उनकी जीत ने न केवल शतरंज के इतिहास में उनका नाम दर्ज किया है, बल्कि लाखों युवा दिमागों को बड़े सपने देखने और उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया है.”

विश्ननाथ आनंद के क्लब में शामिल हुए

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का खिताफ जीतने के साथ ही डी गुकेश, भारत के पहले वर्ल्ड चैंपियन ग्रैंडमास्टर विश्नाथ आनंद की बराबरी भी कर ली. विश्वनाथ आनंद के बाद इस उपनलब्धि को हासिल करने वाले गुकेश दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं.

सचिन भी खुद को तारीफ करने से नहीं रोक पाए

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी खुद को गुकेश की तारीफ करने से रोक नहीं पाए. उन्होंने एक्स पर लिखा- 64 खानों के खेल में आपने अनंत संभावनाओं की दुनिया खोल दी है. बधाई हो डी गुकेश, सिर्फ 18 साल की उम्र में 18वें विश्व चैंपियन बनने पर. विशी (विश्वनाथन आनंद) के नक्शेकदम पर चलते हुए, अब आप भारतीय शतरंज के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की अगली लहर का मार्गदर्शन कर रहे हैं.

बीसीसीआई ने भी शुभकामनाएं दी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तरफ से भी नए विश्व विजेता को बधाई दी गई. बोर्ड ने लिखा- गुकेश डोमराजू को सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन बनने पर बधाई. उन्होंने 2024 विश्व शतरंज चैंपियनशिप में मौजूदा चैंपियन डिंग लिरेन को हराकर इतिहास में सबसे युवा विश्व चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया.

राहुल गांधी ने भी की तारीफ

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी गुकेश की जीत पर न सिर्फ हर्ष जताया,बल्कि खूब तरीफ की. उन्होंने कहा- गुकेश आपने पूरे भारत को गौरवान्वित किया है. मात्र 18 वर्ष की उम्र में, सबसे कम उम्र का विश्व शतरंज चैंपियन बनना एक अभूतपूर्व उपलब्धि है.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

RBI New Governor: संजय मल्होत्रा होंगे भारतीय रिजर्व बैंक के नये गवर्नर, 11 दिसंबर को संभालेंगे पदभार

RBI New Governor
संजय मल्होत्रा बने आरबीआई के नये गवर्नर.

RBI New Governor: सरकार ने रेवेन्यू सेक्रेटरी संजय मल्होत्रा(Sanjay Malhotra) को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का नया गवर्नर नियुक्त किया है. वे RBI के 26वें गवर्नर होंगे. वे मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह लेंगे.

RBI New Governor: रेवेन्यू सेक्रेटरी संजय मल्होत्रा आरबीआई के नये गवर्नर होंगे. 11 दिसंबर,2024 बुधवार को पदभार संभालेंगे. उनका कार्यकाल तीन सालों के लिए होगा. वह आरबीआई के मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह लेंगे. दरअसल, 10 दिसंबर को शक्तिकांत दास का कार्यकाल पूरा हो रहा है. 

संजय मल्होत्रा ​​को 11 दिसंबर 2024 से तीन साल के कार्यकाल के लिए भारतीय रिजर्व बैंक का अगला गवर्नर नियुक्त किया है. इससे पहले संजय मल्होत्रा राजस्व सचिव के पद पर कार्यरत थे.

संजय मल्होत्रा 1990 बैच के हैं IAS अधिकारी

संजय मल्होत्रा ​​आरबीआई के 26 वें गवर्नर होंगे. वह 1990 बैच के IAS अधिकारी हैं. वो बुधवार से मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह लेंगे. बता दें, शक्तिकांत दास का कार्यकाल 10 दिसंबर को खत्म हो रहा है और इसके मद्देनजर  कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने यह फैसला किया है.

संजय मल्होत्रा(Sanjay Malhotra) फाइनेंस और टैक्सेशन के हैं एक्सपर्ट

राजस्थान कैडर के 1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी संजय मल्होत्रा ​​के पास भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री और प्रिंसटन यूनिवर्सिटी, यूएसए से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर डिग्री है.

