Hemant Soren Cabinet: हेमंत सोरेन पार्ट टू के कैबिनेट को लेकर जाेरों पर राजनीतिक सरगर्मी, ये विधायक बन सकते हैं मंत्री

Hemant Soren Cabinet
चुनाव में जीत के बाद झारखंड में सरकार बनाने की कवायद तेज.

Hemant Soren Cabinet : हेमंत सोरेन पार्ट टू के कैबिनेट को लेकर राजनीतिक सरगर्मी जोरों पर है. झामुमो, कांग्रेस और राजद में मंत्री पद को लेकर लॉबिंग तेज हुई है.

Hemant Soren Cabinet :झारखंड विधानसभा चुनाव जीतने के बाद झारखंड में सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है. विधायकों की मंत्री पद को लेकर लॉबिंग भी तेज हो गई है. संताल से हेमलाल मुर्मू और लुईस मरांडी के नाम की चर्चा झामुमो खेमा में है. लुईस मरांडी महिला हैं और अल्पसंख्यक कोटे से हैं. कांग्रेस के विधायक दिल्ली पहुंच गए हैं. क्षेत्रीय संतुलन और जातिगत फैक्टर को ध्यान में रखकर कैबिनेट मंत्री के पद बांटे जायेंगे. संताल परगना और कोल्हान में इंडिया गठबंधन का जबरदस्त प्रदर्शन रहा है.

दौड़ में ये भी हैं, कैबिनेट में मिल सकता है मौका

झामुमो में मथुरा प्रसाद, सुदिव्य कुमार सोनू, योगेंद्र प्रसाद भी दौड़ में हैं. वही पलामू से मिथिलेश ठाकुर की हार के बाद भवनाथपुर से विधायक बने अनंत प्रताप देव को भी मौका मिल सकता है. कोल्हान से दीपक बिरुवा और रामदास सोरेन का दोबारा मंत्री बनना तय हैं. झामुमो खेमा में चर्चा है कि पिछली सरकार में स्पीकर रहे रबींद्र नाथ महतो को फिर से जवाबदेही मिल सकती है. हालांकि मथुरा प्रसाद के नाम की भी चर्चा है. ऐसी परिस्थिति में रवींद्र नाथ महतो को कैबिनेट में जगह मिल सकती है.

आलाकमान के पास होने लगी लॉबिंग

कांग्रेस भी इस बार नये चेहरे को मौका दे सकती है. इसमें प्रदीप यादव, जयमंगल उर्फ अनूप सिंह, राधाकृष्ण किशोर, शिल्पी नेहा तिर्की और विक्सल कोंगाड़ी का नाम चल रहा है. वहीं जामताड़ा से विधायक डॉ इरफान अंसारी का नाम तय माना जा रहा है.कांग्रेस विधायकों ने दिल्ली दौड़ लगायी है. आलाकमान के पास लॉबिंग होने लगी है.

कांग्रेस कोल्हान से नये नेता को कैबिनेट में दे सकती है जगह

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के चुनाव हारने के बाद कांग्रेस कोल्हान से किसी नये नेता को कैबिनेट में जगह दे सकती है. दिल्ली पहुंचने वालों में सुबोधकांत सहाय, बंधु तिर्की, डॉ इरफान अंसारी, जयमंगल सिंह (अनूप सिंह), प्रदीप यादव, राजेश कच्छप, भूषण बाड़ा, नमन विक्सल कोंगाड़ी, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, डॉ अजय कुमार, राजेश ठाकुर शामिल हैं.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Hrithik Roshan: 29 साल बाद शाहरुख-सलमान की करण अर्जुन थिएटर्स में री-रीलीज, ऋतिक रोशन ने साझा किए दिलचस्प किस्से

Hrithik Roshan
Karan Arjun Re-Release

Hrithik Roshan: शाहरुख-सलमान की कल्ट क्लासिक ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘करण अर्जुन’ 22 नवंबर को सिनेमाघरों में री-रिलीज हो गई है. यह फिल्म 29 साल बाद थिएटर्स में रिलीज हुई है. 

Hrithik Roshan: शाहरुख-सलमान की कल्ट क्लासिक साल 1995 में आई फिल्म ‘करण अर्जुन’ थिएटर्स में Re-Releases हो गई है. फिल्म के बारे में ऋतिक रोशन ने कई दिलचस्प किस्से साझा किए हैं. ऋतिक रोशन ने फिल्म के सेट के दिलचस्प किस्से शेयर किए हैं. अपनी और शाहरुख-सलमान की अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने करण अर्जुन के अनसुने और दिलचस्प किस्सों को साझा किया है. ’ मालूम हो कि साल 1995 की इस फिल्म में शाहरुख-सलमान के अलावा काजोल, ममता कुलकर्णी, राखी और अमरीश पुरी मुख्य भूमिकाओं में थे.

