Bollywood News:वेब सीरीज की सफलता का एक्ट्रेस ने मनाया जश्न, वरुण धवन ने अल्लू अर्जुन की हीरोइन को बताया अपना बेस्ट को-स्टार

Bollywood News
सीरीज सिटाडेल-हनी बनी की सफलता का जश्न मनाया

Bollywood News: वेब सीरीज सिटाडेल-हनी बनी अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. इसमें वरुण धवन और सामंथा रूथ प्रभु नजर आए हैं. इसकी सफलता का जश्न मनाया है और एक्ट्रेस ने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है.

Bollywood News: वेब सीरीज सिटाडेल-हनी बनी अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. इसमें वरुण धवन और सामंथा रूथ प्रभु नजर आए हैं. वरुण धवन और सामंथा रूथ प्रभु ने अपनी सीरीज सिटाडेल-हनी बनी की सफलता का जश्न मनाया. पार्टी की तसवीरें एक्ट्रेस ने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है.इसमें सामंथा और वरुण जासूस के रोल में दिखे हैं. सीरीज की सफलता का टीम ने मुंबई में विराट कोहली के रेस्तरां वन8 कम्यून में जश्न मनाया. पार्टी की फोटोज एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. .

सिटाडेल-हनी बनी : सफलता पर मनाया जश्न

एक्शन वेब सिटाडेल-हनी बनी की सफलता पर एक्ट्रेस ने जश्न मनाया है.जश्न में सामंथा रूथ प्रभु और वरुण धवन के अलावा निमरत कौर, वामिका गब्बी और गुलशन देवैया, नताशा दलाल, अवनीत कौर जैसे स्टार्स शामिल हुए. सामंथा ने तसवीरें शेयर कर अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, एक खूबसूरत शाम बहुत प्यारे लोगों के साथ बिताया. मेरा दिल प्यार और कृतज्ञता से भर गया. इसपर वरुण ने कमेंट बॉक्स में लिखा, “द बेस्ट को-स्टार एवर.” इसपर राज और डीके ने लिखा, “आखिरकार हम एक लंबी और कठिन यात्रा के बाद जश्न मना पा रहे हैं! आप अमेजिंग हैं.”

दूसरी शादी करने जा रहे हैं सामंथा रूथ प्रभु के एक्स पति

सामंथा रूथ प्रभु अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है. नागा चैतन्य और एक्ट्रेस का तलाक हो चुका है. अब नागा अगले महीने 4 दिसंबर को एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से शादी करने जा रहे हैं. कपल ने इसी साल अगस्त में सगाई की थी. सगाई की तसवीरें बेहद खूबसूरत थी. शोभिता और नागा ने सगाई करने से पहले एक-दूसरे को दो साल तक डेट किया था.

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपनी नयी फिल्म पर दी जानकारी, जानें क्या कुछ होगा नया

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

WPL Auction 2025: खिलाड़ियों की नीलामी की तारीख आई नजदीक, फरवरी में होगा टूर्नामेंट

WPL Auction 2025
फरवरी में होगा महामुकाबला

WPL Auction 2025: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की तारीख नजदीक आ गई है. नीलामी 15 दिसंबर को बेंगलुरु में होगी और इस बार टीम बनाने के लिए पांच फ्रेंचाइजी के पास इस वर्ष 15 करोड़ का बजट होगा..

WPL Auctiona 2025: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की तारीख नजदीक आ गई है. नीलामी 15 दिसंबर को बेंगलुरु में होगी और इस बार टीम बनाने के लिए पांच फ्रेंचाइजी के पास इस वर्ष 15 करोड़ का बजट होगा. पांच टीमों के इस टूर्नामेंट का तीसरा संस्करण फरवरी 2025 के पहले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है. यानी, यह टूर्नामेंट फरवरी के पहले हफ्ते में शुरू होकर मार्च तक समाप्त हो जाएगा. खिलाड़ी 4 दिसंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

सूत्रों ने पुष्टि की है कि नीलामी गत चैंपियन स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के होम शहर बेंगलुरु में होगी. समाचार एजेंसी IANS को पता चला है कि WPL 2025 नीलामी के मेजबान के रूप में बेंगलुरु और गोवा के नामों पर अनौपचारिक रूप से चर्चा की जा रही थी.

