Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सबसे ज्यादा चार्ज करते हैं जेठालाल, फीस जानकर रह जाएंगे हैरान

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, तारक मेहता का उल्टा चश्मा कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: यह कहानी मुंबई के गोकुलधाम की है, जहां अलग अलग जगह, संस्कृति और परम्पराओं के लोग एक दूसरे के साथ खुशी से रहते है. सीरियल में मानवता पर और निर्दोष कॉमेडी पर जोर दिया जाता है. जेठालाल चम्पकलाल गड़ा (दिलीप जोशी) एक व्यापारी(इलेक्ट्रॉनिक शोरूम) है जो सुबह बहुत देर से उठता है और इसे जलेबी फाफड़ा बहुत अच्छा लगता है, लेकिन सभी लोग इसे परेशान करते हैं, घर में बेटा टपू और पत्नी दया और कभी कभी साला सुन्दर. दिलीप जोशी उर्फ ​​जेठालाल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सबसे लोकप्रिय और मनोरंजक कैरेक्टर्स में से एक हैं.

ऐसे में क्या आप जानते हैं कि शो में काम करने के लिए एक्टर फीस के तौर पर कितने रुपये लेते हैं. दर्शक हर स्टारकास्ट के बारे में छोटी से छोटी डिटेल्स जानना पसंद करते हैं. हाल ही में शो को लेकर खबर आई कि जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी की असित मोदी संग छुट्टी को लेकर बहस हो गई. मामला इतना बढ़ गया कि दिलीप ने असित का कॉलर पकड़ लिया और शो छोड़ने की धमकी दी. हालांकि रूमर्स फैलने के कुछ घंटों बाद दिलीप जोशी ने कहा कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है.

कितना चार्ज करते हैं दिलीप जोशी?

दिलीप जोशी कॉमिक टाइमिंग दर्शकों को खूब हंसाती है. शो में लेन लीड के तौर पर नजर आते हैं. उनकी एक्टर सीरियल में काम करने के लिए भारी भरकम फीस लेते हैं. वह अपनी पॉपुलैरिटी के कारण तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता भी हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो एक्टर टीवी सीरियल के हर एपिसोड के लिए लगभग 1.5 से 2 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं.

दिलीप जोशी क्यों नहीं नहीं थे मेकर्स की पहली पसंद

ये भी पढ़ें : बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपनी नयी फिल्म पर दी जानकारी, जानें क्या कुछ होगा नया

ये भी पढ़ें : कपिल शर्मा टीवी की दुनिया में सबसे अमीर एक्टर, नेटवर्थ के मामले में सबको पीछे छोड़ा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में चंपकलाल गड़ा का किरदार निभाने के लिए सबसे पहले दिलीप जोशी को चुना गया था. हालांकि, अभिनेता को लगा कि वह जेठालाल का किरदार बेहतर तरीके से निभा पाएंगे. इसके लिए एक्टर ने ऑडिशन भी दिया. बता दें कि दिलीप जोशी अपने ऑन-स्क्रीन पिता अमित भट्ट उर्फ ​​​​बापूजी से बड़े हैं. दोनों की उम्र में चार साल का अंतर है.

जानें, एक एपिसोड के लिए कौन कितना चार्ज करते हैं

मुनमुन दत्ता

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता की लोकप्रियता भी कम नहीं है. लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं और ये ही कारण है कि वह इतने साल बीत जाने के बाद भी शो में बनी हुई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक मुनमुन एक एपिसोड के 50,000 से 75,000 चार्ज करती हैं.

अमित भट्ट

शो में बापूजी यानी चंपक लाल गड़ा का किरदार निभाने वाले अमित भट्ट एक एपिसोड के लिए 70,000 चार्ज करते हैं. जेठालाल और दया के साथ-साथ अमित भी शो में अहम किरदार निभारते हैं, उनका रोड दर्शकों को खूब पसंद आता है.

श्याम पाठक

शो में पत्रकार पोपट लाल का किरदान निभाने वाले एक्टर श्याम पाठक एक एपिसोड के लिए 60, 000 रुपये चार्ज करते हैं. शो में वह शादी के लिए लड़की की तलाश करते आ रहे हैं और उनका ये मजेदार किरदार अपने आप में काफी खास है.