17 साल के ऋतिक ने बतौर असिस्टेंट काम किया था

ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने करण अर्जुन का निर्देशन किया था. उस वक्त 17 साल के ऋतिक ने भी बतौर असिस्टेंट अपने पिता की मदद किया था. दरअसल, वह काम को सीख रहे थे. ऐसे में अब एक्टर ने फिल्म के री-रिलीज के बाद कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

’15 सालों के बाद ये स्क्रीन धुली है’

ऋतिक रोशन ने अपनी, सलमान और शाहरुख की ब्लैक एंड वाइट तस्वीर शेयर किया है. कैप्शन में लिखा, ‘करण अर्जुन एक्सपीरियंस. हां, मैं करण और अर्जुन के साथ एक युवा कबीर की तरह दिखता हूं. एक सहायक के रूप में मुझे याद है कि रिलीज डे के दिन मिनर्वा मेन थिएटर था. मैंने और पापा के अन्य असिस्टेंट अनुराग ने रिलीज से पहले प्रिंट की जांच की और हम सभी निराश हो गए. प्रिंट बहुत डार्क और डल (नीरस) लग रहा था. हमने पूरी स्क्रीन धो दी और जैसे ही गंदगी धुली, हमने मैनेजर को ये कहते हुए सुना, ‘आज 15 सालों के बाद ये स्क्रीन धुली है.’

दिल्ली जाने से रोकने के लिए गाड़ी के बोनट पर कूद पड़े थे ऋतिक रोशन

ऋतिक ने आगे एक और दिलचस्प किस्सा शेयर किया है और उन्होंने बताया है कि ‘भंगड़ा पाले…’ गाने के दौरान दोनों एक्टर्स शाहरुख और सलमान की टीम ने कार से सरिस्का छोड़ने और सुबह तक आने का वादा कर दिल्ली जाने का फैसला किया था. ऋतिक ने लिखा, ‘मैं हैरान रह गया और उन्हें रोकने के लिए कार की बोनट पर कूद गया. कॉल का समय सुबह 6 बजे था और ये सुनिश्चित करना था कि मेरे पापा का दिन बर्बाद ना हो. फिर वो नहीं गये.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Kharmas 2024: दिसंबर में इस दिन से लगने वाला है खरमास, बंद हो जाएंगे मांगलिक कार्य

Kharmas 2024
खरमास 15 दिसंबर से हो रहा शुरू.

Kharmas 2024: हिंदू धर्म में खरमास का समय मांगलिक कार्यों के लिए शुभ नहीं माना गया है. यही वजह है कि खरमास के दौरान शादी-विवाह और गृह प्रवेश जैसे कार्य बंद हो जाते हैं.

Kharmas 2024: दिसंबर में खरमास (Kharmas 2024 Date) शुरू होने जा रहा है. खरमास में सभी मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाता है. या यूं कहें कि सभी शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है. ऐसे में खरमास से पहले आप अपने सभी शुभ और मांगलिक कार्य को कर लें अन्यथा फिर आपको पूरा एक महीने का इंतजार करना होगा. दरअसल, खरमास एक महीने तक रहता है. खरमास के स्वामी भगवान विष्णु है, इस दौरान पूजा-पाठ का विशेष महत्व है. खरमास के दौरान सिर्फ जप, तप और स्नान-दान करना चाहिए.

खरमास में भूलकर भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए, इसमें सफलता नहीं मिलती. संघर्ष करना पड़ता है. 

इस तरीख से लगा रहा खरमास (Kharmas 2024 Date)

खरमास 15 दिसंबर 2024 से शुरू हो रहे हैं. इस दिन धनु संक्रांति है. खरमास की समाप्ति 14 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति पर होगी. सूर्य के मीन राशि में गोचर करते ही खरमास शुरू हो जाता है. ज्योतिष ग्रंथों में कहा गया है कि जब सूर्य मीन राशि में रहता है तब इन दिनों में किसी भी तरह के शुभ काम नहीं करने चाहिए.

