इंडिया में जल्द लॉन्च होगा दमदार प्रोसेसर वाला HMD Fusion, मिलेगा 108MP कैमरा के साथ मॉड्यूलर डिजाइन

HMD Fusion

HMD Global: कभी आपने अगर नोकिया के फीचर फोन या स्मार्टफोन का उपयोग किए होंगे, तो यह पता ही होगा कि नोकिया के फोन्स को बनाने का काम एचएमडी किया करती थी, लेकिन कुछ महीने पहले एचएमडी ने नोकिया से अलग होकर खुद अपना स्मार्टफोन ब्रांड लॉन्च करने का फैसला लिया है.

HMD Fusion Launch in India: नोकिया के फीचर फोन या स्मार्टफोन का उपयोग करने वालों को यह पता ही होगा कि नोकिया के फोन्स को बनाने का काम एचएमडी किया करती थी, लेकिन कुछ महीने पहले एचएमडी ने नोकिया से अलग होकर खुद अपना स्मार्टफोन ब्रांड लॉन्च करने का फैसला लिया है.एचएमडी भारत में एक नया समार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. . 

HMD Global ने अपने नए स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है यह स्मार्टफोन 25 नवंबर 2024 को दिल्ली में एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा. इसे पहले से ही वैश्विक बाजार में उपलब्ध, HMD Fusion अपनी मॉड्यूलर डिजाइन और स्वैपेबल कवर यानी, “Fusion Outfits” के लिए जाना जाता है.

Key Features and Specifications

  • डिस्प्ले: 6.56-इंच HD+ (720 x 1612 पिक्सल) स्क्रीन, 90Hz रिफ्रेश रेट.
  • प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 SoC.
  • रैम और स्टोरेज: 8GB तक की रैम और 256GB 
  • इंटरनल स्टोरेज: जिसे 1TB तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है.
  • कैमरा: 108MP प्राइमरी + 2MP डेप्थ सेंसर, 50MP फ्रंट कैमरा.
  • बैटरी: 5000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ.
  • सॉफ्टवेयर: Android 14 आउट-ऑफ-द-बॉक्स.
  • डिज़ाइन: IP52 डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट बिल्ड.

खास फीचर्स

HMD Fusion की सबसे खास बात इसके Smart Outfits नामक इंटरचेंजेबल कवर हैं. ये कवर डिज़ाइन को मॉडिफाई करने और अतिरिक्त फीचर्स (जैसे कैमरा लाइट रिंग, वायरलेस चार्जिंग) जोड़ने में सक्षम हैं. फोन में iFixit किट की मदद से बैटरी और अन्य पार्ट्स को स्वयं रिपेयर करने की सुविधा भी दी गई है.

Availability in India

Amazon India पर इसके लिए एक माइक्रोसाइट लॉन्च की गई है, जिसमें “Experience Fusion” टैगलाइन दी गई है. यह इंगित करता है कि HMD Fusion भारत में जल्द ही लॉन्च होगा और Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

TMBU News: विश्वविद्यालय का उद्देश्य सिर्फ डिग्री और नौकरी देना ही नहीं, छात्रों को आत्मनिर्भर बनाना भी है : Governor

TMBU News

Bhagalpur News: बिहार के राज्यपाल और कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल डिग्री और नौकरी देना ही नहीं है बल्कि छात्रों को आत्मनिर्भर बनाना भी है.

Bhagalpur News: बिहार के राज्यपाल(Governor) और कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल डिग्री और नौकरी देना ही नहीं है, बल्कि छात्रों को आत्मनिर्भर बनाना भी है. भागलपुर के तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) में पहली बार एकेडमिक सीनेट की बैठक का आयोजन 21 नवंबर 2024, गुरुवार को हुआ और एकेडमिक सीनेट की बैठक की अध्यक्षता कुलाधिपति सह महामहिम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने की. सीनेट की बैठक एसएम कॉलेज के परीक्षा भवन के प्रशाल में आयोजित की गयी.