मल्होत्रा ​​ने पावर, फाइनेंस और टैक्सेशन, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और माइन्स सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम किया है. उनका 33 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है.

वित्त मंत्रालय में सेक्रेटरी (रेवेन्यू) के रूप में सर्व करने से पहले उन्होंने भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के तहत वित्तीय सेवा विभाग में सचिव का पद संभाला था. मल्होत्रा ​​के पास राज्य और केंद्र सरकार दोनों स्तरों पर फाइनेंस और टैक्सेशन में एक्सपर्टाइज है.

  • आरबीआई गवर्नर बनने के लिए जरूरी योग्यता
  • भारत का नागरिक होना चाहिए.
  • उम्र 40 से 60 साल के बीच होनी चाहिए.
  • बैंकिंग एवं फाइनेंशियल सेक्टर में कम से कम 20 साल काम का अनुभव होना चाहिए.
  • प्रतिष्ठित बैंकिंग, फाइनेंशियल या एकेडमिक इंस्टीट्यूशन में सीनियर पोजिशन पर काम किया होना चाहिए.
  • किसी पॉलिटिकल पार्टी से संबद्ध नहीं होना चाहिए.
  • गवर्नर बनने के लिए अनुभव
  • वर्ल्ड बैंक या आईएमएफ में काम का अनुभव.
  • वित्त मंत्रालय में काम किया होना चाहिए.
  • बैंकिंग और फाइनेंशियल इंडस्ट्री में काम का संतोषजनक अनुभव.
  • किसी बैंक के चेयरमैन या जनरल मैनेजर पद पर काम किया होना चाहिए.
  • किसी प्रतिष्ठित फाइनेंशियल या बैंकिंग ऑर्गनाइजेशन में काम का अनुभव होना चाहिए.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Jewar International Airport: यूपी-नोएडा वालों के लिए खुशखबरी, जेवर एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट, देखें VIDEO

Jewar International Airport
Jewar International Airport पर उतारी गई पहली फ्लाइट

Jewar International Airport: यूपी-नोएडा वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार को फ्लाइट की पहली लैंडिंग हुई है. यानी, यहां इंडिगो की फ्लाइट को सबसे पहले उतारा गया है.

Jewar International Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर एयरपोर्ट पर सोमवार को पहली विमान की लैंडिंग सफलतापूर्वक हुई. जेवर एयरपोर्ट पर विमान के लैंडिंग से यूपी-नोएडा के लोगों को बड़ी खुशखबरी मिली है. एयरपोर्ट के चालू होने से हवाई यात्रा के लिए लोगों को दिल्ली एयरपोर्ट नहीं जाना पड़ेगा. हवाई सेवाएं यहां मिलेगी. इस एयरपोर्ट के चालू होने से यात्री सीधे देश-विदेश की यात्रा कर पाएंगे, उन्हें दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इंडिगो की फ्लाइट को सबसे पहले यहां उतारा गया.

पहले सुरक्षा की हुई जांच, फिर उतारा गया विमान

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने सबसे पहले सुरक्षा की जांच कराई. इसके बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान के लैंडिंग की इजाजत दी. इंडिगो की फ्लाइट ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जेवर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी और केवल 10 मिनट में पहुंच गई.

जानें, सबसे पहले किसने की यात्रा

जेवर एयरपोर्ट में लैंड करने वाली इंडिगो की फ्लाइट में सिर्फ चालक दल के सदस्य थे. विमान में किसी भी यात्री को नहीं बैठाया गया था.

विमान की दी गई वाटर सैल्यूट

इंडिगो की फ्लाइट जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली बार जब लैंडिंग की, तो उसे वाटर सैल्यूट दिया गया. विमान के सम्मान में दमकल की गाडियों ने पानी की बौछार कर सैल्यूट किया.

