Eknath Shinde: राजनीति में उतरने से पहले ऑटो चलाते थे एकनाथ शिंदे, जानें ड्राइवर से डिप्टी सीएम तक का सफर

Eknath Shinde
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे

Eknath Shinde Profile: महायुति 2.0 सरकार में एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम बनाया गया है. उन्होंने गुरुवार को आजाद मैदान में पीएम मोदी और दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है. 

Eknath Shinde Profile: महाराष्ट्र में महायुति की अगुआई में नयी सरकार बन गयी है. गुरुवार को आजाद मैदान में पीएम मोदी की मौजूदगी में देवेंद्र फडणवीस ने सीएम, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने डिप्टी सीएम की शपथ ली है. एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र की राजनीति में सत्ता तक का सफर बेहद संघर्षों भरा रहा है. राजनीति में उतरने से पहले शिंदे ऑटो ड्राइवर थे. वो वागले एस्टेट इलाके में अपनी गाड़ी चलाते थे. ऑटो चलाते-चलाते शिंदे शिवसेना से जुड़े और यहां तक की सफर पूरी की है.

1980: कुछ इस तरह से शिवसेना से जुड़े थे एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे कभी ऑटो चलाते थे. वो वागले एस्टेट इलाके में ऑटो चलाते थे. ऑटो चलाते-चलाते शिवसेना से जुड़ गए. उन्होंने 80 के दशक में एक आम कार्यकर्ता के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की. वो ठाणे के सबसे प्रभावशाली नेता आनंद दीघे की अंगुली पकड़कर आगे बढ़े.

1997: शिंदे बने थे पार्षद

साल 1997 में एकनाथ शिंदे सबसे पहले ठाणे महानगर पालिका से पार्षद चुने गए. इसके बाद 2002 में वो दोबारा पार्षद चुने गए. आनंद दीघे जिसका अंगुली पकड़कर शिंदे राजनीति में आगे बढ़े, उनका निधन 2000 में हो गया. दीघे के निधन के बाद शिंदे का कद शिवसेना में बढ़ता चला गया. राज ठाकरे के शिवसेना छोड़ने के बाद शिंदे ठाकरे परिवार के करीबी हो गए.

2004: पहली बार बने थे विधायक

साल 2004 में पहली बार एकनाथ शिंदे विधायक बने थे. वो कोपरी पंचखाड़ी विधानसभा सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे. पहली जीत के बाद एकनाथ शिंदे ने लगातार (2009, 2014, 2019) जीत दर्ज की और विधायक बनते रहे.

2022: महाराष्ट्र के बने मुख्यमंत्री

साल 2022 में एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे. उन्होंने उद्धव ठाकरे से बगावत कर अपने समर्थकों के साथ बीजेपी से गठबंधन कर सरकार बनाई थी. उसके बाद उन्होंने लंबी लड़ाई लड़कर खुद को असली शिवसेना साबित किया.

2024: बीजेपी की अगुआई वाली सरकार में बने डिप्टी सीएम

2024 चुनाव में महायुति की धमाकेदार जीत के बाद शिंदे बीजेपी की अगुआई वाली सरकार में डिप्टी सीएम बने हैं.

ये भी पढ़ें:  महायुति की सरकार टेस्ट मैच की तरह खेलेगी, CM पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद बोले फडणवीस

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Maharashtra New CM: महायुति की सरकार टेस्ट मैच की तरह खेलेगी, CM पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद बोले फडणवीस

Maharashtra New CM
Devendra Fadnavis

Maharashtra New CM: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस(Devendra Fadnavis) ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार के साथ गुरुवार को कैबिनेट की पहली बैठक की. जिसमें कई फैसले लिए गए.

Maharashtra New CM: मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस(Devendra Fadnavis) ने आज शपथ ग्रहण समारोह के बाद मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया. इस मौके पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मौजूद रहे. वहीं, मुख्यमंत्री बनते ही देवेंद्र फडणवीस एक्शन में आ गए हैं. उन्होंने शपथ ग्रहण के चंद घंटों बाद कैबिनेट की पहली बैठक की. जिसमें कई फैसले लिए गए. उन्होंने कहा, संकल्प पत्र में जितने भी वादे किए गए थे सभी पूरे किए जाएंगे.