हवाई अड्डा से बैठक स्थल एसएम कॉलेज परिसर में कुलाधिपति के आगमन पर एनसीसी कैडेटों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया. वहीं, कॉलेज की छात्राओं और एनएसएस वोलेंटियर ने पुष्प वर्षा कर कुलाधिपति का स्वागत किया. कुलाधिपति के बैठक स्थल पर मंचासीन होते ही राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया. इसके बाद उन्होंने मंच पर रखे स्वतंत्रता सेनानी तिलकामांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

कुलाधिपति ने दीप प्रज्वलित कर एकेडमिक सीनेट की बैठक का उद्घाटन किया. इस अवसर पर संगीत विभाग की छात्राओं ने कुलगीत और गणेश वंदना की प्रस्तुत दी. कुलपति प्रो. जवाहर लाल ने कुलाधिपति का स्वागत अंग वस्त्र, मोमेंटो और औषधीय पौधा भेंट कर किया.


कुलाधिपति श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल डिग्री और नौकरी देना ही नहीं है बल्कि छात्रों को आत्मनिर्भर बनाना भी है. छात्रों के अंदर स्किल डेवलपमेंट कर उन्हें उद्यमी बनने के लिए भी प्रेरित करें ताकि छात्र अपने हुनर और मेहनत के बल पर नौकरी लेने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बन सके. छात्रों को अपने पैरों पर खड़े होने के लिए भी सोचने की जरूरत है. स्वरोजगार को बढ़ावा दें.

विश्वविद्यालय 5 गांव को गोद लेकर करें विकसित

चांसलर ने कहा कि विश्वविद्यालय कम से कम 5 गांव को गोद लेकर उसे विकसित करें, संवारें.
विश्वविद्यालय के छात्रों को उन गांवों में भेज कर वहां की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक आदि चीजों का सर्वेक्षण कराए. सरकार की योजनाओं को उन गांवों तक पहुंचाने में मदद करें. शिक्षकों की नियुक्ति का अधिकार विश्वविद्यालय को मिले ताकि जरूरत के हिसाब से विश्वविद्यालय स्वयं योग्य शिक्षकों की भर्ती समय समय पर कर सके। इससे शिक्षकों की कमी भी दूर हो सकेगी. इस काम में विकेंद्रीकरण जरूरी है.
इस बारे में सरकार को हमने भी कहा है. विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बहुत जरूरी है. सभी सीनेट सदस्य अपनी भूमिका का निर्वहन करें। अपना सुझाव हमें दें.आपका सुझाव शिक्षा को बेहतर बनाएगा. आप राजभवन आकर हमें विश्वविद्यालय की बेहतरी के लिए सुझाव दीजिए. हरेक सदस्य कम से कम अपना एक घंटा तो दें. यदि डेढ़ सौ सदस्य यहां हैं तो उनके देश सौ घंटे हमारे काम आएंगे। हम शिक्षा प्रणाली को बेहतर करेंगे.

सब मिलजुल कर अपने दायित्वों एक निर्वहन करें. आप केवल एक बैठक और एक दिन के लिए सीनेट सदस्य नहीं चुने गए हैं बल्कि आप पूरे साल और पूरे कार्यकाल के लिए सीनेट मेंबर बने हैं. आने वाला समय शिक्षा का है. केवल कुलपति ही नहीं बल्कि आप सब मिल कर शिक्षा को मजबूत बनाइए. आपसे उम्मीदें हैं.


खेलकूद को बढ़ावा देने के बारे में एक सदस्य के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से हर खेल के लिए अलग अलग विशेषज्ञ विश्वविद्यालय में होने चाहिए. खेल डायरेक्टर भी होने चाहिए. मैं आज ही शाम में मुझसे राजभवन मिलने आ रहे खेल मंत्री जी से इस बारे में बात करूंगा, पुराने स्टेडियम का भी जीर्णोद्धार निश्चित रूप से होना चाहिए. विश्वविद्यालयों में खेलकूद का स्वच्छ वातावरण बने इसके लिए प्रयास हो. कुलपति नियमित रूप से कॉलेजों का भी निरीक्षण करें.