4 दिसंबर रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि (WPL Auction 2025)

भारतीय खिलाड़ियों के लिए नीलामी में पंजीकरण की अंतिम तिथि 4 दिसंबर, शाम 5 बजे तक है. नीलामी में कुल 19 स्लॉट भरे जाएंगे, जिनमें से पांच विदेशी खिलाड़ियों को शामिल करने के लिए हैं. नीलामी में प्रवेश करने वाले कैप्ड खिलाड़ियों के लिए आधार मूल्य 30 लाख रुपये, 40 लाख रुपये और 50 लाख रुपये है. अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए यह 10 लाख रुपये और 20 लाख रुपये हैं. पांचों फ्रैंचाइजी के पास 2025 सीजन के लिए अपनी टीम बनाने के लिए 15 करोड़ रुपये का बजट है, जो पिछली नीलामी में 13.5 करोड़ रुपये से 1.5 करोड़ रुपये अधिक है.

सबसे बड़ा पर्स गुजरात के पास (WPL Auction 2025)

2023 की विजेता मुंबई इंडियंस 2.65 करोड़ रुपये के पर्स के साथ नीलामी में उतरेगी. पहले दो सीजन में प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे रहने वाली गुजरात जायंट्स के पास सबसे बड़ी नीलामी राशि 4.4 करोड़ रुपये हैं. आरसीबी 3.25 करोड़ रुपये के पर्स के साथ नीलामी में उतरेगी, जबकि यूपी वॉरियर्स 3.9 करोड़ रुपये के साथ उतरेगी. दो बार की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स के पास 2.5 करोड़ रुपये का पर्स होगा.

WPL Auction 2025: टूर्नामेंट फरवरी में होगा शुरू

WPL का पहला सीजन मुंबई और नवी मुंबई में खेला गया था. दूसरा सीजन बेंगलुरु और नई दिल्ली में खेला गया था. सूत्रों कर मानें, तो अब तक यही उम्मीद की जा रही है कि 2025 सीजन फरवरी के पहले सप्ताह में शुरू होगा और मार्च तक समाप्त हो जाएगा. अब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि तीसरे सीजन के लिए स्थलों का चयन कैसे होगा.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Maharashtra New CM: महाराष्ट्र की राजनीति दिल्ली में शिफ्ट, नये सीएम को लेकर मंथन, अमित शाह संग बैठे शिंदे, फडणवीस और पवार

Maharashtra Government Formation
दिल्ली में अमित शाह संग बैठे शिंदे, फडणवीस और पवार

Maharashtra Government Formation: महाराष्ट्र में चुनाव का परिणाम आने के कई दिन हो गए हैं.अब तक नये सीएम पर मुहर नहीं लग सकी है.महाराष्ट्र की राजनीति दिल्ली में शिफ्ट हो गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर महायुति की बैठक हो रही है.

Maharashtra Government Formation:महाराष्ट्र में चुनाव का परिणाम आने के कई दिन हो गए हैं.अब तक नये सीएम पर मुहर नहीं लग सकी है. महाराष्ट्र का अगला सी कौन होगा? इसको लेकर मंथन जारी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर महायुति की बैठक हो रही है. महाराष्ट्र में नए मुख्यमंत्री के साथ ही सरकार गठन की प्रक्रिया को लेकर कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बीच गुरुवार रात दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक चल रही है.

सुनील तटकरे के साथ चली लंबी बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक से पहले देवेंद्र फडणवीस, एनसीपी प्रमुख अजित पवार और सांसद सुनील तटकरे के साथ बैठक हुई. लंबी मीटिंग के बाद फडणवीस और अजित पवार शाह से मिलने तटकरे के आवास से रवाना हुए.

ये भी पढ़ें: अभी से जान लीजिए नये साल में कब-कब है एकादशी व्रत, यहां देखें पूरी लिस्ट और नोट करें सही डेट

मुख्यमंत्री चेहरे पर इनका बड़ा बयान

महाराष्ट्र के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा, “इतनी जल्दी क्यों है? जब भी पार्टियां महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव जीतती थीं, तो उन्हें हमेशा 14 से 15 दिन लगते थे. हमने राज्य में सरकार बनाई है. कोई जल्दबाजी नहीं होनी चाहिए.” शिवसेना (यूबीटी) नेता अंबादास दानवे के बयान पर उन्होंने कहा, कांग्रेस में बहुत अहंकार है. जनता ने उन्हें असलियत दिखा दी है. कभी अहंकार नहीं करना चाहिए.