ये भी पढ़ें: इंडिया में जल्द लॉन्च होगा दमदार प्रोसेसर वाला HMD Fusion, मिलेगा 108MP कैमरा के साथ मॉड्यूलर डिजाइन

खरमास में ये काम नहीं करते हैं

खरमास यानी धनु मास में 16 संस्कार और अन्य शुभ काम बंद हो जाते हैं. जैसे विवाह, अन्नप्राशन, नामकरण, चूड़ाकर्म, विद्यारंभ और अन्य शुभ काम वर्जित होते हैं. इस दौरान नया काम भी नहीं शुरू करना चाहिए. खरमास में घर बनवाने की शुरुआत नहीं करनी चाहिए.

खरमास में क्या करना चाहिए? (Kharmas mein kya karna chahie)

  • खरमास में सूर्यदेव और भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए.
  • खरमास में मंदिर या गरीबों को अन्न और धन का दान करना चाहिए.
  • खरमास में पूजा के दौरान मंत्रों का जप करना चाहिए.
  • खरमास में सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए.

गुरु को भाग्य का कारक माना जाता है

सूर्य जब बृहस्पति की राशि मीन या धनु में होते हैं तो गुरु ग्रह की शक्तियां क्षीण हो जाती है. गुरु को भाग्य का कारक माना जाता है. यही वजह है कि जब बृहस्पति की शक्तियां कम होती हैं तो शुभ कार्य का फल नहीं मिलता.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि hellocities24.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Man Ki Baat: पीएम मोदी ने यूथ पर किया फोकस, कहा-गुयाना में बसता है मिनी इंडिया

PM Modi का आया रिएक्शन
PM Modi का आया रिएक्शन

PM Narendra Modi Man Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 नवंबर 2024 रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 116वें एपिसोड में लोगों को संबोधित किया.

Modi Man ki Baat: मन की बात कार्यक्रम के 116वें एपिसोड में PM ने यूथ पर ज्यादा फोकस किया. उन्होंने अपने भाषण में एनसीसी का जिक्र किया. इसके अलावा उन्होंने राजनीति में युवाओं को लेकर भी बात की. यह भी कहा कि “भारत से हजारों किलोमीटर दूर गुयाना में भी एक ‘मिनी इंडिया’ बसा हुआ है. करीब 180 साल पहले भारत से लोगों को खेतों में मजदूरी करने और दूसरे कामों के लिए गुयाना ले जाया जाता था. आज वहां रहने वाले भारतीय मूल के लोग राजनीति, व्यापार, शिक्षा और संस्कृति के हर क्षेत्र में गुयाना का नेतृत्व कर रहे हैं.

गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. इरफान अली भी भारतीय मूल के हैं और उन्हें अपनी भारतीय विरासत पर गर्व है.” उन्होंने सबसे पहले राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) दिवस की शुभकामनाएं दी. इसके बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “साथियों, आज बड़ा ही खास दिन है. आज एनसीसी दिवस है. एनसीसी का नाम सामने आते ही हमें स्कूल-कॉलेज के दिन याद आ जाते हैं.

मैं खुद भी एनसीसी कैडेट रहा हूं, इसलिए पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि इससे मिला अनुभव मेरे लिए अनमोल है. पीएम मोदी ने आगे कहा, “NCC युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और सेवा की भावना पैदा करती है. आपने अपने आस-पास देखा होगा कि जब भी कहीं कोई आपदा आती है, चाहे वो बाढ़ हो, भूकंप हो या कोई दुर्घटना, NCC के कैडेट मदद के लिए वहां ज़रूर मौजूद होते हैं.

स्लोवाकिया में किए जा रहे ऐसे ही एक और प्रयास

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि मुझे स्लोवाकिया में किए जा रहे ऐसे ही एक और प्रयास के बारे में पता चला है जो हमारी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन से जुड़ा है. यहां पहली बार हमारे उपनिषदों का स्लोवाक भाषा में अनुवाद किया गया है. ये प्रयास भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रभाव को भी दर्शाते हैं.

उन्होंने ओमान का जिक्र करते हुए कहा कि कई भारतीय परिवार कई शताब्दियों से ओमान में रह रहे हैं. वहां बसने वाले ज़्यादातर लोग गुजरात के कच्छ से हैं. ओमान में भारतीय दूतावास और भारत के राष्ट्रीय अभिलेखागार के सहयोग से एक टीम ने इन परिवारों के इतिहास को संरक्षित करने का काम शुरू कर दिया है. हम सभी के लिए यह गर्व की बात है कि दुनिया भर में ऐसे करोड़ों लोग हैं जिनके दिल में भारत है.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Jharkhand Election Result 2024: सीएम हेमंत सोरेन बरहेट से जीते, लेकिन उनके ये 4 मंत्री हार गए चुनाव

Jharkhand Election Result 2024
सीएम हेमंत सोरेन बरहेट से जीते

Jharkhand Election Result 2024: रांची-झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन बरहेट से विधानसभा चुनाव जीत गए हैं, लेकिन उनके चार मंत्री चुनाव हार गए.