जानें, कब से होगा शुरू

जेवर एयरपोर्ट के शुरू हो जाने से यूपी 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला राज्य बन जाएगा. अप्रैल 2025 से जेवर एयरपोर्ट को कॉमर्शियल उड़ानों के लिए खोल दिया जाएगा. इस एयरपोर्ट के पूरी तरह से डिजिटल बनाया जा रहा है. यहां भारतीय संस्कृति और कला को भी दिखाने की कोशिश की जा रही है, जिससे यात्री भारत की कला-संस्कृति को जान पाएं.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.


Delhi Bomb Threats: 30 हजार डॉलर नहीं मिले तो…,दिल्ली के 40 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, देखें VIDEO

Delhi Bomb Threats
ई-मेल पर मिली धमकी, बच्चों को भेजा गया घर.

Delhi Bomb Threats: दिल्ली के डीपीएस आरके पुरम, पश्चिम विहार स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल समेत 40 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. 

Delhi Bomb Threats:  दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. बम की धमकी दिल्‍ली के फेमस डीपीएस आरके पूरम और पश्चिम विहार के जीडी गोयनका स्कूल को भी मिली है. स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली है, जिसके बाद स्कूलों ने बच्चों को वापस घर भेज दिया गया है. बम विस्फोट करने की मिली धमकी के बाद पुलिस हरकत में आई है और जांच में जुट गई है. दिल्ली पुलिस के अनुसार, मदर मैरी स्कूल, ब्रिटिश स्कूल, सलवान पब्लिक स्कूल, कैम्ब्रिज स्कूल समेत कई स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने बच्चों को उनके घर वापस भेज दिया है.मामले की जानकारी फायर और पुलिस को दी गई है, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच कर रही है. 

E-Mail में क्या लिखा है?

दिल्ली पुलिस के अनुसार धमकी देने वाले ने ई-मेल में लिखा, “मैंने (स्कूल) इमारतों के अंदर कई बम लगाए हैं. बम छोटे हैं और बहुत अच्छी तरह से छिपाए गए हैं. इससे इमारत को ज्यादा नुकसान नहीं होगा, लेकिन बमों के फटने से कई लोग घायल हो जाएंगे. अगर मुझे 30,000 डॉलर नहीं मिले तो मैं बम विस्फोट कर दूंगा.

एक्शन में आई पुलिस

स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस एक्शन में आ गई है. मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है. अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी स्कूल पहुंच गए हैं और जांच में जुट गए हैं.

रोहिणी में स्कूल के पास धमका हुआ था

दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में 20 अक्टूबर को एक सीआरपीएफ स्कूल की दीवार में एक तेज विस्फोट हुआ था, जिससे आसपास की दुकानें और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और इमारत की दीवार में भी एक छेद हो गया था, हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं थी. एक खालिस्तानी समर्थक समूह ने टेलीग्राम पर विस्फोट की जिम्मेदारी ली था, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया ऐप से संपर्क किया और पोस्ट की उत्पत्ति वाले चैनल के बारे में जानकारी मांगी.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर में उत्पाद टीम को देख भागने लगे शराबी, मची अफरा तफरी

Bhagalpur News
Bhagalpur City

Bhagalpur News:बिहार के भागलपुर में तब अफरातफरी मच गयी, जब शराबी को पकड़ने मद्य निषेध (उत्पाद) थाने की टीम पहुंची और उन्हें देख शराबी भागने लगे.

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर में मद्य निषेध (उत्पाद) थाने की टीम को देख शराबी भागने लगे और फिर अफरातफरी मच गयी. यह घटना रविवार देर शाम तिलकामांझी के जवारीपुर इलाके की है, जहां छापेमारी को टीम पहुंची थी. पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची थी. जहां पुलिस को देखते ही शराब पी रहे कई लोग इधर उधर भागने लगे. पुलिस के पहुंचते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. इस दौरान पुलिस ने शराब के नशे में कई लोगों को पकड़ा है. थाना लाकर किये गये अल्कोहल टेस्ट में उनके शराब पीने की पुष्टि हुई.मद्य निषेध पुलिस ने मामले में अपने बयान पर केस दर्ज कर लिया है.