डाउन हुआ एकनाथ शिंदे का तेवर

महाराष्ट्र में नये मुख्यमंत्री को लेकर जारी खींच-तान के बीच कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. जिसमें उन्होंने साफ कर दिया था कि सरकार गठन में उनकी ओर से कोई दिक्कत नहीं है. पीएम मोदी और अमित शाह जो भी फैसला लेंगे, उसे मंजूर होगा.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के अगले सीएम पर आज लगेगी मुहर, फडणवीस, पवार और शिंदे को बुलाए गए दिल्ली

Maharashtra News
महाराष्ट्र के सीएम को लेकर दिल्ली में होगी बैठक

Maharashtra News: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election 2024) का परिणाम घोषित हुए चार दिन हो चुके हैं, लेकिन महायुति (Mahayuti) गठबंधन में भाजपा (BJP), शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और NCP (Ajit Pawar) अब तक यह तय नहीं कर पाए हैं कि अगला मुख्यमंत्री किस पार्टी का होगा. लेकिन, इस सवाल का जवाब शायद आज यानी, गुरुवार को मिल सकता है.

Maharashtra News:दिल्ली में महायुति गठबंधन की बैठक आज यानी गुरुवार को है. महायुति गठबंधन के तीनों नेताओं यानी फडणवीस, शिंदे और पवार को दिल्ली बुलाया गया है. महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसको लेकर बना संशय आज यानी, गुरुवार को साफ हो सकता है. दिल्ली में महायुति नेताओं की बैठक है, जिसमें बीजेपी आलाकमान के भी शामिल होने की उम्मीद है. बैठक में महाराष्ट्र के नये सीएम के नाम पर मुहर लग सकती है. कयास है कि प्रदेश में अगला सीएम बीजेपी का होगा. इस मीटिंग में देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार शामिल हो रहे हैं.

यह बात महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने कहा है. उन्होंने मीडिया के सवाल के जवाब में कहा कि हम तीनों (देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार) कल दिल्ली आ रहे हैं. आगे की चर्चा वहीं होगी. दरअसल, सभी दल अपना-अपना दावा ठोक रहे हैं. 

हालांकि, अजित पवार भाजपा के पक्ष में रहने का संकेत कर चुके हैं, जिससे मौजूदा उपमुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) का दावा ज्यादा मजबूत हो गया है. लेकिन एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं. इसके चलते महायुति गठबंधन के तीनों नेताओं यानी फडणवीस, शिंदे और पवार को दिल्ली बुलाया गया है.

प्रेस-कॉन्फ्रेंस कर एकनाथ शिंदे ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

एकनाथ शिंदे ने बुधवार को मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता जो भी फैसला लेंगे वो उन्हें मान्य होगा. हालांकि चुनाव के नतीजों के बाद से बीते मंगलवार तक एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद के लिए अड़े हुए थे. इस बीच मंगलवार को उनकी पीएम मोदी और अमित शाह से फोन पर बात हुई थी. इसके बाद से ही एकनाथ शिंदे के विचार में बदलाव देखने को मिला. उन्होंने प्रेस-कॉन्फ्रेंस कर साफ कर दिया कि सरकार बनाने में उनकी तरफ से कोई अड़चन नहीं आएगी. बीजेपी का फैसला उन्हें मान्य होगा.

महाराष्ट्र में क्या बीजेपी का होगा अगला सीएम?

सीएम की रेस में तीन नामों पर कयास लग रहे थे. एकनाथ शिंदे, अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस. इस बीच दो दिनों के घटनाक्रम और महायुति के नेताओं के बयानों से इस बात को हवा मिल रही है कि प्रदेश में अगला सीएम बीजेपी का होगा. इसी कड़ी में बीजेपी नेता देवेंद्र फड़णवीस ने भी साफ कर दिया है कि सीएम पद को लेकर महायुति में किसी तरह का मतभेद नहीं है.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Cyclone Fengal: कहर बरपाने तेजी से आगे बढ़ रहा चक्रवाती तूफान फेंगल, भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल बंद, देखें VIDEO

Cyclone Fengal
कहर बरपाने आ रहा चक्रवाती तूफान फेंगल

Cyclone Fengal Tracker:दक्षिण भारत में बेमौसम बारिश हो रही है और बताया जा रहा है कि ये बारिश चक्रवाती तूफान फेंगल की वजह से हो रही है, जिसके अगले 2 दिनों मे तमिलनाडु की ओर बढ़ने की संभावना है. 