Jharkhand Election Result 2024: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बरहेट विधानसभा सीट जीत हासिल कर ली है लेकिन, उनके चार मंत्री हार गए हैं. मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, बेबी देवी, बन्ना गुप्ता और बैद्यनाथ राम को चुनाव में शिकस्त मिली है. यानी, हार का सामना करना पड़ा है. गढ़वा से मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, डुमरी से मंत्री बेबी देवी, जमशेदपुर पश्चिमी से मंत्री बन्ना गुप्ता और लातेहार से मंत्री बैद्यनाथ राम चुनाव में पराजय का सामना करना पड़ा है. 

ये मंत्री चुनाव हार गए


झारखंड के पेयजल मंत्री और झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर को बीजेपी प्रत्याशी सत्येंद्र नाथ तिवारी ने शिकस्त दी है. जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सह स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को जदयू प्रत्याशी सरयू राय ने पराजित किया है. डुमरी विधानसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी और मंत्री बेबी देवी को जेएलकेएम प्रमुख जयराम महतो ने हराया है. लातेहार विधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी और शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम को बीजेपी के प्रकाश राम ने हराया है.

इन मंत्रियों ने हासिल की जीत


झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर मतगणना पूरी हो गयी. बरहेट विधानसभा सीट 95612 मतों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जीत दर्ज की है. इनके मंत्री घाटशिला विधानसभा सीट से रामदास सोरेन, चाईबासा से दीपक बिरुवा, महगामा से दीपिका पांडेय सिंह, जामताड़ा से इरफान अंसारी, लोहरदगा से रामेश्वर उरांव और मधुपुर से हफीजुल हसन ने जीत हासिल की है. इंडिया गठबंधन में झामुमो 43, कांग्रेस 30, राजद सात और भाकपा माले ने चार सीटों पर चुनाव लड़ा था.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Bihar By Election Result 2024: बहू की जीत से जीतन राम मांझी गदगद, कहा- जनता के विश्वास को टूटने नहीं देंगे

Bihar By Election Result
बहू की जीत से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी गदगद

Bihar By Election Result: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की बहू एनडीए प्रत्याशी दीपा मांझी ने गया की इमामगंज विधानसभा सीट से चुनाव जीत ली है. बहू की जीत से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी गदगद हैं.

Bihar By Election Result: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की बहू एनडीए प्रत्याशी दीपा मांझी ने गया की इमामगंज विधानसभा सीट से चुनाव जीत ली है. बहू की जीत से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी गदगद हैं और उन्होंने कहा कि जनता ने जो विश्वास जताया है, वो विश्वास कभी वह या उनके परिवार टूटने नहीं देंगे. हम सभी मिलकर इस क्षेत्र को और भी उन्नत बनाएंगे और यशस्वी प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के सपने को पंख लगाएंगे.”जीतनराम मांझी ने पत्रकारों से बात की और कहा कि औपचारिक एलान अभी बाकी है, जीतन राम मांझी की बहू छह हजार से अधिक मतों से जीत गई हैं.

वह और उनका परिवार जनता के विश्वास को टूटने नहीं देंगे

जीतन राम मांझी ने कहा वह और उनका परिवार जनता के विश्वास को टूटने नहीं देंगे. उन्होंने एक्स पर भी पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा है, “एनडीए समर्थित हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) पार्टी की उम्मीदवार दीपा मांझी जी पर भरोसा जताने के लिए इमामगंज विधानसभा क्षेत्र की जनता का दिल की गहराइयों से बहुत-बहुत आभार. यहां की देवतुल्य जनता ने दीपा मांझी जी को 6 हजार से अधिक मतों के अंतर से विजयी बनाकर क्षेत्र के विकास का मार्ग प्रशस्त करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है. क्षेत्र की जनता की उम्मीदों को टूटने नहीं देंगे.