मंदार चंदवाडकर

मंदार चंदवाडकर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में आत्माराम भिड़े की भूमिका निभाते हैं. लोगों को उनकी और जेठालाल की मजेदार बातचीज काफी पसंद आती है. वह एक एपिसोड का 80,000 रुपये चार्ज करते हैं.

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से 198 करोड़ के अवैध सामान और कैश जब्त

Chief Election Officer K Ravi Kumar

Jharkhand Assembly Election 2024 : झारखंड में चुनाव की घोषणा के बाद से लेकर अब तक तकरीबन 198.12 करोड़ रुपये की अवैध सामग्री और कैश जब्त हुई है.

Jharkhand Assembly Election 2024: आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद राज्य में अवैध खनिज और अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई में तकरीबन 198.12 करोड़ रुपये की अवैध सामग्री व कैश जब्त की गयी है. अवैध खनिज और अवैध खनन में लगायी गयी मशीनों को भी जब्त किया गया है. यह जानकारी राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार की ओर से आई है.

विज्ञापनों पर रोक

दूसरे चरण के मतदान के लिए सोमवार शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार थम जायेगा. यानी, मतदान तक साइलेंट पीरियड घोषित है. इस दौरान एग्जिट पोल, टीवी चैनल पर प्रत्याशियों के प्रचार से जुड़े विज्ञापन आदि पर मनाही है.चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करना होगा.

जानें, कब से नहीं लिए जायेंगे काउंटिंग एजेंटों के नाम

चुनाव आयोग ने सभी प्रत्याशियों से 20 नवंबर तक काउंटिंग एजेंटों के नाम मांगे हैं. राज्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के मुताबिक बुधवार की शाम पांच बजे तक ही काउंटिंग एजेंटों के नाम लिये जायेंगे. 

सीईओ ने की बैठक

सोमवार को रवि कुमार ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और इसमें उन्होंने कहा कि 20 नवंबर की शाम पांच बजे से पूर्व सभी प्रत्याशी मतगणना केंद्र के लिए काउंटिंग एजेंट का ब्योरा संबंधित आरओ को उपलब्ध करा दें. उन्होंने कहा कि मतगणना केंद्रों पर काउंटिंग एजेंट किसी तरह के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे मोबाइल, कैलकुलेटर, डिजिटल वॉच आदि लेकर नहीं जा सकेंगे.प्रत्याशी और राजनीतिक दल काउंटिंग एजेंट को चुनाव आयोग के निर्देशों से अवगत करा दें.

Delhi Air Pollution: दिल्ली में सांसों पर खतरा, स्कूल बंद, SC ने मास्क पहनने की दी सलाह

Delhi Air Pollution

Delhi Lockdown: दिल्ली में प्रदूषण की वजह से लॉकडाउन जैसी स्थिति बन गयी है. लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. राजधानी में धुंध की मोटी परत छाई हुई है.

Delhi Lockdown:दिल्ली में प्रदूषण की वजह से हवा जहरीली हो गई है. स्थिति ‘लॉकडाउन’ जैसी हो गयी है. लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. खुली हवा में सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है. बहुत जल्द ऑड ईवन रूल भी लागू किए जा सकते हैं. स्कूल बंद हो चुके हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट परिसर में मास्क पहनने की सलाह दे दी है. GRAP- 4 के तहत सख्ती लागू कर दी गई है. वहीं, अब वर्क फ्रॉम होम की मांग भी होने लगी है, जिससे ट्रेन और हवाई उड़ानें प्रभावित हो गई हैं.

Delhi Lockdown: छह साल में दूसरी बार सबसे खराब वायु गुणवत्ता

सोमवार को दिल्ली में छह साल में दूसरी बार सबसे खराब वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया. पंद्रह निगरानी स्टेशनों के अनुसार एक्यूआई का स्तर 500 की अधिकतम सीमा तक पहुंच गया. एक दिन पहले एक्यूआई 441 था. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है.

दिल्ली में स्कूल बंद, उड़ाने की गयी डायवर्ट

दिल्ली में प्रदूषण स्तर इस कदर बढ़ गया है कि स्कूलों को बंद करना पड़ गया है. पहले 10वीं तक स्कूलों को बंद कर ऑनलाइन कक्षा चलाने के आदेश दिए गए थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद दिल्ली की आतिशी सरकार ने मंगलवार से 10वीं और 12वीं की कक्षाएं स्थगित करने का आदेश दिया. इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कम दृश्यता के कारण सोमवार को 14 उड़ानों को जयपुर और देहरादून की ओर मोड़ दिया गया है.