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कैबिनेट में लिए गए फैसलों के बारे में बताया. सीएम फडणवीस ने कहा लाडली बहन योजना को लेकर भी बड़ी बात कहा दी. उन्होंने कहा, लाडली बहन योजना आगे भी चलती रहेगी, बंद नहीं किया जाएगा.

देवेंद्र फडणवीस ने बताया फ्यूचर प्लान

महाराष्ट्र के नये सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कैबिनेट में लिए गए फैसलों के बारे में बताया और सरकार का फ्यूचर प्लान भी शेयर किया. देवेंद्र ने कहा, महायुति की सरकार टेस्ट मैच की तरह खेलेगी. चुनाव में महाराष्ट्र की जनता से जो भी वादे किए गए थे सभी पूरे किए जाएंगे.

बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए 5 लाख की आर्थिक मदद की

महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने पुणे के मरीज चंद्रकांत शंकर कुर्हाड़े को बड़ी मदद की. मरीज चंद्रकांत को बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई.

एकनाथ शिंदे बने डिप्टी सीएम 

देवेंद्र फडणवीस द्वारा सीएम पद की शपथ लेने के बाद एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने डिप्टी सीएम की शपथ ली. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सीएम पद को लेकर भाजपा और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के बीच रस्साकशी का दौर जारी था. हालांकि, आज शिवसेना के विधायकों के आग्रह के बाद एकनाथ शिंदे ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ले ली. 

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

हेमंत सोरेन कैबिनेट का विस्तार, 11 मंत्रियों ने राजभवन में ली मंत्री पद की शपथ, यहां देखें पूरी लिस्ट

Hemant Soren News
बाबा बैद्यनाथ की पूजा करते सीएम हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन

Jharkhand Cabinet Expansion 2024: झारखंड की नई हेमंत सोरेन सरकार के कैबिनेट का विस्तार हो गया है. कुल 11 विधायकों को झारखंड कैबिनेट में शामिल किया गया.

Jharkhand Cabinet Expansion 2024: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के कैबिनेट का विस्तार हो गया है. राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अशोक उद्यान में प्रोटेम स्पीकर (कार्यकारी अध्यक्ष) एवं 11 कैबिनेट मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इन नये 11 मंत्रियों में झामुमो के 6, कांग्रेस के 4 और राजद के एक विधायक को मंत्री बनाया गया है..

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद 28 नंवबर को हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. लेकिन, उस समय केवल उन्होंने ही शपथ ली थी. किसी अन्य को मंत्री पद की शपथ नहीं दिलाई गई थी.

कैबिनेट में 6 नये चेहरों को किया शामिल

कैबिनेट में 6 नये चेहरों को शामिल किया गया है. मंत्रिमंडल में 2 महिला को भी शामिल है. दोनों कांग्रेस के कोटे से हैं. दीपिका पांडेय सिंह को पिछली बार हुए कैबिनेट विस्तार में हेमंत सोरेन की कैबिनेट में जगह मिली थी. एक बार फिर उन्हें मंत्री बनाया गया है.शिल्पी नेहा तिर्की पहली बार मंत्री बनीं हैं.

मधुपुर के विधायक हफीजुल अंसारी ने अल्लाह के नाम पर ली शपथ

मधुपुर के विधायक हफीजुल अंसारी ने अल्लाह के नाम पर शपथ ली. मुख्यमंत्री के आने के 4 मिनट बाद दिन के 1249 बजे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शपथ ग्रहण समारोह स्थल पहुंचे. सबसे पहले राष्ट्रगान हुआ. इसके बाद राज्यपाल के आदेश से मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ. सबसे पहले राधाकृष्ण किशोर और सबसे अंत में शिल्पी नेहा तिर्की को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई.