Cyclone Fengal Tracker: चक्रवाती तूफान फेंगल का असर देश के कई राज्यों में अभी से दिखने लगा है. जबकि मौसम विभाग के अनुसार अगले 12 घंटे में कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात में तब्दील हो सकता है. यह अगले दो दिन में श्रीलंका के तट को पार करते हुए तमिलनाडु की ओर बढ़ सकता है. यानी, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव पिछले 6 घंटों के दौरान 3 किमी प्रति घंटे की गति से धीरे-धीरे उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ा है. 30 नवंबर की सुबह के आसपास एक गहरे दबाव के रूप में उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों के पास पहुंचेगा. इसके मद्देनजर आज यानी, 28 नवंबर, 2024 को अवकाश घोषित किया गया है.

स्कूलों में छुट्टी घोषित

चक्रवाती तूफान के खतरे और भारी बारिश की वजह से पुडुचेरी और कराईकल में सभी सरकारी और निजी स्कूलों, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों और कॉलेजों में आज यानी, 28 नवंबर, 2024 को अवकाश घोषित किया गया है. पुडुचेरी के शिक्षा मंत्री अरुमुगम नमस्सिवयम ने इसकी जानकारी दी है.

आज यहां भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग की मानें, आज यानी 28 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यमन में भारी बारिश के आसार हैं. बहुत अधिक भारी बारिश होने की संभावना है.

कल 29 नवंबर को यहां भारी बारिश होगी

मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यमन में भारी से बहुत अधिक भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि जबकि रायलसीमा में भारी बारिश का अनुमान है.

30 नवंबर को यहां होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार ही 30 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यमन में भारी होने की संभावना है. वहीं, केरल और माहे, रायलसीमा और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हो सकती है. (इनपुट- प्रभात खबर)

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Bhagalpur News: भागलपुर DM ने मुखियाओं के साथ बैठक कर बनाई योजना, गांवों में विकसित होगी टाउनशिप

Bhagalpur News
भागलपुर डीएम ने प्रगतिशील मुखियाओं के साथ की बैठक

Bhagalpur News: भागलपुर जिले में ग्रामीण टाउनशिप विकसित होगी. यह टाउनशिप गांव में 22.9 एकड़ जमीन पर विकसित की जाएगी. भागलपुर डीएम ने ग्रामीण टाउनशिप विकसित करने की योजना पर मुखियाओं के साथ बैठक की है.

Bhagalpur News: भागलपुर जिले में ग्रामीण टाउनशिप विकसित होगी. गांव में 22.9 एकड़ जमीन पर टाउनशिप विकसित की जाएगी. भागलपुर डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने सभी 16 प्रखंडों के प्रगतिशील मुखियाओं के साथ बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में क्षेत्र विकास योजना के तहत गांव में टाउनशिप विकसित करने को लेकर बैठक की. डीएम ने कहा कि प्रगतिशील किसानों और ग्रामीणों के सहयोग से क्षेत्र विकास योजना के तहत गांव में टाउनशिप विकसित किया जा सकता है. इसके लिए सरकारी, अर्धसरकारी संस्था या किसानों द्वारा एक स्थान पर उपलब्ध 22.9 एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी. उन्होंने ने कहा कि प्रगतिशील किसान और ग्रामीण मिलकर एक सोसाइटी बनाएंगे जो इसके प्रबंधन की निगरानी करेंगे. बैठक में डीडीसी, डीआरडीए निदेशक और प्रत्येक प्रखंड से एक प्रगतिशील मुखिया मौजूद थे.

जानें क्या-क्या होगा टाउनशिप में?