अपने साथ कुछ सीनेट सदस्यों को भी निरीक्षण में ले जाएं. ताकि उस कॉलेज की शैक्षणिक, प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी और वस्तु स्थिति स्पष्ट हो सके. करीब आधे घंटे के अपने अध्यक्षीय संबोधन में कुलाधिपति ने मंच से विश्वविद्यालयों में एकेडमिक माहौल को बेहतर बनाने को लेकर कई बार निर्देश देते दिखे.कई सदस्यों ने सदन में शिक्षकों के प्रमोशन का मामला पुरजोर तरीके से उठाया.

Bhagalpur News: भागलपुर में 30 नवंबर से पहले चालू होगा नवनिर्मित मॉडल अस्पताल, DM ने दिए निर्देश

भागलपुर न्यूज

Bhagalpur News: भागलपुर के डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने 21 नवंबर 2024, गुरुवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण सदर अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सेवा सुविधाओं की जांच- पड़ताल की. उन्होंने 30 नवंबर से पहले सदर अस्पताल परिसर स्थित निर्मित मॉडल अस्पताल को चालू करने का निर्देश दिए.

Bhagalpur News:भागलपुर के डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने 21 नवंबर 2024, गुरुवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण सदर अस्पताल पहुंचे और वहां उन्होंने मरीजों को मिलने वाली सेवा सुविधाओं की जांच- पड़ताल की. इस दौरान उन्होंने 30 नवंबर से पहले सदर अस्पताल परिसर स्थित निर्मित मॉडल अस्पताल को चालू करने का निर्देश दिए हैं. ओपीडी, पैथोलॉजी, निबंधन काउंटर, दवा स्टोर, शिशु एवं महिला वार्ड सहित विभिन्न फैकल्टी का गहन निरीक्षण किया. उन्होंने मरीजों से बातचीत कर कर्मियों के व्यवहार, दवा व जांच की सुविधा की जानकारी ली.

जिलाधिकारी ने ओपीडी, रजिस्ट्रेशन व दवा काउंटर पर मरीजों व परिजनों की भीड़ भी देखी. उन्होंने 15 दिसंबर तक बच्चों के आइसीयू यानी एसएनसीयू की 10 सीट को बढ़ाकर 50 सीट करने को कहा है.

हरे रंग के कलम से ही लगाएं टिक

डीएम को बताया गया कि अस्पताल के गेट पर मरीजों के पुर्जा की जांच की जाती है. देखा जाता है कि सभी प्रकार की जांच की गयी है या नहीं, उन पर कलम से टिक लगाया जाता है. जिलाधिकारी ने कहा कि हरे रंग के कलम से ही टिक लगाएं. मरीज सभी जांच होने के बाद ही अस्पताल से बाहर जाएं.

शिशु वार्ड व जीविका रसोई का किया निरीक्षण

डीएम ने शिशु एवं महिला वार्ड में महिलाओं से बातचीत की. उन्होंने वहां मरीज के अटेंडेंट के बैठने की व्यवस्था को देखा. डीएम ने जीविका की दीदी की रसोई का अवलोकन किया. बताया गया कि 150 रुपया प्रतिदिन पर मरीजों व परिजनों को सुबह आठ बजे नाश्ता, 12 बजे से भोजन, चार बजे नाश्ता व रात आठ बजे तक भोजन दिया जाता है.