कैबिनेट में ये 11 लोग बने मंत्री

राधाकृष्ण किशोर
दीपक बिरुवा
चमरा लिंडा
संजय प्रसाद यादव
रामदास सोरेन
इरफान अंसारी
हफीजुल हसन
दीपिका पांडेय सिंह
योगेंद्र प्रसाद
सुदिव्य कुमार
शिल्पी नेहा तिर्की

झामुमो से मंत्री

दीपक बिरुआ
रामदास सोरेन
सुदिव्य सोनू
हफीजुल हसन
योगेंद्र प्रसाद
चमरा लिंडा

कांग्रेस कोटे से मंत्री

राधाकृष्ण किशोर
दीपिका पांडेय सिंह
शिल्पी नेहा तिर्की
डॉ इरफान अंसारी

राजद कोटे से एकमात्र मंत्री

संजय प्रसाद यादव

मंत्रिमंडल में पहली बार मिली जगह

चमरा लिंडा (झामुमो)
योगेंद्र महतो (झामुमो)
सुदिव्य सोनू (झामुमो)
राधाकृष्ण किशोर (कांग्रेस)
शिल्पी नेहा तिर्की (कांग्रेस)
संजय प्रसाद यादव (राजद)

नये मंत्रियों का अभिवादन

सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन के साथ शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए 2 नंबर गेट से 12:45 बजे राजभवन के अशोक उद्यान पहुंचे. सबसे पहले उन्होंने विधायकों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया. मंत्रिपरिषद में शामिल विधायकों से मिले. कल्पना सोरेन ने भी सबका हाथ जोड़कर अभिवादन किया.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Maharashtra New CM: महायुति ने सरकार बनाने का ठोका दावा, फडणवीस कल सीएम पद की लेंगे शपथ

Maharashtra New CM
कल सीएम पद की शपथ लेंगे देवेंद्र फडणवीस.

Maharashtra New CM: महाराष्ट्र में महायुति के नेताओं ने बुधवार को राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा ठोका है. महाराष्ट्र में 5 नवंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण होना सुनिश्वित किया गया है.

Maharashtra New CM: महाराष्ट्र में नई सरकार को लेकर पिछले दो सप्ताह से जारी ऊहापोह की स्थिति खत्म हो गयी है. महाराष्ट्र में महायुति के नेताओं ने बुधवार को राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा ठोका है. 5 नवंबर को नयी सरकार का शपथ ग्रहण होना सुनिश्चित किया गया है. यानी, देवेंद्र फडणवीस की अगुआई में नई सरकार शपथ लेने वाली है. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात करने वालों में शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस, एनसीपी प्रमुख अजित पवार हैं, जिन्होंने राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया है.

साथ में पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और विजय रूपानी भी मौजूद थे.

मुंबई के आजाद मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह

मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा. देवेंद्र फडणवीस 5 नवंबर को शाप 5.30 बजे महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. अन्य मंत्रियों के नाम पर आगामी बैठकों में फैसला लिया जाएगा.

राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए महायुति को किया आमंत्रित

महाराष्ट्र के भावी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, हमारे गठबंधन सहयोगी शिवसेना और एनसीपी ने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि मुझे महायुति के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाये. राज्यपाल ने सभी अनुरोध स्वीकार कर लिए हैं और हमें कल शाम 5.30 बजे शपथ समारोह के लिए आमंत्रित किया है. दरअसल, हमने राज्यपाल से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए समर्थन पत्र सौंपा है और इसके मद्देनजर समाराेह के लिए आमंत्रित किया है. फडणवीस ने बताया,मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के पद सिर्फ तकनीकी पद हैं. हम सभी महाराष्ट्र के लिए मिलकर काम करेंगे.

देवेंद्र फडणवीस चुने गए विधायक दल के नेता

महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के चुने गए हैं. विधायक दल का नेता चुने जाने पर पर भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर ने कहा, वे महाराष्ट्र विधानसभा के लोकप्रिय और प्रभावशाली नेता हैं. यह सौभाग्य की बात है और हम उत्साहित हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है. हम उनके चयन से बहुत उत्साहित हैं. महायुति एकजुट है.

शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी मौजूद रहेंगे

देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होगा. हम शाम तक तय कर लेंगे कि कल कौन-कौन शपथ लेंगे. कल मैंने एकनाथ शिंदे से मुलाकात की और उनसे अनुरोध किया कि महायुति कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि वे इस सरकार में हमारे साथ रहें. मुझे पूरा विश्वास है कि वे हमारे साथ रहेंगे.

शिंदे ने कहा- पिछले 2.5 साल में जो काम हुए, उसे हमेशा याद रखा जाएगा

शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा, ढाई साल पूरे होने पर मैं बहुत खुश हूं. हमारी सरकार, महायुति सरकार, हम तीनों और हमारी टीम ने पिछले 2.5 साल में जो काम किया है, वो उल्लेखनीय है. इसे इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

राहुल गांधी का संभल पहुंचना आसान नहीं, रोकने की पुख्ता तैयारी, DM ने 04 जिलों के अधिकारियों को लिखा पत्र

Rahul Gandhi Sambhal Visit
Rahul Gandhi Sambhal Visit

Rahul Gandhi Sambhal Visit: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को संभल जाने वाले हैं. यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को यह जानकारी दी है लेकिन, उनका वहां पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं होगा.

Rahul Gandhi Sambhal Visit: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का बुधवार को संभल आने का प्रोग्राम है और इसकी विधिवत घोषणा भी की है. इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने एनसीआर के गाजियाबाद से संभल के बीच वाले चार जिलों को पत्र लिखकर राहुल गांधी को अपने यहां ही रोक लेने की गुजारिश की है. यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि यहां वो पीड़ितों से मुलाकात करेंगे.

हालांकि प्रशासन ने फिलहाल संभल में किसी भी बाहरी लोग के आने पर मनाही कर दी है. यहां तक कि राजनीतिक दल के प्रतिनिधि मंडल को भी संभल जाने से रोका गया है. ऐसे में बड़ा सवाल है कि राहुल गांधी संभल कैसे पहुंचेंगे.

डीएम ने अधिकारियों को लिखा पत्र

राहुल गांधी के प्रस्तावित संभल दौरे को लेकर संभल के डीएम ने चार जिलों के अधिकारियों को पत्र लिखा है. उन्होंने बुलंदशहर, अमरोहा, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के अधिकारियों को पत्र लिखकर राहुल गांधी को अपने जिलों की सीमा पर रोकने का अनुरोध किया है. संभल के डीएम के अनुसार जिले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 के चलते बाहर से किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

संभल के एसपी ने दौरे को टालने की अपील की है

राहुल गांधी के बुधवार को प्रस्तावित संभल दौरे को लेकर संभल के एसपी ने भी अपील की है कि वो दौरे को टाल दें. उन्होंने कहा कि ‘सभी जन प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया है कि वे 10 दिसंबर तक संभल न आएं. इस संबंध में उन्हें एक संदेश भेजा गया है. उन्हें संभल में 138 बीएनएस के कार्यान्वयन के बारे में भी अवगत कराया गया है.

राहुल गांधी कर रहे हैं गैर जिम्मेदाराना व्यवहार: पाल

बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल का ने कहा है कि ‘वह विपक्ष के नेता हैं, लेकिन गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार कर रहे हैं. अगर संभल में कोई दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई और उत्तर प्रदेश का प्रशासन कोशिश कर रहा है वहां के हालात को सामान्य करने के लिए तो फिर वह इस वक्त वहां क्यों जाना चाहते हैं.’ आज वहां शांति है, लेकिन वह राजनीति करना चाहते हैं.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Farmer Protest: बैरिकेड्स तोड़कर दिल्ली कूच कर गए किसान, प्रदर्शन शुरू, देखें वीडियो

Farmer Protest
कंटेनर पर चढ़कर किसानों का प्रदर्शन शुरू

Farmer Protest : नोएडा से हजारों की संख्या में किसानों का आज दिल्ली कूच शुरू हो गया है. किसानों के दिल्ली कूच की वजह से नोएडा के कई इलाकों में भारी जाम लगा हुआ है. पुलिस ने नोएडा में दलित प्रेरणा स्थल पर बैरिकेड्स लगाए थे जिसे किसानों ने तोड़ दिया गया. 