टाउनशिप में प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सांस्कृतिक केंद्र के साथ सामुदायिक भवन, व्यावसायिक बाजार, 9 मीटर चौड़ी सड़क, जलापूर्ति, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट और बिजली कनेक्शन होगा. इसे सरकार विकसित करेगी. इस पर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च होंगे. सभी निर्माण कार्यों के लिए एक मॉडल बनाया गया है.

आसपास का क्षेत्र भी होगा विकसित

गांव में टाउनशिप विकसित होने के बाद उसके आसपास का क्षेत्र भी विकसित होगा. मुखियाओं ने इसे गांव के विकास के लिए एक बेहतरीन परियोजना बताया. उन्होंने कहा कि वे अपने क्षेत्र के ग्रामीणों को शामिल कर एक सोसायटी बनाने का प्रयास करेंगे, जो ग्रामीण टाउनशिप के लिए अपनी जमीन उपलब्ध कराएंगे.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Patna News: शादी का झांसा देकर भाभी के साथ बनाता रहा अवैध संबंध, प्रेग्नेंट होने पर छोड़ दिया, अब कोर्ट ने सुनाई सजा

Patna News

Patna: शादी का झांसा देकर अपनी ही भाभी के साथ अवैध संबंध बनाना और फिर गर्भवती होने पर छोड़ देना बिहार के बाढ़ के एक युवक को महंगा पड़ गया.  

Patna: पटना जिले के बाढ़ के एक युवक ने भाभी को शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाया था.इस 6 साल पुरानाे मामले में  पटना सेशन कोर्ट ने 27 नवंबर बुधवार को आरोपी देवर के खिलाफ फैसला सुनाते हुए 10 साल की जेल की सजा सुनाई है. साथ ही 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माने की राशि नहीं देने पर ढाई साल की जेल अलग से काटनी पड़ेगी. युवक बाढ़ थाना क्षेत्र के हसुआरा गांव का है.  

अवैध संबंध बनाना और प्रेग्नेंट होने पर छोड़ देना पड़ा महंगा

युवक ने भाभी को शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाया था. इस अवैध संबंध के दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई. इस बात की जानकारी होते ही आरोपी ने पीड़िता को छोड़ दिया था. जिसके बाद पीड़िता ने 2008 में शिकायत दर्ज कराई गई थी. जांच होने के बाद इस केस को सुनवाई के लिए पटना सेशन कोर्ट को सौंप दिया गया था.

कोर्ट ने मुआवजे का निर्देश दिया

अदालत ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना को पीड़िता को मुआवजा देने का भी निर्देश दिया है. पटना के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (प्रथम) संगम सिंह ने मामले में सुनवाई के बाद मंगलवार को आरोपी रजनीश कुमार पांडे को आईपीसी की विभिन्न धाराओं में दोषी करार देने के बाद यह सजा सुनाई. 

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Gaya Bomb Blast: गया शहर में बम विस्फोट, 02 बच्चे घायल, हालत नाजुक

Gaya Bomb Blast

Gaya Bomb Blast : गया शहर में बुधवार सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र में एक जोरदार बम धमका हुआ. तेलबीघा डाक स्थान के पास कचरे के ढेर में हुए बम धमाके में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Gaya Bomb Blast : गया शहर में बम धमाके में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में 10 वर्षीय बादल कुमार व 15 वर्षीय लक्ष्मण कुमार नाम हैं. दोनों घायल बच्चे स्वर्गीय रंजन कुमार के पुत्र हैं. बम धमाका कोतवाली थानो क्षेत्र के तेलबीघा डाक स्थान के पास कचरे के ढेर में हुआ घायल बच्चों का जेपीएन अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मगध मेडिकल भेजा गया है. दोनों बच्चों की हालत नाजुक है.

बताया जा रहा है कि कचरा चुनने के दौरान एक थैली के पटकने से यह बम ब्लास्ट हुआ है. इस धमाके में एक बच्चे का हाथ फट गया है. घायलों में 10 वर्षीय बादल कुमार व 15 वर्षीय लक्ष्मण कुमार नाम हैं. दोनों घायल बच्चे स्वर्गीय रंजन कुमार के पुत्र हैं.