कॉल सेंटर से मरीजों को दें बीमारी की जानकारी

डीएम ने ओपीडी में चिकित्सकों से पूछा कि प्रतिदिन कितने मरीजों की जांच की जाती है. बताया गया कि 100 से 150 मरीज प्रतिदिन आते हैं. जगह की कमी से मरीजों व अस्पताल कर्मियों को दिक्कत हो रही है. जिलाधिकारी ने बताया कि 15 दिसंबर तक नये भवन में ओपीडी स्थानांतरित हो जायेगा. पैथोलॉजी जांच घर निरीक्षण के दौरान बाहर प्रतीक्षा कर रही महिलाओं से उन्होंने फीडबैक लिया. महिलाओं ने बताया कि यहां लाइन से काम होता है.

निबंधन काउंटर पर दो रुपया लिया जाता है. पैथोलॉजी सेंटर में ऑटोमेटिक जांच मशीनों की जानकारी चिकित्सकों से ली. डीएम ने कहा कि जांच रिपोर्ट में गंभीरता के सूचक को लाल रंग से हाइलाइट करें. मरीज को इसकी जानकारी दें. रोजाना कॉल सेंटर से मरीजों को रिपोर्ट की जानकारी दें.

Neha Sharma Birthday: फैशन डिजाइनर बनना चाहती थी बिहार की ये एक्ट्रेस, जानें कैसे बनाई 33 करोड़ की संपत्ति

Neha Sharma

Neha Sharma Birthday: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस नेहा शर्मा आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही है. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरूआत साल 2007 में तेलुगू फिल्म ‘चिरुथा’ से की थी.

Neha Sharma Birthday: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस नेहा शर्मा(Neha Sharma) आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही है. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरूआत साल 2007 में तेलुगू फिल्म ‘चिरुथा’ से की थी. इस फिल्म में उनके साथ डेब्यू किया था साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी के बेटे राम चरण ने. उनकी एक्टिंग को सराहा गया और उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी जगह बनानी शुरू की. एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ के लिए चर्चा में रहती है. एक्ट्रेस अपनी फिटनेस के लिए भी चर्चा में रहती हैं. एक्ट्रेस साउथ इंडस्ट्री में काम कर रही हैं.

बॉलीवुड में चुनौतियाें के बीच सफलता


नेहा शर्मा (Neha Sharma) एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल, और व्यवसायी हैं. शर्मा ने तेलुगु फिल्म चिरुथा (2007) से अपने अभिनय की शुरुआत की और इसके बाद हिंदी फिल्म क्रूक (2010) से उनकी पहचान बनने लगी. फिल्म ‘क्रूक’ में उनके को-एक्टर थे इमरान हाशमी. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई, लेकिन नेहा की एक्टिंग ने लोगों का ध्यान खींचा. इसके बाद वो कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आईं.

नेहा और आयशा दोनों बहनों ने चुनाव प्रचार किया

एक्ट्रेस नेहा शर्मा बिहार के भागलपुर की रहने वाली है. नेहा की बहन आयशा शर्मा भी एक एक्ट्रेस हैं. उनके पिता एक पॉलिटीशियन हैं. दोनों बहनों ने अपने पिता के लिए चुनाव में खुब प्रचार किए है.

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

इस फिल्म ने दिलाई नई पहचान


नेहा के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साल 2020 में आई ‘तान्हाजी’ रही. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी और नेहा को एक नई पहचान दिलाई.

नेहा शर्मा की संपत्ति कितनी है?


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेहा की नेटवर्थ 33 करोड़ रुपये है. फिल्मों के अलावा, वो ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करती हैं. नेहा एक फिल्म के लिए करीब 1 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. उनके पास मुंबई में एक आलीशान फ्लैट है और भागलपुर, बिहार में भी उनका एक घर है.

नेहा शर्मा बनना चाहती थी फैशन डिजाइनर 

एक्ट्रेस बॉलीवुड में आने से पहले फैशन डिजाइनर बनना चाहती थीं. इसके लिए एक्ट्रेस ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीरियर एंड फैशन टेक्नोलॉजी से फैशन डिजाइनिंग सीखी थी. एक्ट्रेस ने कुछ टाइम इसमें काम भी किया था, लेकिन फिर उनका मन एक्टिंग करने का होने लगा था. फिर उन्होंने फिल्म क्रूक से अपना सिक्का बॉलीवुड में आजमाया था. एक्ट्रेस जॉन अब्राहम के साथ फिल्म परमाणु में नजर आ चुकी हैं. 