Bihar News: भागलपुर में ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की बढ़ी सख्ती, सिर्फ यह नंबर प्लेट ही होगा मान्य, नहीं तो कटेगा चालान

Bihar News

Bihar News: बिहार के भागलपुर की सड़कों पर अब हेलमेट के अलावे बाइक के नंबर प्लेट भी चेक किए जायेंगे. चेकिंग के दौरान सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं दिखा था, तो जेब ढीली पड़ सकती है.

Bihar News: बिहार के भागलपुर की सड़कों पर अब हेलमेट के अलावे नंबर प्लेट की चेक किए जायेंगे. चेकिंग के दौरान अगर सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट नहीं रहा, तो जेब ढीली पड़ सकती है. दरअसल, ट्रैफिक सिग्नलों पर अबतक सबसे अधिक निगरानी हेलमेट को लेकर होती रही है, लेकिन अब सड़कों पर हेल्मेट के अलावे वाहनों के नंबर प्लेट को भी चेक किया जाएगा. शहर में सघन जांच अभियान चलाने की तैयारी हो रही है.

सामान्य नंबर प्लेट मान्य नहीं होंगे और अगर चेकिंग के दौरान ऐसे नंबर प्लेट के साथ धराए तो अब तो जुर्माना भरना पड़ सकता है.

कई लोग नकली नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे

भागलपुर शहर की सड़कों पर ऑटोमेटिक चालान कटने से बचने के लिए नकली नंबर प्लेट लगाकर चल रहे हैं. वहीं, बिना हेल्मेट के ही शहर में बड़ी संख्या में लोग बाइक लेकर निकलते हैं. ऐसे में सीसीटीवी कैमरे की जद में आते भी हैं, तो उनका बिना हेलमेट का ऑनलाइन चालान नहीं कट पाता है. वहीं, कई गाड़ियों का नंबर फेक भी निकला है. यानी वो नंबर किसी और की गाड़ी का निकला है. चालान का मैसेज उस नंबर वाले वाहन के असली मालिक के पास जब जाता है तो इसका खुलासा हो पाता है.

अब सिर्फ ये नंबर प्लेट होंगे मान्य

परिवहन विभाग अब कड़ी कार्रवाई करेगा. अब बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) की गाड़ियां अगर सड़क पर दिखेगी तो उस पर परिवहन विभाग के द्वारा कार्रवाई होगी. जिला परिवहन विभाग द्वारा एक मानिटरिंग टीम का गठन किया जायेगा. जो ऐसे वाहनों पर नजर रखेगी. दरअसल, फेक नंबर प्लेट वाली इस समस्या पर यातायात पुलिस द्वारा कोई ठोस कदम अब तक नहीं उठाया गया है, जिससे वास्तविक वाहन मालिक परेशान हैं.

Delhi Air Pollution: दिल्ली में जहरीली हवा में सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI 400 पार

Delhi Air Pollution

Delhi Air Pollution: दिल्ली में सांस लेना फिर मुश्किल हो गया है. यहां की हवा फिर से जहरीली हो गई है. लोगों को खुले में सांस लेना मुश्किल होने लगा है. राष्ट्रीय राजधानी में Air Quality Index (AQI) शनिवार को 417 पर पहुंच गया. 

Delhi Air Pollution: दिल्ली में एक बार फिर खुले में सांस लेना मुश्किल हो गया है. यहां की हवा जहरीली हो गयी है. कई इलाके ‘गंभीर श्रेणी’ में पहुंच गए. जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. शुक्रवार को Air Quality Index (AQI) का स्तर 396 था. दिल्ली के 39 निगरानी स्टेशनों में से Central Pollution Control Board (CPCB) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार श्री अरबिंदो मार्ग को छोड़कर सभी स्थानों पर वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में थी, जिसमें एक्यूआई का स्तर 400 से ऊपर था.

 राजधानी के इस तरह से ‘गैंस चैंबर’ बनने से सांस संबंधी समस्याओं, आंखों में जलन और हृदय संबंधी समस्याओं के बढ़ते जोखिम सहित गंभीर स्वास्थ्य खतरे पैदा करता है.