ट्रांसपोर्ट गोदाम से बरामद शराब मामले में जांच जारी

तातारपुर थाना क्षेत्र के गौशाला परिसर में किराये पर चल रहे ट्रांसपोर्ट गोदाम से भारी मात्रा में शराब बरामदगी मामले में मद्य निषेध पुलिस की जांच जारी है. मामले में पुलिस अब काेलकाता निवासी ट्रांसपोर्ट के मालिक और कर्मियों से जल्द ही पूछताछ करेगी. जिसमें शराब की खेप किस अवैध कारोबारी ने मंगायी थी, इसकी जानकारी लेगी. मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था. साथ ही मामले में ट्रांसपोर्ट के मालिक मंटू के विरुद्ध नामजद केस दर्ज किया था. नाबालिग के अपहरण मामले में भेजा गया जेल जीरोमाइल थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में रविवार को एक लड़की को पड़ोस के रहने वाले एक लड़के घर से बरामद किये जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवक मो छोटू है. मिली जानकारी के अनुसार फतेहपुर की रहने वाली नाबालिग लड़की शनिवार से ही घर से गायब थी. जब परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो उसे पड़ाेस में रहने वाले युवक के घर से बरामद किया गया. इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया. और बरामद लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया. पुलिस ने छोटू को नाबालिग के अपहरण मामले में गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष उपस्थित कराया. इधर हबीबपुर पुलिस ने भी कुछ दिन पूर्व दर्ज युवती के अपहरण मामले में अपहृता को बरामद किया है. जिसका मेडिकल जांच कराया गया है.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Syria: सीरिया में हालात बेकाबू, दमिश्क में घुसे विद्रोही, देश छोड़कर भागे बशर अल-असद!

Syria
सीरिया में हालात बेकाबू हो रहे हैं.

Syria News: सीरिया में विद्रोहियों ने कई शहरों पर कब्जा कर लिया है. हालात बेकाबू हो रहे हैं. वे सभी अब दमिश्क की तरफ बढ़ रहे हैं. दमिश्क अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अफरातफरी मची हुई है. 

Syria News : सीरिया की स्थिति कुछ ठीक नहीं है. यहां के कई शहरों पर विद्रोहियों ने कब्जा कर लिया है. शहरों पर कब्जे करने से संबंधित कई सूचनाएं सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं, बीबीसी के अनुसार वे सभी अब दमिश्क की ओर बढ़ रहे हैं. विद्रोहियों के दमिश्क पहुंचने की सूचना के बाद राष्ट्रपति बशर अल-असद वहां से भाग कर किसी अज्ञात स्थान के लिए रवाना हो गए हैं. लेकिन, अभी तक इन खबरों की पुष्टि किसी अधिकारिक स्रोत से नहीं हुई है. बता दें कि बशर-अल असद पिछले 24 सालों से सत्ता में है. वो इस्लामिक स्टेट सहित कई आतंकवादी गुटों के खिलाफ 14 साल के गृहयुद्ध के दौरान भी सत्ता में रहे हैं.

दमिश्क की ओर बढ़े विद्रोही

विद्रोहियों का दावा है कि उन्होंने होम्स को पूरी तरह से आजाद कर लिया है. सोशल मीडिया पर साझा किए गए फुटेज में बताया जा रहा है कि सैदनाया जेल से हजारों कैदियों को रिहा कर दिया गया है. इस जेल में बशर अल असद के विरोधियों को प्रताड़ित किया जाता था और रखा जाता था. दरअसल, सीरिया में विद्रोहियों ने पहले अलेप्पो शहर पर कब्जा किया और उसके बाद पांच दिसंबर को वे हामा पर भी कब्जा कर चुके थे. उसके बाद होम्स और फिर दमिश्क पर कब्जे की सूचना सामने आ रही है.