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Jharkhand Election 2nd Phase Voting: झारखंड में 3 बजे तक 61.47% वोटिंग का रिकॉर्ड दर्ज, जानें कहां हुई सबसे ज्यादा वोटिंग, देखें Video

Jharkhand Election Voting

Jharkhand Election 2nd Phase Voting: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बंपर वोटिंग के साथ दिन के 3 बजे तक 61.47% वोटिंग का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है. लोगों ने बेझिझक अपने मताधिकार का प्रयोग किया है.

Jharkhand Election Voting: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बंपर वोटिंग के साथ दिन के 3 बजे तक 61.47% वोटिंग का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है. लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा ने प्रेस ब्रीफिंग में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि संताल परगना के महेशपुर और नाला में 3 बजे तक सबसे अधिक मतदान हुआ है. महेशपुर में 74 फीसदी वोटिंग हुई है. नाला में 72.34 फीसदी लोगों ने अपने वोट डाल लिए हैं.

नेहा अरोड़ा ने ईवीएम मशीनों को बदले जाने की भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मॉक पोल के दौरान 71 बैलट यूनिट बदले गए. 116 कंट्रोल यूनिट और 191 वीवीपैट भी बदले गए. आम लोगों की वोटिंग के दौरान 46 बैलट यूनिट, 32 कंट्रोल यूनिट और 135 वीवीपैट को रिप्लेस किया गया.

रांची जिले की सिल्ली विधानसभा सीट के सिल्ली में 71.26 फीसदी लोगों ने मतदान किया है. अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सबसे कम मतदान करने वाले विधानसभा क्षेत्रों में बोकारो, धनबाद और झरिया शामिल हैं. धनबाद में 45.14 फीसदी लोगों ने वोट किया है, जबकि बोकारो में 46.43 प्रतिशत और झरिया में 48.4 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है.

यहां देखें डिटेल

Maharashtra Election Voting: महाराष्ट्र में वोटिंग जारी, कई दिग्गजों ने डाला वोट

Maharashtra Election Voting

Maharashtra Election Voting: महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 सीट पर मतदान सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है. शाम छह बजे तक वोटिंग होगी. मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी. 

Maharashtra Elections: महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान सुबह 7 बजे से जारी है. चुनाव में जहां सत्तारूढ़ ‘महायुति’ गठबंधन सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है, वहीं विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (MVA) को सत्ता में शानदार वापसी की उम्मीद है. संघ प्रमुख मोहन भागवत, RBI गवर्नर शक्तिकांत दास, अजित पवार, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले, नितिन गडकरी, देवेंद्र फडणवीस सहित कई दिग्गजों ने वोट डाल दिया है. शरद पवार ने बारामती में मतदान किया. सुबह 1 बजे तक महाराष्ट्र में 32.18% मतदान हो चुका है. मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी.

11 बजे के बाद एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल, शिव सेना (यूबीटी) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, शिव सेना सांसद श्रीकांत शिंदे वोट डालने पहुंचे.

महायुति : कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ रहा

सत्तारूढ़ महायुति में शामिल बीजेपी 149 सीट पर चुनाव लड़ रही है जबकि, एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना ने 81 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP 59 सीट पर चुनाव लड़ रही है.

MVA : कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ रहा

MVA में शामिल कांग्रेस 101 पर, शिवसेना (UBT) 95 पर और NCP (शरदचंद्र पवार) 86 सीट पर चुनाव लड़ रही हैं. बहुजन समाज पार्टी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (AIMIM) सहित छोटी पार्टियां भी चुनाव लड़ रही हैं. बसपा ने 237 और AIMIM ने 17 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं.