Farmer Protest : किसान दिल्ली की ओर बढ़ गए हैं. उन्हें रोकने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. कंटेनर पर चढ़कर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं. मार्च शुरू होने के कारण चिल्ला बॉर्डर पर सुबह ट्रैफिक जाम देखा गया. पुलिस ने एडवाइजरी जारी करके कहा है कि लोग मेट्रो का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें. भारतीय किसान परिषद (बीकेपी) के नेता सुखबीर खलीफा ने कहा कि नए कृषि कानूनों के तहत उचित मुआवजे और बेहतर लाभ की मांग को लेकर दिल्ली की ओर हम कूच कर रहे हैं.

दरअसल, किसानों ने आज संसद भवन के घेराव का ऐलान किया. पैदल और ट्रैक्टरों पर बैठकर किसानों का विशाल समूह दिल्ली की ओर बढ़ रहा है.

किसानों ने अम्बेडकर पार्क के सामने बैरिकेडिंग तोड़ी

प्रदर्शनकारी किसानों ने अम्बेडकर पार्क के सामने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी है. दिल्ली कूच के लिए आमादा किसान कंटेनर और बैरीकेड की लेयर तोड़कर आगे आ गए हैं और बीच सड़क पर बैठ गए हैं. इससे पहले किसानों ने महामाया पर भी पुलिस की बैरिकेडिंग को तोड़ दिया. किसानों के इस आंदोलन के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पूरा तरह से बंद हो गया है. फ्लाईओवर के नीचे पूरा एक्सप्रेस वे बंद हो गया है जिससे काफी लंबा जाम लग गया है.

यहां से निकला किसानों का मार्च

रविवार को सुखबीर खलीफा ने कहा, ”हम दिल्ली की ओर मार्च के लिए तैयार हैं. हम नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के नीचे से अपना मार्च शुरू करेंगे. दोपहर तक, हम वहां पहुंच जाएंगे. नए कानूनों के अनुसार अपने मुआवजे और लाभ की मांग करेंगे.

सीमा पर बैठे हुए हैं किसान

किसान मजदूर संघर्ष समिति (केएमएससी) के महासचिव सरवन सिंह पंधेर की प्रतिक्रिया मार्च को लेकर आई है. उन्होंने कहा कि शंभू सीमा (पंजाब-हरियाणा सीमा) पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान 6 दिसंबर को अन्य किसानों के साथ शामिल होंगे. ये किसान 13 फरवरी से शंभू और खनौरी सीमा पर बैठे हुए हैं. दिल्ली की ओर मार्च करने की कोशिश को राजधानी की सीमाओं पर तैनात सुरक्षा बलों द्वारा रोक दिया गया था.

और दो संगठन निकालेंगे मार्च

बीकेपी का यह मार्च किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) और संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम, गैर-राजनीतिक) द्वारा किए जा रहे इसी तरह के विरोध प्रदर्शनों के इतर है. इनके सदस्य 6 दिसंबर से दिल्ली की ओर मार्च करना शुरू करेंगे. केरल, उत्तराखंड और तमिलनाडु के किसान संगठन भी उसी दिन प्रतीकात्मक मार्च निकालने की तैयारी कर रहे हैं.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Champa Shashti 2024: चंपा पष्ठी व्रत कब है? यहां से नोट करें डेट, जानें शुभ मुहूर्त

Champa Shashti 2024
चंपा षष्ठी का व्रत करने से जीवन में सुख-शांति मिलती है.

Champa Shashti 2024: हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्लपक्ष की षष्ठी तिथि को भगवान शिव के योद्धा अवतार को समर्पित चम्पा षष्ठी मनाया जाता है. यह त्यौहार मुख्य रुप से महाराष्ट्र और कर्नाटक में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. 