2011 में लोकतंत्र की मांग उठी और प्रदर्शन शुरू हुआ

2011 में सीरिया में लोकतंत्र की मांग उठी और प्रदर्शन शुरू हुआ. जिसे वहां के अधिनायकवादी राष्ट्रपति बशर अल-असद ने क्रूरता पूर्वक दबाया और फिर लोकतंत्र के समर्थन में शुरू हुआ आंदोलन उग्र होता गया. अब सीरिया का गृहयुद्ध सिर्फ लोकतंत्र की मांग तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें शिया-सुन्नी विवाद भी शामिल हो गया है.

सीरिया को लेकर 10 लेटेस्ट अपडेट

  1. रॉयटर्स की खबर के अनुसार, सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद एक विमान में सवार होकर दमिश्क से किसी अज्ञात स्थान के लिए रवाना हो गए हैं. 
  2. दमिश्क अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से सभी कर्मचारियों को निकाला गया, सभी उड़ानें रोक दी गईं. राजधानी में फिर से विस्फोट हुआ है. 
  3. एचटीएस नेता अहमद अल-शरा ने टेलीग्राम पर विद्रोही लड़ाकों को एक संदेश दिया है. अपने असली नाम अबू मोहम्मद अल-जोलानी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने कहा कि दमिश्क आपका इंतजार कर रहा है.
  4. सीरियाई विद्रोहियों ने दमिश्क के निकट जेल में बंदियों को छुड़ा लिया है. सीरियाई विपक्ष का कहना है कि उसके लड़ाकों ने दमिश्क के पास सेडनाया जेल के सभी कैदियों को रिहा कर दिया है. 
  5. राष्ट्रपति बशर-अल असद के सैन्य नेतृत्व ने दमिश्क में शेष सैनिकों को आत्मसमर्पण का आदेश दे दिया है. (इनपुट एबीपी न्यूज)

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Indian Market: यहां ये Gaming Laptops मिल रहा भारी छूट के साथ! EMI का भी विकल्प

Gaming Laptops
Gaming Laptops पर 40% तक मिल रही है छूट.

Gaming Laptops: इंडियन मार्केट में गेमिंग लैपटॉप की काफी डिमांड देखने को मिलती है. खासतौर पर युवाओं को गेमिंग लैपटॉप ज्यादा पसंद आते हैं क्योंकि, ये लैपटॉप तेज प्रोसेसर और परफॉर्मेंस प्रदान करते हैं. 

Gaming Laptops: इ-कॉमर्स साइट Amazon Sale 2024 में गोमिंग लैपटॉप्स पर 40% तक की छूट मिल रही है. साथ ही ग्राहक को यहां पर EMI का भी विकल्प मिल रहा है लेकिन, नॉर्मल लैपटॉप के मुकाबले गेमिंग लैपटॉप की कीमत ज्यादा होती है. ऐसे गेमिंग लैपटॉप के बारे में जिसे कम कीमत में खरीद सकते हैं. दरअसल, इंडियन मार्केट में गेमिंग लैपटॉप की काफी डिमांड देखने को मिलती है. खासतौर पर युवाओं को गेमिंग लैपटॉप ज्यादा पसंद आते हैं क्योंकि, ये लैपटॉप तेज प्रोसेसर और परफॉर्मेंस प्रदान करते हैं. ई-कॉमर्स साइट Amazon Sale 2024 में इन लैपटॉप्स पर 40% तक की छूट मिल रही है.

AMD Ryzen 5 Gaming Laptop

गेमिंग लैपटॉप की असल कीमत 69,990 रुपये है. लेकिन, अमेजन पर इस लैपटॉप पर 30 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है. डिस्काउंट के बाद इस लैपटॉप को 48,990 रुपये में लिस्ट किया गया है.

प्रोसेसर: AMD Ryzen 5 (7th जनरेशन).

ग्राफिक्स कार्ड: NVIDIA GeForce RTX.

रैम और स्टोरेज: 8GB RAM, 512GB SSD.