4136 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

ये भी पढ़ें : महाराष्ट्र में 288 सीटों पर वोटिंग आज, दांव पर 4136 कैंडिडेट की किस्मत

इस बार उम्मीदवारों की संख्या में 28 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इस साल 4136 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. इन उम्मीदवारों में 2,086 निर्दलीय हैं. 150 से ज्यादा सीट पर बागी उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें महायुति और MVA के उम्मीदवार अपनी पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं.

महाराष्ट्र में 100186 मतदान केंद्र वोटिंग जारी

महाराष्ट्र में इस बार 1,00,186 मतदान केंद्र होंगे, जबकि 2019 के विधानसभा चुनाव में इनकी संख्या 96,654 थी. मतदाताओं की संख्या में वृद्धि के कारण यह वृद्धि की गई है. राज्य सरकार के लगभग छह लाख कर्मचारी चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात किए जाएंगे.

Jharkhand Election 2024 Phase 2 Live: झारखंड में दूसरे चरण का मतदान खत्म, शाम 5 बजे तक 67.59% वोटिंग

Jharkhand Election 2024 Phase 2

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024 Phase 2 Live: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण की वोटिंग बुधवार सुबह 7 बजे से जार है. इस चरण में झारखंड के 12 जिलों में 1.23 करोड़ मतदाता 528 उम्मीदवारों में से 38 विधायक चुनेंगे.

Jharkhand Election 2024 Phase 2 Live: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण की वोटिंग बुधवार सुबह 7 बजे से जारी है. इस चरण में झारखंड के 12 जिलों में 1.23 करोड़ मतदाता 528 उम्मीदवारों में से 38 विधायक चुनेंगे. चुनाव लड़ रहे 528 उम्मीदवारों में 472 पुरुष, 55 महिला और 1 थर्ड जेंडर हैं. मतदान के लिए 14,218 बूथ बनाए गए हैं. 2,414 बूथ शहरी, 11,804 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं. 48 यूनिक पोलिंग स्टेशन, 239 बूथ महिलाओं द्वारा संचालित हो रहे हैं. 22 बूथ का संचालन दिव्यांग कर रहे हैं. 26 बूथ युवा द्वारा संचालित हो रहे हैं. वोटिंग से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

झारखंड विधानसभा चुनाव में दुमका सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुनील सोरेन ने जामा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय तरबंधा स्थित बूथ संख्या 158 पर मतदान किया है. 

Bhagalpur News: भागलपुर में मनोज बने व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष, मृत्युंजय सचिव

भागलपुर में व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के चुनाव की मतगणना
भागलपुर में व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के चुनाव की देर शाम मतगणना

Bhagalpur News: भागलपुर में व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के चुनाव की मतगणना मंगलवार देर रात पूरी हो गयी और इसके साथ निर्वाची पदाधिकारी ने विजेताओं के नामों की घोषणा की.

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर में व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के चुनाव की मतगणना मंगलवार देर रात पूरी हो गयी. मतगणना पूरी होने के साथ निर्वाची पदाधिकारी ने विजेताओं के नामों की घोषणा की. अध्यक्ष पद पर मनोज कुमार सिंह, सचिव के पद पर मृत्युंजय कुमार, उपाध्यक्ष पद पर रविकांत कुमार गुप्ता, संयुक्त सचिव के पद पर तनुजा कुमारी और संगठन मंत्री के पद पर संदीप कुमार ने जीत हासिल की है. परिणामों की घोषणा होने के साथ सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई दी और फूल माला पहनाया. इधर निर्वाची पदाधिकारी मो गुलाम जिलानी ने कहा कि शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने में उम्मीदवारों सहित संघ के सदस्यों का अहम योगदान रहा.