Champa Shashti 2024: हर साल की तरह इस साल भी मार्गशीर्ष माह के शुक्लपक्ष की षष्ठी तिथि को भगवान शिव के योद्धा अवतार को समर्पित चम्पा षष्ठी मनायी जायेगी. मुख्य रूप से यह त्योहार मुख्य रुप से महाराष्ट्र और कर्नाटक में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को “चंपा षष्ठी” के नाम से भी जाना जाता है.यह मान्यता है कि चंपा षष्ठी का यह पर्व भगवान शिव के एक अवतार खंडोवा को समर्पित है.खंडोवा या खंडोबा को विभिन्न अन्य नामों से भी संबोधित किया जाता है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के बड़े पुत्र देव कार्तिकेय और देव खंडोबा बाबा की विधि विधान से पूजा की जाती है. खंडोबा बाबा को मार्तण्ड भैरव और मल्हारी नामों से भी जाना जाता है. यह भगवान शिव का दूसरा रूप है.

दिसंबर में इस दिन है चम्पा षष्ठी

चम्पा षष्ठी 07 दिसंबर, शनिवार को मनाई जाएगी.  चंपा षष्ठी का उत्सव विशेष रूप से पुणे और महाराष्ट्र के क्षेत्रों में मनाया जाता है.

चम्पा षष्ठी की तिथि और शुभ मुहूर्त

मार्गशीर्ष माह में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि चंपा षष्ठी मनाई जाती है.
षष्ठी तिथि की शुरुआत- 06 दिसम्बर 2024 दोपहर 12 बजकर 07 मिनट पर.
षष्ठी तिथि का समापन- 07 दिसम्बर 2024 को सुबह 11 बजकर 05 मिनट पर.
चम्पा षष्ठी 07 दिसंबर को शनिवार के दिन मनाई जाएगी.

यहां लगता मेला

इस पर्व का आयोजन जेजुरी में स्थित खंडोबा मंदिर में बड़े धूमधाम से किया जाता है. इस अवसर पर हल्दी, फल, सब्जियां आदि खंडोबा देव को समर्पित की जाती हैं. यहां मेले का भी आयोजन किया जाता है.

चम्पा षष्ठी का क्या है महत्व

चंपा षष्ठी के दिन मार्तण्ड भगवान सूर्य का पूजन विशेष रूप से किया जाता है. सूर्योदय से पूर्व स्नान करने के बाद सूर्यदेव को नमस्कार किया जाता है और उनकी पूजा की जाती है. इस अवसर पर शिव का ध्यान भी किया जाता है और शिवलिंग की पूजा की जाती है, जिसमें दूध और गंगाजल अर्पित किया जाता है. भगवान को चंपा के फूल चढ़ाने की परंपरा है. इस दिन भूमि पर शयन करने का भी महत्व है.

मान्यता है कि इस दिन की गई पूजा और व्रत से पापों का नाश होता है, परेशानियों का समाधान होता है और जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति होती है. इस दिन किए गए पूजा-पाठ और दान से मोक्ष की प्राप्ति में भी सहायता मिलती है.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Maharashtra New CM: महाराष्ट्र में नये सीएम पर कब लगेगी मोहर? एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस गृह विभाग को लेकर अड़े

Maharashtra New CM
Maharashtra New CM Updates

Maharashtra New CM : महाराष्ट्र में चुनाव का परिणाम आने के कई दिन हो गए हैं. अब तक नये सीएम पर मोहर नहीं लग सकी है. महायुति गठबंधन सरकार बनाने में देर कर रही है. इससे सवालों का पहाड़ खड़ा हो गया है. इस बीच, शिंदे गुट ने मांग की है कि शिवसेना को गृह विभाग की जिम्मेदारी मिले. 