नीतीश कुमार का आभार जताया

जीतन राम मांझी ने सीएम नीतीश कुमार समेत एनडीए के तमाम नेताओं को उन्होंने टैग करते हुए आभार जताया है. उन्होंने अपने पोस्ट में सीएम नीतीश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा, पशुपति कुमार पारस, चिराग पासवान, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को टैग किया है.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

​बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें कौन और किस तरह कर सकते हैं नौकरी के लिए आवेदन

Sarkari Naukri

बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है.सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग की ओर से कई पद पर भर्ती निकाली गयी है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

अगर आप तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए शानदार मौका हो सकता है. सीडैक नोएडा (सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग) ने साल 2024 के लिए विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. यह भर्ती अभियान कुल 199 पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है.

आवेदन प्रक्रिया 16 नवंबर, 2024 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार 05 दिसंबर, 2024 तक सीडैक की आधिकारिक वेबसाइट cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

प्रोजेक्ट इंजीनियर के 112 पद, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर के 72 पद और प्रोजेक्ट मैनेजर के 15 पद भरे जाएंगे.

उम्मीदवारों को बीई/बीटेक, एमई/एमटेक, पीजी (आईटी/कंप्यूटर एप्लीकेशन/विज्ञान), पीएचडी (प्रासंगिक विषयों में) होनी जरूरी है.

प्रोजेक्ट इंजीनियर और सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है. प्रोजेक्ट मैनेजर के लिए अधिकतम आयु 56 वर्ष निर्धारित की गई है.

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है. इन पद पर चयनित उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार देना होगा. उम्मीदवार इस भर्ती अभियान से जुड़ी डिटेल्स आधिकारिक साइट पर चेक कर सकते हैं.

फॉर्म जमा करें और भविष्य के लिए उसकी प्रिंट कॉपी रख लें. सबसे पहले cdac.in पर जाएं. “Recruitment” सेक्शन में जाकर अपनी योग्यता अनुसार पद चुनें. आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

परमाणु ऊर्जा को बिजली में परिवर्तित किया जा सकता है? जान लीजिए कैसे

परमाणु ऊर्जा

लोग अक्सर परमाणु बम और परमाणु ऊर्जा को एक ही समझ लेते हैं, जबकि परमाणु ऊर्जा एक शक्तिशाली और विवादों से भरा ऊर्जा का स्रोत है.  

परमाणु बमों का अविष्कार युद्ध की स्थिति में दुश्मन देश को खत्म करने के उद्देश्य से किया गया था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका एक दूसरा उद्देश्य भी है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि परमाणु बम और परमाणु ऊर्जा में क्या अंतर है? परमाणु ऊर्जा से बिजली कैसे उत्पन्न होती है और इसके फायदे और नुकसान क्या हैं.

परमाणु बम और परमाणु ऊर्जा में अंतर इस प्रकार है

  • परमाणु बम, नाभिकीय विखंडन पर आधारित होता है, जबकि परमाणु ऊर्जा, नाभिकीय संलयन पर आधारित होती है:
  • परमाणु बम में, भारी तत्व जैसे यूरेनियम या प्लूटोनियम के नाभिक का विभाजन होता है. 
  • परमाणु ऊर्जा में, हल्के नाभिकों के मिलने से भारी परमाणु बनते हैं और ऊर्जा मुक्त होती है. 
  • परमाणु बम की विस्फोटक क्षमता किलोटन में मापी जाती है, जबकि परमाणु ऊर्जा को मेगाटन में मापा जाता है. 
  • परमाणु बम के विस्फोट से उत्पन्न ऊर्जा की मात्रा कम होती है, जबकि परमाणु ऊर्जा से उत्पन्न ऊर्जा की मात्रा लाखों गुना ज़्यादा होती है. 
  • परमाणु बम का प्रभाव छोटे दायरे में होता है, जबकि परमाणु ऊर्जा का प्रभाव लाखों वर्ग किलोमीटर तक फैल सकता है. 
  • परमाणु बम को परमाण्वस्त्र या नाभिकीयास्त्र भी कहा जाता है. 
  • परमाणु भट्टी में नियंत्रित नाभिकीय श्रृंखला अभिक्रिया होती है, जबकि परमाणु बम में अनियंत्रित नाभिकीय श्रृंखला अभिक्रिया होती है. 

परमाणु ऊर्जा से कैसे बनती है बिजली?