नवनिर्वाचित अध्यक्ष बने मनोज कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के कर्मचारियों ने संघ और नवनिर्वाचित अध्यक्ष के प्रति आस्था दर्शाया है. इसके लिए उन्होंने सभी को तहे दिल से धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि न्यायालय कर्मियों के हित और वेलफेयर के लिए वह कार्य करेंगे और कर्मियों की मांगों को उचित पटल पर रखेंगे.

परिणामों की घोषणा के बाद मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि चुनाव में हिस्सा लेने वाले सभी उम्मीदवारों को सम्मानित मत प्राप्त हुए हैं. सभी के बीच कांटे की टक्कर हुई.

किनको कितने वोट मिले

अध्यक्ष

मनोज कुमार सिंह – 139

रास बिहारी दत्ता त्रिपाठी – 123

सचिव पद

मृत्युंजय कुमार – 160

सुरेश कुमार सिंह – 102

उपाध्यक्ष

रविकांत कुमार गुप्ता – 156

प्रीतम कुमार 145

मनोज कुमार मिश्रा – 127

मो इम्तियाज खान – 73

संयुक्त सचिव

तनुजा कुमारी – 157

शुभम कुमार – 131

शशिकांत झा – 126

शनी कुमार – 92

संगठन मंत्री

संदीप कुमार – 151

सुनील कुमार – 96

कोषाध्यक्ष

प्रशांत कुमार – निर्विरोध

कार्यकारिणी सदस्य (सभी निर्विरोध)

मो इकबाल हासमी, शंभु कुमार शर्मा, ब्रजेश कुमार ठाकुर, पुरुषोत्तम कुमार, रंजन कुमार, मृत्युंजय मंडल, मोना कुमारी, रुपेश रंजन, राजकिशोर पांडेय, विवेकानंद कुमार और सत्यम कुमार सत्यजीत.नवगछिया अनुमंडल (सभी निर्विरोध)

उपाध्यक्ष : रामस्वरूप ठाकुर (सुमन)

संयुक्त सचिव: संजीव कुमार सिंह

उप कोषाध्यक्ष: अविनाश कुमार

कार्यकारिणी सदस्य : अवधेश कुमार और रवि रंजन पटेल

कहलगांव अनुमंडल (सभी निर्विरोध)

उपाध्यक्ष : संदीप कुमार

संयुक्त सचिव: चंदन नाथ चौधरी

उप कोषाध्यक्ष: प्रियदर्शी

कार्यकारिणी सदस्य: प्रवीण कुमार रजक और अखिलेश कुमार

Maharashtra Elections: महाराष्ट्र में 288 सीटों पर वोटिंग आज, दांव पर 4136 कैंडिडेट की किस्मत

Maharashtra Elections

Maharashtra Elections: महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 सीट पर 20 नवंबर 2024 बुधवार को वोटिंग सुबह सात बजे शुरू होगी और शाम छह बजे समाप्त होगा. मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी.

Maharashtra Elections: महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 सीट पर चुनाव 20 नवंबर बुधवार को होगा. वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू होगी. इस चुनाव में जहां सत्तारूढ़ ‘महायुति’ गठबंधन सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है, वहीं विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (MVA) को सत्ता में शानदार वापसी की उम्मीद है. वोटों की गिनती 23 नवंबर, 2024 को होगी.

सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अलावा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) घटक हैं. गठबंधन को महिलाओं के लिए शुरू की गई ‘माझी लाडकी बहिण’ जैसी अपनी लोकप्रिय योजनाओं की बदौलत सत्ता में बने रहने की उम्मीद है. 

महायुति: कौन कितनी सीटों पर लड़ रहा चुनाव, यहां जानें

सत्तारूढ़ महायुति में शामिल बीजेपी 149 सीट पर चुनाव लड़ रही है जबकि, एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना ने 81 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP 59 सीट पर चुनाव लड़ रही है.