Maharashtra New CM : महाराष्ट्र में चुनाव का परिणाम आने के कई दिन हो गए हैं. अब तक नये सीएम पर मोहर नहीं लग सकी है. महायुति गठबंधन सरकार बनाने में देर कर रही है. दरअसल, एकनाथ शिंदे अचानक सतारा चले गए हैं. खबर है कि नई सरकार में एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस गृह विभाग को लेकर अड़ गए हैं. एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण गृह विभाग को लेकर अड़े हुए हैं. वर्तमान सरकार में फडणवीस के पास गृह विभाग है. शिंदे और फडणवीस शुक्रवार सुबह दिल्ली से मुंबई लौटे. दोनों नेताओं का विमान अलग-अलग लैंड किया. एनसीपी के अजित पवार, शिंदे और फडणवीस ने महाराष्ट्र सरकार गठन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से गुरुवार रात मुलाकात की. इसके बाद कार्यवाहक सीएम अपने गांव सतारा के लिए रवाना हो गए और इस तरह से सरकार बनने में देरी हो रही है.

शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने गृह विभाग पर किया दावा

शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने भी शनिवार को महत्वपूर्ण गृह विभाग का दावा कर दिया है. इससे सरकार बनने में मुश्किलें हो रही है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पार्टी को नई महाराष्ट्र सरकार में महत्वपूर्ण गृह विभाग मिलना चाहिए. एकनाथ शिंदे को दरकिनार करने की कोशिश की जा रही है.

फडणवीस ने गृह विभाग छोड़ने से कर दिया इनकार

deccanherald.com ने अपने सूत्रों के हवाले से यह खबर प्रकाशित की है. हालांकि शिंदे ने बाद में बीजेपी के सीएम के लिए रास्ता साफ कर दिया, लेकिन उन्होंने दो महत्वपूर्ण विभागों पर दावा किया है. इसमें से एक गृह विभाग है. इसके अलावा, शिवसेना विधान परिषद के अध्यक्ष का पद भी मांग रही है. खबर में कहा गया है कि फडणवीस ने गृह विभाग को छोड़ने से इनकार कर दिया है. एकनाथ शिंदे एक और कार्यकाल या ढाई साल के रोटेशनल सीएम पद की मांग कर रहे थे.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र की राजनीति दिल्ली में शिफ्ट, नये सीएम को लेकर मंथन, अमित शाह संग बैठे शिंदे, फडणवीस और पवार

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

PM Modi Odisha Visit: ओड़िशा में पीएम मोदी का मेगा रोड शो, कहा- ‘चुनावी हार से गुस्साए विपक्षी देश के खिलाफ कर रहे साजिश’

PM Modi Odisha Visit
पीएम मोदी तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे ओड़िशा.

PM Modi Odisha Visit: पीएम ने कहा कि पहले ओडिशा, फिर हरियाणा, अब महाराष्ट्र. यही बीजेपी की विशेषता है. यह भाजपा कार्यकर्ताओं का सामर्थ्य है. पीएम मोदी 29 नवंबर 2024 यानी शुक्रवार से तीन दिवसीय दौरे पर ओडिशा में हैं.

PM Modi Odisha Visit: पीएम मोदी तीन दिनों के दौरे पर ओडिशा में हैं. 29 नवंबर 2024 यानी, आज शुक्रवार को उन्होंने ओडिशा के भुवनेश्वर में एक सभा को संबोधित किया. पीएम मोदी ने एक रोड शो भी किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जनता को गुमराह करने और देश के खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष की झूठ और अफवाह की दुकान पिछले 50-60 सालों से चल रही है. मोदी ने ओडिशा, हरियाणा, और महाराष्ट्र चुनावों के नतीजों को बीजेपी की सफलता का उदाहरण बताया. पीएम मोदी को देखने भारी संख्या में लोग मौजूद थे.

बीजेपी कार्यकर्ता और नेता भी झंडा और बैनर के साथ मौजूद थे. भीड़ ने भी गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत किया. यह पहला मौका है जब कोई प्रधानमंत्री ओडिशा में तीन दिन तक रुक रहे हैं. पीएम मोदी भुवनेश्वर के लोकसेवा भवन कन्वेंशन सेंटर में डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करेंगे. यह कार्यक्रम 30 नवंबर और एक दिसंबर को होगा. पीएम मोदी ने कहा कि मैं सभी को बताना चाहता हूं कि हमें सतर्क रहना है और लोगों को जागरूक करते रहना है.