एक सप्ताह पहले भी गया शहर के एक कबाड़ी दुकान में बम विस्फोट हुआ था. बम विस्फोट होने से कबाड़ी दुकान का संचालक घायल हो गया था. बम विस्फोट से उसके दोनों हाथ में गहरा जख्म हुआ था. एक हाथ की हथेली की कुछ अंगुलियां उतर गईं थी. उस विस्फोट की भी आवाज काफी तेज थी और काफी दूर तक गई थी.

बम धमाके से दहल उठा आसपास का इलाका

विस्फोट की आवाज काफी तेज थी और काफी दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी.स्थानीय लोगों की मानें तो जिस तरह विस्फोट के दौरान आवाज हुई, उससे बड़ी घटना की आशंका को लेकर इलाके के लोग डर गए थे. धमाके की सूचना पुलिसवालों को भी मिली है. सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे कोतवाली थाना की पुलिस जांच में जुटी है.

एफएसएल और बम निरोधक दस्त को भी बुलाया

मौके पर एफएसएल और बम निरोधक दस्त को भी बुलाया गया. एएसपी पीएन शाहू के अनुसार पुलिस ने कचरे के ढेर को सील कर आसपास पूछताछ की, लेकिन फिलहाल ब्लास्ट का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. जांच चल रही है. इस इलाके में अक्सर कचरा फेंका जाता है, जिसमें कई बार खतरनाक चीजें होती हैं.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Hemant Soren Cabinet: मंत्री बनने की चाह में दिल्ली में डटे हैं दर्जन भर कांग्रेसी विधायक, आलाकमान से हेमंत सोरेन ने की मुलाकात

Hemant Soren Cabinet
कांग्रेस आलाकमान से हेमंत सोरेन ने की मुलाकात

Hemant Soren Cabinet : सीएम हेमंत सोरेन ने मंगलवार को नयी दिल्ली में कांग्रेस के आला नेताओं से मुलाकात कर मंत्रिमंडल के स्वरूप पर चर्चा की है. 

Hemant Soren Cabinet : हेमंत सोरेन दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात की और नयी सरकार के स्वरूप को लेकर चर्चा की. वहीं, कांग्रेस के कई विधायक दिल्ली में जमे हुए हैं और लॉबिंग कर रहे हैं. कांग्रेस के 16 विधायक चुनाव जीत कर आये हैं. गठबंधन सरकार में कांग्रेस कोटे से कितने और कौन-कौन मंत्री बनेंगे इस पर भी चर्चा हुई है. विधायकों ने पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात भी की है.

इधर, पिछली सरकार में मंत्रिमंडल में शामिल दीपिका पांडेय और डॉ रामेश्वर उरांव को फिर से मौका देने के लिए कुछ नेता लॉबिंग कर रहे हैं. वहीं कांग्रेस के युवा चेहरे भी जोर लगा रहे हैं. प्रदीप यादव, अनूप सिंह, राधाकृष्ण किशोर, ममता देवी, नमन विक्सल कोंगाड़ी, राजेश कच्छप, शिल्पी नेहा तिर्की, भूषण बाड़ा जैसे नेता मंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं.

मंत्री के दौड़ में निशांत, इरफान का कट सकता पत्ता

पूर्व मंत्री आलमगीर की पत्नी और पाकुड़ से विधायक निशत आलम का नाम मंत्री के लिए आगे बढ़ गया है. वहीं, जामताड़ा से विधायक डॉ इरफान का पत्ता कट सकता है. यह संकेत कांग्रेस के आला नेताओं से मिले हैं. वहीं झामुमो का एक खेमा डॉ अंसारी को मंत्री बनाने के पक्ष में नहीं है. डॉ अंसारी के बयानों से समय-समय पर गठबंधन को परेशानी होती रही है.

दिल्ली में डटे हुए हैं कांग्रेस के एक दर्जन विधायक

मंत्रिमंडल को लेकर कांग्रेस के विधायक दिल्ली में डटे हुए हैं. कांग्रेस के एक दर्जन विधायक दिल्ली में कैंप किए हुए हैं. विधायक रामेश्वर उरांव, श्वेता सिंह और निशत आलम को छोड़कर सारे नवनिर्वाचित विधायक दिल्ली में आला नेताओं के दरबार में हैं. दिल्ली में अपने पहुंच वाले नेताओं से भी पैरवी करायी जा रही है. कांग्रेस आलाकमान ने पत्ते नहीं खोले हैं. विधायकों ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी मुलाकात कर अपनी पैरवी की है.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Ekadashi Vrat 2025: अभी से जान लीजिए नये साल में कब-कब है एकादशी व्रत, यहां देखें पूरी लिस्ट और नोट करें सही डेट