MVA: कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ रहा

MVA में शामिल कांग्रेस 101 पर, शिवसेना (UBT) 95 पर और NCP (शरदचंद्र पवार) 86 सीट पर चुनाव लड़ रही हैं. बहुजन समाज पार्टी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (AIMIM) सहित छोटी पार्टियां भी चुनाव लड़ रही हैं. बसपा ने 237 और AIMIM ने 17 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं.

चुनावी मैदान में 4136 उम्मीदवार

इस साल 4136 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. इन उम्मीदवारों में 2,086 निर्दलीय हैं. 150 से ज्यादा सीट पर बागी उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें महायुति और MVA के उम्मीदवार अपनी पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. पिछले विधानसभा चुनाव (2019) की तुलना में इस बार उम्मीदवारों की संख्या में 28 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

4136 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

महाराष्ट्र में मतदाताओं की कुल संख्या :9,70,25,119
पुरुष मतदाता: 5,00,22,739
महिला मतदाता: 4,69,96,279
ट्रांसजेंडर मतदाता: 6,101
दिव्यांग मतदाता: 6,41,425
मतदान केंद्र: 100186
सशस्त्र बलों के सेवा मतदाता: 1,16,170

Delhi Air Pollution: पाकिस्तान और अफगानिस्तान की हवा का दिल्ली पर पड़ा जबरदस्त असर, लाहौर और मुल्तान में AQI 2000 के पार

Delhi Air Pollution
जहरीली धुंध की चादर में लिपटी दिल्ली.

Air Pollution in Delhi :  पाकिस्तान और अफगानिस्तान की हवा का असर दिल्ली पर पड़ रहा है. राजधानी दिल्ली की हालत बेहद गंभीर स्थिति में पहुंच गई है. वायु प्रदूषण बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. 

Air Pollution in Pakistan : पाकिस्तान और अफगानिस्तान की हवा का दिल्ली पर जबरदस्त तरीके से पड़ा है. राजधानी दिल्ली की हालत बेहद गंभीर हो गई है. वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. पाकिस्तान के दो शहर लाहौर और मुल्तान में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 2000 के पार पहुंच चुका है. जिसे देखते हुए पाकिस्तानी सरकार ने इन दोनों शहरों में पूरी तरह से लॉकडाउन लगा दिया है.

उल्लेखनीय है कि हर साल सर्दियों में सिंधु-गंगा के मैदानों में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर को पार कर जाता है. हर साल दिवाली के बाद उत्तर और मध्य भारत में खेतों में पराली जलाने का सिलसिला शुरू हो जाता है. जिसके कारण दिल्ली समेत इसके आसपास के इलाकों में प्रदूषण तेजी में बढ़ने लगता है. हाल ही में अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने एक सैटेलाइट इमेज जारी की, जिसमें भारत और पाकिस्तान के एक बड़ा हिस्सा काली धुंध की चादर से ढका दिख रहा था.

जानें, ये कारण

थर्मल इन्वर्जन के कारण प्रदूषण वायुमंडल की ऊपरी परत पर फैल नहीं पाता. लिहाजा दिल्ली में तेजी से वायू प्रदूषण का प्रकोप बढ़ जाता है. सर्दियों के समय भारत की राजधानी दिल्ली में 72 प्रतिशत हवा उत्तर पश्चिम से आती है. इन हवाओं के साथ राजस्थान, पाकिस्तान और अफगानिस्तान की धूल मिट्टी देश की राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में पहुंच जाती है.

ये भी पढ़ें : दिल्ली में सांसों पर खतरा, स्कूल बंद, SC ने मास्क पहनने की दी सलाह

दिल्ली व इसके आसपास के इलाके में बढ़ते वायु प्रदूषण का एक प्रमुख कारण किसानों का खेतों में पराली को जलाना है. किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए भारत सरकार ने फसल अवशेष प्रबंधन (CRM) योजना शुरू की है. इस योजना के तहत किसानों को सुपर SMS अटैचमेंट, टर्बो हैप्पी सीडर, रोटावेटर और सुपरसीडर खरीदने के लिए सब्सिडी दी जाती है.