डिस्प्ले: 15.6 इंच, जो शानदार वीडियो क्वालिटी प्रदान करता है. MSI का यह गेमिंग लैपटॉप हल्का और पावरफुल है, जो तेज़ परफॉर्मेंस और फास्ट लोडिंग के लिए जाना जाता है.

Lenovo LOQ: 12th Gen Intel Core i5

गेमिंग लैपटॉप की असल कीमत 95,890 रुपये है. लेकिन अमेजन पर इस लैपटॉप पर 25 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है. डिस्काउंट के बाद इस लैपटॉप को 71,990 रुपये में लिस्ट किया गया है.

प्रोसेसर: Intel Core i5 (2.4 GHz बेस स्पीड, 4.4 GHz मैक्स स्पीड).

रैम और स्टोरेज: 16GB RAM, 512GB SSD.

डिस्प्ले: 15.6 इंच FHD (1920×1080 पिक्सल) IPS तकनीक के साथ, 144Hz रिफ्रेश रेट.

ग्राफिक्स कार्ड: NVIDIA के साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस. यह लैपटॉप शानदार मल्टीटास्किंग और इमर्सिव गेमिंग के लिए डिजाइन किया गया है.

HP Victus: 12th Gen Intel Core i5

HP के इस गेमिंग लैपटॉप की असल कीमत 77,566 रुपये है. लेकिन अमेजन पर इस लैपटॉप पर ग्राहक को 11 फीसदी की छूट मिल रही है जिसके बाद इसे ग्राहक 68,990 रुपये में खरीद सकते हैं.

प्रोसेसर: Intel Core i5 (12th जनरेशन).

ग्राफिक्स कार्ड: 4GB NVIDIA GeForce RTX 2050.

रैम और स्टोरेज: 16GB RAM, 512GB SSD.

थर्मल सिस्टम: अपडेटेड कूलिंग सिस्टम जो लैपटॉप को ज्यादा गर्म नहीं होने देता. HP Victus हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए आदर्श है. इसकी तेज़ लोडिंग स्पीड और शानदार 3D रेंडरिंग इसे खास बनाती है.

इनपुट: एबीपी न्यूज

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

India vs Sri Lanka: वैभव सूर्यवंशी ने फिर मचाया धमाल, जूनियर एशिया कप के फाइनल में भारत

India vs Sri Lanka
India vs Sri Lanka: Vabhav Suryavanshi and Ayush

India vs Sri Lanka: भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराकर अंडर-19 एशिया कप 2024 के फाइनल में जगह बना ली है. दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है. 

India vs Sri Lanka: महज 13 साल के वैभव सूर्यवंशी के शानदार 67 रनों की बदौलत भारत ने अंडर 19 एशिया कप के सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बना लिया है. भारत ने श्रीलंका पर 7 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की.फाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश से होगा. फाइनल मुकाबला 8 दिसंबर दिन रविवार को भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे खेला जाएगा. भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 46.2 ओवर में 173 के स्कोर पर रोक दिया और वैभव सूर्यवंशी के 67 रन की मदद से 21.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाकर यह मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया है.

राजस्थान ने मेगा नीलामी में वैभव को खरीदा

बिहार के 13 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर कमाल की पारी खेली है और 36 गेंद पर 186.11 की स्ट्राइक रेट से 67 रन जड़ दिए हैं. वैभव के इस प्रदर्शन से उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स काफी खुश होगी. पिछले महीने मेगा नीलामी में राजस्थान ने सबसे कम्र उम्र के इस खिलाड़ी को 1.10 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है. इधर, इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. यूएई के खिलाफ पिछले मुकाबले में वैभव ने 76 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी.

वैभव ने 24 गेंद पर पूरा किया अर्धशतक

वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 24 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया है. अपनी पूरी पारी में वैभव ने छह चौके और पांच छक्के जड़े. वैभव के सलामी जोड़ीदार आयुष म्हात्रे ने भी 34 रनों की पारी खेली. कप्तान मोहम्मद अमान ने नाबाद 26 रन बनाए. आंद्रे सिद्धार्थ ने 22 रनों की पारी खेली. गेंदबाजी में भारत की ओर से सबसे ज्यादा 3 विकेट चेतन शर्मा ने चटकाए. किरण चोरमाले और आयुष म्हात्रे ने भी दो-दो विकेट अपने नाम किए.