प्रदूषण का लेवल हाई

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, लगातार चौथे दिन दिल्ली शहर में धुंध की घनी परत छाई रही. शनिवार सुबह 8 बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 406 दर्ज किया गया. सुबह 6.45 बजे लिए गए ड्रोन दृश्यों में दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के पास पूरे इलाके में धुंध की चादर छाई हुई दिखाई दे रही थी.

GRAP 3 कानून का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

दिल्ली में शुक्रवार को GRAP के तीसरे चरण के तहत प्रतिबंध लागू किया गया. जिसके बाद अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. यातायात पुलिस, परिवहन विभाग और अन्य टीम भी कानून का उल्लंघन करने वालों को दंडित कर रही हैं. अधिकारियों ने चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (जीआरएपी) के तीसरे चरण के तहत प्रदूषण नियंत्रण उपायों के पहले दिन करीब 5.85 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाकर अपनी कार्रवाई तेज कर दी.

जानें, दिल्ली में कहां कितना प्रदूषण

इंडिया गेट के आसपास के इलाके में AQI 414 दर्ज किया गया। इसी तरह, राजघाट और आसपास के इलाकों में भी धुंध छाई रही. ड्रोन से लिए गए दृश्य सुबह 7.30 बजे शूट किए गए. सफर-इंडिया के अनुसार, अलीपुर में एक्यूआई 435, बवाना में 438, सीआरआरआई मथुरा रोड में 424, डीटीयू में 383, द्वारका सेक्टर-8 में 415, आईटीओ में 397, जहांगीरपुरी में 445, लोधी रोड में 351, मुंडका में 423, नरेला में 449, नॉर्थ कैंपस में 436, पंजाबी बाग में 425, आरके पुरम में 401, शादीपुर में 454 और वजीपुर में 441 दर्ज किया गया.

Bihar News: बिहार के राज्यपाल ने कहा- ऑफर के नाम पर ग्राहक से होती है लूट, जरूरत है साक्षर होने की

Bihar News

Bihar News: अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत भागलपुर महानगर दक्षिण बिहार प्रांत की ओर से 14 नवंबर 2024 गुरुवार को टाउन हॉल में ग्राहक प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित हुआ. मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर थे.

Bihar News: बिहार के राज्यपाल ने कहा- ऑफर के नाम पर ग्राहक से होती है लूट, जरूरत है साक्षर होने की बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर
बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर.

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि लोग ग्राहक के दायित्व से अनभिज्ञ हैं. ग्राहक का दायित्व जानना होगा. उपभोक्तावादी युग में मानवता का कोई स्थान नहीं है. ऐसे में ग्राहकों को साक्षर होने की जरूरत है. प्रदेश के महामहिम राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर गुरुवार को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत भागलपुर महानगर दक्षिण बिहार प्रांत की ओर से टाउन हॉल में आयोजित ग्राहक प्रबोधन कार्यक्रम में पहुंचे थे. राज्यपाल ने आगे कहा कि विज्ञापन के जरिये लोगों को यह बताया जाता है कि ये लेने पर यह ऑफर है.

एक बात छिपा ली जाती है कि क्या फायदा होगा या छूट किस चीज का और कैसे मिलेगा. यह छूट नहीं, बल्कि लूट है. कोई पता नहीं करता और खरीदने के लिए टूट पड़ते हैं. सामान खरीदकर घर में रख देते हैं. इसका इस्तेमाल हुआ या नहीं. यह भी पता नहीं होता. उन्होंने कहा कि ऋषि-मुनियों ने हमें संयम का सीख दिया है. जितनी जरूरत है,

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

उतना ही उपभोग करें.ग्राहकों के लिए जागरूकता अहम है.उन्होंने कहा कि ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम बंद कमरे में नहीं, बल्कि अभियान के तौर पर चले. कई बार ऐसा कहा जाता है कि गुड पॉलीटिशियन हैं, गुड आइएएस हैं, गुड जज हैं, लेकिन इन सबसे अधिक जरूरी है गुड ह्यूमेन विंग बनने की है. जब गुड ह्यूमेन विंग बन जायेंगे, तो और कुछ नहीं बनना होगा.