Ekadashi Vrat 2025
साल 2025 में इन दिनों पड़ने वाला है एकादशी व्रत

Ekadashi Vrat 2025: हिन्दू धर्म में प्रत्येक तिथि और व्रत का अलग-अलग महत्व है. इन्ही में से एक एकादशी व्रत(Ekadashi Vrat) है और इसका भी विशेष महत्व है. एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है. नये साल 2025 में 25 एकदशी व्रत है. आइए, यहां देखें पूरी लिस्ट.

Ekadashi Vrat 2025: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत(Ekadashi Vrat) का अत्यधिक महत्व है. यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है. प्रत्येक महीने में दो एकादशी तिथियां होती हैं, एक कृष्ण पक्ष में और दूसरी शुक्ल पक्ष में.इस प्रकार, एक वर्ष में कुल 24 या 25 एकादशी व्रत होते हैं. नये साल 2025 में 25 एकादशी व्रत पड़ रहा है. दरअसल, यह व्रत भगवान श्री विष्णु को समर्पित होता है और महीने में दो बार होता है. संतान प्राप्ति, पापों का नाश और मोक्ष की प्राप्ति के लिए एकादशी व्रत रखने की विशेष सलाह दी जाती है. इसे जीवन के कष्टों को समाप्त करने और जन्म-मृत्यु के बंधन से मुक्ति दिलाने वाला माना जाता है. यही वजह है कि  तमाम व्रत और उपवासों में सर्वाधिक महत्व एकादशी के व्रत को दिया जाता है.

एकादशी व्रत 2025 लिस्ट(Ekadashi Vrat)

10 जनवरी 2025शुक्रवारपौष पुत्रदा एकादशी
25 जनवरी 2025शनिवारषटतिला एकादशी
08 फरवरी 2025शनिवारजया एकादशी
24 फरवरी 2025सोमवार विजया एकादशी
10 मार्च 2025सोमवारआमलकी एकादशी
25 मार्च 2025मंगलवारपापमोचनी एकादशी
08 अप्रैल 2025मंगलवारकामदा एकादशी
24 अप्रैल 2025गुरुवारवरुथिनी एकादशी
08 मई 2025गुरुवार मोहिनी एकादशी
23 मई 2025शुक्रवार अपरा एकादशी
06 जून 2025शुक्रवारनिर्जला एकादशी
21 जून 2025शनिवार योगिनी एकादशी
06 जुलाई 2025रविवार देवशयनी एकादशी
21 जुलाई 2025सोमवार कामिका एकादशी
05 अगस्त 2025मंगलवार श्रावण पौत्रदा एकादशी
19 अगस्त 2025मंगलवार अजा एकादशी
03 सितंबर 2025बुधवार परिवर्तिनी एकादशी
17 सितंबर 2025बुधवार इंदिरा एकादशी
03 अक्टूबर 2025शुक्रवारपापांकुशा एकादशी
17 अक्टूबर 2025शुक्रवार रमा एकादशी
02 नवम्बर 2025रविवार देवउत्थान एकादशी
15 नवम्बर 2025शनिवार उत्पन्ना एकादशी
01 दिसम्बर 2025सोमवार मोक्षदा एकादशी
15 दिसम्बर 2025सोमवार सफला एकादशी
30 दिसम्बर 2025मंगलवार पौष पुत्रदा एकादशी

एकादशी व्रत नियम

ये भी पढ़ें:  दिसंबर में इस दिन से लगने वाला है खरमास, बंद हो जाएंगे मांगलिक कार्य

मान्यता के अनुसार जो व्यक्ति श्रद्धा और भक्ति के साथ एकादशी व्रत का पालन करता है, उसे मोक्ष प्राप्त होता है। व्रत करने वाले को दशमी तिथि से ही संयम और नियमों का पालन शुरू कर देना चाहिए। जातक को एकादशी के दिन व्रत रखकर, द्वादशी तिथि को पारण करना चाहिए। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है. यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए HelloCities24 उत्तरदायी नहीं है.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.