खराब शुरुआत के बाद चौंका दिया

वैभव सूर्यवंशी का अंडर-19 एशिया कप अभियान खराब पारी के साथ शुरू हुआ. इस बल्लेबाज ने पाकिस्तान और जापान के खिलाफ शुरुआती दो मैचों में 1 और 23 रन बनाए. इसके बाद उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ अंतिम ग्रुप चरण मैच में 76 रनों की नाबाद पारी खेलकर सभी को चौंका दिया. वैभव ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी जारी रखी और सेमीफाइनल में टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

BPSC की परीक्षा को लेकर नया नोटिफिकेशन जारी, नॉर्मलाइजेशन की बात झूठी, तय समय पर होगा एग्जाम

AEDO परीक्षा
Bihar AEDO परीक्षा पेपर लीक.

BPSC Exam: आगामी 13 दिसंबर को बिहार में होने वाले BPSC की 70 वीं परीक्षा को लेकर आयोग ने नया नोटिफिकेशन जारी किया है. जारी नोटिफिकेशन में नॉर्मलाइजेशन की बात को बेबुनियाद बताया गया है. 

BPSC Exam: आगमी 13 दिसंबर को बिहार में होने वाले BPSC की 70वीं परीक्षा को लेकर आयोग ने नया नोटिफिकेशन जारी कर कहा, नॉर्मलाइजेशन की बात बेबुनियाद है. परीक्षा तय समय पर ही होगी. यानी, आयोग ने एक बार फिर से कंफर्म किया कि परीक्षा तय समय पर ही होगी. इस पूरे मुद्दे पर आयोग की तरफ से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें बताया गया है कि दिनांक 13.12.2024 (शुक्रवार) को आयोजित की जाने वाली एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रा.) प्रतियोगिता परीक्षा में Normalization प्रक्रिया अपनाये जाने संबंधित भ्रामक ख़बरें विभिन्न सोशल मिडिया प्लेटफार्म पर चलायी जा रही है. आयोग स्वयं हतप्रभ है कि Normalization की प्रक्रिया अपनाये जाने सम्बन्धी भ्रामक खबर कैसे एवं कहां से उत्पन्न हुआ है, जबकि Normalization अपनाये जाने संबंधी कोई प्रस्ताव ही नहीं था. 

संयुक्त परीक्षा में अपनाया नहीं जा रहा नॉर्मलाइजेशन

70वीं संयुक्त (प्रा.) प्रतियोगिता परीक्षा के लिए प्रकाशित विज्ञापन के किसी कण्डिका में इस परीक्षा के लिए Normalization अपनाने का उल्लेख नहीं किया गया है और न ही उसके बाद आयोग स्तर से उक्त परीक्षा Normalization प्रक्रिया से कराने की सूचना प्रकाशित की गई है. 

तय समय पर होगा एग्जाम

आयोग द्वारा उक्त परीक्षा के लिये विज्ञापन का प्रकाशन दिनांक 23.09.2024 को किया गया था, जिसमें ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ करने की तिथि 28.09.2024 से 18.10.2024 तक निर्धारित की गयी थी. तत्पश्चात् अभ्यर्थियों की मांग एवं उनके हित को देखते हुये ऑनलाइन आवेदन की तिथि को विस्तारित करते हुये 04.11.2024 तक की गयी थी. अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि उक्त परीक्षा का आयोजन पूर्व निर्धारित तिथि 13.12.2024 (शुक्रवार) को एकल पाली में (12:00 बजे मध्याह्न से 02:00 बजे अपराह्न तक) आयोजित की जायेगी, जिसमें Normalization जैसी कोई प्रक्रिया अपनाने का प्रस्ताव ही नहीं है.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.