कार्यक्रम का शुभारंभ में इस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व सचिव युवा समाजसेवी गिरधर गोपाल मावंडिया ने राज्यपाल का स्वागत अंगवस्त्र भेंट कर किया. इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल श्री आर्लेकर, मेयर डॉ बसुंधरालाल, पंचायत के राष्ट्रीय सचिव अरुण देशपांडेय, संगठन मंत्री प्रो उमेश प्रसाद, जिलाध्यक्ष डॉ सुदर्शन कुमार ने संयुक्त रूप से किया. मंच का संचालन क्रीड़ा भारती दक्षिण बिहार प्रांत के मातृ शक्ति प्रमुख श्वेता सुमन ने किया.

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

इस मौके पर तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ जवाहरलाल, रजनी कुमारी, नीतीश, नीलराज, स्वीटी कुमारी ,राजीव शुक्ला आदि उपस्थित थे.

डॉ सुदर्शन रचित पुस्तक का विमोचन

अतिथियों ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया. डॉ सुदर्शन द्वारा रचित पुस्तक प्रबंधन निपुणता, सिद्धांत, प्रक्रिया और अभ्यास का विमोचन किया गया. ग्राहक प्रबोधन कार्यक्रम में प्रांत सचिव ओमप्रकाश ने कार्य विस्तार और स्थिति के बारे में चर्चा की. राष्ट्रीय सचिव अरुण देशपांडे ने संवाद समन्वय ग्राहक कल्याणम पर जोर दिया.नीरज कुमार ने संगठन मंत्र का मंत्रोच्चारण किया. डॉ सुदर्शन ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया. दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं साक्षी, नेहा, आयुषी, सिद्धि आदि ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया.

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

IND vs SA 3rd T20 Live: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से हराया, जीत के साथ चार मैचों की सीरीज में 2-1 की बनायी बढ़त

IND vs SA 3rd T20

India vs South Africa Live Updates: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चार टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट्स पार्क में खेला गया और भारतीय टीम ने अपनी जीत सुनिश्चित कर ली. भारत ने टी20 सीरीज का पहला मैच 61 रनों से जीता था.

India vs South Africa Live Updates: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच सेंचुरियन में खेला गया और भारतीय टीम ने अपनी जीत सुनिश्चित कर ली. भारत ने दक्षिणी अफ्रिका को 11 रनों से हराया है. इस जीत के साथ चार मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़ बना ली है. भारत ने टी20 सीरीज का पहला मैच 61 रनों से जीता था. यह मैच डरबन में खेला गया था.

सीरीज का दूसरा मुकाबला दक्षिण अफ्रीका ने 3 विकेट से जीता. इसके चौथा और आखिरी मुकाबला 15 नवंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा.

Sitaare Zameen Par: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपनी नयी फिल्म पर दी जानकारी, जानें क्या कुछ होगा नया

Sitaare Zameen Par

Sitaare Zameen Par: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपनी अगली फिल्म सितारे जमीन पर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है. वे इस फिल्म के जरिए एक अनोखी कहानी लेकर आ रहे हैं.

Sitaare Zameen Par: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपनी नयी फिल्म पर दी जानकारी, जानें क्या कुछ होगा नया Aamir Khan 02
Aamir Khan

Sitaare Zameen Par: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपनी पिछली फिल्म लाल सिंह चड्ढा के बाद एक लंबा ब्रेक लिया था क्योंकि, वो फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों को पसंद नहीं आई थी. इसके बाद आमिर ने एक्टिंग छोड़ने का भी सोचा था. लेकिन उनके बच्चों ने उन्हें दोबारा एक्टिंग करने के लिए प्रेरित किया, और अब आमिर एक नयी कहानी के साथ लौट रहे हैं. सितारे जमीन पर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है. वे इस फिल्म के जरिए एक अनोखी कहानी लेकर आ रहे हैं, जो हंसी-मजाक के साथ दर्शकों को प्रेरणा देगी.

दर्शक हंसी और मजाक का लेंगे मजा

आमिर ने बताया कि सितारे जमीन पर का थीम तारे जमीन पर से मिलता है, लेकिन इसमें एक नया एंगल जोड़ा गया है. जहां तारे जमीन पर एक इमोशनल कहानी थी, वहीं सितारे जमीन पर में दर्शक हंसी और मजाक का मजा लेंगे.