  • जनरेटर से बिजली पैदा होती है.
  • परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में परमाणुओं के विखंडन की प्रक्रिया होती है. इस प्रक्रिया को परमाणु विखंडन कहते हैं. 
  • इस प्रक्रिया में, एक कण को परमाणु पर फेंका जाता है, जिससे वह दो छोटे परमाणुओं और कुछ न्यूट्रॉन में टूट जाता है. 
  • ये न्यूट्रॉन फिर दूसरे परमाणुओं से टकराते हैं और उन्हें भी विखंडित कर देते हैं. इस प्रक्रिया को चेन रिएक्शन कहते हैं. 
  • इस प्रक्रिया में बहुत ज़्यादा गर्मी पैदा होती है. 
  • इस गर्मी को पानी में मिलाकर भाप बनाई जाती है. 
  • इस भाप से टर्बाइन घूमता है और जनरेटर को चलाता है. 

क्या हैं परमाणु ऊर्जा के फायदे?

परमाणु ऊर्जा एक अत्यधिक शक्तिशाली ऊर्जा स्रोत है. थोड़े से ईंधन से बहुत अधिक मात्रा में बिजली उत्पादित की जा सकती है. वहीं परमाणु ऊर्जा से बिजली उत्पादन में जीवाश्म ईंधनों की तुलना में बहुत कम कार्बन उत्सर्जन होता है, जिससे जलवायु परिवर्तन को कम करने में मदद मिलती है. साथ ही परमाणु ईंधन की उपलब्धता लंबे समय तक हो सकती है, जिससे यह एक स्थिर और विश्वसनीय ऊर्जा स्रोत बन जाता है.

परमाणु ऊर्जा के नुकसान क्या होते हैं?

परमाणु रिएक्टरों से विकिरण निकलता है, जो इंसान के स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए नुकसानदेह हो सकता है. परमाणु रिएक्टरों से परमाणु कचरा उत्पन्न होता है जो पर्यावरण के लिए हानिकारक होता है.  

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Bihar News: बिहार में जल्द पांच नये IPS अधिकारियों की होगी तैनाती, 3000 पुलिस पदाधिकारियों का भी होगा प्रमोशन

Bihar Police

Bihar News: बिहार में जल्द पांच नये IPS अधिकारियों की तैनाती होने वाली है. ये अधिकारी अपनी ट्रेनिंग पूरी कर चुके हैं. नये IPS अधिकारियों की तैनाती से बिहार पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.

Bihar News: बिहार में जल्द पांच नये IPS अधिकारियों की तैनाती होने वाली है. ये अधिकारी अपनी ट्रेनिंग पूरी कर चुके हैं. उन्हें बिहार के विभिन्न जिलों में जिम्मेदारी दी जायेगी. नये IPS अधिकारियों की तैनाती से बिहार पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. वहीं, अगले एक महीने के अंदर बिहार के 3000 पुलिस पदाधिकारियों का प्रमोशन भी किया जाएगा. इससे पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ेंगी. ADG ने कहा कि इन आईपीएस अधिकारियों के योगदान से बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर बनेगी. ट्रेनिंग पूरी करने के बाद ये अधिकारी राज्य की जनता की सेवा में जुट जाएंगे. इससे न केवल पुलिस व्यवस्था मजबूत होगी बल्कि आम जनता का भरोसा भी बढ़ेगा.

ट्रेंनिंग पूरी, जिलों में प्रशिक्षण के लिए भेजे जाएंगे

ADG हेड क्वार्टर जितेंद्र सिंह गैंगवार ने शुक्रवार को बताया कि ये पांच आईपीएस अधिकारी देश के विभिन्न राज्यों से बिहार में शामिल हुए हैं. इनकी ट्रेनिंग राजगीर पुलिस एकेडमी में पूरी हो चुकी है. अब ये अधिकारी जिलों में प्रशिक्षण के लिए भेजे जाएंगे, जहां उनकी दक्षता का आकलन किया जाएगा. इसके बाद ये हैदराबाद पुलिस अकादमी में उन्नत प्रशिक्षण लेंगे. वहां से लौटने के बाद इनकी नियमित नियुक्ति राज्य के अलग-अलग जिलों में की जाएगी.

अस्थायी पोस्टिंग

सारण में IPS संकेत कुमार

मुजफ्फरपुर में IPS गरिमा

दरभंगा में IPS कोमल मीणा

वैशाली में IPS शैलजा

बेगूसराय में IPS साक्षी

3000 पुलिस पदाधिकारियों का प्रमोशन होगा

एडीजी जितेंद्र सिंह गैंगवार ने बताया कि अगले एक महीने में राज्य के 3000 पुलिस पदाधिकारियों का प्रमोशन किया जाएगा. यह कदम पुलिस बल की क्षमता को बढ़ाने और अधिकारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उठाया गया है.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.