विपक्ष पर बोला हमला

इससे पहले पीएम मोदी ने भुवनेश्वर में एक सार्वजनिक रैली को भी संबोधित किया. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि, आंदोलन तो होते ही रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ समय में आप सभी ने बहुत बड़ा बदलाव देखा होगा. संविधान की भावना को कुचला जा रहा है. लोकतंत्र को नकारा जा रहा है. जो लोग सत्ता को अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानते हैं, वे पिछले एक दशक से केंद्रीय सत्ता खो चुके हैं. वे अपने अलावा किसी और को आशीर्वाद देने के लिए जनता से नाराज हैं.

बीजेपी के प्रयासों से ओडिशा की आदिवासी बेटी आज भारत की राष्ट्रपति हैं

मंच से बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, मुझे खुशी है कि बीजेपी की कोशिश रंग लाई है. भाजपा की कोशिशों से ओडिशा की आदिवासी बेटी आज भारत की राष्ट्रपति हैं. पूरे देश में आदिवासियों का मान और गौरव बढ़ा है.पीएम ने कहा कि ओडिशा विधानसभा के नतीजों ने सबको हैरान कर दिया है. केंद्र की भाजपा सरकार ने ओडिशा के लोगों के लिए जो काम किया है, उससे लोगों ने खूब सराहा है. पीएम मोदी ने बिना नाम लिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने लोगों को गुमराह करना शुरू कर दिया है.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

हमारी सरकार समझा रही है, हम भी उन्हें समझा रहे हैं…, बांग्लादेश में चिन्मय दास की गिरफ्तारी पर भड़के रामभद्राचार्य

Rambhadracharya on Bangladesh
जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य ने बड़ा बयान दिया है.

Rambhadracharya on Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और हमले की घटनाओं के बीच इस्कॉन से जुड़े चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी को लेकर दोनों देशों के बीच संबंध बेहद खराब हो गए हैं.

Rambhadracharya on Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले और चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी और कारावास पर जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी ने कहा, “उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए. हमारी सरकार उन्हें समझा रही है, हम भी उन्हें समझा रहे हैं…” बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और हमले की घटनाओं के बीच इस्कॉन से जुड़े चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी हुई है और इसको लेकर दोनों देशों के बीच संबंध बेहद खराब हो गए हैं. इस पूरे मामले पर जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य ने बड़ा बयान दिया है.

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश को ऐसा नहीं करना चाहिए. हम भी उन्हें समझा रहे हैं.

उन्होंने एक बार फिर हिन्दू एकता की बात दोहराई और कहा कि हम अयोध्या जा रहे हैं. हम रामलला से यही प्रार्थना करेंगे कि सब हिन्दुओं को एक कीजिए, अगर हिन्दू एकजुट हो जाएगा तो आसुरी शक्तियां अपने आप ही परास्त हो जाएंगी.

चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश में लगातार हिन्दू समुदाय के लोगों को टारगेट किया जा रहा है. उन पर हमले की घटनाएं हो रही हैं वहीं हिन्दू मंदिरों और देवी देवताओं को भी निशाने पर लिया जा रहे हैं. इसी क्रम में पिछले दिनों इस्कॉन से जुड़े हिन्दू धर्मगुरू चिन्मय कृष्ण दास को गिरफ़्तार कर लिया गया. जिसके बाद से बवाल और बढ़ गया है. हिंसा में 50 से ज्यादा हिन्दू घायल हो गए हैं. 

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार पर भारत सरकार की ओर से भी चिंता जताई गई है. भारत लगातार वहां के हालात पर नजर बनाए हुए हैं. 

हिन्दू धर्मगुरू चिन्मय कृष्ण दास पर बांग्लादेश सरकार ने राजद्रोह के आरोप लगाए गए हैं, जिसके बाद इस गिरफ्तारी के विरोध में बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोग सड़कों पर उतर आए. इस दौरान उन पर बीएनपी और जमात के लोगों ने हमला कर दिया जिसके बाद दोनों पक्षों में झड़प की घटनाएं देखने को मिली. Source : PTI 

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.