फिल्म का इमोशनल पहलू हंसी और मस्ती से जुड़ा होगा. जहां तारे जमीन पर में एक बच्चा था जिसे मदद की जरूरत थी, वहीं इस बार दस अलग-अलग लोग आमिर के किरदार को सिखाते और समझाते हैं. इस फिल्म में दस खास किरदार हैं, जो अलग-अलग चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. ये किरदार आमिर के किरदार की मदद करते हैं, जो खुद को सामान्य समझता है.

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

साल में अब एक ही फिल्म बनाएंगे आमिर खान

एक रिपोर्ट के अनुसार,  मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक नयी रणनीति के साथ वापसी करने का प्लान बना रहे हैं. बताया जा रहा है कि आमिर ने अपनी 1 साल में एक फिल्म की रणनीति पर वापस जाने का प्लान किया है. वो साल में कम से कम एक फिल्म जरूर करने की योजना बना रहे हैं. वो इसके लिए कमर कस चुके हैं.

सितारे जमीन पर’, आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म की कहानी पैरालंपिक खेलों पर केंद्रित है। इस फिल्म में जेनेलिया देशमुख मुख्य अभिनेत्री हैं।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Jharkhand Election 2024 Voting Live : झारखंड में पहले चरण का मतदान खत्म, शाम 5 बजे तक 43 सीटों पर 64.86% वोटिंग

Jharkhand Election 2024

Jharkhand Election 2024 Phase 1 Voting Live Updates: झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म हो गया. 15 जिलों की 43 विधानसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 64.86 फीसदी वोटिंग हुई है. पहले चरण में 1.37 करोड़ मतदाताओं ने 73 महिला और एक किन्नर समेत 683 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला किया है.

Jharkhand Election 2024 Phase 1 Voting Live Updates: झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म हो गया. 15 जिलों की 43 विधानसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 64.86 फीसदी वोटिंग हुई है. पहले चरण में 1.37 करोड़ मतदाताओं ने 73 महिला और एक किन्नर समेत 683 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला किया है. वोटिंग निर्धारित समय 7 बजे शुरू हो गयी थी. पहले चरण में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और झामुमो-कांग्रेस के कई मंत्रियों समेत 683 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में लॉक हो गयी है.

Congress Manifesto: झारखंड चुनाव के लिए कांग्रेस ने किए 7 वादे, किसानों का कर्ज माफ, 250 यूनिट फ्री बिजली

Congress Manifesto

Congress Manifesto: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. पार्टी ने प्रदेश के लोगों को 250 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा किया है. किसानों का कर्ज माफ करने के वादे किए हैं.

Congress Manifesto: झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में होना है. पहले चरण के वोटिंग से एक दिन पहले मंगलवार को कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया. इसमें किसानों और युवाओं को लेकर बड़ी घोषणा की है. किसानों का दो लाख तक का कर्ज माफ, एक रुपये में फसल बीमा का वादा किया गया है. पार्टी ने अपने घोषणापत्र में राज्य और लोगों का ख्याल रखा है. घोषणापत्र में 1932 की खतियान आधारित मूल निवासी नीति, आदिवासियों के लिए सरना धार्मिक संहिता लागू करने का भी वादा किया है. कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो को भरोसे का घोषणा पत्र नाम दिया है.

मुफ्त बिजली का वादा

मंगलवार को जारी अपने घोषणापत्र में कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कहा है कि 250 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी. इसके अलावा जाति आधारित गणना कराया जाएगा. मेनिफेस्टो में कांग्रेस ने एक साल के भीतर सभी रिक्त सरकारी पदों को भरने का वादा किया है. कांग्रेस की घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष बंधु तिर्की ने घोषणापत्र जारी किया.

बता दें, कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र राज्य की कुल 81 सीट में से 43 सीट के लिए पहले चरण में होने वाले मतदान से एक दिन पहले जारी किया गया है.

खास बातें

  • घोषणापत्र में गरीबों को 250 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा, फिलहाल 200 यूनिट फ्री है.
  • एक साल में सभी खाली सरकारी पदों को भरा जाएगा.
  • झारखंड में आदिवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए हर जिले में चौपाल लगाई लगेगी और और जनता से संवाद होगा.

ये भी पढ़ें : पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को बताया पूरा प्लान, कहा-झारखंड वाले विकास के हकदार